logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डपिंग यार्ड में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर 4 आरोपी गिरफ्तार* अजमेर।किशनगढ़ के डपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गांधीनगर थाना पुलिस ने स्वतः मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की है। SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी व आसूचना से चारों आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा। *गिरफ्तार आरोपी -* 1. मोहम्मद फुरखान (25) पुत्र मुस्ताक अली 2. मोहम्मद अनीस (21) पुत्र मुस्ताक अली 3. फरहान (24) पुत्र सराज शेख 4. अख्तर अली (22) पुत्र शकील मोहम्मद - सभी निवासी रामनेर रोड, किशनगढ़, थाना गांधीनगर चारों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर पृथक से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

1 hr ago
user_PRADEEP CHOUDHARY
PRADEEP CHOUDHARY
पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago
f57a7ccf-e1a7-49cf-b32f-e48309556c52

डपिंग यार्ड में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर 4 आरोपी गिरफ्तार* अजमेर।किशनगढ़ के डपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गांधीनगर थाना पुलिस ने स्वतः मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की है। SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी व आसूचना से चारों आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा। *गिरफ्तार आरोपी -* 1. मोहम्मद फुरखान (25) पुत्र मुस्ताक अली 2. मोहम्मद अनीस (21) पुत्र मुस्ताक अली 3. फरहान (24) पुत्र सराज शेख 4. अख्तर अली (22) पुत्र शकील मोहम्मद - सभी निवासी रामनेर रोड, किशनगढ़, थाना गांधीनगर चारों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर पृथक से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल अजमेर. कृष्णगंज थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया गया।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि 20 सितंबर को गोरी नगर निवासी जुगल किशोर सोनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टीवी, नल व औजार चोरी कर ले गया था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में आरोपी दीपक जोशी निवासी रातीडांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माल बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल


सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल
अजमेर. कृष्णगंज थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया गया।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि 20 सितंबर को गोरी नगर निवासी जुगल किशोर सोनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टीवी, नल व औजार चोरी कर ले गया था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
जांच में आरोपी दीपक जोशी निवासी रातीडांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माल बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • केकड़ी का खोया सम्मान वापस पाएंगे, केकड़ी को वापस जिला बनायेंगे #kekrinews #kekri #केकड़ी #congress #bjp
    1
    केकड़ी का खोया सम्मान वापस पाएंगे, केकड़ी को वापस जिला बनायेंगे #kekrinews #kekri #केकड़ी #congress #bjp
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • अन्न का उपमान कंज्यूमर कोर्ट के बाहर पड़े खाने के पेगिट जिससे पूरी सब्जी मिठाई है
    1
    अन्न का उपमान कंज्यूमर कोर्ट के बाहर पड़े खाने के पेगिट जिससे पूरी सब्जी मिठाई है
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नसीराबाद में काली माता मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन नवरात्रों से पहले रास्ता दुरुस्त कराने की मांग, श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का अंदेशा नसीराबाद में काली माता मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन नवरात्रों से पहले रास्ता दुरुस्त कराने की मांग, श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का अंदेशा
    1
    नसीराबाद में काली माता मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नवरात्रों से पहले रास्ता दुरुस्त कराने की मांग, श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का अंदेशा

नसीराबाद में काली माता मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नवरात्रों से पहले रास्ता दुरुस्त कराने की मांग, श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का अंदेशा
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • असम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जाना ब्यावर का कला-संस्कृति वैभव असम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जाना ब्यावर का कला-संस्कृति वैभव स्थानीय विरासत, धार्मिक स्थलों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों का किया अवलोकन ब्यावर, 29 सितंबर। असम से ब्यावर जिले के भ्रमण पर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मंगलवार को जिले की कला, संस्कृति, धार्मिक विरासत और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कर ब्यावर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय परंपराओं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। भ्रमण का उद्देश्य ब्यावर की समृद्ध विरासत एवं स्थानीय विशेषताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करना रहा। इन्फ्लुएंसर्स ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर में आयोजित जागरूकता अभियान शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिले में संचालित जनहितकारी गतिविधियों एवं नवाचारों को भी समझा। इसके पश्चात इन्फ्लुएंसर्स ने देवमाली का भ्रमण किया। यहां उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं स्थानीय विरासत के बारे में जानकारी ली। देवमाली की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को उन्होंने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया के लिए फोटो एवं वीडियो कंटेंट तैयार किया। भ्रमण के दौरान ग्राम सथाना में डेयरी किसान की गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। इन्फ्लुएंसर्स ने दुग्ध उत्पादन से जुड़ी प्रक्रिया को नजदीक से जाना तथा किसान से संवाद कर पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों से जुड़े अनुभवों और सफलता की कहानी को समझा। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डेयरी व्यवसाय की भूमिका को भी जाना तथा इससे संबंधित वीडियो कंटेंट तैयार किया। भ्रमण के दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने विभिन्न स्थलों की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्यावर की कला, संस्कृति, धार्मिक आस्था, ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय विशेषताओं से संबंधित सामग्री संकलित की। भ्रमण के समापन पर जिला कलेक्ट्रेट, ब्यावर में जिला कलक्टर कमल राम मीना से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने जिले की विकास गतिविधियों एवं स्थानीय विशेषताओं के संबंध में संवाद किया। असम से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इस भ्रमण से ब्यावर की कला, संस्कृति, धार्मिक विरासत, ग्रामीण जीवन और स्थानीय विकास की तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उनके द्वारा तैयार किया गया डिजिटल कंटेंट ब्यावर की विशिष्ट पहचान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
    1
    असम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जाना ब्यावर का कला-संस्कृति वैभव


असम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जाना ब्यावर का कला-संस्कृति वैभव
स्थानीय विरासत, धार्मिक स्थलों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों का किया अवलोकन
ब्यावर, 29 सितंबर। असम से ब्यावर जिले के भ्रमण पर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मंगलवार को जिले की कला, संस्कृति, धार्मिक विरासत और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कर ब्यावर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय परंपराओं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। भ्रमण का उद्देश्य ब्यावर की समृद्ध विरासत एवं स्थानीय विशेषताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करना रहा।
इन्फ्लुएंसर्स ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर में आयोजित जागरूकता अभियान शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिले में संचालित जनहितकारी गतिविधियों एवं नवाचारों को भी समझा।
इसके पश्चात इन्फ्लुएंसर्स ने देवमाली का भ्रमण किया। यहां उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं स्थानीय विरासत के बारे में जानकारी ली। देवमाली की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को उन्होंने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया के लिए फोटो एवं वीडियो कंटेंट तैयार किया।
भ्रमण के दौरान ग्राम सथाना में डेयरी किसान की गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। इन्फ्लुएंसर्स ने दुग्ध उत्पादन से जुड़ी प्रक्रिया को नजदीक से जाना तथा किसान से संवाद कर पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों से जुड़े अनुभवों और सफलता की कहानी को समझा। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डेयरी व्यवसाय की भूमिका को भी जाना तथा इससे संबंधित वीडियो कंटेंट तैयार किया।
भ्रमण के दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने विभिन्न स्थलों की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्यावर की कला, संस्कृति, धार्मिक आस्था, ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय विशेषताओं से संबंधित सामग्री संकलित की।
भ्रमण के समापन पर जिला कलेक्ट्रेट, ब्यावर में जिला कलक्टर कमल राम मीना से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने जिले की विकास गतिविधियों एवं स्थानीय विशेषताओं के संबंध में संवाद किया।
असम से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इस भ्रमण से ब्यावर की कला, संस्कृति, धार्मिक विरासत, ग्रामीण जीवन और स्थानीय विकास की तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उनके द्वारा तैयार किया गया डिजिटल कंटेंट ब्यावर की विशिष्ट पहचान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 70 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले जारी* ब्यावर, 29 सितंबर । राजस्थान शिक्षा विभाग एवं श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में संचालित राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस छात्र-छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मा. शि.) शंकर लाल शर्मा एवं स्थाई समिति सदस्यों द्वारा दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों से आत्मविश्वास और सेल्फ-कंट्रोल के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने निर्णायकों से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण निर्णय देने की अपेक्षा की। प्रतियोगिता 28 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक जारी है। इसमें छात्र वर्ग 17 वर्ष आयु में 13 वजन, 19 वर्ष आयु में 10 वजन, साथ ही छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में 13 वजन व 19 वर्ष में 11 वजन में मुकाबले जारी हैं। 17 वर्ष छात्र वर्ग में सबसे कम 35 kg व अधिकतम वजन 78 प्लस है। इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र वर्ग में 45 kg सबसे कम व 78 प्लस अधिकतम भार वर्ग है। छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में न्यूनतम वजन 32 kg व अधिकतम 68 प्लस है तथा 19 वर्ष में न्यूनतम वजन 40 kg व अधिकतम 68 प्लस है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु श्री अग्रसेन विद्यापीठ में छात्र हेतु 2 कोर्ट एवं पी एम श्री छावनी विद्यालय में 2 कोर्ट छात्रा वर्ग हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस हेतु प्रभारी क्रमश: दुर्गाराम दैया, शैलेश राजपुरोहित एवं गरिमा रावत एवं मीरा वर्मा को नामित किया गया है। प्रतियोगिता संयोजक डॉ निवेदिता पाठक एवं स्थाई समिति सदस्य, तकनीकी सदस्य व निर्णायक मंडल सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु परमेश्वर सिंह, राजीव चौधरी, गोविंद लाल सैनी, हरि प्रकाश गौड़, कपिल शर्मा, विजय लक्ष्मी सांखला,तकनीकी सलाहकार योगेश सैनी, कमल कुमार, शालिनी वर्मा,लता रानी,शक्ति सिंह एवं स्काउट एंड गाइड ने सहयोग प्रदान किया। आज के परिणाम 17 वर्ष छात्रा - 63 kg I रुद्राक्षी - जयपुर II कनिष्का - कोटा III महिमा यादव - सीकर 17 वर्ष छात्रा - 68 kg I जसप्रीत - झुंझुनू II नूपुर - चुरु III पार्वती - बाड़मेर 17 yrs 38 kg. I बादल - जयपुर II प्रिंस बहादुर - बीकानेर III उमंग - कोटा III लक्ष्य - खैरथल तिजारा 19 yrs 45 kg. I जतिन - खैरथल-तिजारा II अमित कुमार - जयपुर III हिमेश - अलवर III लालाराम - बाड़मेर 19 yrs 48 kg. I अंकुश - अलवर II राघवेन्द्र सिंह - चुरु III अभय कुमार शर्मा - भरतपुर III धनसिंह - बाड़मेर
    1
    70 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले जारी*
ब्यावर, 29 सितंबर । राजस्थान शिक्षा विभाग एवं श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में संचालित राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस छात्र-छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मा. शि.) शंकर लाल शर्मा एवं स्थाई समिति सदस्यों द्वारा दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों से आत्मविश्वास और सेल्फ-कंट्रोल के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने निर्णायकों से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण निर्णय देने की अपेक्षा की।  
प्रतियोगिता 28 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक जारी है। इसमें छात्र वर्ग 17 वर्ष आयु में 13 वजन, 19 वर्ष आयु में 10 वजन, साथ ही छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में 13 वजन व 19 वर्ष में 11 वजन में मुकाबले जारी हैं। 17 वर्ष छात्र वर्ग में सबसे कम 35 kg व अधिकतम वजन 78 प्लस है। इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र वर्ग में 45 kg सबसे कम व 78 प्लस अधिकतम भार वर्ग है। छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में न्यूनतम वजन 32 kg व अधिकतम 68 प्लस है तथा 19 वर्ष में न्यूनतम वजन 40 kg व अधिकतम 68 प्लस है।  
प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु श्री अग्रसेन विद्यापीठ में छात्र हेतु 2 कोर्ट एवं पी एम श्री छावनी विद्यालय में 2 कोर्ट छात्रा वर्ग हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस हेतु प्रभारी क्रमश: दुर्गाराम दैया, शैलेश राजपुरोहित एवं गरिमा रावत एवं मीरा वर्मा को नामित किया गया है।  
प्रतियोगिता संयोजक डॉ निवेदिता पाठक एवं स्थाई समिति सदस्य, तकनीकी सदस्य व निर्णायक मंडल सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  
प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु परमेश्वर सिंह, राजीव चौधरी, गोविंद लाल सैनी, हरि प्रकाश गौड़, कपिल शर्मा, विजय लक्ष्मी सांखला,तकनीकी सलाहकार योगेश सैनी, कमल कुमार, शालिनी वर्मा,लता रानी,शक्ति सिंह एवं स्काउट एंड गाइड ने सहयोग प्रदान किया।
आज  के परिणाम  
17 वर्ष छात्रा - 63 kg  
I  रुद्राक्षी - जयपुर  
II कनिष्का - कोटा  
III महिमा यादव - सीकर  
17 वर्ष छात्रा - 68 kg  
I  जसप्रीत - झुंझुनू  
II नूपुर - चुरु  
III पार्वती - बाड़मेर  
17 yrs 38 kg.  
I  बादल - जयपुर  
II प्रिंस बहादुर - बीकानेर  
III उमंग - कोटा  
III लक्ष्य - खैरथल तिजारा  
19 yrs 45 kg.  
I  जतिन - खैरथल-तिजारा  
II अमित कुमार - जयपुर  
III हिमेश - अलवर  
III लालाराम - बाड़मेर  
19 yrs 48 kg.  
I  अंकुश - अलवर  
II राघवेन्द्र सिंह - चुरु  
III अभय कुमार शर्मा - भरतपुर  
III धनसिंह - बाड़मेर
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के नागौर के मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक के ATM को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई. रविवार देर रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर ATM बूथ में घुसे थे. ATM में उस वक्त करीब 16 लाख 900 रुपये नकद मौजूद थे. बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम से अलर्ट मिलने के बाद शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं. अंदर हलचल देखकर उन्होंने बाहर से शटर लॉक कर दिया और पुलिस को सूचना दी. करीब 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गैस कटर, पेचकस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है. #Nagaur #ATMRobbery #ATMHeist #RajasthanNews #UCOBank #NagaurNews #CrimeNews #ViralVideo #BankSecurity राजस्थान के नागौर के मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक के ATM को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई. रविवार देर रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर ATM बूथ में घुसे थे. ATM में उस वक्त करीब 16 लाख 900 रुपये नकद मौजूद थे. बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम से अलर्ट मिलने के बाद शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं. अंदर हलचल देखकर उन्होंने बाहर से शटर लॉक कर दिया और पुलिस को सूचना दी. करीब 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गैस कटर, पेचकस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है. #Nagaur #ATMRobbery #ATMHeist #RajasthanNews #UCOBank #NagaurNews #CrimeNews #ViralVideo #BankSecurity
    1
    राजस्थान के नागौर के मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक के ATM को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई. रविवार देर रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर ATM बूथ में घुसे थे. ATM में उस वक्त करीब 16 लाख 900 रुपये नकद मौजूद थे.

बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम से अलर्ट मिलने के बाद शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं. अंदर हलचल देखकर उन्होंने बाहर से शटर लॉक कर दिया और पुलिस को सूचना दी. करीब 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गैस कटर, पेचकस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है. #Nagaur

#ATMRobbery

#ATMHeist

#RajasthanNews

#UCOBank

#NagaurNews

#CrimeNews

#ViralVideo

#BankSecurity
राजस्थान के नागौर के मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक के ATM को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई. रविवार देर रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर ATM बूथ में घुसे थे. ATM में उस वक्त करीब 16 लाख 900 रुपये नकद मौजूद थे.
बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम से अलर्ट मिलने के बाद शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं. अंदर हलचल देखकर उन्होंने बाहर से शटर लॉक कर दिया और पुलिस को सूचना दी. करीब 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गैस कटर, पेचकस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है. #Nagaur
#ATMRobbery
#ATMHeist
#RajasthanNews
#UCOBank
#NagaurNews
#CrimeNews
#ViralVideo
#BankSecurity
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • अजमेर में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,गगवाना पुलिया पर मिले शव की हत्या का खुलासा अजमेर में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,गगवाना पुलिया पर मिले शव की हत्या का खुलासा,टैक्सी चालक श्रीकांत तिवारी की हत्या का मामला, हत्या के आरोप में गाजियाबाद से दो आरोपी गिरफ्तार, कौशल सिंह और सूरज सिंह पुलिस के हत्थे चढ़े,लूट के इरादे से हत्या करने का पुलिस का खुलासा, हत्या के बाद वारदात को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश,कार को पिकअप से टकराकर हादसे का रूप देने का प्रयास, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची,गगवाना थाना पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ जारी
    1
    अजमेर में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,गगवाना पुलिया पर मिले शव की हत्या का खुलासा
अजमेर में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,गगवाना पुलिया पर मिले शव की हत्या का खुलासा,टैक्सी चालक श्रीकांत तिवारी की हत्या का मामला, हत्या के आरोप में गाजियाबाद से दो आरोपी गिरफ्तार, कौशल सिंह और सूरज सिंह पुलिस के हत्थे चढ़े,लूट के इरादे से हत्या करने का पुलिस का खुलासा, हत्या के बाद वारदात को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश,कार को पिकअप से टकराकर हादसे का रूप देने का प्रयास, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची,गगवाना थाना पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ जारी
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी 06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी पुलिस थाना जैतारण की कार्यवाही। डॉ. रवि सभरवाल, महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर, रतन सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर के निर्देशानुसार जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधो, चोरी, नकबजनी, लूट, की घटनाओ पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने व वांछित चल रहे अपराधियों की धरपक्कड़, दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर, रमेन्द्रसिंह हाडा, वृताधिकारी, वृत्त जैतारण के निकटतम सुपरविजन में नरेश कुमार शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 105/2026 धारा 305(1),331 (3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना जैतारण में अज्ञात मुलजिम की तलाश बाबत् कड़ी मेहनत, लगन से कार्य करते हुए लगातार तकनीकी सहयोग व पारम्परिक पुलिस तौर तरीको से पीछा करते हुए सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले मुलजिम प्रवीण कुमार को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। बाद अनुसंधान मुलजिम को पेश न्यायालय किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। घटना विवरण :- दिनांक 13.03.2026 को प्रार्थी नेमाराम पुत्र देवाराम उम्र 30 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.03.2026 को दिन मे करीबन 11.00 एएम पर अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर में घुसकर सोने के जैवरात व रोकड रूपये रकडी सेट 40 ग्राम, तूसी 35 ग्राम व मंगलसूत्र 17 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये। जिसपर थाने में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण संख्या मय दिनांक: 105/2026, दिनांक 13.03.2026 धारा 305 (1), 331 (3) बीएनएस, पुलिस थाना जैतारण, जिला ब्यावर। नाम पता अभियुक्त: प्रवीण उर्फ पुखराज पुत्र घेवरराम उम्र 32 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण हाल पंचम नगर रामदेव रोड पाली। पुलिस टीम :- नरेश कुमार शर्मा नि.पु., थानाधिकारी, पुलिस थाना जैतारण पुसाराम सउनि, पुलिस थाना जैतारण संजय हैड कानि नं. 87, पुलिस थाना जैतारण (विशेष सहयोग) धर्मेन्द्र कानि न 439 पुलिस थाना जैतारण प्रहलाद कानि न. 470 पुलिस थाना जैतारण हेमराज कानि न 663, पुलिस थाना जैतारण । (विशेष सहयोग) मनोहरलाल कानि नं. 714, पुलिस थाना जैतारण अशोक कानि नं. 638, पुलिस थाना जैतारण सुरेन्द्र कानि पुलिस थाना जैतारण
    1
    06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी


06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी
पुलिस थाना जैतारण की कार्यवाही।
डॉ. रवि सभरवाल, महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर, रतन सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर के निर्देशानुसार जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधो, चोरी, नकबजनी, लूट, की घटनाओ पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने व वांछित चल रहे अपराधियों की धरपक्कड़, दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर, रमेन्द्रसिंह हाडा, वृताधिकारी, वृत्त जैतारण के निकटतम सुपरविजन में नरेश कुमार शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 105/2026 धारा 305(1),331 (3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना जैतारण में अज्ञात मुलजिम की तलाश बाबत् कड़ी मेहनत, लगन से कार्य करते हुए लगातार तकनीकी सहयोग व पारम्परिक पुलिस तौर तरीको से पीछा करते हुए सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले मुलजिम प्रवीण कुमार को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। बाद अनुसंधान मुलजिम को पेश न्यायालय किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
घटना विवरण :- दिनांक 13.03.2026 को प्रार्थी नेमाराम पुत्र देवाराम उम्र 30 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.03.2026 को दिन मे करीबन 11.00 एएम पर अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर में घुसकर सोने के जैवरात व रोकड रूपये रकडी सेट 40 ग्राम, तूसी 35 ग्राम व मंगलसूत्र 17 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये। जिसपर थाने में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
प्रकरण संख्या मय दिनांक: 105/2026, दिनांक 13.03.2026 धारा 305 (1), 331 (3) बीएनएस, पुलिस
थाना जैतारण, जिला ब्यावर।
नाम पता अभियुक्त: प्रवीण उर्फ पुखराज पुत्र घेवरराम उम्र 32 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण हाल पंचम नगर रामदेव रोड पाली।
पुलिस टीम :-
नरेश कुमार शर्मा नि.पु., थानाधिकारी, पुलिस थाना जैतारण
पुसाराम सउनि, पुलिस थाना जैतारण
संजय हैड कानि नं. 87, पुलिस थाना जैतारण (विशेष सहयोग)
धर्मेन्द्र कानि न 439 पुलिस थाना जैतारण 
प्रहलाद कानि न. 470 पुलिस थाना जैतारण
हेमराज कानि न 663, पुलिस थाना जैतारण । (विशेष सहयोग)
मनोहरलाल कानि नं. 714, पुलिस थाना जैतारण
अशोक कानि नं. 638, पुलिस थाना जैतारण
सुरेन्द्र कानि पुलिस थाना जैतारण
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.