logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीजे की धुन पर झूमते हुए गंगा जल लेने रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था मऊ। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग श्रद्धालुओं पर चढ़ा हुआ है। सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए मऊ से कांवड़ियों का एक जत्था मऊ सदर चौक होते हुए डीजे की धुन पर झूमते-गाते गंगा के पावन जल के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे की धुन पर कांवड़िए जमकर झूमते नजर आए। रास्ते में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कांवड़ियों का जत्था निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। कांवड़ियों ने बताया कि गंगा से पवित्र जल लेकर वे सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

15 hrs ago
user_Opendr Kumar
Opendr Kumar
Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

डीजे की धुन पर झूमते हुए गंगा जल लेने रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था मऊ। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग श्रद्धालुओं पर चढ़ा हुआ है। सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए मऊ से कांवड़ियों का एक जत्था मऊ सदर चौक होते हुए डीजे की धुन पर झूमते-गाते गंगा के पावन जल के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे की धुन पर कांवड़िए जमकर झूमते नजर आए। रास्ते में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कांवड़ियों का जत्था निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। कांवड़ियों ने बताया कि गंगा से पवित्र जल लेकर वे सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीजे की धुन पर झूमते हुए गंगा जल लेने रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था मऊ। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग श्रद्धालुओं पर चढ़ा हुआ है। सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए मऊ से कांवड़ियों का एक जत्था मऊ सदर चौक होते हुए डीजे की धुन पर झूमते-गाते गंगा के पावन जल के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे की धुन पर कांवड़िए जमकर झूमते नजर आए। रास्ते में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कांवड़ियों का जत्था निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। कांवड़ियों ने बताया कि गंगा से पवित्र जल लेकर वे सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
    1
    डीजे की धुन पर झूमते हुए गंगा जल लेने रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
मऊ। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग श्रद्धालुओं पर चढ़ा हुआ है। सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए मऊ से कांवड़ियों का एक जत्था मऊ सदर चौक होते हुए डीजे की धुन पर झूमते-गाते गंगा के पावन जल के लिए रवाना हुआ।
कांवड़ियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे की धुन पर कांवड़िए जमकर झूमते नजर आए। रास्ते में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कांवड़ियों का जत्था निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा।
कांवड़ियों ने बताया कि गंगा से पवित्र जल लेकर वे सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मऊ के 42 होनहारों का सम्मान, ‘तालिमी एज़ाज़ की एक शाम’ में सजी कामयाबी की महफिल मऊ। एम ए ए फाउंडेशन कैंपस में रे: ऑफ ह्यूमैनिटी और एम ए ए फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पांचवें वार्षिक सम्मान समारोह “तालिमी एज़ाज़ की एक शाम—नई नस्ल के नाम” का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 में NEET UG, IIT, CA, UPSC, BPSC और SSC (CGL) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले मऊ जनपद के 42 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी यह पल गर्व और खुशी से भरा रहा। मंच से एक-एक कर जब सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि ये 42 विद्यार्थी केवल सफल अभ्यर्थी नहीं, बल्कि मऊ की 42 उम्मीदें और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। किसी ने डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है तो किसी ने इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और प्रशासनिक सेवाओं जैसी कठिन राह में सफलता हासिल की है। समारोह की अध्यक्षता रे: ऑफ ह्यूमैनिटी एवं एम ए ए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अल्तमश अंसारी ने किया।
    1
    मऊ के 42 होनहारों का सम्मान, ‘तालिमी एज़ाज़ की एक शाम’ में सजी कामयाबी की महफिल
मऊ। एम ए ए फाउंडेशन कैंपस में रे: ऑफ ह्यूमैनिटी और एम ए ए फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पांचवें वार्षिक सम्मान समारोह “तालिमी एज़ाज़ की एक शाम—नई नस्ल के नाम” का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 में NEET UG, IIT, CA, UPSC, BPSC और SSC (CGL) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले मऊ जनपद के 42 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी यह पल गर्व और खुशी से भरा रहा। मंच से एक-एक कर जब सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि ये 42 विद्यार्थी केवल सफल अभ्यर्थी नहीं, बल्कि मऊ की 42 उम्मीदें और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। किसी ने डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है तो किसी ने इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और प्रशासनिक सेवाओं जैसी कठिन राह में सफलता हासिल की है।
समारोह की अध्यक्षता रे: ऑफ ह्यूमैनिटी एवं एम ए ए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अल्तमश अंसारी ने किया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चंदौली मे किसानों धरने को लेकर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली मे किसानों धरने को लेकर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आजमगढ़ : जहानागंज क्षेत्र चक्रपानपुर में धूमधाम से निकाली गई 'हर घर तिरंगा' यात्रा, उमड़ी भारी भीड़ ​आजमगढ़ l जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की आन-बान और शान तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना तथा वीर क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना था। ​मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय चक्रपानपुर के नेतृत्व में निकाली गई इस विशाल तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। ​मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ​इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी ज्ञानेन्द्र सिंह 'ज्ञानु' जी और वरिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता अशोक सिंह जी ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने देशप्रेम की भावना को जागृत करते हुए युवाओं को देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। ​आयोजकों ने जताया आभार ​मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय ने इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ समाजसेवियों, छोटे-बड़े भाइयों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी को अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं। ​"भारत की आन-बान और शान तिरंगा हमारे वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है।" —
    1
    आजमगढ़ : जहानागंज क्षेत्र चक्रपानपुर में धूमधाम से निकाली गई 'हर घर तिरंगा' यात्रा, उमड़ी भारी भीड़
​आजमगढ़ l जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की आन-बान और शान तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना तथा वीर क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना था।
​मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय चक्रपानपुर के नेतृत्व में निकाली गई इस विशाल तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
​मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
​इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी ज्ञानेन्द्र सिंह 'ज्ञानु' जी और वरिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता अशोक सिंह जी ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने देशप्रेम की भावना को जागृत करते हुए युवाओं को देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
​आयोजकों ने जताया आभार
​मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय ने इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ समाजसेवियों, छोटे-बड़े भाइयों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी को अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।
​"भारत की आन-बान और शान तिरंगा हमारे वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है।" —
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कोतवाली नगर पुलिस ने निकाला पैदल रूट मार्च मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बुधवार को जागरूकता रूट मार्च निकाला गया। कोतवाली थाना परिसर से शुरू हुआ पैदल रूट मार्च रोडवेज तक पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। पुलिस टीम ने लोगों से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। रूट मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भी देशभक्ति और जागरूकता का संदेश देखने को मिला।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कोतवाली नगर पुलिस ने निकाला पैदल रूट मार्च
मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बुधवार को जागरूकता रूट मार्च निकाला गया। कोतवाली थाना परिसर से शुरू हुआ पैदल रूट मार्च रोडवेज तक पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
पुलिस टीम ने लोगों से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। रूट मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भी देशभक्ति और जागरूकता का संदेश देखने को मिला।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गाजीपुर में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ 37 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 6 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास गाजीपुर में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 37 वर्षीय सतेंद्र कुमार यादव को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को उपनिरीक्षक राममिलन यादव अपनी टीम के साथ मीरनपुर सक्का गांव के पास हाईवे कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चकअब्दुल सत्तार निवासी सतेंद्र कुमार यादव को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 5 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में छठा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गाजीपुर में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ 37 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 6 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
गाजीपुर में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 37 वर्षीय सतेंद्र कुमार यादव को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को उपनिरीक्षक राममिलन यादव अपनी टीम के साथ मीरनपुर सक्का गांव के पास हाईवे कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चकअब्दुल सत्तार निवासी सतेंद्र कुमार यादव को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 5 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में छठा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.