70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 35 जिलों के 1141 खिलाड़ियों ने लिया भाग 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 35 जिलों के 1141 खिलाड़ियों ने लिया भाग 'किक द ड्रग' अभियान के तहत नशामुक्ति का दिलाया संकल्प ब्यावर, 28 सितम्बर। श्री वर्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ, ब्यावर में 17–19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य उद्घाटन समारोह सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। राजस्थान के विभिन्न संभागों के 35 जिलों से 1141 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ निवेदिता पाठक ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता, विशेषाधिकारी, लोकसभा अध्यक्ष एवं अध्यक्ष, राजस्थान कुश्ती संघ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शंकर सिंह जी रावत, विधायक महोदय, ब्यावर ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती पुष्पा बल्दुआ, सभापति, नगर परिषद ब्यावर, श्रीमान दीक्षांत हरचांदनी, उपसभापति, नगर परिषद ब्यावर एवं श्री अमरजीत सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,समाजसेवी जयकिशन बल्दुआ, साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही संयुक्त निदेशक, अजमेर संभाग, अजमेर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा, ब्यावर तथा समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्यावर सहित शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के बैंड ग्रुप द्वारा शानदार बैंड प्रस्तुति के माध्यम से समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों एवं दलों द्वारा भव्य मार्चपास्ट किया गया। सभी जिलों के दलों ने अनुशासन एवं खेल भावना के साथ मार्चपास्ट करते हुए मंचासीन अतिथियों को सलामी दी। 1141 खिलाड़ियों की सहभागिता से पूरा खेल परिसर उत्साह एवं ऊर्जा से भर उठा। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता द्वारा प्रतियोगिता के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर शांति, सदभाव एवं खेल भावना का संदेश देते हुए प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई। सभी सम्माननीय अतिथियों का राजस्थान की परंपरा के अनुरूप साफा पहनाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी, ब्यावर, श्री शंकरलाल शर्मा द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का परिचय प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन, प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात जिला खेल अधिकारी श्री गोविंदलाल सैनी द्वारा प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता ने अपने प्रभावशाली संबोधन में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल युवाओं में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, साहस, एकाग्रता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक खिलाड़ी पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने तथा अपने परिवार, विद्यालय, जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। श्री दत्ता ने विशेष रूप से 'किक द ड्रग' (Kick the Drug) अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और इस शक्ति को नशे जैसी बुराइयों से बचाकर खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों एवं सभी लोगों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत ने अपने संबोधन में कहा कि ब्यावर की धरती पर 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बड़े खेल आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा उनकी प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें पूरी खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति एवं परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। शानदार प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। श्री वर्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेंद्र पारख को ब्यावर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। समारोह के सभी अतिथियों ने डॉ नरेंद्र पारख की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी। घोषणा के बाद कार्यक्रम अध्यक्ष एवं ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत, अति विशिष्ट अतिथि श्री वीरेन्द्र जी कानावत, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा बल्दुआ, श्रीमान दीक्षांत हरचांदनी एवं श्री अमरजीत सिंह राठौड़ सहित उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों द्वारा डॉ. नरेंद्र पारख का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया एवं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। यह अवसर ब्यावर जिले के खेल जगत के लिए विशेष महत्व का रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतियोगिता के नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। खिलाड़ियों ने पूरी निष्ठा एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया। डॉ. पारख ने अपने प्रेरणास्पद उद्वोधन कहा कि ब्यावर की धरती पर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होना शिक्षा विभाग एवं श्री वर्धमान शिक्षण समिति व श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कार, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को निरंतर प्रोत्साहित करती रही है। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 1141 खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, खेल संघों, प्रशिक्षकों, विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि श्री राजीव जी दत्ता द्वारा 'किक द ड्रग' अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश देने एवं नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। सभी औपचारिक कार्यक्रमों के पश्चात 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया गया। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। पूरे समारोह में खेल प्रतिभा, राजस्थान की संस्कृति, अनुशासन, युवा ऊर्जा और नशामुक्त समाज का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ निवेदिता पाठक ने सभी अतिथियों,खिलाड़ियों एवं व्यवस्था में लगे सभी कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंकर लाल शर्मा(मा. शि.), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) अनिल कुमार शर्मा, कविता मौर्य, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार परिहार, गजेंद्र तुनगारिया, नेमीचंद यादव, महेश शर्मा, रघुवीर सिंह, भगवान सहाय जारोड़िया, सुमन बाला सैनी, विमला चौहान, निधि चौहान, राजेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम उद्घोषक की भूमिका सुनीता चौधरी, आशा संत एवं गुरुशरण गोयल ने निभाई।

- ईडब्ल्यूएस आरक्षण राजस्थान में सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी जैतारण विधानसभा के निमाज में आमसभा को संबोधित करेंगे 29 सितंबर को जैतारण राधेश्याम दाधीच अधिक से अधिक लोग भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं2
- सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भिजवाया जेल अजमेर. कृष्णगंज थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी व अन्य सामान बरामद किया गया।थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि 20 सितंबर को गोरी नगर निवासी जुगल किशोर सोनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर टीवी, नल व औजार चोरी कर ले गया था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में आरोपी दीपक जोशी निवासी रातीडांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर माल बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च पाली में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सुबह अंबेडकर सर्किल पर एकत्र हुए और करीब एक घंटे तक तेज धूप में धरना दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया और कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोटों की चोरी की जा रही है और इसी मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।2
- कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पीएम ओर गृहमंत्री का फूंका पुतला पाली। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को पाली में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अम्बेडकर सर्कल से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन के साथ प्रधानमंत्री ओर गृहमंत्री का पुतला भी फूंका। पूरे प्रदर्शन के खास बात ये रही कि कोंग्रेश के पार्षद भी नहीं पहुंचे।सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के लोग का सैलाब दिखा। बाइट भीमराज भाटी विधायक पाली1
- राजस्थान के नागौर के मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक के ATM को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई. रविवार देर रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर ATM बूथ में घुसे थे. ATM में उस वक्त करीब 16 लाख 900 रुपये नकद मौजूद थे. बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम से अलर्ट मिलने के बाद शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं. अंदर हलचल देखकर उन्होंने बाहर से शटर लॉक कर दिया और पुलिस को सूचना दी. करीब 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गैस कटर, पेचकस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है. #Nagaur #ATMRobbery #ATMHeist #RajasthanNews #UCOBank #NagaurNews #CrimeNews #ViralVideo #BankSecurity राजस्थान के नागौर के मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक के ATM को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई. रविवार देर रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर ATM बूथ में घुसे थे. ATM में उस वक्त करीब 16 लाख 900 रुपये नकद मौजूद थे. बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम से अलर्ट मिलने के बाद शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं. अंदर हलचल देखकर उन्होंने बाहर से शटर लॉक कर दिया और पुलिस को सूचना दी. करीब 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गैस कटर, पेचकस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं. मामले की जांच जारी है. #Nagaur #ATMRobbery #ATMHeist #RajasthanNews #UCOBank #NagaurNews #CrimeNews #ViralVideo #BankSecurity1
- नसीराबाद में बनेवड़ा ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन नसीराबाद में बनेवड़ा ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन1
- *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान आयोजित* *जिलेभर में बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक* *30 सितम्बर तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम* जैतारण राधेश्याम दाधीच ✍️ प्रवीन मंगल/ संस्कार न्यूज़/ ब्यावर ब्यावर, 28 सितम्बर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिलेभर में बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण, जन स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों में बालिकाओं एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, आयरन की गोलियों के सेवन, संतुलित आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित आईईसी सामग्री का वितरण कर उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अभियान के तहत जागरूकता एवं समन्वय गतिविधियां संचालित की गईं, जबकि चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया गया। अधिकारियों एवं कार्मिकों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से “स्वस्थ बालिका, स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज” का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के तहत 30 सितम्बर तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियां जारी रहेंगी। *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान आयोजित* *जिलेभर में बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक* *30 सितम्बर तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम* जैतारण राधेश्याम दाधीच ✍️ प्रवीन मंगल/ संस्कार न्यूज़/ ब्यावर ब्यावर, 28 सितम्बर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिलेभर में बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को पोषण, जन स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों में बालिकाओं एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, आयरन की गोलियों के सेवन, संतुलित आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित आईईसी सामग्री का वितरण कर उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अभियान के तहत जागरूकता एवं समन्वय गतिविधियां संचालित की गईं, जबकि चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया गया। अधिकारियों एवं कार्मिकों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से “स्वस्थ बालिका, स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज” का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के तहत 30 सितम्बर तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियां जारी रहेंगी।4
- पाली से जोधपुर गौतम सभा कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार रामेशवर जी राणेजा जौशी,(सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, विधुत विभाग)अपनी टीम के साथ नामांकन दाखिल करने गौतम सभा भवन जोधपुर के लिए पाली से रवाना। पाली 28सितंबर। पाली राम नगर से नगर निगम, विधुत विभाग से मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए श्री रामेश्वर जी राणैजा जौशी, जोधपुर गौतम सभा में कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव में अपना नामांकन दाखिल करने पाली से अपने काफिले के साथ,गौतम सभा जोधपुर पहुंचे।तथा मुख्य चुनाव आयुक्त संजय पंचारिया के समक्ष अपना कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री ओमजी महाराज, मोतीलाल नाबरीया,श्याम नाबरीया, मूलचंद उपाध्याय,व सेकडो समाज बंधुओं की उपस्थिति में रामेश्वर जी राणैजा जौशी ने अपने दम खम के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। हांलांकि कोषाध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में कितने उमीदवार खड़े रहते हैं।इसका पता तो 29सितबंर को नाम वापिस लेने की अंतिम समय बाद ही पता चलेगा,कि मुकाबला किस किस के बीच है,या त्रिकोण संघर्ष है। लेकिन मुख्य अभियंता रामेश्वर जी राणैजा जौशी पाली से जिस काफिले के साथ,जौश से नामांकन के लिए निकले हैं,तो ऐसा प्रतीत होता है,कि कोषाध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित है।लैक्मे है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक) मोबाइल नंबर 95090702171
- जोधपुर केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड में शहीद 3 दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि, पाली में निकाला कैंडल मार्च पाली में 3 दमकलकर्मियों को नगर निगम के अग्निशमन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान भीषण अग्निकांड में 3 दमकलकर्मियों की मौत हो गई थी। उनके सम्मान में पाली नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी और सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया। शाम को पूरे फायर स्टाफ की ओर से सूरजपोल चौराहे से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद स्तंभ पहुंचकर दमकलकर्मियों और अधिकारियों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि बासनी स्थित केमिकल फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान केमिकल की चपेट में आने से 14 से 15 दमकलकर्मी झुलस गए थे, जिनमें से 3 फायरफाइटर्स की मौत हो गई थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया।1