06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी 06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी पुलिस थाना जैतारण की कार्यवाही। डॉ. रवि सभरवाल, महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर, रतन सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर के निर्देशानुसार जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधो, चोरी, नकबजनी, लूट, की घटनाओ पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने व वांछित चल रहे अपराधियों की धरपक्कड़, दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर, रमेन्द्रसिंह हाडा, वृताधिकारी, वृत्त जैतारण के निकटतम सुपरविजन में नरेश कुमार शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 105/2026 धारा 305(1),331 (3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना जैतारण में अज्ञात मुलजिम की तलाश बाबत् कड़ी मेहनत, लगन से कार्य करते हुए लगातार तकनीकी सहयोग व पारम्परिक पुलिस तौर तरीको से पीछा करते हुए सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले मुलजिम प्रवीण कुमार को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। बाद अनुसंधान मुलजिम को पेश न्यायालय किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। घटना विवरण :- दिनांक 13.03.2026 को प्रार्थी नेमाराम पुत्र देवाराम उम्र 30 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.03.2026 को दिन मे करीबन 11.00 एएम पर अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर में घुसकर सोने के जैवरात व रोकड रूपये रकडी सेट 40 ग्राम, तूसी 35 ग्राम व मंगलसूत्र 17 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये। जिसपर थाने में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण संख्या मय दिनांक: 105/2026, दिनांक 13.03.2026 धारा 305 (1), 331 (3) बीएनएस, पुलिस थाना जैतारण, जिला ब्यावर। नाम पता अभियुक्त: प्रवीण उर्फ पुखराज पुत्र घेवरराम उम्र 32 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण हाल पंचम नगर रामदेव रोड पाली। पुलिस टीम :- नरेश कुमार शर्मा नि.पु., थानाधिकारी, पुलिस थाना जैतारण पुसाराम सउनि, पुलिस थाना जैतारण संजय हैड कानि नं. 87, पुलिस थाना जैतारण (विशेष सहयोग) धर्मेन्द्र कानि न 439 पुलिस थाना जैतारण प्रहलाद कानि न. 470 पुलिस थाना जैतारण हेमराज कानि न 663, पुलिस थाना जैतारण । (विशेष सहयोग) मनोहरलाल कानि नं. 714, पुलिस थाना जैतारण अशोक कानि नं. 638, पुलिस थाना जैतारण सुरेन्द्र कानि पुलिस थाना जैतारण
06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी 06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी पुलिस थाना जैतारण की कार्यवाही। डॉ. रवि सभरवाल, महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर, रतन सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर के निर्देशानुसार जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधो, चोरी, नकबजनी, लूट, की घटनाओ पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने व वांछित चल रहे अपराधियों की धरपक्कड़, दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर, रमेन्द्रसिंह हाडा, वृताधिकारी, वृत्त जैतारण के निकटतम सुपरविजन में नरेश कुमार शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 105/2026 धारा 305(1),331 (3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना जैतारण में अज्ञात मुलजिम की तलाश बाबत् कड़ी मेहनत, लगन से कार्य करते हुए लगातार तकनीकी सहयोग व पारम्परिक पुलिस तौर तरीको से पीछा करते हुए सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले मुलजिम प्रवीण कुमार को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। बाद अनुसंधान मुलजिम को पेश न्यायालय किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। घटना विवरण :- दिनांक 13.03.2026 को प्रार्थी नेमाराम पुत्र देवाराम उम्र 30 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.03.2026 को दिन मे करीबन 11.00 एएम पर अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर में घुसकर सोने के जैवरात व रोकड रूपये रकडी सेट 40 ग्राम, तूसी 35 ग्राम व मंगलसूत्र 17 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये। जिसपर थाने में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण संख्या मय दिनांक: 105/2026, दिनांक 13.03.2026 धारा 305 (1), 331 (3) बीएनएस, पुलिस थाना जैतारण, जिला ब्यावर। नाम पता अभियुक्त: प्रवीण उर्फ पुखराज पुत्र घेवरराम उम्र 32 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण हाल पंचम नगर रामदेव रोड पाली। पुलिस टीम :- नरेश कुमार शर्मा नि.पु., थानाधिकारी, पुलिस थाना जैतारण पुसाराम सउनि, पुलिस थाना जैतारण संजय हैड कानि नं. 87, पुलिस थाना जैतारण (विशेष सहयोग) धर्मेन्द्र कानि न 439 पुलिस थाना जैतारण प्रहलाद कानि न. 470 पुलिस थाना जैतारण हेमराज कानि न 663, पुलिस थाना जैतारण । (विशेष सहयोग) मनोहरलाल कानि नं. 714, पुलिस थाना जैतारण अशोक कानि नं. 638, पुलिस थाना जैतारण सुरेन्द्र कानि पुलिस थाना जैतारण
- असम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जाना ब्यावर का कला-संस्कृति वैभव असम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जाना ब्यावर का कला-संस्कृति वैभव स्थानीय विरासत, धार्मिक स्थलों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों का किया अवलोकन ब्यावर, 29 सितंबर। असम से ब्यावर जिले के भ्रमण पर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मंगलवार को जिले की कला, संस्कृति, धार्मिक विरासत और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कर ब्यावर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय परंपराओं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। भ्रमण का उद्देश्य ब्यावर की समृद्ध विरासत एवं स्थानीय विशेषताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करना रहा। इन्फ्लुएंसर्स ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर में आयोजित जागरूकता अभियान शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिले में संचालित जनहितकारी गतिविधियों एवं नवाचारों को भी समझा। इसके पश्चात इन्फ्लुएंसर्स ने देवमाली का भ्रमण किया। यहां उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं स्थानीय विरासत के बारे में जानकारी ली। देवमाली की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को उन्होंने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया के लिए फोटो एवं वीडियो कंटेंट तैयार किया। भ्रमण के दौरान ग्राम सथाना में डेयरी किसान की गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। इन्फ्लुएंसर्स ने दुग्ध उत्पादन से जुड़ी प्रक्रिया को नजदीक से जाना तथा किसान से संवाद कर पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों से जुड़े अनुभवों और सफलता की कहानी को समझा। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डेयरी व्यवसाय की भूमिका को भी जाना तथा इससे संबंधित वीडियो कंटेंट तैयार किया। भ्रमण के दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने विभिन्न स्थलों की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्यावर की कला, संस्कृति, धार्मिक आस्था, ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय विशेषताओं से संबंधित सामग्री संकलित की। भ्रमण के समापन पर जिला कलेक्ट्रेट, ब्यावर में जिला कलक्टर कमल राम मीना से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने जिले की विकास गतिविधियों एवं स्थानीय विशेषताओं के संबंध में संवाद किया। असम से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इस भ्रमण से ब्यावर की कला, संस्कृति, धार्मिक विरासत, ग्रामीण जीवन और स्थानीय विकास की तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उनके द्वारा तैयार किया गया डिजिटल कंटेंट ब्यावर की विशिष्ट पहचान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।1
- मनदर्पण’ कार्यक्रम के तहत रूप रजत नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन का संदेश सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 29 सितंबर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अन्तर्गत युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को रूप रजत नर्सिंग कॉलेज, ब्यावर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) डॉ. अनिरुद्ध भार्गव ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक चुनौतियों, Peer Support, Psychological First Aid एवं Gatekeeper की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की । डॉ. भार्गव ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई, प्रतियोगिता, भविष्य की चिंता, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों के साथ-साथ परीक्षा के समय बढ़ने वाला Examination Stress मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है । ऐसे समय में तनाव को पहचानना, अपनी भावनाओं को व्यक्त करना तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सहायता प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक तनाव एवं भावनात्मक परेशानियों से बाहर निकलने में अच्छी मित्रता और सकारात्मक Peer Support की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । मित्र एक-दूसरे की बात को ध्यानपूर्वक सुनकर, बिना किसी उपहास या आलोचना के भावनात्मक सहयोग प्रदान कर सकते हैं तथा आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति को परिवार, शिक्षक अथवा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं । प्रशिक्षण के दौरान Gatekeeper Network के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी विद्यार्थी के व्यवहार में अचानक परिवर्तन, लगातार उदासी, सामाजिक दूरी बनाना, निराशाजनक बातें करना, पढ़ाई में रुचि कम होना अथवा अत्यधिक तनाव जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए । ऐसे संकेत दिखाई देने पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर आवश्यक सहायता से जोड़ना महत्वपूर्ण है । विद्यार्थियों को Psychological First Aid के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक संकट की स्थिति में व्यक्ति को सुरक्षित एवं शांत वातावरण देना, उसकी बात ध्यानपूर्वक सुनना, भावनात्मक सहयोग प्रदान करना तथा आवश्यकतानुसार उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए । डॉ. भार्गव ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से निपटने के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधि तथा पढ़ाई के दौरान उचित विश्राम अपनाने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना जीवन का अंत नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिस्थिति से सीख लेकर आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को छिपाने अथवा अकेले सहने के बजाय परिवार, मित्र, शिक्षक अथवा विशेषज्ञ से खुलकर बात करें । सहायता मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा तनाव, मित्रों को भावनात्मक सहयोग देने तथा मानसिक संकट की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे । जिला नोडल अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान कार्यालय मु0 चि0 एवं स्वा0 अधि0 में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद में सहयोग प्रदान किया ।1
- 70 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले जारी* ब्यावर, 29 सितंबर । राजस्थान शिक्षा विभाग एवं श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में संचालित राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस छात्र-छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मा. शि.) शंकर लाल शर्मा एवं स्थाई समिति सदस्यों द्वारा दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों से आत्मविश्वास और सेल्फ-कंट्रोल के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने निर्णायकों से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण निर्णय देने की अपेक्षा की। प्रतियोगिता 28 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक जारी है। इसमें छात्र वर्ग 17 वर्ष आयु में 13 वजन, 19 वर्ष आयु में 10 वजन, साथ ही छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में 13 वजन व 19 वर्ष में 11 वजन में मुकाबले जारी हैं। 17 वर्ष छात्र वर्ग में सबसे कम 35 kg व अधिकतम वजन 78 प्लस है। इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र वर्ग में 45 kg सबसे कम व 78 प्लस अधिकतम भार वर्ग है। छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में न्यूनतम वजन 32 kg व अधिकतम 68 प्लस है तथा 19 वर्ष में न्यूनतम वजन 40 kg व अधिकतम 68 प्लस है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु श्री अग्रसेन विद्यापीठ में छात्र हेतु 2 कोर्ट एवं पी एम श्री छावनी विद्यालय में 2 कोर्ट छात्रा वर्ग हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस हेतु प्रभारी क्रमश: दुर्गाराम दैया, शैलेश राजपुरोहित एवं गरिमा रावत एवं मीरा वर्मा को नामित किया गया है। प्रतियोगिता संयोजक डॉ निवेदिता पाठक एवं स्थाई समिति सदस्य, तकनीकी सदस्य व निर्णायक मंडल सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु परमेश्वर सिंह, राजीव चौधरी, गोविंद लाल सैनी, हरि प्रकाश गौड़, कपिल शर्मा, विजय लक्ष्मी सांखला,तकनीकी सलाहकार योगेश सैनी, कमल कुमार, शालिनी वर्मा,लता रानी,शक्ति सिंह एवं स्काउट एंड गाइड ने सहयोग प्रदान किया। आज के परिणाम 17 वर्ष छात्रा - 63 kg I रुद्राक्षी - जयपुर II कनिष्का - कोटा III महिमा यादव - सीकर 17 वर्ष छात्रा - 68 kg I जसप्रीत - झुंझुनू II नूपुर - चुरु III पार्वती - बाड़मेर 17 yrs 38 kg. I बादल - जयपुर II प्रिंस बहादुर - बीकानेर III उमंग - कोटा III लक्ष्य - खैरथल तिजारा 19 yrs 45 kg. I जतिन - खैरथल-तिजारा II अमित कुमार - जयपुर III हिमेश - अलवर III लालाराम - बाड़मेर 19 yrs 48 kg. I अंकुश - अलवर II राघवेन्द्र सिंह - चुरु III अभय कुमार शर्मा - भरतपुर III धनसिंह - बाड़मेर1
- जैतारण में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत, EWS आरक्षण सरलीकरण की उठाई पुरजोर मांग जैतारण, राधेश्याम दाधीच 29 सितंबर। बाड़मेर के शिव विधानसभा से युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने आज जैतारण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने निकटवर्ती ग्राम निमाज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार से आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) के आरक्षण नियमों को सरल बनाने की मांग की। विधायक भाटी ने कहा कि वर्तमान नियमों की जटिलताओं के कारण EWS वर्ग के अनेक योग्य और जरूरतमंद युवाओं को आरक्षण का पर्याप्त एवं पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे सरकारी नौकरियों और शिक्षा के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस विसंगति को दूर करना सामाजिक न्याय के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी EWS वर्ग के लिए सीटें आरक्षित करने की जोरदार मांग उठाई निमाज से जैतारण लौटते समय सर्व ब्राह्मण समाज, जैतारण द्वारा के.के. रेस्टोरेंट पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का परम्परागत रूप से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने उन्हें माला पहनाकर, मारवाड़ी साफा बंधवाकर और भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सर्व मूलचंद गौड़, दीपक गौड़, सुरेश शर्मा, सुखदेव तिवाङी ठाकरवास (राष्ट्रीय सचिव - गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा), तरुण गौड़, सीताराम गौड़, रामजीवन पंचारिया, राकेश गौड़, नकुल गौड़, मुकेश गौड़, महेश शर्मा, प्रदीप व्यास, श्याम पंचारिया, रतनलाल उपाध्याय, सुरेश जोशी, पुखराज शर्मा रास सहित सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। इससे पूर्व आज निमाज एवं जैतारण में रावसा भाटी के स्वागत समारोह में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सभी का हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। व्यक्त करते हुए रविंद्र सिंह सांगावास ने बताया कि आप सभी की मेहनत, सहयोग और विश्वास के कारण आज का आयोजन सफल एवं यादगार रहा। इसी तरह आपका स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे। रविन्द्र सिंह सांगावास ग्रुप समाज ने विधायक भाटी द्वारा EWS मुद्दे को मुखरता से उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का जगह-जगह पर हुआ विशाल स्वागत सैकड़ो गाड़ियों का काफिला रहा आकर्षण का केंद्र बाइक रैली भी निकाली गई जगह-जगह पर तोरण द्वार एवं स्वागत गेट भी लगाए गए ढोल थाली के साथ जोरदार हुआ सम्मान समारोह आयोजित तलवार फरसा भी भेंट किया जैतारण में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत, EWS आरक्षण सरलीकरण की उठाई पुरजोर मांग जैतारण, राधेश्याम दाधीच 29 सितंबर। बाड़मेर के शिव विधानसभा से युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने आज जैतारण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने निकटवर्ती ग्राम निमाज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार से आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) के आरक्षण नियमों को सरल बनाने की मांग की। विधायक भाटी ने कहा कि वर्तमान नियमों की जटिलताओं के कारण EWS वर्ग के अनेक योग्य और जरूरतमंद युवाओं को आरक्षण का पर्याप्त एवं पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे सरकारी नौकरियों और शिक्षा के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस विसंगति को दूर करना सामाजिक न्याय के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी EWS वर्ग के लिए सीटें आरक्षित करने की जोरदार मांग उठाई निमाज से जैतारण लौटते समय सर्व ब्राह्मण समाज, जैतारण द्वारा के.के. रेस्टोरेंट पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का परम्परागत रूप से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने उन्हें माला पहनाकर, मारवाड़ी साफा बंधवाकर और भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सर्व मूलचंद गौड़, दीपक गौड़, सुरेश शर्मा, सुखदेव तिवाङी ठाकरवास (राष्ट्रीय सचिव - गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा), तरुण गौड़, सीताराम गौड़, रामजीवन पंचारिया, राकेश गौड़, नकुल गौड़, मुकेश गौड़, महेश शर्मा, प्रदीप व्यास, श्याम पंचारिया, रतनलाल उपाध्याय, सुरेश जोशी, पुखराज शर्मा रास सहित सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। इससे पूर्व आज निमाज एवं जैतारण में रावसा भाटी के स्वागत समारोह में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सभी का हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। व्यक्त करते हुए रविंद्र सिंह सांगावास ने बताया कि आप सभी की मेहनत, सहयोग और विश्वास के कारण आज का आयोजन सफल एवं यादगार रहा। इसी तरह आपका स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे। रविन्द्र सिंह सांगावास ग्रुप समाज ने विधायक भाटी द्वारा EWS मुद्दे को मुखरता से उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का जगह-जगह पर हुआ विशाल स्वागत सैकड़ो गाड़ियों का काफिला रहा आकर्षण का केंद्र बाइक रैली भी निकाली गई जगह-जगह पर तोरण द्वार एवं स्वागत गेट भी लगाए गए ढोल थाली के साथ जोरदार हुआ सम्मान समारोह आयोजित तलवार फरसा भी भेंट किया3
- 🌹✨ जश्न-ए-गौसुलवरा व इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब ✨🌹 🔴🎥 LIVE NEWS | जैतारण से इस वक्त की बड़ी खबर 🎥🔴 🌹✨ जश्न-ए-गौसुलवरा व इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब ✨🌹 📍 जैतारण। जुलाइयों के मोहल्ले में जश्न-ए-गौसुलवरा एवं इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं समाज के लोगों ने शिरकत की। 🤲 सैयद समदानी मियां साहब एवं शरीफ रज़ा साहब, पाली ने कॉन्फ्रेंस में शिरकत करते हुए अपनी तकरीर के जरिए दीन, इंसानियत, आपसी भाईचारे, सामाजिक सुधार और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। 🌹 वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी मोहब्बत, एकता, भाईचारा और इंसानियत को मजबूत करना बेहद जरूरी है। युवाओं को शिक्षा, अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। ✨ कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों ने वक्ताओं की तकरीर को गौर से सुना और मुल्क व समाज में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ की। 🤲 अल्लाह तआला इस मुबारक महफ़िल को अपनी बारगाह में कुबूल फरमाए और समाज में अमन, मोहब्बत, भाईचारा एवं खुशहाली कायम फरमाए। आमीन। 🤲 📸 जैतारण की इस रूहानी महफ़िल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। #Jaitaran #JashnEGhausulWara #IslahEMuashra #SyedSamdaniMiya #SharifRazaPali #JaitaranNews #GhausulWara #IslamicConference #Brotherhood #JaitaranLive #ViralNews #JaitaranViral #जश्ने_गौसुलवरा #इस्लाह_ए_मुआशरा4
- शंभुगढ़ पंचायत समिति पंचायत में आरक्षण लॉटरी में हुई बड़ी चूक पूर्व आरक्षित ग्राम पंचायत को पुनः किया आरक्षित आसींद विधान सभा की शंभुगढ़ पंचायत समिति की पांच ग्राम पंचायतों का मामला पांचों ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने ली कोट की शरण गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर निकाली गई थी लाटरी आसींद/ आसींद विधान सभा की नव गठित शंभुगढ़ पंचायत समिति में अजीबो गरीब मामला सामने आया है वही पंचायती राज चुनाव 2026 के चलते निकाली गई गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर आरक्षित लॉटरी प्रक्रिया में पूर्व में आरक्षित लाटरी में शंभुगढ़ ,जोधदास ,गंगलास बरसनी , आकड़ सादा को पूर्व में एसी एसटी में आरक्षित किया जा चुका था लेकिन पंचायती राज चुनाव 2026 में हुए आरक्षित सीटों के लिए इनको दोबारा वापस आरक्षित कर दिया गया वही इस मामले को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के यहां पर भी फरियाद लगाई पर कोई नतीजा नहीं निकला,वही इन आज पांचों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कोर्ट की शरण ली है अब देखना है कि इस चूक को पंचायती राज विभाग सुधार पाता है या नहीं वही इस मामले को लेकर मीडिया ने समाज सेवी और चुनाव विश्लेषक मनसुख सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की इस जिस तरह से इन ग्राम पंचायतो को आरक्षित किया गया है वह पहले ही आरक्षित हुई थी और अब दोबारा इनको आरक्षित करना पूरी तरह से गलत है तथा अब इनको आरक्षित नहीं किया जा सकता हैं आसींद मंजूर 94138895961
- 06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी 06 माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश, 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुये सोने के गहनो की 100 प्रतिशत बरामदगी पुलिस थाना जैतारण की कार्यवाही। डॉ. रवि सभरवाल, महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर, रतन सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला ब्यावर के निर्देशानुसार जिले में सम्पति सम्बंधी अपराधो, चोरी, नकबजनी, लूट, की घटनाओ पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने व वांछित चल रहे अपराधियों की धरपक्कड़, दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर, रमेन्द्रसिंह हाडा, वृताधिकारी, वृत्त जैतारण के निकटतम सुपरविजन में नरेश कुमार शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 105/2026 धारा 305(1),331 (3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना जैतारण में अज्ञात मुलजिम की तलाश बाबत् कड़ी मेहनत, लगन से कार्य करते हुए लगातार तकनीकी सहयोग व पारम्परिक पुलिस तौर तरीको से पीछा करते हुए सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले मुलजिम प्रवीण कुमार को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। बाद अनुसंधान मुलजिम को पेश न्यायालय किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। घटना विवरण :- दिनांक 13.03.2026 को प्रार्थी नेमाराम पुत्र देवाराम उम्र 30 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.03.2026 को दिन मे करीबन 11.00 एएम पर अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर में घुसकर सोने के जैवरात व रोकड रूपये रकडी सेट 40 ग्राम, तूसी 35 ग्राम व मंगलसूत्र 17 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये। जिसपर थाने में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण संख्या मय दिनांक: 105/2026, दिनांक 13.03.2026 धारा 305 (1), 331 (3) बीएनएस, पुलिस थाना जैतारण, जिला ब्यावर। नाम पता अभियुक्त: प्रवीण उर्फ पुखराज पुत्र घेवरराम उम्र 32 वर्ष निवासी समौखी पुलिस थाना जैतारण हाल पंचम नगर रामदेव रोड पाली। पुलिस टीम :- नरेश कुमार शर्मा नि.पु., थानाधिकारी, पुलिस थाना जैतारण पुसाराम सउनि, पुलिस थाना जैतारण संजय हैड कानि नं. 87, पुलिस थाना जैतारण (विशेष सहयोग) धर्मेन्द्र कानि न 439 पुलिस थाना जैतारण प्रहलाद कानि न. 470 पुलिस थाना जैतारण हेमराज कानि न 663, पुलिस थाना जैतारण । (विशेष सहयोग) मनोहरलाल कानि नं. 714, पुलिस थाना जैतारण अशोक कानि नं. 638, पुलिस थाना जैतारण सुरेन्द्र कानि पुलिस थाना जैतारण1
- अजमेर: डपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में अर्धविक्षिप्त महिला से गैंगरेप, 18 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार* अजमेर।* गांधीनगर थाना क्षेत्र में डपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में अर्धविक्षिप्त महिला के साथ हुए ब्लाइंड गैंगरेप का पुलिस ने 18 घंटे में पर्दाफाश कर दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। *घटना:* 26.09.2026 को दोपहर 3:30 बजे तित्यारी से किशनगढ़ पैदल आ रही मानसिक अस्वस्थ महिला घर नहीं पहुंची। परिजन ढूंढते हुए टुकड़ा रोड से डपिंग यार्ड तरफ गए तो झाड़ियों से तेज गति से बाइक पर दो युवक जाते दिखे। झाड़ियों में महिला डरी-सहमी मिली। 27.09 को होश आने पर महिला ने बताया कि बाइक से टक्कर मारने के बाद डपिंग यार्ड के पास ले जाकर दो लड़कों ने गलत काम किया। रिपोर्ट पर मुकदमा नं. 280/2026 धारा 64(1), 70(1) BNS में दर्ज हुआ। SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर थानाधिकारी अनिल शर्मा की टीम ने *450 CCTV कैमरे खंगाले*, हुलिया बदलकर, मजदूर बनकर शराब ठेके, सुनसान स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी कर आरोपियों को चिन्हित कर दबिश देकर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।3