Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापरवाही भारी पड़ी! लेहमन हॉस्पिटल विकासनगर के मैनेजर को #तहसील प्रशासन की फटकार। विकासनगर के लेहमन हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला सामने आया, जिस पर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल के मैनेजर को फटकार लगाई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NI KHIL
लापरवाही भारी पड़ी! लेहमन हॉस्पिटल विकासनगर के मैनेजर को #तहसील प्रशासन की फटकार। विकासनगर के लेहमन हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला सामने आया, जिस पर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल के मैनेजर को फटकार लगाई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जनता की #परेशानी क्यों नहीं दिखाई दे रही विधायक को! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी #प्रवीण शर्मा पिन्नी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि #विकासनगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने हेतु सरकार द्वारा लगभग 535 करोड रुपए की #योजना स्वीकृत की है, जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है | विगत कुछ दिनों से विकासनगर क्षेत्र के #विधायक मुन्ना सिंह चौहान सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने के दौरान हो रही अव्यवस्थाओं के मामले में जनता की परेशानियों को देखने के बजाय व उनका हल करने के बजाय संबंधित #ठेकेदार के प्रवक्ता (#मुंशी) के रूप में #बयान बाजी कर रहे हैं यानि ठेकेदार के पक्ष में दिन- रात गुणगान किए हुए हैं | ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित #ठेकेदार ने इनको मुंशी रख लिया हो |यहां हैरान करने वाली बात यह है कि जिस तरह से #कार्यदायी संस्था #यूयूएसडीए/ संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्यों में लीपापोती कर मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराए जा रहे हैं तथा जनता उड़ती हुई धूल- मिट्टी, कई दिनों से टूटी-फूटी उबड- खाबड सड़कों, सड़क के लेवल से ऊपर उठे मैन हॉल के ढक्कन, #सड़कों का #समतलीकरण न होना व समुचित जल छिड़काव न होना आदि तमाम #अव्यवस्थाएं, जिसने लोगों का जीना हराम कर रखा है, वो परेशानियां विधायक को #दिखाई #नहीं दे रही हैं | अगर इन तमाम अव्यवस्थाओं के बारे में मोर्चा न बोलना तो विकासनगर शहर को इन सब ने मिलकर #नर्क बना दिया होता | शर्मा ने कहा कि मोर्चा अभी तो सिर्फ और सिर्फ कराये जा रहे कामो में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर हमलावर है उसके बाद गुणवत्ता व घोटाले का पोस्टमार्टम करेगा | मोर्चा ने विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि #ठेकेदार का पक्ष रखने के बजाय जनता की #परेशानियां का समाधान करने में जोर लगायें | पत्रकार वार्ता में- प्रमोद शर्मा व अतुल हांडा मौजूद थे मौजूद थे Pinny Sharma1
- हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में हुआ जागरूकता अभियान समारोह,मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त प्रीति जी रही मौजूद।1
- सहारनपुर। देर शाम रेलवे रोड पर पंजाब होटल में अज्ञात कारणो से आग लग गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। उस समय होटल के अंदर कुछ लोग भी रुके हुए थे, जिन्होंने बताया की होटल में आग लगने पर अलार्म तक नहीं बजा, धुंआ फैलने से उन्हें पता चला और एक बार तो वह घबरा गए थे। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। परंतु आग लगने पर भी सेफ़्टी अलार्म न बजना होटल की सुरक्षा व्यवस्था और सम्बंधित विभाग की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है। होटल में रुके हुए व्यक्ति (प्रत्यादर्शी) ने घटना के समय के पलों को मीडिया के साथ साझा किए। वहीं अग्निशमन अधिकारी ने कहा है की आग पर काबू पा लिया गया है, सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। वीडियो: आग बुझाते हुए दमकलकर्मी और प्रत्यादर्शी कस्टमर1
- हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही निरंतर बनी हुई है।आज तड़के बालाजी एन्क्लेव में गजराज घुस आए। कुत्तों के भोंकने से लोगों की आंख खुली तो बाहर गजराज मार्निंग वॉक पर नजर आए हालांकि हाथी ने किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाया और दूसरी ओर निकल गया। दरअसल जगजीतपुर क्षेत्र जंगली हाथियों का पुराना प्राकृत गलियारा है और हाथी पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने पुराने रास्तों का उपयोग करते हैं लेकिन हाथियों के इन रास्तों पर अब कालोनियां बस गई हैं, जिसके कारण यहां मानव-वन्यजीव टकराव की आशंका बनी रहती है। (-कुमार दुष्यंत)1
- *थाना कनखल* *गौकशी के खिलाफ पुलिस को आमजन का भी मिल रहा सहयोग* *सुभाष नगर निवासी व्यक्ति ने अन्य के सहयोग से दो आरोपित को पकड़ा* *दो बछड़े किए रेस्क्यू, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज* आज दिनांक 25.03.2026 को सुभाष नगर ज्वालापुर निवासी व्यक्ति द्वारा संदिग्ध को पिकप वाहन से 02 छोटे बछडो को गुरुकुल काँगडी निकट रविदास बस्ती के पास से गौकशी के लिये ले जाते समय पकडकर थाना कनखल लाया गया। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायायल में पेश किया जाएगा। *विवरण आरोपित-* 1- मुनीर पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला टोली थाना मंगलौर जिला हरिद्वार 2- आमीर कुरैशी पुत्र इद्रीश निवासी जौरासी थाना सिविल लाईन रुडकी जनपद हरिद्वार *बरामदगी-* 1-दो छोटे बछडे 2-एक पिकप वाहन1
- टिहरी मे श्री देव सुमन जी की मूर्ति के अनावरण के साथ ही श्री देव सुमन पार्क का हुआ विधिवत उद्घाटन1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- विकासनगर के लेहमन हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला सामने आया, जिस पर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल के मैनेजर को फटकार लगाई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सरसावा (सहारनपुर)। थाना सरसावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरसावा टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी करने वाले एक किसान संगठन के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 10,000 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। बुधवार को मैनेजर शोएब की तहरीर के अनुसार, अरविंद पवांर और उसके साथियों ने टोल प्लाजा कार्यालय में घुसकर गाड़ियों को फ्री में निकालने का दबाव बनाया और 10,000 रुपये हफ्ता वसूली की। अभियुक्तों ने सार्वजनिक मार्ग बाधित कर जनता में भय पैदा किया और जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरविंद पवांर, सुमित, जयवीर, निक्कू और योगेंद्र को टोल प्लाजा के पास से दबोच लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें न्यायालय में पेश किया है। वीडियो:- आरोपी एवं एसपी देहात जानकारी देते हुए1