ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,घायल को आगरा भेजा ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, आगरा रेफर अछनेरा। कस्बा अछनेरा में अग्रोहा भवन के सामने शनिवार शाम करीब 7 बजे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरदाया निवासी रवि पुत्र रणधीर सिंह (35 वर्ष) मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान अग्रोहा भवन के सामने आलू से भरे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे काफी खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,घायल को आगरा भेजा ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, आगरा रेफर अछनेरा। कस्बा अछनेरा में अग्रोहा भवन के सामने शनिवार शाम करीब 7 बजे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरदाया निवासी रवि पुत्र रणधीर सिंह (35 वर्ष) मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान अग्रोहा भवन के सामने आलू से भरे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे काफी खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
- नगर निगम के सफ़ाई नायक ने अपने स्वच्छता निरीक्षक को जूतों से पीटा वीडियो वायरल1
- आगरा के तारघर मैदान में हो रहे इंडिया स्किल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय जयंत चौधरी पहुंचे। शनिवार को कार्यक्रम के आखिरी दिन जयंत चौधरी पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम में कई लोगों को सम्मानित भी किया।1
- वृंदावन मेले में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, पिता की वर्दी पहनकर झाड़ रहा था रौब #MathuraNews #Vrindavan #FakeInspector #UPPolice #BreakingNews1
- आगरा विकास प्राधिकरण का कमाल सील बिल्डिंग पर लगातार हो रहा है काम सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल नॉर्थ ईदगाह में अब निर्माण को आगरा विकास प्राधिकरण ने किया था सील सील के बावजूद मौके पर चल रहा है लगातार काम1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल सह सम्पादक ् ओल इंडिया उत्तर प्रदेश 🙏 🇮🇳 🚩 आज आगरा में 14/03 / 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय संजय कुमार मलिक जी के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, दीवानी परिसर में गेट संख्या 01 के समीप स्थित पार्किंग स्थल पर किया जायेगा। आगरा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत की बहुत लोगों को समस्या काम किया गया। 🌹🙏🇮🇳✍️🚩🚩 पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल ओल इंडिया (उ.प्र) कैमरामैन आगरा में श्री बंटी शर्मा जी बहुत अच्छा राष्ट्रीय लोक अदालत जानकारी हासिल की।🌹🙏🇮🇳🚩4
- देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में Aam Aadmi Party के कार्यकर्ताओं ने आगरा में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के आवाह्न पर कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान को सौंपा। जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित किया जाए और गरीब व मध्यम वर्ग को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। प्रदर्शन के दौरान रमजान अब्बास, तयीनंदन आर्य, संजय भारती, शैलेंद्र गायत्री, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, शानू कुरैशी, आसिफ नवाब, ललित साहनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, आगरा रेफर अछनेरा। कस्बा अछनेरा में अग्रोहा भवन के सामने शनिवार शाम करीब 7 बजे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरदाया निवासी रवि पुत्र रणधीर सिंह (35 वर्ष) मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान अग्रोहा भवन के सामने आलू से भरे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे काफी खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।1
- आगरा के Agra Cantt Railway Station पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने करीब 20.615 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान जीआरपी ने दो तस्करों विनय प्रताप और अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।4
- पत्रकार मंडल ब्यूरो चीफ भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल ओल इंडिया उत्तर प्रदेश 🌹🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 🚩 दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 हमीरपुर: बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार काफी परेशान हैं। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। ज्ञापन में कहा गया कि गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। पार्टी ने मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडर की हालिया बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। मनीष गुप्ता जिला अध्यक्ष अत्री यादव जिला उपाध्यक्ष इमामुद्दीन रवि शंकर बलराम अरविंद राम प्रकाश अजीत कुमार गुलाम मोहम्मद नगर अध्यक्ष इत्यादि उपस्थित रहे।4