logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून व्यूरो रिपोर्ट उत्तराखंड में 23 मार्च को ग्रीन कार्ड चार धाम यात्रा सॉफ्टवेयर व्यवस्था ठप

2 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Dehradun, Uttarakhand•
2 hrs ago

देहरादून व्यूरो रिपोर्ट उत्तराखंड में 23 मार्च को ग्रीन कार्ड चार धाम यात्रा सॉफ्टवेयर व्यवस्था ठप

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • टिहरी मे श्री देव सुमन जी की मूर्ति के अनावरण के साथ ही श्री देव सुमन पार्क का हुआ विधिवत उद्घाटन
    1
    टिहरी मे श्री देव सुमन जी की मूर्ति के अनावरण के साथ ही श्री देव सुमन पार्क का हुआ विधिवत उद्घाटन
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • जनता की #परेशानी क्यों नहीं दिखाई दे रही विधायक को! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी #प्रवीण शर्मा पिन्नी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि #विकासनगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने हेतु सरकार द्वारा लगभग 535 करोड रुपए की #योजना स्वीकृत की है, जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है | विगत कुछ दिनों से विकासनगर क्षेत्र के #विधायक मुन्ना सिंह चौहान सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने के दौरान हो रही अव्यवस्थाओं के मामले में जनता की परेशानियों को देखने के बजाय व उनका हल करने के बजाय संबंधित #ठेकेदार के प्रवक्ता (#मुंशी) के रूप में #बयान बाजी कर रहे हैं यानि ठेकेदार के पक्ष में दिन- रात गुणगान किए हुए हैं | ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित #ठेकेदार ने इनको मुंशी रख लिया हो |यहां हैरान करने वाली बात यह है कि जिस तरह से #कार्यदायी संस्था #यूयूएसडीए/ संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्यों में लीपापोती कर मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराए जा रहे हैं तथा जनता उड़ती हुई धूल- मिट्टी, कई दिनों से टूटी-फूटी उबड- खाबड सड़कों, सड़क के लेवल से ऊपर उठे मैन हॉल के ढक्कन, #सड़कों का #समतलीकरण न होना व समुचित जल छिड़काव न होना आदि तमाम #अव्यवस्थाएं, जिसने लोगों का जीना हराम कर रखा है, वो परेशानियां विधायक को #दिखाई #नहीं दे रही हैं | अगर इन तमाम अव्यवस्थाओं के बारे में मोर्चा न बोलना तो विकासनगर शहर को इन सब ने मिलकर #नर्क बना दिया होता | शर्मा ने कहा कि मोर्चा अभी तो सिर्फ और सिर्फ कराये जा रहे कामो में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर हमलावर है उसके बाद गुणवत्ता व घोटाले का पोस्टमार्टम करेगा | मोर्चा ने विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि #ठेकेदार का पक्ष रखने के बजाय जनता की #परेशानियां का समाधान करने में जोर लगायें | पत्रकार वार्ता में- प्रमोद शर्मा व अतुल हांडा मौजूद थे मौजूद थे Pinny Sharma
    1
    जनता की #परेशानी क्यों नहीं दिखाई दे रही विधायक को! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी #प्रवीण शर्मा पिन्नी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि #विकासनगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने हेतु सरकार द्वारा लगभग 535 करोड रुपए की #योजना स्वीकृत की है, जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है | विगत कुछ दिनों से विकासनगर क्षेत्र के #विधायक मुन्ना सिंह चौहान सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने के दौरान हो रही अव्यवस्थाओं के मामले में जनता की परेशानियों को देखने के बजाय व उनका हल करने के बजाय संबंधित #ठेकेदार के प्रवक्ता (#मुंशी) के रूप में #बयान बाजी कर रहे हैं यानि ठेकेदार के पक्ष में दिन- रात गुणगान किए हुए हैं | ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित #ठेकेदार ने इनको मुंशी रख लिया हो |यहां हैरान करने वाली बात यह है कि जिस तरह से #कार्यदायी संस्था #यूयूएसडीए/ संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्यों में लीपापोती कर मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराए जा रहे हैं तथा जनता उड़ती हुई धूल- मिट्टी, कई दिनों से टूटी-फूटी उबड- खाबड सड़कों, सड़क के लेवल से ऊपर उठे मैन हॉल के ढक्कन, #सड़कों का #समतलीकरण न होना व समुचित जल छिड़काव न होना आदि तमाम #अव्यवस्थाएं, जिसने लोगों का जीना हराम कर रखा है, वो परेशानियां विधायक को #दिखाई #नहीं दे रही हैं | अगर इन तमाम अव्यवस्थाओं के बारे में मोर्चा न बोलना तो विकासनगर शहर को इन सब ने मिलकर #नर्क बना दिया होता | शर्मा ने कहा कि मोर्चा अभी तो सिर्फ और सिर्फ कराये जा रहे कामो में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर हमलावर है उसके बाद गुणवत्ता व घोटाले का पोस्टमार्टम करेगा |  मोर्चा ने विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि #ठेकेदार का पक्ष रखने के बजाय जनता की #परेशानियां का समाधान करने में जोर लगायें |
पत्रकार वार्ता में- प्रमोद शर्मा व अतुल हांडा मौजूद थे मौजूद थे Pinny Sharma
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सेवा, कर्तव्य की भावना के साथ आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और सशक्त बनाने में हम सबको अपना योगदान देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में रामनवमी का सरकारी अवकाश आज ही है हालांकि उप्र में आज और कल दोनों दिन सरकारी अवकाश है।
    1
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 
प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सेवा, कर्तव्य की भावना के साथ आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और सशक्त बनाने में हम सबको अपना योगदान देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में रामनवमी का सरकारी अवकाश आज ही है हालांकि उप्र में आज और कल दोनों दिन सरकारी अवकाश है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    59 min ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से गंगा स्वच्छता पर ‘खाली कुर्सियों’ की बैठक! करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मुद्दा, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी ने खोल दी प्रशासन की पोल हरिद्वार। धर्म और आस्था की राजधानी कही जाने वाली हरिद्वार में जब गंगा की स्वच्छता पर चर्चा के लिए बैठक हो और सभागार में अधिकारियों से ज्यादा खाली कुर्सियां दिखाई दें, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जाएगा। जिला कलेक्ट सभागार में आयोजित जिला गंगा संरक्षण समिति (DGC) की 71वीं बैठक कुछ ऐसी ही तस्वीर छोड़ गई, जहां 37 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन गिने-चुने अधिकारी ही उपस्थित हुए। गौरतलब है कि अगले वर्ष कुंभ मेला की तैयारियों का दावा किया जा रहा है और करोड़ों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे, लेकिन गंगा की स्वच्छता पर होने वाली सबसे महत्वपूर्ण बैठक ही सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई। अध्यक्ष अनुपस्थित, सचिव ने संभाली बैठक की कमान बैठक में जिला गंगा संरक्षण समिति के अध्यक्ष अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में समिति के सचिव स्वप्निल अनिरुद्ध ने बैठक की अध्यक्षता की। लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम, सिंचाई विभाग, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण और कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जबकि एजेंडा के अधिकांश मुद्दे उन्हीं विभागों से जुड़े थे। गंगा की स्वच्छता से ज्यादा ‘कमीशन वाले प्रोजेक्ट’ जरूरी? बैठक के हालात देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि जहां बड़े निर्माण कार्यों, ठेकों और बजट की चर्चा होती है वहां अधिकारी पूरे उत्साह से पहुंचते हैं, लेकिन जहां गंगा की स्वच्छता और आस्था का सवाल हो, वहां कुर्सियां खाली रह जाती हैं। कई विभागों की अनुपस्थिति के कारण बैठक के अधिकांश एजेंडा बिंदु बिना चर्चा के ही खत्म कर दिए गए। सीवेज प्लांट और गौशालाओं का गोबर: रिपोर्ट अधूरी बैठक के पहले एजेंडा में जनपद हरिद्वार में संचालित सीवेज शोधन संयंत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जो सामान्य बताई गई। लेकिन जब गंगा किनारे बनी गौशालाओं से गोबर उठाने और उसके निस्तारण का सवाल उठा, तो नगर निगम के पास कोई स्पष्ट रिपोर्ट ही नहीं थी। बताया गया कि कई गौशालाओं का गोबर अब भी गंगा में जा रहा है, जिससे पवित्र धारा दूषित हो रही है। जाली लगाने का प्रस्ताव भी अधर में दूसरे एजेंडा में गंगा में पूजा सामग्री और कूड़ा गिरने से रोकने के लिए नहरों और नालों पर जाली लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन सिंचाई विभाग और HRDA के अधिकारी उपस्थित नहीं होने के कारण यह प्रस्ताव भी चर्चा के बिना ही रह गया। आस्था पथ का सपना भी अटक गया तीसरे एजेंडा में दूधिया बंद तटबंध से गीता कुटीर तक “आस्था पथ” विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग की अनुपस्थिति के कारण इस महत्वपूर्ण योजना पर भी कोई चर्चा नहीं हो सकी। चंडीघाट रिवर फ्रंट पर भी नहीं हुई चर्चा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकसित चंडीघाट रिवर फ्रंट पर भी चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी न पहुंचने के कारण यह मुद्दा भी अधूरा रह गया। भीमगोड़ा कुंड और अतिक्रमण पर भी टालमटोल भीमगोड़ा कुंड के जीर्णोद्धार और आसपास के अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर भी बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। नगर निगम के छोटे अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अभी डीपीआर तैयार ही नहीं हुई है। स्वच्छता पखवाड़ा या सिर्फ फोटो अभियान? बैठक के अंतिम बिंदु में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर कुछ फोटो प्रस्तुत किए गए। इस पर स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने सवाल उठाते हुए कहा कि “पंतदीप पार्किंग के पास बड़े घाट गंदगी से भरे पड़े हैं, वहां सफाई क्यों नहीं की गई?” उनके सवाल पर अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिया कि जल्द ही घाट की सफाई कराई जाएगी। गंगा में घोड़े-गधे उतारकर हो रहा अवैध खनन बैठक में स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने गंभीर मुद्दा उठाते हुए बताया कि भूपतवाला क्षेत्र में 100 से 150 घोड़े-गधे गंगा में उतरकर अवैध खनन कर रहे हैं। इन पशुओं की लीद और पेशाब सीधे गंगा के जल को दूषित कर रही है और यह एनजीटी के आदेशों का भी उल्लंघन है। इस पर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने पुलिस और वन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अवैध अस्थि विसर्जन और हादसों का खतरा बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पांच नंबर ठोकर के पास अवैध रूप से अस्थि विसर्जन किया जा रहा है, जबकि वहां कोई अधिकृत घाट नहीं है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हर की पौड़ी पर अवैध फूल-फरोशी का मुद्दा भी उठा स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने हर की पौड़ी पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध फूल-फरोशी ठेकों का मुद्दा भी उठाया। लेकिन अधिकारियों ने केवल दिखवाते है और “जांच करेंगे” कहकर मामला टाल दिया। 500 करोड़ के कुंभ की तैयारी, लेकिन गंगा की चिंता नहीं? सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ आयोजन के लिए सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। लेकिन गंगा की स्वच्छता पर होने वाली बैठक ही औपचारिकता बनकर रह जाए, तो यह प्रशासन की गंभीरता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। खाली कुर्सियों ने खोल दी व्यवस्था की सच्चाई इस बैठक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गंगा की स्वच्छता पर होने वाली बैठकें कागजों और औपचारिकताओं तक सीमित होती जा रही हैं। यदि अधिकारी ही इन बैठकों को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस महाकुंभ में गंगा की पवित्रता कैसे सुरक्षित रहेगी — यह सबसे बड़ा प्रश्न है। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,आर ओ यूके पीसीबी डॉ राजेंद्र सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, सहायक अभियंता जल संस्थान अब्दुल रशीद, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानद जोशी,  जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़ ,मनोज निषाद,संजय सकलानी एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें। ✍️ — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार
    3
    स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
गंगा स्वच्छता पर ‘खाली कुर्सियों’ की बैठक!
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मुद्दा, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी ने खोल दी प्रशासन की पोल
हरिद्वार। धर्म और आस्था की राजधानी कही जाने वाली हरिद्वार में जब गंगा की स्वच्छता पर चर्चा के लिए बैठक हो और सभागार में अधिकारियों से ज्यादा खाली कुर्सियां दिखाई दें, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जाएगा।
जिला कलेक्ट सभागार में आयोजित जिला गंगा संरक्षण समिति (DGC) की 71वीं बैठक कुछ ऐसी ही तस्वीर छोड़ गई, जहां 37 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन गिने-चुने अधिकारी ही उपस्थित हुए।
गौरतलब है कि अगले वर्ष कुंभ मेला की तैयारियों का दावा किया जा रहा है और करोड़ों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे, लेकिन गंगा की स्वच्छता पर होने वाली सबसे महत्वपूर्ण बैठक ही सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई।
अध्यक्ष अनुपस्थित, सचिव ने संभाली बैठक की कमान
बैठक में जिला गंगा संरक्षण समिति के अध्यक्ष अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में समिति के सचिव स्वप्निल अनिरुद्ध ने बैठक की अध्यक्षता की।
लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम, सिंचाई विभाग, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण और कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जबकि एजेंडा के अधिकांश मुद्दे उन्हीं विभागों से जुड़े थे।
गंगा की स्वच्छता से ज्यादा ‘कमीशन वाले प्रोजेक्ट’ जरूरी?
बैठक के हालात देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि जहां बड़े निर्माण कार्यों, ठेकों और बजट की चर्चा होती है वहां अधिकारी पूरे उत्साह से पहुंचते हैं, लेकिन जहां गंगा की स्वच्छता और आस्था का सवाल हो, वहां कुर्सियां खाली रह जाती हैं।
कई विभागों की अनुपस्थिति के कारण बैठक के अधिकांश एजेंडा बिंदु बिना चर्चा के ही खत्म कर दिए गए।
सीवेज प्लांट और गौशालाओं का गोबर: रिपोर्ट अधूरी
बैठक के पहले एजेंडा में जनपद हरिद्वार में संचालित सीवेज शोधन संयंत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जो सामान्य बताई गई।
लेकिन जब गंगा किनारे बनी गौशालाओं से गोबर उठाने और उसके निस्तारण का सवाल उठा, तो नगर निगम के पास कोई स्पष्ट रिपोर्ट ही नहीं थी।
बताया गया कि कई गौशालाओं का गोबर अब भी गंगा में जा रहा है, जिससे पवित्र धारा दूषित हो रही है।
जाली लगाने का प्रस्ताव भी अधर में
दूसरे एजेंडा में गंगा में पूजा सामग्री और कूड़ा गिरने से रोकने के लिए नहरों और नालों पर जाली लगाने का प्रस्ताव रखा गया था।
लेकिन सिंचाई विभाग और HRDA के अधिकारी उपस्थित नहीं होने के कारण यह प्रस्ताव भी चर्चा के बिना ही रह गया।
आस्था पथ का सपना भी अटक गया
तीसरे एजेंडा में दूधिया बंद तटबंध से गीता कुटीर तक “आस्था पथ” विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया था।
लेकिन हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग की अनुपस्थिति के कारण इस महत्वपूर्ण योजना पर भी कोई चर्चा नहीं हो सकी।
चंडीघाट रिवर फ्रंट पर भी नहीं हुई चर्चा
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकसित चंडीघाट रिवर फ्रंट पर भी चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी न पहुंचने के कारण यह मुद्दा भी अधूरा रह गया।
भीमगोड़ा कुंड और अतिक्रमण पर भी टालमटोल
भीमगोड़ा कुंड के जीर्णोद्धार और आसपास के अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर भी बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका।
नगर निगम के छोटे अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अभी डीपीआर तैयार ही नहीं हुई है।
स्वच्छता पखवाड़ा या सिर्फ फोटो अभियान?
बैठक के अंतिम बिंदु में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर कुछ फोटो प्रस्तुत किए गए।
इस पर स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने सवाल उठाते हुए कहा कि
“पंतदीप पार्किंग के पास बड़े घाट गंदगी से भरे पड़े हैं, वहां सफाई क्यों नहीं की गई?”
उनके सवाल पर अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिया कि जल्द ही घाट की सफाई कराई जाएगी।
गंगा में घोड़े-गधे उतारकर हो रहा अवैध खनन
बैठक में स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने गंभीर मुद्दा उठाते हुए बताया कि भूपतवाला क्षेत्र में 100 से 150 घोड़े-गधे गंगा में उतरकर अवैध खनन कर रहे हैं।
इन पशुओं की लीद और पेशाब सीधे गंगा के जल को दूषित कर रही है और यह एनजीटी के आदेशों का भी उल्लंघन है।
इस पर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने पुलिस और वन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अवैध अस्थि विसर्जन और हादसों का खतरा
बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पांच नंबर ठोकर के पास अवैध रूप से अस्थि विसर्जन किया जा रहा है, जबकि वहां कोई अधिकृत घाट नहीं है।
ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हर की पौड़ी पर अवैध फूल-फरोशी का मुद्दा भी उठा
स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने हर की पौड़ी पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध फूल-फरोशी ठेकों का मुद्दा भी उठाया।
लेकिन अधिकारियों ने केवल दिखवाते है और “जांच करेंगे” कहकर मामला टाल दिया।
500 करोड़ के कुंभ की तैयारी, लेकिन गंगा की चिंता नहीं?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ आयोजन के लिए सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।
लेकिन गंगा की स्वच्छता पर होने वाली बैठक ही औपचारिकता बनकर रह जाए, तो यह प्रशासन की गंभीरता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
खाली कुर्सियों ने खोल दी व्यवस्था की सच्चाई
इस बैठक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि
गंगा की स्वच्छता पर होने वाली बैठकें कागजों और औपचारिकताओं तक सीमित होती जा रही हैं।
यदि अधिकारी ही इन बैठकों को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस महाकुंभ में गंगा की पवित्रता कैसे सुरक्षित रहेगी — यह सबसे बड़ा प्रश्न है।
बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,आर ओ यूके पीसीबी डॉ राजेंद्र सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, सहायक अभियंता जल संस्थान अब्दुल रशीद, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानद जोशी,  जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़ ,मनोज निषाद,संजय सकलानी एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।
✍️ — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़
हरिद्वार
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • विकासनगर के लेहमन हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला सामने आया, जिस पर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल के मैनेजर को फटकार लगाई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    विकासनगर के लेहमन हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला सामने आया, जिस पर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल के मैनेजर को फटकार लगाई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • *प्रेस नोट-2026* *कोतवाली रानीपुर हरिद्वार* *दिनांक 26.03.2026* *“SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस का अपराध के प्रति त्वरित एक्शन”* *“पाश कॉलोनी शिवालिक नगर में हुई चैन लूट की घटना का 21 घंटे में सफल अनावरण”* *“अंतरराज्यीय गैंग के 01 शातिर अपराधी को रानीपुर पुलिस ने अवैध चाकू सहित दबोचा, एक फरार”* *“गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन का हिस्सा बरामद”* *“दोनों अपराध ही नशे के आदी हैं जिसकी पूर्ति हेतु चेन स्नैचिंग की घटनाओं को देते हैं अंजाम”* *“आरोपियो ने पहले दुकानदार की रैकी फिर दुकानदार से गुड नाइट(मच्छर मारने की मशीन) माँगने के बहाने चैन पर किया हाथ साफ़”* *“दूसरे अपराधी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दे रही हैं दबिश”* दिनांक 23.03.2026 को वादी सत्यशील वत्स निवासी शिवालिक नगर द्वारा तहरीर दी गई कि रात्रि लगभग 08 बजे उनकी मेडिकल स्टोर (शील फार्मेसी) पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए, एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान लेते समय अचानक झपट्टा मारकर वादी के गले से सोने की चेन छीनकर ले गये, जिनका वादी द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में तत्काल प्रभारी निरीक्षक रानीपुर आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सी0आई0यू0 हरिद्वार की सहायता से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रोएक्टिव पुलिसिंग करते हुए आरोपियों की तलाश की । कल दिनांक 25.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से एक आरोपी *अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष* को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू व एक लूटी गयी चैन का टुकडा बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी एवं गैंगस्टर है, जो अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लूट, चैन स्नैचिंग जैसी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं, तथा आरोपी अनमोल गर्ग पूर्व में थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है, और वर्तमान में जमानत पर बाहर था, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दोनो आरोपी आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते हैं । गिरफ्तार आरोपी एवं उसका फरार साथी आशीष उर्फ पगला घटना वाले दिनांक 23.03.2026 को मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आये एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में रैकी की और अंधेरा होने पर मेडिकल स्टोर स्वामी को निशाना बनाकर घटना को अन्जाम दिया गया, और लूटी गयी चैन के एक टुकडे को आरोपी बेचने के लिये जा रहा था, गिरफ्तार आरोपी का साथी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनमोल गर्ग उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।” *गिरफ्तार आरोपी-* 1- अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग नि0 गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मु0नगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष *बरामदगी-* 1. लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा (कीमत लगभग ₹1.10 लाख) 2. ⁠एक अवैध फोल्डिंग चाकू 3. ⁠200 नगद (तलाशी में मिले) *पुलिस टीम-* 1. आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर 2. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर 3. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर 4. कानि0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर 5. कानि0 1041 अर्जुन रावत, कोतवाली रानीपुर 6. कानि0 1021 मन्जीत राणा, कोतवाली रानीपुर *सीआईयू टीम-* 1-नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी सी0आई0यू0 2- का0 वसीम
    1
    *प्रेस नोट-2026*
*कोतवाली रानीपुर हरिद्वार*
*दिनांक 26.03.2026*
*“SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस का अपराध के प्रति त्वरित एक्शन”*
*“पाश कॉलोनी शिवालिक नगर में हुई चैन लूट की घटना का 21 घंटे में सफल अनावरण”*
*“अंतरराज्यीय गैंग के 01 शातिर अपराधी को रानीपुर पुलिस ने अवैध चाकू सहित दबोचा, एक फरार”*
*“गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन का हिस्सा बरामद”*
*“दोनों अपराध ही नशे के आदी हैं जिसकी पूर्ति हेतु चेन स्नैचिंग की घटनाओं को देते हैं अंजाम”*
*“आरोपियो ने पहले दुकानदार की रैकी फिर  दुकानदार से गुड नाइट(मच्छर मारने की मशीन) माँगने के बहाने चैन पर किया हाथ साफ़”*
*“दूसरे अपराधी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दे रही हैं दबिश”*
दिनांक 23.03.2026 को वादी सत्यशील वत्स निवासी शिवालिक नगर द्वारा तहरीर दी गई कि रात्रि लगभग 08 बजे उनकी मेडिकल स्टोर (शील फार्मेसी) पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए, एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान लेते समय अचानक झपट्टा मारकर वादी के गले से सोने की चेन छीनकर ले गये, जिनका वादी द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए । 
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में तत्काल प्रभारी निरीक्षक रानीपुर आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सी0आई0यू0 हरिद्वार की सहायता से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रोएक्टिव पुलिसिंग करते हुए आरोपियों की तलाश की ।
कल दिनांक 25.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से एक आरोपी *अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र  24 वर्ष* को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू व एक लूटी गयी चैन का टुकडा बरामद किया गया । 
गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी एवं गैंगस्टर है, जो अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लूट, चैन स्नैचिंग जैसी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं, तथा आरोपी अनमोल गर्ग पूर्व में थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है, और वर्तमान में जमानत पर बाहर था, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दोनो आरोपी आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते हैं ।
गिरफ्तार आरोपी एवं उसका फरार साथी आशीष उर्फ पगला घटना वाले दिनांक 23.03.2026 को मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आये एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में रैकी की और अंधेरा होने पर मेडिकल स्टोर स्वामी को निशाना बनाकर घटना को अन्जाम दिया गया, और लूटी गयी चैन के एक टुकडे को आरोपी बेचने के लिये जा रहा था, गिरफ्तार आरोपी का साथी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनमोल गर्ग उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।”
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग नि0 गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मु0नगर उ0प्र0 उम्र  24 वर्ष
*बरामदगी-* 
1. लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा (कीमत लगभग ₹1.10 लाख)
2. ⁠एक अवैध फोल्डिंग चाकू
3. ⁠200 नगद (तलाशी में मिले)
*पुलिस टीम-*
1. आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर
3. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर
4. कानि0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर
5. कानि0 1041 अर्जुन रावत, कोतवाली रानीपुर
6. कानि0 1021 मन्जीत राणा, कोतवाली रानीपुर 
*सीआईयू टीम-*
1-नरेन्द्र सिंह बिष्ट,   प्रभारी सी0आई0यू0
2- का0 वसीम
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.