27 अप्रैल को होगा बड़ा प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग तेज सागवाड़ा में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, 27 अप्रैल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन सागवाड़ा। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सागवाड़ा के पेंशनर भवन में गोभक्तों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक रामकथा वाचक Kamlesh Shastri के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में गौ सम्मान आव्हान अभियान समिति सागवाड़ा के प्रभारी Bhagwatilal Panchal ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जिले की सभी पंचायत समितियों में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह एक शांतिपूर्ण जनआंदोलन है, जिसमें सभी समाजों की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में गौ संरक्षण को लेकर जनसमर्थन बढ़ाने और अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में Mukesh Bhoi, Lalit Panchal, Ravindra Suthar और Chandrashekhar Singhvi सहित कई समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
27 अप्रैल को होगा बड़ा प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग तेज सागवाड़ा में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, 27 अप्रैल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन सागवाड़ा। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सागवाड़ा के पेंशनर भवन में गोभक्तों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक रामकथा वाचक Kamlesh Shastri के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में गौ सम्मान आव्हान अभियान समिति सागवाड़ा के प्रभारी Bhagwatilal Panchal ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जिले की सभी पंचायत समितियों में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह एक शांतिपूर्ण जनआंदोलन है, जिसमें सभी समाजों की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में गौ संरक्षण को लेकर जनसमर्थन बढ़ाने और अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में Mukesh Bhoi, Lalit Panchal, Ravindra Suthar और Chandrashekhar Singhvi सहित कई समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
- सागवाड़ा अस्पताल विवाद पर जनता में आक्रोश, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा गुस्सा डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में पत्रकार और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के बीच अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर हुई तीखी नोकझोंक अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों के कॉमेंट्स में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाना गलत नहीं है, बल्कि यह जनता के हित से जुड़ा मुद्दा है। आरोप है कि जब पत्रकार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से सवाल किए, तो उन्होंने संयम खोते हुए पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे लोगों में रोष बढ़ गया। कई लोगों ने इस व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। आमजन का कहना है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए, न कि सवाल पूछने वालों को धमकाया या अपमानित किया जाए। इस विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी बहस तेज हो गई है और लोग मामले में जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।1
- धंबोला। धम्बोला में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में आंजना की विख्यात भक्त मंडली ने अपनी भक्ति और सुरमयी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। श्री सुन्दरकाण्ड मण्डल, आंजना की इस मंडली ने जब रामचरित के पावन प्रसंगों का गायन शुरू किया, तो पूरा वातावरण राममय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। श्री गोवर्धन्नाथ जी मंदिर के सामने सायं 7 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में मंडली की मधुर वाणी, सधे हुए वाद्य और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पूज्य संत श्री परमेश्वर महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचनों ने भक्ति माहौल को और प्रगाढ़ बना दिया। भक्ति की इस संध्या में सुरेश महाराज का भक्तिमय मटकी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के यजमान विपुल विद्रोही निरंजन पण्ड्या, हार्दिक निरंजन पण्ड्या एवं पण्ड्या परिवार के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आंजना की भक्त मंडली की प्रस्तुति ने धम्बोला में भक्ति और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ दी।1
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत शनिवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने अधिकारियों को ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से लागू करने के निर्देश दिए। सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने की। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और वर्ष 2030 तक ग्राम विकास के लक्ष्य तय करने पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध विकास योजना तैयार की जाए। उन्होंने विकास कार्यों की जियो टैगिंग कर संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान के तहत ग्राम सभाओं और आमजन से सुझाव लेकर हर ग्राम पंचायत, ढाणी और वार्ड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी निरंजन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का समकालीन ताजा अपडेट। स्पीकर ओम बिरला ने लगाई जन चौपाल सैकड़ो आवेदन आयें । निस्तारण इक्का-दुक्का का। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज मंडी में जाकर अन्य अन्न दाताओं की समस्याओं को देखा एफसीआई के लोग व्यापारियों से मिली भगत कर। उनके गेहूं को कर रहे हैं रिजेक्ट। 80 हजार वोरी की आवक वाली मंडी में 30000 बोरी देखकर हीरालाल नागर भड़के एफसीआई के अधिकारियों पर उनको आडे हाथों लिया।1
- Post by Dharmendar nanoma1
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग : 27 अप्रैल को सागवाड़ा में हुंकार भरेंगे गौभक्त, निकलेगी विशाल रैली संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को सागवाड़ा नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की जाएगी। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सामाजिक समरसता के वाहक और रामकथा मर्मज्ञ कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसके तहत देश की 5000 से अधिक तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कमलेश भाई शास्त्री ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पोषण का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना अनिवार्य है। कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे समस्त गौ-भक्त और नागरिक स्थानीय महिपाल खेल मैदान में एकत्रित होंगे, जहाँ से विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुँचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेसवार्ता में अभियान के सह-प्रभारी मुकेश भोई और पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र शेखर संघवी ने इसे आजादी के बाद का सबसे ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के संत-महात्माओं और गौ-भक्तों के आह्वान पर एक ही दिन और एक ही समय पर यह देशव्यापी अनुरोध किया जा रहा है। श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के संरक्षक ललित पंचाल और अध्यक्ष रविंद्र सुथार ने सख्त गौ संरक्षण कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। तहसील प्रभारी भगवतीलाल पंचाल ने जानकारी दी कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ-सेवक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान संजय राठौड़, हितेश भोई, लोकेंद्र सिंह डोडिया, नरेन्द्र भगत, अबरार हुसैन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।4
- डूंगरपुर। जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास शनिवार सुबह ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सारोली गांव निवासी बसंत पुत्र शंकर कलासुआ शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर सीमलवाड़ा की ओर काम से जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बसंत कलासुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की सहायता से उसे सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- सागवाड़ा में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, 27 अप्रैल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन सागवाड़ा। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सागवाड़ा के पेंशनर भवन में गोभक्तों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक रामकथा वाचक Kamlesh Shastri के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में गौ सम्मान आव्हान अभियान समिति सागवाड़ा के प्रभारी Bhagwatilal Panchal ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जिले की सभी पंचायत समितियों में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह एक शांतिपूर्ण जनआंदोलन है, जिसमें सभी समाजों की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में गौ संरक्षण को लेकर जनसमर्थन बढ़ाने और अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में Mukesh Bhoi, Lalit Panchal, Ravindra Suthar और Chandrashekhar Singhvi सहित कई समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।1