Shuru
Apke Nagar Ki App…
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च पाली में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सुबह अंबेडकर सर्किल पर एकत्र हुए और करीब एक घंटे तक तेज धूप में धरना दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया और कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोटों की चोरी की जा रही है और इसी मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
DHARA DIGITAL NEWS
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च पाली में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सुबह अंबेडकर सर्किल पर एकत्र हुए और करीब एक घंटे तक तेज धूप में धरना दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया और कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोटों की चोरी की जा रही है और इसी मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई। जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके। भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- हर गाँव की समस्या, विकास, और युवाओं का साथ! चुनाव लड़ेगें, जीतेंगे ! बिना किसी पैसे के, निस्वार्थ सेवा. धुलकोट हर गाँव की समस्या, विकास, और युवाओं का साथ! चुनाव लड़ेगें, जीतेंगे ! बिना किसी पैसे के, निस्वार्थ सेवा. धुलकोट1
- जोधपुर की अवैध केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन। 23 सितंबर के धमाके के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने रिश्तेदारों पर बनाया दबाव तो किया सरेंडर।1
- हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात हंगामा: शराब पार्टी के बाद दो पक्षों में मारपीट जोधपुर।शहर के हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात चल रही पार्टी के दौरान हंगामे की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रिसोर्ट में देर रात तक शराब पार्टी चल रही थी, जिसके बाद दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब का भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी। आज जोधपुर के महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब के निवास स्थान पर जाकर मां भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी। प्रदेश महासचिव उम्मेद सिंह3
- पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें कहा कि पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ। तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।2
- स्वच्छता ही सेवा अभियान: वार्ड 51 में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ जोधपुर। नगर निगम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 51, खारड़ा रणधीर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हीरालाल प्रजापत, वार्ड प्रभारी नरेश जावा और वार्डवासियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना1