logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण* भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम 'जन-विश्वास' दौरे पर 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे। समाधान कार्यक्रम के लिए शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

8 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
673d6803-368e-4e54-ae8d-a6c40e439d55

*सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण* भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम 'जन-विश्वास' दौरे पर 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे। समाधान कार्यक्रम के लिए शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत हिनौता पावर हाउस में लाइट की समास्याओं कों लेकर किसानों एवं कांग्रेस जनों ने दिया ज्ञापन
    1
    सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत हिनौता पावर हाउस में लाइट की समास्याओं कों लेकर किसानों एवं कांग्रेस जनों ने दिया ज्ञापन
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गैवीनाथ धाम में फिर लगा कुप्पा! क्या भक्त और भगवान के बीच दीवार खड़ी की जा रही है? | बिरसिंहपुर सावन माह शुरू होते ही बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। लेकिन इसी बीच मंदिर परिसर में फिर से कुप्पा लगाए जाने से कई श्रद्धालु नाराज़ हैं। वर्षों से श्रद्धालु भगवान शिव का स्पर्श कर जल और बेलपत्र अर्पित करते रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि भीड़ नियंत्रण की आवश्यकता केवल सोमवार या विशेष अवसरों पर होती है, तो हर समय ऐसे बैरियर क्यों लगाए जा रहे हैं? इस वीडियो के माध्यम से शासन-प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा दोनों का संतुलन बनाए रखा जाए। व्यवस्था भी बनी रहे और श्रद्धालुओं को अनावश्यक असुविधा भी न हो। अगर आप भी अपनी राय रखना चाहते हैं, तो कमेंट करें और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें। #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #सावन2026 #महादेव PrakashPathak
    1
    गैवीनाथ धाम में फिर लगा कुप्पा! क्या भक्त और भगवान के बीच दीवार खड़ी की जा रही है? | बिरसिंहपुर


सावन माह शुरू होते ही बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। लेकिन इसी बीच मंदिर परिसर में फिर से कुप्पा  लगाए जाने से कई श्रद्धालु नाराज़ हैं।
वर्षों से श्रद्धालु भगवान शिव का स्पर्श कर जल और बेलपत्र अर्पित करते रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि भीड़ नियंत्रण की आवश्यकता केवल सोमवार या विशेष अवसरों पर होती है, तो हर समय ऐसे बैरियर क्यों लगाए जा रहे हैं?
इस वीडियो के माध्यम से शासन-प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा दोनों का संतुलन बनाए रखा जाए। व्यवस्था भी बनी रहे और श्रद्धालुओं को अनावश्यक असुविधा भी न हो।
अगर आप भी अपनी राय रखना चाहते हैं, तो कमेंट करें और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें।


#गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #सावन2026 #महादेव PrakashPathak
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • satna काम के बहाने ले गए...... किए 15 दिन तक क्या हुआ ?
    1
    satna 
काम के बहाने ले गए......
किए 15 दिन तक क्या हुआ ?
    user_Beerendar Aadiwashi
    Beerendar Aadiwashi
    Aboriginal art gallery कोटर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    2
    सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • 1 अगस्त 2026 से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना पड़ेगा असर। 🎙️ MP NEWS UPDATE FAST | अगस्त 2026 से लागू हुए बड़े बदलाव 1 अगस्त 2026 से भारत में बैंकिंग, रेलवे, टैक्स और एलपीजी समेत कई क्षेत्रों में नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, यात्रियों, कारोबारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा। पहला बड़ा बदलाव – रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। अब रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन वितरण का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के साथ समन्वित कर दिया गया है, जिससे भीड़ कम करने और प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है। दूसरा बदलाव – CKYC 2.0 की शुरुआत बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में Central KYC 2.0 सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को बार-बार केवाईसी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी। किसी भी संस्था द्वारा केवाईसी डेटा एक्सेस करने के लिए ग्राहक की OTP आधारित सहमति अनिवार्य होगी। तीसरा बदलाव – LPG और ATF की कीमतें हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में संशोधन किया है। नई दरों का असर घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ हवाई यात्रा के किराए पर भी पड़ सकता है। चौथा बदलाव – क्रेडिट कार्ड नियम कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट, फ्यूल सरचार्ज वेवर, डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क और कुछ बैंकिंग सेवा शुल्कों में बदलाव किए हैं। ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए। पांचवां बदलाव – GST और ई-वे बिल सिस्टम व्यापारियों और कारोबारियों के लिए GST ई-वे बिल और ई-इनवॉइस सिस्टम में नए तकनीकी और अनुपालन संबंधी अपडेट लागू किए गए हैं। इससे जीएसटी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने का लक्ष्य है। छठा बदलाव – ITR की नई समयसीमा वेतनभोगी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद विलंब शुल्क लागू हो सकता है। वहीं, जिन करदाताओं पर ऑडिट लागू नहीं होता और जो ITR-3 या ITR-4 भरते हैं, उनके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इन नियमों का उद्देश्य बैंकिंग, टैक्स और सार्वजनिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। यदि ये बदलाव आप पर लागू होते हैं, तो संबंधित विभाग या अपने बैंक से नई जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
    1
    1 अगस्त 2026 से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना पड़ेगा असर।
🎙️ MP NEWS UPDATE FAST | अगस्त 2026 से लागू हुए बड़े बदलाव
1 अगस्त 2026 से भारत में बैंकिंग, रेलवे, टैक्स और एलपीजी समेत कई क्षेत्रों में नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, यात्रियों, कारोबारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा।
पहला बड़ा बदलाव – रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। अब रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन वितरण का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के साथ समन्वित कर दिया गया है, जिससे भीड़ कम करने और प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है।
दूसरा बदलाव – CKYC 2.0 की शुरुआत
बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में Central KYC 2.0 सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को बार-बार केवाईसी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी। किसी भी संस्था द्वारा केवाईसी डेटा एक्सेस करने के लिए ग्राहक की OTP आधारित सहमति अनिवार्य होगी।
तीसरा बदलाव – LPG और ATF की कीमतें
हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में संशोधन किया है। नई दरों का असर घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ हवाई यात्रा के किराए पर भी पड़ सकता है।
चौथा बदलाव – क्रेडिट कार्ड नियम
कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट, फ्यूल सरचार्ज वेवर, डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क और कुछ बैंकिंग सेवा शुल्कों में बदलाव किए हैं। ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए।
पांचवां बदलाव – GST और ई-वे बिल सिस्टम
व्यापारियों और कारोबारियों के लिए GST ई-वे बिल और ई-इनवॉइस सिस्टम में नए तकनीकी और अनुपालन संबंधी अपडेट लागू किए गए हैं। इससे जीएसटी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने का लक्ष्य है।
छठा बदलाव – ITR की नई समयसीमा
वेतनभोगी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद विलंब शुल्क लागू हो सकता है। वहीं, जिन करदाताओं पर ऑडिट लागू नहीं होता और जो ITR-3 या ITR-4 भरते हैं, उनके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इन नियमों का उद्देश्य बैंकिंग, टैक्स और सार्वजनिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। यदि ये बदलाव आप पर लागू होते हैं, तो संबंधित विभाग या अपने बैंक से नई जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं। मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 1 August ki. mukhya khabar 2026
    1
    अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें:
एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।
नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं।
मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है।
खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है।
1 August ki. mukhya khabar 2026
    user_🗞️📰
    🗞️📰
    Farmer रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन एवं विद्युत शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो भी विद्युत ट्रांसफार्मर खराब अथवा जल जाते हैं, उन्हें स्टोर से मरम्मत कराकर अधिकतम 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ट्रांसफार्मर परिवहन हेतु उपलब्ध वाहनों की संख्या दोगुनी किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन एवं आपूर्ति कार्य में तेजी आएगी। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि प्राप्त 400 शिकायतों के सापेक्ष 351 ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन/मरम्मत कर आपूर्ति कर दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष 49 मामलों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्री को स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखा जाए, ताकि बाहरी आपूर्ति पर निर्भरता कम हो तथा खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन समयबद्ध रूप से किया जा सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि सभी विद्युत चालित पंपसेटों को एक साथ ऑटो मोड़ पर न रखें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें, जिससे विद्युत तंत्र पर अनावश्यक भार न पड़े। उन्होंने किसानों को अपने विद्युत संयोजन पर उपयुक्त क्षमता का कैपेसिटर बैंक स्थापित कराने की भी सलाह दी। इससे विद्युत वोल्टेज में सुधार होगा तथा कृषि कार्यों हेतु विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकेगी।
    1
    *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न*
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन एवं विद्युत शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो भी विद्युत ट्रांसफार्मर खराब अथवा जल जाते हैं, उन्हें स्टोर से मरम्मत कराकर अधिकतम 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने ट्रांसफार्मर परिवहन हेतु उपलब्ध वाहनों की संख्या दोगुनी किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन एवं आपूर्ति कार्य में तेजी आएगी। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि प्राप्त 400 शिकायतों के सापेक्ष 351 ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन/मरम्मत कर आपूर्ति कर दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष 49 मामलों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्री को स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखा जाए, ताकि बाहरी आपूर्ति पर निर्भरता कम हो तथा खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन समयबद्ध रूप से किया जा सके।
बैठक में अधीक्षण अभियंता ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि सभी विद्युत चालित पंपसेटों को एक साथ ऑटो मोड़ पर न रखें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें, जिससे विद्युत तंत्र पर अनावश्यक भार न पड़े। उन्होंने किसानों को अपने विद्युत संयोजन पर उपयुक्त क्षमता का कैपेसिटर बैंक स्थापित कराने की भी सलाह दी। इससे विद्युत वोल्टेज में सुधार होगा तथा कृषि कार्यों हेतु विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकेगी।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *गुढ़ ब्रेकिंग* *पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक* गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    *गुढ़ ब्रेकिंग*

*पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक*

गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.