शंभुगढ़ पंचायत समिति पंचायत में आरक्षण लॉटरी में हुई बड़ी चूक पूर्व आरक्षित ग्राम पंचायत को पुनः किया आरक्षित आसींद विधान सभा की शंभुगढ़ पंचायत समिति की पांच ग्राम पंचायतों का मामला पांचों ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने ली कोट की शरण गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर निकाली गई थी लाटरी आसींद/ आसींद विधान सभा की नव गठित शंभुगढ़ पंचायत समिति में अजीबो गरीब मामला सामने आया है वही पंचायती राज चुनाव 2026 के चलते निकाली गई गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर आरक्षित लॉटरी प्रक्रिया में पूर्व में आरक्षित लाटरी में शंभुगढ़ ,जोधदास ,गंगलास बरसनी , आकड़ सादा को पूर्व में एसी एसटी में आरक्षित किया जा चुका था लेकिन पंचायती राज चुनाव 2026 में हुए आरक्षित सीटों के लिए इनको दोबारा वापस आरक्षित कर दिया गया वही इस मामले को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के यहां पर भी फरियाद लगाई पर कोई नतीजा नहीं निकला,वही इन आज पांचों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कोर्ट की शरण ली है अब देखना है कि इस चूक को पंचायती राज विभाग सुधार पाता है या नहीं वही इस मामले को लेकर मीडिया ने समाज सेवी और चुनाव विश्लेषक मनसुख सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की इस जिस तरह से इन ग्राम पंचायतो को आरक्षित किया गया है वह पहले ही आरक्षित हुई थी और अब दोबारा इनको आरक्षित करना पूरी तरह से गलत है तथा अब इनको आरक्षित नहीं किया जा सकता हैं आसींद मंजूर 9413889596
शंभुगढ़ पंचायत समिति पंचायत में आरक्षण लॉटरी में हुई बड़ी चूक पूर्व आरक्षित ग्राम पंचायत को पुनः किया आरक्षित आसींद विधान सभा की शंभुगढ़ पंचायत समिति की पांच ग्राम पंचायतों का मामला पांचों ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने ली कोट की शरण गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर निकाली गई थी लाटरी आसींद/ आसींद विधान सभा की नव गठित शंभुगढ़ पंचायत समिति में अजीबो गरीब मामला सामने आया है वही पंचायती राज चुनाव 2026 के चलते निकाली गई गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर आरक्षित लॉटरी प्रक्रिया में पूर्व में आरक्षित लाटरी में शंभुगढ़ ,जोधदास ,गंगलास बरसनी , आकड़ सादा को पूर्व में एसी एसटी में आरक्षित किया जा चुका था लेकिन पंचायती राज चुनाव 2026 में हुए आरक्षित सीटों के लिए इनको दोबारा वापस आरक्षित कर दिया गया वही इस मामले को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के यहां पर भी फरियाद लगाई पर कोई नतीजा नहीं निकला,वही इन आज पांचों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कोर्ट की शरण ली है अब देखना है कि इस चूक को पंचायती राज विभाग सुधार पाता है या नहीं वही इस मामले को लेकर मीडिया ने समाज सेवी और चुनाव विश्लेषक मनसुख सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की इस जिस तरह से इन ग्राम पंचायतो को आरक्षित किया गया है वह पहले ही आरक्षित हुई थी और अब दोबारा इनको आरक्षित करना पूरी तरह से गलत है तथा अब इनको आरक्षित नहीं किया जा सकता हैं आसींद मंजूर 9413889596
- शंभुगढ़ पंचायत समिति पंचायत में आरक्षण लॉटरी में हुई बड़ी चूक पूर्व आरक्षित ग्राम पंचायत को पुनः किया आरक्षित आसींद विधान सभा की शंभुगढ़ पंचायत समिति की पांच ग्राम पंचायतों का मामला पांचों ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने ली कोट की शरण गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर निकाली गई थी लाटरी आसींद/ आसींद विधान सभा की नव गठित शंभुगढ़ पंचायत समिति में अजीबो गरीब मामला सामने आया है वही पंचायती राज चुनाव 2026 के चलते निकाली गई गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर आरक्षित लॉटरी प्रक्रिया में पूर्व में आरक्षित लाटरी में शंभुगढ़ ,जोधदास ,गंगलास बरसनी , आकड़ सादा को पूर्व में एसी एसटी में आरक्षित किया जा चुका था लेकिन पंचायती राज चुनाव 2026 में हुए आरक्षित सीटों के लिए इनको दोबारा वापस आरक्षित कर दिया गया वही इस मामले को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के यहां पर भी फरियाद लगाई पर कोई नतीजा नहीं निकला,वही इन आज पांचों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कोर्ट की शरण ली है अब देखना है कि इस चूक को पंचायती राज विभाग सुधार पाता है या नहीं वही इस मामले को लेकर मीडिया ने समाज सेवी और चुनाव विश्लेषक मनसुख सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की इस जिस तरह से इन ग्राम पंचायतो को आरक्षित किया गया है वह पहले ही आरक्षित हुई थी और अब दोबारा इनको आरक्षित करना पूरी तरह से गलत है तथा अब इनको आरक्षित नहीं किया जा सकता हैं आसींद मंजूर 94138895961
- मनदर्पण’ कार्यक्रम के तहत रूप रजत नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन का संदेश सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 29 सितंबर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अन्तर्गत युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को रूप रजत नर्सिंग कॉलेज, ब्यावर में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) डॉ. अनिरुद्ध भार्गव ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक चुनौतियों, Peer Support, Psychological First Aid एवं Gatekeeper की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की । डॉ. भार्गव ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई, प्रतियोगिता, भविष्य की चिंता, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों के साथ-साथ परीक्षा के समय बढ़ने वाला Examination Stress मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है । ऐसे समय में तनाव को पहचानना, अपनी भावनाओं को व्यक्त करना तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सहायता प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक तनाव एवं भावनात्मक परेशानियों से बाहर निकलने में अच्छी मित्रता और सकारात्मक Peer Support की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । मित्र एक-दूसरे की बात को ध्यानपूर्वक सुनकर, बिना किसी उपहास या आलोचना के भावनात्मक सहयोग प्रदान कर सकते हैं तथा आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति को परिवार, शिक्षक अथवा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं । प्रशिक्षण के दौरान Gatekeeper Network के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी विद्यार्थी के व्यवहार में अचानक परिवर्तन, लगातार उदासी, सामाजिक दूरी बनाना, निराशाजनक बातें करना, पढ़ाई में रुचि कम होना अथवा अत्यधिक तनाव जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए । ऐसे संकेत दिखाई देने पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर आवश्यक सहायता से जोड़ना महत्वपूर्ण है । विद्यार्थियों को Psychological First Aid के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक संकट की स्थिति में व्यक्ति को सुरक्षित एवं शांत वातावरण देना, उसकी बात ध्यानपूर्वक सुनना, भावनात्मक सहयोग प्रदान करना तथा आवश्यकतानुसार उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए । डॉ. भार्गव ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से निपटने के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधि तथा पढ़ाई के दौरान उचित विश्राम अपनाने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलना जीवन का अंत नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिस्थिति से सीख लेकर आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है । उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को छिपाने अथवा अकेले सहने के बजाय परिवार, मित्र, शिक्षक अथवा विशेषज्ञ से खुलकर बात करें । सहायता मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा तनाव, मित्रों को भावनात्मक सहयोग देने तथा मानसिक संकट की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे । जिला नोडल अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान कार्यालय मु0 चि0 एवं स्वा0 अधि0 में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद में सहयोग प्रदान किया ।1
- 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 35 जिलों के 1141 खिलाड़ियों ने लिया भाग 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 35 जिलों के 1141 खिलाड़ियों ने लिया भाग 'किक द ड्रग' अभियान के तहत नशामुक्ति का दिलाया संकल्प ब्यावर, 28 सितम्बर। श्री वर्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ, ब्यावर में 17–19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य उद्घाटन समारोह सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। राजस्थान के विभिन्न संभागों के 35 जिलों से 1141 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ निवेदिता पाठक ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता, विशेषाधिकारी, लोकसभा अध्यक्ष एवं अध्यक्ष, राजस्थान कुश्ती संघ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शंकर सिंह जी रावत, विधायक महोदय, ब्यावर ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती पुष्पा बल्दुआ, सभापति, नगर परिषद ब्यावर, श्रीमान दीक्षांत हरचांदनी, उपसभापति, नगर परिषद ब्यावर एवं श्री अमरजीत सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,समाजसेवी जयकिशन बल्दुआ, साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही संयुक्त निदेशक, अजमेर संभाग, अजमेर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा, ब्यावर तथा समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्यावर सहित शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के बैंड ग्रुप द्वारा शानदार बैंड प्रस्तुति के माध्यम से समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों एवं दलों द्वारा भव्य मार्चपास्ट किया गया। सभी जिलों के दलों ने अनुशासन एवं खेल भावना के साथ मार्चपास्ट करते हुए मंचासीन अतिथियों को सलामी दी। 1141 खिलाड़ियों की सहभागिता से पूरा खेल परिसर उत्साह एवं ऊर्जा से भर उठा। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता द्वारा प्रतियोगिता के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर शांति, सदभाव एवं खेल भावना का संदेश देते हुए प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई। सभी सम्माननीय अतिथियों का राजस्थान की परंपरा के अनुरूप साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी, ब्यावर, श्री शंकरलाल शर्मा द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का परिचय प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन, प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात जिला खेल अधिकारी श्री गोविंदलाल सैनी द्वारा प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता ने अपने प्रभावशाली संबोधन में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल युवाओं में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, साहस, एकाग्रता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक खिलाड़ी पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने तथा अपने परिवार, विद्यालय, जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। श्री दत्ता ने विशेष रूप से 'किक द ड्रग' (Kick the Drug) अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और इस शक्ति को नशे जैसी बुराइयों से बचाकर खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों एवं सभी लोगों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत ने अपने संबोधन में कहा कि ब्यावर की धरती पर 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बड़े खेल आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा उनकी प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें पूरी खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति एवं परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। शानदार प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। श्री वर्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेंद्र पारख को ब्यावर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। समारोह के सभी अतिथियों ने डॉ नरेंद्र पारख की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी। घोषणा के बाद कार्यक्रम अध्यक्ष एवं ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत, अति विशिष्ट अतिथि श्री वीरेन्द्र जी कानावत, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा बल्दुआ, श्रीमान दीक्षांत हरचांदनी एवं श्री अमरजीत सिंह राठौड़ सहित उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों द्वारा डॉ. नरेंद्र पारख का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया एवं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। यह अवसर ब्यावर जिले के खेल जगत के लिए विशेष महत्व का रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतियोगिता के नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। खिलाड़ियों ने पूरी निष्ठा एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया। डॉ. पारख ने अपने प्रेरणास्पद उद्वोधन कहा कि ब्यावर की धरती पर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होना शिक्षा विभाग एवं श्री वर्धमान शिक्षण समिति व श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कार, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को निरंतर प्रोत्साहित करती रही है। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 1141 खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, खेल संघों, प्रशिक्षकों, विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता द्वारा 'किक द ड्रग' अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश देने एवं नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। सभी औपचारिक कार्यक्रमों के पश्चात 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया गया। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। पूरे समारोह में खेल प्रतिभा, राजस्थान की संस्कृति, अनुशासन, युवा ऊर्जा और नशामुक्त समाज का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ निवेदिता पाठक ने सभी अतिथियों,खिलाड़ियों एवं व्यवस्था में लगे सभी कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंकर लाल शर्मा(मा. शि.), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) अनिल कुमार शर्मा, कविता मौर्य, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार परिहार, गजेंद्र तुनगारिया, नेमीचंद यादव, महेश शर्मा, रघुवीर सिंह, भगवान सहाय जारोड़िया, सुमन बाला सैनी, विमला चौहान, निधि चौहान, राजेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम उद्घोषक की भूमिका सुनीता चौधरी, आशा संत एवं गुरुशरण गोयल ने निभाई।1
- भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026 भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एक विशाल, आक्रामक एवं ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। दोपहर 2:00 बजे से आयोजित इस प्रदर्शन में देहात क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर निष्पक्ष चुनाव प्रणाली व लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की। कलेक्ट्रेट में प्रवेश का प्रयास, बैरिकेड्स पर पुलिस ने रोका: प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। मुख्य द्वार पर तैनात भारी पुलिस जाप्ते ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और अपना तीव्र आक्रोश दर्ज कराया। रामलाल जाट का जोरदार व आक्रामक संबोधन: प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा— "लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है, लेकिन आज निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाओं को केंद्र सरकार का राजनीतिक औजार बना दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने ही साथी आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर तानाशाही तरीके से फैसले लिए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर देश भर में करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, जो सीधे-सीधे जनादेश की डकैती और वोट चोरी का षड्यंत्र है। हालिया नगरीय निकाय चुनावों में भी प्रशासन और धन-बल का खुला दुरुपयोग कर जनमत की हत्या की गई। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तानाशाही और बेईमानी के सामने न झुका है, न झुकेगा। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता और मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, कांग्रेस का यह संघर्ष कलेक्ट्रेट से लेकर संसद तक और तेज होगा।" वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन: सभा को पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, विधायक प्रत्याशी ओम नराणीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर तथा पूर्व जिला प्रमुख व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता खत्म कर एक व्यक्ति की मनमर्जी थोपी जा रही है। नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने, उन पर विधिक कार्रवाई करने और उनके कार्यकाल के फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। ये प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित: इस विशाल प्रदर्शन में भंवर गर्ग, दुर्गपाल सिंह, रणदीप त्रिवेदी, गोवर्धन गुर्जर, पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी, चेतन पेशवानी, विजय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, सुमित कालिया, प्रभु लाल जाट, लखन काकानी, हेमेन्द्र शर्मा, बाबू लाल माली, महावीर कुमावत, राधेश्याम गुर्जर, इशाक मोहम्मद, शंकर लाल जाट, महावीर लढ़ा, आशीष चौधरी, तूफ़ान यादव, अंकित तिवाड़ी, विकाश सुवालका सहित अग्रिम संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों जिला अध्यक्ष एव पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया4
- व्यापारी से मारपीट धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व्यापारी से मारपीट-धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दुकान में घुसकर मारपीट व धमकी का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 अब भी फरार, व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गंगापुर। व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सहाड़ा चौराया व्यापार संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी, गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। व्यापार संघ के ज्ञापन के अनुसार 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे आईसीआईसीआई सामान के थोक विक्रेता संपतलाल जाट की दुकान, जो महावीर पेट्रोल पंप के सामने महावीर रेफ्रिजरेटर के नाम से संचालित है, वहां कई लोग पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पांच वाहनों में सवार होकर आए करीब 20-25 लोगों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 6 की तलाश जारी व्यापार संघ के अनुसार घटना को लेकर गंगापुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सोशल मीडिया पर धमकी देने का भी आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपतलाल जाट को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। व्यापार संघ ने कहा कि इस तरह की धमकियों से पीड़ित परिवार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी भय का माहौल है। ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित संपतलाल जाट ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे परिजनों और व्यापारियों ने समझाकर ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित किया। विशेष पुलिस दल गठित करने की मांग व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि फरार आरोपियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन कराया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। व्यापार संघ ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।2
- विहिप दुर्गावाहिनी द्वारा अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष पर राधा कृष्ण बस्ती द्वारा निकाला संचलन भीलवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति भीलवाड़ा महानगर द्वारा आने वाली 10 अक्टूबर को शौर्य शक्ति संचलन निकाला जाएगा। इसके अंतर्गत प्रखंड 4 केसरी सिंह बारहठ में दुर्गावाहिनी द्वारा संचलन निकाला गया। संचलन ढोलकी पार्क राधा कृष्ण बस्ती से प्रारम्भ होकर बस्ती के मुख्य मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क पर समापन हुआ व संचलन मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई।महानगर सहसंयोजिका भारती आसवानी ने बताया कि संचलन मैं बस्ती की 65 बहिनों ने भाग लिया।2
- 70 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले जारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 29 सितंबर । राजस्थान शिक्षा विभाग एवं श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में संचालित राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस छात्र-छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मा. शि.) शंकर लाल शर्मा एवं स्थाई समिति सदस्यों द्वारा दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों से आत्मविश्वास और सेल्फ-कंट्रोल के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने निर्णायकों से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण निर्णय देने की अपेक्षा की। प्रतियोगिता 28 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक जारी है। इसमें छात्र वर्ग 17 वर्ष आयु में 13 वजन, 19 वर्ष आयु में 10 वजन, साथ ही छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में 13 वजन व 19 वर्ष में 11 वजन में मुकाबले जारी हैं। 17 वर्ष छात्र वर्ग में सबसे कम 35 kg व अधिकतम वजन 78 प्लस है। इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र वर्ग में 45 kg सबसे कम व 78 प्लस अधिकतम भार वर्ग है। छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में न्यूनतम वजन 32 kg व अधिकतम 68 प्लस है तथा 19 वर्ष में न्यूनतम वजन 40 kg व अधिकतम 68 प्लस है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु श्री अग्रसेन विद्यापीठ में छात्र हेतु 2 कोर्ट एवं पी एम श्री छावनी विद्यालय में 2 कोर्ट छात्रा वर्ग हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस हेतु प्रभारी क्रमश: दुर्गाराम दैया, शैलेश राजपुरोहित एवं गरिमा रावत एवं मीरा वर्मा को नामित किया गया है। प्रतियोगिता संयोजक डॉ निवेदिता पाठक एवं स्थाई समिति सदस्य, तकनीकी सदस्य व निर्णायक मंडल सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु परमेश्वर सिंह, राजीव चौधरी, गोविंद लाल सैनी, हरि प्रकाश गौड़, कपिल शर्मा, विजय लक्ष्मी सांखला,तकनीकी सलाहकार योगेश सैनी, कमल कुमार, शालिनी वर्मा,लता रानी,शक्ति सिंह एवं स्काउट एंड गाइड ने सहयोग प्रदान किया। आज के परिणाम 17 वर्ष छात्रा - 63 kg I रुद्राक्षी - जयपुर II कनिष्का - कोटा III महिमा यादव - सीकर 17 वर्ष छात्रा - 68 kg I जसप्रीत - झुंझुनू II नूपुर - चुरु III पार्वती - बाड़मेर 17 yrs 38 kg. I बादल - जयपुर II प्रिंस बहादुर - बीकानेर III उमंग - कोटा III लक्ष्य - खैरथल तिजारा 19 yrs 45 kg. I जतिन - खैरथल-तिजारा II अमित कुमार - जयपुर III हिमेश - अलवर III लालाराम - बाड़मेर 19 yrs 48 kg. I अंकुश - अलवर II राघवेन्द्र सिंह - चुरु III अभय कुमार शर्मा - भरतपुर III धनसिंह - बाड़मेर4
- जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक की मौके पर मौत, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत कुमार खटीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जीवलिया टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।1