logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायत चुनाव 2026

9 hrs ago
user_उत्तर प्रदेश सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार
Machhlishahr, Jaunpur•
9 hrs ago
27b99fe1-34a1-4cc6-b477-d5291d73da18

पंचायत चुनाव 2026

  • user_Archana Pandey Mishra
    Archana Pandey Mishra
    Mohanlalganj, Lucknow
    🙏
    6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Suryaprakash maurya
    1
    Post by Suryaprakash maurya
    user_Suryaprakash maurya
    Suryaprakash maurya
    Electrician मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहा बाजार में मान्यवर कांशीराम और सम्राट अशोक की संयुक्त जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य बहुजन मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंगरामऊ–बदलापुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्रीय लोगों सहित दूर-दराज से आए प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का आगमन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए समानता और जागरूकता का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. सुवचन राम तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रंजीत कुमार राजा ने की, जबकि संचालन अरविन्द कुमार राव (प्रधान, कोहड़ा) और सूरज कुमार (बीडीसी, कुशहा) ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। बहुजन मिशन से जुड़े कलाकारों—किशोर कुमार पगला, निशा बौद्ध, तारकेश्वर राव टण्डन, विकास यादव, सपना बौद्ध, विशाल गाजीपुरी, पूजा गुप्ता, निशा नैना, मंगल माही प्रजापति, साधना गौतम, सोनाली राव, करिश्मा भारती और मन्नू मधूरिया—ने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर और कांशीराम के विचारों व संघर्षों को जीवंत किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
    4
    जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहा बाजार में मान्यवर कांशीराम और सम्राट अशोक की संयुक्त जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य बहुजन मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंगरामऊ–बदलापुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्रीय लोगों सहित दूर-दराज से आए प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का आगमन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए समानता और जागरूकता का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. सुवचन राम तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रंजीत कुमार राजा ने की, जबकि संचालन अरविन्द कुमार राव (प्रधान, कोहड़ा) और सूरज कुमार (बीडीसी, कुशहा) ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। बहुजन मिशन से जुड़े कलाकारों—किशोर कुमार पगला, निशा बौद्ध, तारकेश्वर राव टण्डन, विकास यादव, सपना बौद्ध, विशाल गाजीपुरी, पूजा गुप्ता, निशा नैना, मंगल माही प्रजापति, साधना गौतम, सोनाली राव, करिश्मा भारती और मन्नू मधूरिया—ने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर और कांशीराम के विचारों व संघर्षों को जीवंत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Dharmendra Giri
    1
    Post by Dharmendra Giri
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन वं क्षेत्राधिकारी महोदय सदर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्तगणों के सुरागरसी पतारसी में अल्हदिया बाजार में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास के सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 29.03.2026 को बीती रात्रि में जो चोर मैजिक वाहन से जनरेटर चोरी करने आये थे एवं आहट पाने पर एक व्यक्ति को गोली मार कर मौके से भाग गये थे । वे सभी अभियुक्त अपने अन्य साथियो के साथ पुनः घटना करने हेतु सिकरारा की तरफ से कंधी चौराहे से होते हुए शेखपुर नहर रोड पकड़कर बदलापुर की तरफ घटना में प्रयुक्त मैजिक व दो मोटरसाइकिल से जा रहे है । यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है, उक्त सूचना पर विश्वास कर पहले से क्षेत्र मे मामूर पुलिस बल को तलब कर शेखपुर बगीचे के पास मुखबिर खास के साथ बाग में मौजूद आम के पेड़ की ओट मे छिपकर कंधीकला की तरफ से आने वाली गाड़ियों का इंतजार करने लगे, थोड़ी ही देर के बाद कंधीकला की तरफ से दो मोटरसाइकिल के लाइट व उसके पीछे एक चार पहिया की लाइट दिखायी पड़ी, हम पुलिस बल द्वारा एकाएक बाग से रोड पर आकर उक्त वाहनों को टार्च से रोकने का इशारा किया गया तो उक्त लोग घबरा गये और उक्त तीनो गाड़ियां अचानक रूकी और मैजिक में से दो व्यक्ति व दोनों मोटरसाइकिल सवार चालक तेजी से रोड के किनारे की तरफ हड़बड़ाहट मे गाड़ी छोड़कर भागे और गहरे नहर के गढ्ढे में गिर गये और एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा । पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास एक देशी पिस्टल .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगण को आज दिनांक 29.03.26 को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. टाइगर उर्फ विशाल गौतम पुत्र अजीत उर्फ कल्लू निवासी सिकरारा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर। 2. संदीप पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी सिकारारा थाना सिकरारा जौनपुर। 3. दुर्गेश गौतम पुत्र राम मूरत गौतम निवासी सिकरारा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर। पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस. थाना तेजीबाजार, जौनपुर। आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0-116/2026 धारा- 303(2) बी.एन.एस. थाना सिकरारा, जौनपुर। 2. मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस. थाना तेजीबाजार, जौनपुर। बरामदगी का विवरण- 1. एक पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर 2. एक मैजिक 3. दो मोटरसाइकिल गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण- 1. थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 2. उ.नि. जय प्रकाश सिंह थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 3. उ.नि. राकेश प्रताप सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 4. हे.का. लवकुमार सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 5. हे.का. विजय कुमार यादव, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 6. हे.का. सतीश सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 7. का. मशकूर अहमद, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 8. का. रत्नेश कुमार, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 9. का. शशांक त्रिवेदी, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 10. का0 अमरजीत यादव थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन वं  क्षेत्राधिकारी महोदय सदर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्तगणों के सुरागरसी पतारसी में अल्हदिया बाजार में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास के सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 29.03.2026 को बीती रात्रि में जो चोर मैजिक वाहन से जनरेटर चोरी करने आये थे एवं आहट पाने पर एक व्यक्ति को गोली मार कर मौके से भाग गये थे । वे सभी अभियुक्त अपने अन्य साथियो के साथ  पुनः घटना करने हेतु सिकरारा की तरफ से कंधी चौराहे से होते हुए शेखपुर नहर रोड पकड़कर बदलापुर की तरफ घटना में प्रयुक्त मैजिक व दो मोटरसाइकिल से जा रहे है । यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है, उक्त सूचना पर विश्वास कर पहले से क्षेत्र मे मामूर पुलिस बल को तलब कर शेखपुर बगीचे के पास मुखबिर खास के साथ बाग में मौजूद आम के पेड़ की ओट मे छिपकर कंधीकला की तरफ से आने वाली गाड़ियों का इंतजार करने लगे, थोड़ी ही देर के बाद कंधीकला की तरफ से दो मोटरसाइकिल के लाइट व उसके पीछे एक चार पहिया की लाइट दिखायी पड़ी, हम पुलिस बल द्वारा एकाएक बाग से रोड पर आकर उक्त वाहनों को टार्च से रोकने का इशारा किया गया तो उक्त लोग घबरा गये और उक्त तीनो गाड़ियां अचानक रूकी और मैजिक में से दो व्यक्ति व दोनों मोटरसाइकिल सवार चालक तेजी से रोड के किनारे की तरफ हड़बड़ाहट मे गाड़ी छोड़कर भागे और गहरे नहर के गढ्ढे में गिर गये और एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा । पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास एक देशी पिस्टल .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगण को आज दिनांक 29.03.26 को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. टाइगर उर्फ विशाल गौतम पुत्र अजीत उर्फ कल्लू निवासी सिकरारा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2. संदीप पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी सिकारारा थाना सिकरारा जौनपुर।
3. दुर्गेश गौतम पुत्र राम मूरत गौतम निवासी सिकरारा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस. थाना तेजीबाजार, जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-116/2026 धारा- 303(2) बी.एन.एस. थाना सिकरारा, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस. थाना तेजीबाजार, जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर
2. एक मैजिक
3. दो मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाली टीम का  विवरण-
1. थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 
2. उ.नि. जय प्रकाश सिंह थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
3. उ.नि. राकेश प्रताप सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
4. हे.का. लवकुमार सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
5. हे.का. विजय कुमार यादव, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
6. हे.का. सतीश सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
7. का. मशकूर अहमद, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
8. का. रत्नेश कुमार, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 
9. का. शशांक त्रिवेदी, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
10. का0 अमरजीत यादव थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमारा गांव शेरपुर छित्तूपुर जो कि जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में पड़ता है यहां पर ग्राम प्रधान द्वारा सोलिंग का काम चल रहा है यह रोड बार बार बरसात में बह जाता है इसलिए अबकी बार डमरू वाले ईंटों से रोड बन रहा है मजबूती के साथ देखना ये है कि ये कितने साल चलता है
    1
    हमारा गांव शेरपुर छित्तूपुर जो कि जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में पड़ता है 
यहां पर ग्राम प्रधान द्वारा सोलिंग का काम चल रहा है यह रोड बार बार बरसात में बह जाता है इसलिए अबकी बार डमरू वाले ईंटों से रोड बन रहा है 
मजबूती के साथ देखना ये है कि ये कितने साल चलता है
    user_Shiva bloge
    Shiva bloge
    Artist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नए नियम के तहत, अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों का फोन 10 मिनट के अंदर उठाना अनिवार्य होगा। यदि कॉल नहीं उठाई जाती है या सुनवाई नहीं होती है, तो शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाएगी और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नए नियम के तहत, अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों का फोन 10 मिनट के अंदर उठाना अनिवार्य होगा। यदि कॉल नहीं उठाई जाती है या सुनवाई नहीं होती है, तो शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाएगी और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sapna vyas
    Sapna vyas
    Viral news Jaunpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.