महाराजगंज के माननीय सांसद Janardan Singh Sigriwal जी तथा बनियापुर के माननीय विधायक Kedar Nath Singh जी यह आपके लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज तथा विधानसभा बनियापुर के अंतर्गत मशरख प्रखंड के अरना पंचायत का उत्तर टोला और दक्षिण टोला की सड़क है रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम महाराजगंज के माननीय सांसद Janardan Singh Sigriwal जी तथा बनियापुर के माननीय विधायक Kedar Nath Singh जी यह आपके लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज तथा विधानसभा बनियापुर के अंतर्गत मशरख प्रखंड के अरना पंचायत का उत्तर टोला और दक्षिण टोला की सड़क है। जो बरसात में ही नहीं अब सालों भर नाले में तब्दील हो गई है। 2020 में सड़क अच्छी और पक्की बनी थी पर नाले का निर्माण नहीं हुआ जिसके कारण सड़क ही नाले में तब्दील हो गई बिहार में पंचायती राज व्यवस्था भी है संभव है इस पंचायत में मुखिया भी हैं मसरख में प्रखंड प्रमुख है जिला परिषद है संबंधित मंत्रालय है पंचायत के जागरूक लोग हैं फिर भी स्थिति ऐसी है की कोई अगर इस रास्ते से गुजर जाए तो फिर दोबारा आना नहीं चाहता।
महाराजगंज के माननीय सांसद Janardan Singh Sigriwal जी तथा बनियापुर के माननीय विधायक Kedar Nath Singh जी यह आपके लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज तथा विधानसभा बनियापुर के अंतर्गत मशरख प्रखंड के अरना पंचायत का उत्तर टोला और दक्षिण टोला की सड़क है रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम महाराजगंज के माननीय सांसद Janardan Singh Sigriwal जी तथा बनियापुर के माननीय विधायक
Kedar Nath Singh जी यह आपके लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज तथा विधानसभा बनियापुर के अंतर्गत मशरख प्रखंड के अरना पंचायत का उत्तर टोला और दक्षिण टोला की सड़क है। जो बरसात में ही नहीं अब सालों भर नाले में तब्दील हो गई है। 2020 में सड़क अच्छी और पक्की बनी थी पर नाले का निर्माण नहीं हुआ जिसके कारण
सड़क ही नाले में तब्दील हो गई बिहार में पंचायती राज व्यवस्था भी है संभव है इस पंचायत में मुखिया भी हैं मसरख में प्रखंड प्रमुख है जिला परिषद है संबंधित मंत्रालय है पंचायत के जागरूक लोग हैं फिर भी स्थिति ऐसी है की कोई अगर इस रास्ते से गुजर जाए तो फिर दोबारा आना नहीं चाहता।
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान राहत शिविरों का लिया जायजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुंगेर के नवागढ़ी-शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, सीताकुंड परिसर और भागलपुर पॉलिटेक्निक राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन काउंटर, सामग्री वितरण केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, पशु चिकित्सा शिविर, सामुदायिक रसोई और अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा जरूरतमंदों के बीच डिग्निटी किट वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार ने 8.5 लाख से अधिक प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि मुंगेर-भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर एट-ग्रेड सड़क का निर्माण होगा, जो प्रोटेक्शन वॉल के रूप में भी काम करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल, पशु व अन्य क्षति का आकलन कर केंद्र सरकार आवश्यक सहायता देगी।2
- विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ विश्वकर्मा पूजा को लेकर गोगरी प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम पांच बजे तक गोगरी और जमालपुर बाजार विश्वकर्मा पूजा से संबंधित सामग्रियों से सजे नजर आए। बाजारों में खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विश्वकर्मा पूजा को लेकर दुकानों पर वाहनों को सजाने के सामान, पूजा सामग्री, फूल-माला सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होती रही। इसके अलावा प्रसाद के लिए मिठाई, केला और अन्य फल की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहन मालिकों, दुकानदारों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बाजार में पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह है। कई लोगों ने अपने वाहनों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर सजावट शुरू कर दी है। वहीं, पूजा सामग्री एवं मिठाई-फल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पूजा को लेकर खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में और अधिक भीड़ होने की संभावना है।1
- मानसी प्रखंड क्षेत्र दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा आयोजित खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में दीप जीविका संकुल संघ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार शामिल हुए। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार, जिला जीविका कार्यालय से राहुल कुमार, शिवेंद्र कुमार एवं जूही मैडम सहित मानसी प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य तथा अमनी, बलहा और सैदपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। सैदपुर पंचायत के मुखिया मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा जीविका के सीएम एवं कैडर दीदियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। आमसभा के दौरान संकुल संघ द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समूह की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।1
- ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market1
- मुंगेर-भागलपुर के बीच बनेगी 83 किमी एट-ग्रेड सड़क, बाढ़ में भी रहेगी मददगार,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- एलिवेटेड सड़क की जगह ऐसी संरचना बनेगी, जो बाढ़ नियंत्रण और आवागमन में भी सहायक होगी मुंगेर-भागलपुर के बीच बनेगी 83 किमी एट-ग्रेड सड़क, बाढ़ में भी रहेगी मददगार,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- एलिवेटेड सड़क की जगह ऐसी संरचना बनेगी, जो बाढ़ नियंत्रण और आवागमन में भी सहायक होगी1
- अब हर मौके के लिए परफेक्ट लुक पाएं Shagun Trends पर। Stylish Kurtis, Suits, Ethnic & Party Wear — शानदार डिज़ाइन, अच्छी क्वालिटी और बजट में। थाना मोड़, बैंक ऑफ इंडिया के नीचे, हवेली खड़गपुर, मुंगेर Call: 91101923571
- बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* लोकेशन बक्सर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* बक्सर नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 में नए परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामला तब शुरू हुआ जब वार्ड में नगर परिषद की टीम द्वारा मापी की गई। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया गया कि वार्ड का नया परिसीमन होने वाला है, जिसके बाद से आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वार्ड 16 में प्रेस वार्ता की और नगर परिषद पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने नगर परिषद से चार सवाल पूछे हैं। पहला, क्या नए परिसीमन के लिए कोई कमेटी का गठन हुआ है। दूसरा, यदि हाँ तो किसकी अध्यक्षता में और कितने सदस्यीय कमेटी बनी है। तीसरा, नए परिसीमन के लिए कितनी जनसंख्या को आधार बनाया गया है। और चौथा, शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण का आधार क्या रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से जवाब देना चाहिए ताकि जनता का भ्रम खत्म हो सके। वहीं वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने कहा कि मापी के बाद से आम जनता में भ्रम है। बार-बार लोगों को जन्म, मृत्यु और पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए नगर परिषद के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। बाइट- मुन्ना तिवारी पूर्व विधायक बक्सर बाईट- विजय राजभर वार्ड पार्षद 16 बाईट- अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर4
- अनुमंडल अस्पताल तारापुर में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को लेकर कई निर्णय अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के सभागार में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक एसडीओ सह समिति अध्यक्ष आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी उपाधीक्षक सह प्रभारी सचिव डॉ. मदन पाठक, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित सदस्य विजय कुमार सक्सेना, संजय कुमार सिंह, विनोद रजक, चित्रसेन कुमार व शिव कुमार शर्मा उपस्थित थे। बैठक में नर्सिंग डेस्क, आयुष्मान भारत व ओएनसी काउंटर के क्षतिग्रस्त एसीपी शीट बदलने, अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पंखों की मरम्मत तथा बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने पर चर्चा हुई। पुरानी आरओ वाटर मशीन बदलने का भी निर्णय लिया गया। अस्पताल के मुख्य द्वार से नए भवन तक बने रास्ते में एलईडी लाइट लगाने पर चर्चा हुई। एसडीओ ने प्रकाश व्यवस्था नगर पंचायत से कराने का निर्देश दिया। द्वितीय तल पर जलजमाव से वार्ड में पानी रिसने की समस्या का निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाने तथा आरओ मशीन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। बैठक के बाद उन्होंने डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया।1
- परिवार विकास अभियान को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित। गोगरी (खगड़िया)। परिवार विकास अभियान के तहत बुधवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब दो बजे तक चला। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. अभिषेक आनंद, अस्पताल मैनेजर पूजा कुमारी, बीसीएम नीतू कुमारी सहित कई एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन के महत्व और इसके विभिन्न साधनों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही योग्य दंपतियों को उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, परिवार विकास अभियान के तहत विशेष पखवाड़ा 14 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इस अवधि में स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ क्षेत्र स्तर पर भी परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि छोटे परिवार के महत्व और परिवार नियोजन के उपलब्ध विकल्पों के प्रति लोगों को जागरूक करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। परिवार नियोजन से संबंधित सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार उचित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अस्पताल स्तर पर भी इस अभियान के दौरान लोगों को आवश्यक परामर्श एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।1