logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच ब्लॉक सभागार में किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का लाइव प्रसारण जालौन के कोंच विकासखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान सभागार में मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। लाइव प्रसारण के दौरान किसानों को योजना की जानकारी दी गई और बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित इस योजना का उद्देश्य कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। किसानों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस मौके पर बीज गोदाम प्रभारी प्रफुल्ल तिवारी, गौरव वर्मा सहित किसान हरिकृष्ण, अवनीश, चमेड़, मलखान (पचीपुरा), ठाकुरदास, वीरेंद्र पटेल और शंकरदयाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
3 hrs ago

कोंच ब्लॉक सभागार में किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का लाइव प्रसारण जालौन के कोंच विकासखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान सभागार में मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। लाइव प्रसारण के दौरान किसानों को योजना की जानकारी दी गई और बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित इस योजना का उद्देश्य कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। किसानों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस मौके पर बीज गोदाम प्रभारी प्रफुल्ल तिवारी, गौरव वर्मा सहित किसान हरिकृष्ण, अवनीश, चमेड़, मलखान (पचीपुरा), ठाकुरदास, वीरेंद्र पटेल और शंकरदयाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच में पटाखा दुकानों पर सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, दुकानदारों के सिगरेट पीने का वीडियो वायरल जालौन के कोंच नगर के धनुतालाब मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पटाखों की बिक्री करने वाले कुछ दुकानदारों के सिगरेट और बीड़ी पीने का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ज्वलनशील आतिशबाजी के बीच दुकानदारों द्वारा धूम्रपान किए जाने का यह मामला सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर रहा है। धनुतालाब मैदान में इन दिनों आतिशबाजी की दुकानें लगी हुई हैं, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पटाखे और अन्य आतिशबाजी का सामान रखा गया है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर धूम्रपान करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। दुकानों के आसपास लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। ऐसे में यदि जलती हुई सिगरेट या बीड़ी से कोई चिंगारी पटाखों तक पहुंच जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि धनुतालाब क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले भीषण अग्निकांड हो चुका है। उस समय आग लगने से पूरा आतिशबाजी बाजार जलकर राख हो गया था। इस घटना के बाद भी यदि दुकानदार सुरक्षा नियमों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं तो यह बेहद गंभीर विषय है। पुराने हादसे से सबक लेने के बजाय ऐसी गतिविधियां दोबारा खतरे की आशंका बढ़ा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का सवाल है कि आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए जिम्मेदार विभाग नियमित निरीक्षण कर रहे हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच कराई जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।
    1
    कोंच में पटाखा दुकानों पर सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, दुकानदारों के सिगरेट पीने का वीडियो वायरल
जालौन के कोंच नगर के धनुतालाब मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पटाखों की बिक्री करने वाले कुछ दुकानदारों के सिगरेट और बीड़ी पीने का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ज्वलनशील आतिशबाजी के बीच दुकानदारों द्वारा धूम्रपान किए जाने का यह मामला सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर रहा है।
धनुतालाब मैदान में इन दिनों आतिशबाजी की दुकानें लगी हुई हैं, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पटाखे और अन्य आतिशबाजी का सामान रखा गया है। ऐसे संवेदनशील स्थान पर धूम्रपान करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। दुकानों के आसपास लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। ऐसे में यदि जलती हुई सिगरेट या बीड़ी से कोई चिंगारी पटाखों तक पहुंच जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि धनुतालाब क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले भीषण अग्निकांड हो चुका है। उस समय आग लगने से पूरा आतिशबाजी बाजार जलकर राख हो गया था। इस घटना के बाद भी यदि दुकानदार सुरक्षा नियमों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं तो यह बेहद गंभीर विषय है। पुराने हादसे से सबक लेने के बजाय ऐसी गतिविधियां दोबारा खतरे की आशंका बढ़ा रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का सवाल है कि आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए जिम्मेदार विभाग नियमित निरीक्षण कर रहे हैं या नहीं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच कराई जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • 🎤1 नवंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज,उरई में लगेगा 'मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर'🖥️ 📌न्याय से जनकल्याण की तर्ज पर पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ 📌विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल,लाभ से वंचित लोगों का भी होगा फॉलोअप जनपद जालौन, आमजन को सुलभ न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर दिलाने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण तथा लाभ वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी समीर, अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा सहित संबंधित अधिकारियों ने आयोजन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी न्यायिक सहायता पहुंचाना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र व्यक्तियों को आवश्यक जानकारी देने के साथ पंजीकरण एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को किसी कारणवश शिविर के दिन लाभ नहीं मिल पाता है, तो उसका निरंतर फॉलोअप कर संबंधित योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विधिक सहायता प्राप्त करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    🎤1 नवंबर को  राजकीय मेडिकल कॉलेज,उरई में लगेगा 'मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर'🖥️
📌न्याय से जनकल्याण की तर्ज पर पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
📌विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल,लाभ से वंचित लोगों का भी होगा फॉलोअप
जनपद जालौन,
आमजन को सुलभ न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर दिलाने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण तथा लाभ वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी समीर, अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा सहित संबंधित अधिकारियों ने आयोजन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी न्यायिक सहायता पहुंचाना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र व्यक्तियों को आवश्यक जानकारी देने के साथ पंजीकरण एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को किसी कारणवश शिविर के दिन लाभ नहीं मिल पाता है, तो उसका निरंतर फॉलोअप कर संबंधित योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विधिक सहायता प्राप्त करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 76 जोड़ो ने थामा एक दुसरे का हाथ
    1
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 76 जोड़ो ने थामा एक दुसरे का हाथ
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • धान बेचकर घर लौट रहा था किसान, रास्ते में बदमाशों ने लगा दिया 50 हजार पर हाथ! चार टीमें गठित, एसपी खुद पहुंचे घटनास्थल पर उरई (जालौन)। खेतों में दिन-रात पसीना बहाकर धान की फसल तैयार की, मंडी में बेचकर मेहनत की कमाई लेकर घर लौट रहा था किसान, लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उसकी खुशियों पर पानी फेर दिया। थाना एट क्षेत्र में किसान से 50 हजार रुपये की कथित लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। एसपी ने पीड़ित किसान और उसके परिजनों से मुलाकात कर वारदात के संबंध में विस्तार से पूछताछ की। लूट की घटना को चुनौती मानते हुए पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार विशेष टीमों को मैदान में उतार दिया है। टीमें घटना से जुड़े सुराग खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती किसान की मेहनत की कमाई लूटने वाले बदमाशों तक पहुंचना और घटना का जल्द खुलासा करना है। फिलहाल पुलिस की चारों टीमें जांच में जुटी हैं और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर किसान को रास्ते में निशाना बनाने वाले लुटेरे कब पुलिस की गिरफ्त में आएंगे।
    1
    धान बेचकर घर लौट रहा था किसान, रास्ते में बदमाशों ने लगा दिया 50 हजार पर हाथ! चार टीमें गठित, एसपी खुद पहुंचे घटनास्थल पर 
उरई (जालौन)। खेतों में दिन-रात पसीना बहाकर धान की फसल तैयार की, मंडी में बेचकर मेहनत की कमाई लेकर घर लौट रहा था किसान, लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उसकी खुशियों पर पानी फेर दिया। थाना एट क्षेत्र में किसान से 50 हजार रुपये की कथित लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। एसपी ने पीड़ित किसान और उसके परिजनों से मुलाकात कर वारदात के संबंध में विस्तार से पूछताछ की।
लूट की घटना को चुनौती मानते हुए पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार विशेष टीमों को मैदान में उतार दिया है। टीमें घटना से जुड़े सुराग खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं।
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती किसान की मेहनत की कमाई लूटने वाले बदमाशों तक पहुंचना और घटना का जल्द खुलासा करना है। फिलहाल पुलिस की चारों टीमें जांच में जुटी हैं और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर किसान को रास्ते में निशाना बनाने वाले लुटेरे कब पुलिस की गिरफ्त में आएंगे।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जहां आप जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को एक ही जगह पर देख सकते हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास रिपोर्ट
    1
    जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जहां आप जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को एक ही जगह पर देख सकते हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास रिपोर्ट
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बारिश के दौरान छौंक चौराहे पर गाय से टकराकर पलटी कार, चालक सुरक्षित Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कालपी से उरई जाते समय छौंक चौराहे के पास अचानक सड़क पर आई गाय से एक चार पहिया गाड़ी टकरा गई। ➡️ बारिश के कारण दृश्यता कम होने से हुई जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई, गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। ➡️ हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई; सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ➡️ लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, अतः वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
    1
    बारिश के दौरान छौंक चौराहे पर गाय से टकराकर पलटी कार, चालक सुरक्षित
Ravindra Gautam ✍️ 
➡️  कालपी से उरई जाते समय छौंक चौराहे के पास अचानक सड़क पर आई गाय से एक चार पहिया गाड़ी टकरा गई।
➡️ बारिश के कारण दृश्यता कम होने से हुई जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई, गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया।
➡️ हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई; सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
➡️  लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, अतः वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर बीच सड़क पर पलटी चार पहिया गाड़ी, बाल-बाल बचा चालक कालपी से उरई जाते समय हुआ हादसा, सड़क पर अचानक आई गाय बनी दुर्घटना की वजह; सूचना पर पहुंची नजदीकी क्षेत्र की पुलिस कालपी जालौन आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कालपी की ओर से उरई जा रही एक चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण दृश्यता कम होने और गाय के अचानक सामने आ जाने से चालक वाहन को संभाल नहीं सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि गाड़ी चला रहा चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। वहीं, टक्कर लगने से गाय बुरी तरह घायल हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और चालक की जान सुरक्षित बच गई। बारिश के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सड़क पर अचानक पशु आ जाने से बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर बीच सड़क पर पलटी चार पहिया गाड़ी, बाल-बाल बचा चालक कालपी से उरई जाते समय हुआ हादसा, सड़क पर अचानक आई गाय बनी दुर्घटना की वजह; सूचना पर पहुंची नजदीकी क्षेत्र की पुलिस कालपी जालौन आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कालपी की ओर से उरई जा रही एक चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण दृश्यता कम होने और गाय के अचानक सामने आ जाने से चालक वाहन को संभाल नहीं सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि गाड़ी चला रहा चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। वहीं, टक्कर लगने से गाय बुरी तरह घायल हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और चालक की जान सुरक्षित बच गई। बारिश के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सड़क पर अचानक पशु आ जाने से बड़ा हादसा हो सकता है।
    2
    बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर बीच सड़क पर पलटी चार पहिया गाड़ी, बाल-बाल बचा चालक

कालपी से उरई जाते समय हुआ हादसा, सड़क पर अचानक आई गाय बनी दुर्घटना की वजह; सूचना पर पहुंची नजदीकी क्षेत्र की पुलिस

कालपी जालौन
आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कालपी की ओर से उरई जा रही एक चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। 
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण दृश्यता कम होने और गाय के अचानक सामने आ जाने से चालक वाहन को संभाल नहीं सका। 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
राहत की बात यह रही कि गाड़ी चला रहा चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

वहीं, टक्कर लगने से गाय बुरी तरह घायल हो गई। 
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और चालक की जान सुरक्षित बच गई।
 बारिश के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सड़क पर अचानक पशु आ जाने से बड़ा हादसा हो सकता है।
बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर बीच सड़क पर पलटी चार पहिया गाड़ी, बाल-बाल बचा चालक
कालपी से उरई जाते समय हुआ हादसा, सड़क पर अचानक आई गाय बनी दुर्घटना की वजह; सूचना पर पहुंची नजदीकी क्षेत्र की पुलिस
कालपी जालौन
आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कालपी की ओर से उरई जा रही एक चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। 
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण दृश्यता कम होने और गाय के अचानक सामने आ जाने से चालक वाहन को संभाल नहीं सका। 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
राहत की बात यह रही कि गाड़ी चला रहा चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।
वहीं, टक्कर लगने से गाय बुरी तरह घायल हो गई। 
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और चालक की जान सुरक्षित बच गई।
बारिश के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सड़क पर अचानक पशु आ जाने से बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोंच ब्लॉक सभागार में किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का लाइव प्रसारण जालौन के कोंच विकासखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान सभागार में मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। लाइव प्रसारण के दौरान किसानों को योजना की जानकारी दी गई और बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित इस योजना का उद्देश्य कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। किसानों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस मौके पर बीज गोदाम प्रभारी प्रफुल्ल तिवारी, गौरव वर्मा सहित किसान हरिकृष्ण, अवनीश, चमेड़, मलखान (पचीपुरा), ठाकुरदास, वीरेंद्र पटेल और शंकरदयाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    1
    कोंच ब्लॉक सभागार में किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का लाइव प्रसारण
जालौन के कोंच विकासखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान सभागार में मौजूद रहे और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है।
लाइव प्रसारण के दौरान किसानों को योजना की जानकारी दी गई और बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित इस योजना का उद्देश्य कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। किसानों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
इस मौके पर बीज गोदाम प्रभारी प्रफुल्ल तिवारी, गौरव वर्मा सहित किसान हरिकृष्ण, अवनीश, चमेड़, मलखान (पचीपुरा), ठाकुरदास, वीरेंद्र पटेल और शंकरदयाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.