logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों के तहत सांसद नवीन जिन्दल की टीम ने सोमवार को रादौर क्षेत्र में यमुना में प्रदूषित पानी गिराने वाले ड्रेनों व नालों का मौके पर जाकर किया अवलोकन रादौर, 14 सितंबर: यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों के तहत सांसद नवीन जिन्दल की टीम ने सोमवार को रादौर क्षेत्र में यमुना में प्रदूषित पानी गिराने वाले ड्रेनों व नालों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। टीम ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया, जहां से गंदा पानी यमुना नदी में पहुंच रहा है। सांसद टीम द्वारा महर्षि कश्यप चौक रादौर, जम्मू कालोनी, हमीदा हेड, न्यू आजाद नगर व धनौरा हैड जैसे विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। सांसद नवीन जिन्दल पिछली कई दिशा बैठकों में यमुना नदी को प्रदूषित करने वाले ड्रेनों की समस्या को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उनका प्रयास है कि प्रदूषित पानी के यमुना में पहुंचने के कारणों की पहचान कर, उनके स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाए। इसी कड़ी में उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रदूषण के सभी संभावित स्रोतों को चिन्हित किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल हरियाणा में यमुना नदी के जल को स्वच्छ बनाने और नदी की पवित्रता एवं पर्यावरणीय महत्व को बनाए रखने के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था व जीवन से जुड़ी धरोहर है। इसलिए इसके संरक्षण के लिए प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ जनभागीदारी व निरंतर निगरानी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने संसद में भी यमुना नदी की स्वच्छता का विषय उठाया है और संबंधित स्तर पर इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। यमुना में प्रदूषित जल के प्रवाह को रोकना व नदी के जल की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में यमुना में प्रदूषित पानी पहुंचाने वाले ड्रेनों को चिन्हित करना समाधान की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। रादौर - ड्रेनों व नालों का निरीक्षण करते सांसद नवीन जिन्दल टीम के सदस्य।

1 day ago
user_Pardeep kamboj
Pardeep kamboj
Local News Reporter रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
1 day ago
517d5b57-b3f2-4c18-80e1-e317d0ac4190

यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों के तहत सांसद नवीन जिन्दल की टीम ने सोमवार को रादौर क्षेत्र में यमुना में प्रदूषित पानी गिराने वाले ड्रेनों व नालों का मौके पर जाकर किया अवलोकन रादौर, 14 सितंबर: यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों के तहत सांसद नवीन जिन्दल की टीम ने सोमवार को रादौर क्षेत्र में यमुना में प्रदूषित पानी गिराने वाले ड्रेनों व नालों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। टीम ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया, जहां से गंदा पानी यमुना नदी में पहुंच रहा है। सांसद टीम द्वारा महर्षि कश्यप चौक रादौर, जम्मू कालोनी, हमीदा हेड, न्यू आजाद नगर व धनौरा हैड जैसे विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। सांसद नवीन जिन्दल पिछली कई दिशा बैठकों में यमुना नदी को प्रदूषित करने वाले ड्रेनों की समस्या को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उनका प्रयास है कि प्रदूषित पानी के यमुना में पहुंचने के कारणों की पहचान कर, उनके स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाए। इसी कड़ी में उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रदूषण के सभी संभावित स्रोतों को चिन्हित किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल हरियाणा में यमुना नदी के जल को स्वच्छ बनाने और नदी की पवित्रता एवं पर्यावरणीय महत्व को बनाए रखने के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था व जीवन से जुड़ी धरोहर है। इसलिए इसके संरक्षण के लिए प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ जनभागीदारी व निरंतर निगरानी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने संसद में भी यमुना नदी की स्वच्छता का विषय उठाया है और संबंधित स्तर पर इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। यमुना में प्रदूषित जल के प्रवाह को रोकना व नदी के जल की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में यमुना में प्रदूषित पानी पहुंचाने वाले ड्रेनों को चिन्हित करना समाधान की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। रादौर - ड्रेनों व नालों का निरीक्षण करते सांसद नवीन जिन्दल टीम के सदस्य।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    1
    अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे
अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    user_AISBSS
    AISBSS
    Construction Worker रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।👍👍👍👍 एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।
    1
    एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।👍👍👍👍
एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • प्रैस नोट - 1 दिनांक -15.09.2026 एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने चुना भट्टी जगाधरी के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। वही टीम ने इस मामले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक में सवार होकर नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, मुख्य सिपाही पंकज, अमित, रवि, सोनू व मंजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने चुना भट्टी जगाधरी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी कुछ देर बाद छछरौली की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो टीम को देख भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके पर ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर बिंदु शर्मा से पकड़ी के दवाइयां की रिपोर्ट मांगी गई तो जांच में सामने आया कि आरोपी से 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां मिली है जिसके बाद कोई कागजात नहीं दिखा सका जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी आशु गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित दवाइयां वह रामपुर खादर निवासी शैलेंद्र से लेकर आया था। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने सिलेंदर को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आएगी। आरोपी सलिंद्र का गांव नत्थनपुर बस स्टैंड पर अस्पताल खोला हुआ है जब उसकी भी जांच के लिए सामने आएगी वह भी अवैध रूप से खोला गया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान खुलासा होगा कि है नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे
    1
    प्रैस नोट	- 1 दिनांक -15.09.2026
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार।
डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने चुना भट्टी जगाधरी के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। वही टीम ने इस मामले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक में सवार होकर नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, मुख्य सिपाही पंकज, अमित, रवि, सोनू व मंजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने चुना भट्टी जगाधरी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी कुछ देर बाद छछरौली की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो टीम को देख भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके पर ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर बिंदु शर्मा से पकड़ी के दवाइयां की रिपोर्ट मांगी गई तो जांच में सामने आया कि आरोपी से 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां मिली है जिसके बाद कोई कागजात नहीं दिखा सका जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी आशु गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित दवाइयां वह रामपुर खादर निवासी शैलेंद्र से लेकर आया था। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने सिलेंदर को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आएगी। आरोपी सलिंद्र का गांव नत्थनपुर बस स्टैंड पर अस्पताल खोला हुआ है जब उसकी भी जांच के लिए सामने आएगी वह भी अवैध रूप से खोला गया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान खुलासा होगा कि है नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में गंदगी और टॉयलेट की खराब सफाई का मुद्दा उठा, आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन सहारनपुर जेवी जैन कॉलेज में कॉलेज परिसर की साफ-सफाई और विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा ने मंगलवार दोपहर एक बजे कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिसर में फैली गंदगी, खराब सफाई व्यवस्था और टॉयलेट की साफ-सफाई समेत विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। ऐसे में परिसर में स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं होना जरूरी है। ज्ञापन लेने के दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। सचिन देव ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने पर प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
    1
    सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में गंदगी और टॉयलेट की खराब सफाई का मुद्दा उठा, आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर जेवी जैन कॉलेज में कॉलेज परिसर की साफ-सफाई और विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा ने मंगलवार दोपहर एक बजे कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिसर में फैली गंदगी, खराब सफाई व्यवस्था और टॉयलेट की साफ-सफाई समेत विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। ऐसे में परिसर में स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं होना जरूरी है। ज्ञापन लेने के दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। सचिन देव ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने पर प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सहारनपुर देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा और बलवा, चार गिरफ्तार सहारनपुर के देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 14 सितंबर को विद्युत विभाग की टीम के साथ आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए बलवा किया था। इस मामले में अवर अभियंता विष्णु कोठारी की तहरीर पर थाना देवबंद में चार नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला किला से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान, शाहबाज, मोहम्मद खालिद अंसारी और फैजूल हसन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    1
    सहारनपुर

देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा और बलवा, चार गिरफ्तार
सहारनपुर के देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 14 सितंबर को विद्युत विभाग की टीम के साथ आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए बलवा किया था।
इस मामले में अवर अभियंता विष्णु कोठारी की तहरीर पर थाना देवबंद में चार नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला किला से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान, शाहबाज, मोहम्मद खालिद अंसारी और फैजूल हसन के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हुदा जरीवाला ने UP CM योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्ही शब्दो का चयन किया गया.जिसको लेकर हुदा जरीवाल निशाने पर रही.....
    1
    हुदा जरीवाला ने UP CM योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्ही शब्दो का चयन किया गया.जिसको लेकर हुदा जरीवाल निशाने पर रही.....
    user_Social media  (24 news)
    Social media (24 news)
    Credit reporting agency सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है
    2
    धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी 

मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है 
धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी 
मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    14 hrs ago
  • सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नागल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.49 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सवेरा के तहत नागल पुलिस मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विपुल और अभिषेक, निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में थाना नागल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    1
    सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर: 48 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नागल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48.49 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सवेरा के तहत नागल पुलिस मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विपुल और अभिषेक, निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारन के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में थाना नागल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.