logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पदोन्नति एवं सेवा संबंधी विषयों पर चर्चा, स्मृति स्वरूप विशेष चित्र किया भेंट कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह के कोटा प्रवास के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में पश्चिम मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष श्री किशोर कुमार पटेल ने महाप्रबंधक को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक के साथ प्रमोटी अधिकारियों की पदोन्नति, कैडर संबंधी विषयों तथा अन्य सेवा मामलों पर चर्चा की और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष श्री किशोर कुमार पटेल एवं मंडल अध्यक्ष श्री शशि भूषण शर्मा ने अन्य सदस्यों के साथ महाप्रबंधक को स्मृति स्वरूप एक वर्ष 1980 की शैली में तैयार विशेष फ्रेमयुक्त चित्र भी भेंट किया गया जिसमें महाप्रबंधक को दर्शाया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन का मुख्यालय जबलपुर में है। यह पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों में विभागीय पदोन्नति के माध्यम से अधिकारी संवर्ग में आए अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन से 300 से अधिक सदस्य जुड़े हैं तथा यह पदोन्नति, वरिष्ठता, कैडर संबंधी विषयों, पदस्थापना एवं अन्य सेवा मामलों को उचित स्तर पर उठाता है। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार मित्तल, श्री जितेन्द्र सिंह सोहल, श्री अमित वर्मा, श्री बाबूलाल मीणा, श्री हनुमान प्रसाद मीणा, श्री हंसराज बैरवा, श्री नीरज शर्मा, श्री आर.सी. रैगर, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्री विद्याभूषण भारती, श्री दीपक कुमार, श्री अशोक मीणा, श्री संतोष कुमार केन, श्री बी.एम. मेघवाल, श्री त्रिभुवन सिंह, श्री अजीत नागर, श्री के.सी. हाड़ा, श्री ए.के. बिष्ट तथा श्री अविनाश कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
14 hrs ago
58a04527-d3fc-4c10-956f-34fb21903052

पदोन्नति एवं सेवा संबंधी विषयों पर चर्चा, स्मृति स्वरूप विशेष चित्र किया भेंट कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह के कोटा प्रवास के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में पश्चिम मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष श्री किशोर कुमार पटेल ने महाप्रबंधक को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक के साथ प्रमोटी अधिकारियों की पदोन्नति, कैडर संबंधी विषयों तथा अन्य सेवा मामलों पर चर्चा की और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष श्री किशोर कुमार पटेल एवं मंडल अध्यक्ष श्री शशि भूषण शर्मा ने अन्य सदस्यों के साथ महाप्रबंधक को स्मृति स्वरूप एक वर्ष 1980 की शैली में तैयार विशेष फ्रेमयुक्त चित्र भी भेंट किया गया जिसमें महाप्रबंधक को दर्शाया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन का मुख्यालय जबलपुर में है। यह पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों में विभागीय पदोन्नति के माध्यम से अधिकारी संवर्ग में आए अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन से 300 से अधिक सदस्य जुड़े हैं तथा यह पदोन्नति, वरिष्ठता, कैडर संबंधी विषयों, पदस्थापना एवं अन्य सेवा मामलों को उचित स्तर पर उठाता है। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार मित्तल, श्री जितेन्द्र सिंह सोहल, श्री अमित वर्मा, श्री बाबूलाल मीणा, श्री हनुमान प्रसाद मीणा, श्री हंसराज बैरवा, श्री नीरज शर्मा, श्री आर.सी. रैगर, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्री विद्याभूषण भारती, श्री दीपक कुमार, श्री अशोक मीणा, श्री संतोष कुमार केन, श्री बी.एम. मेघवाल, श्री त्रिभुवन सिंह, श्री अजीत नागर, श्री के.सी. हाड़ा, श्री ए.के. बिष्ट तथा श्री अविनाश कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल झालावाड़। जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है। दरअसल आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी, आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। सुबह पहला झटका 7 बजकर 15 मिनट पर लगा, इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट ओर दूसरा जबकि 9 बजकर 50 मिनट पर तीसरा झटका महसूस किया गया। हालाकि इसके बाद कोई झटका नही आया। ग्रामीण बताते है कि झटके के दौरान अचानक धरती हिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे,  स्कूल से बाहर  निकाल कर खुले मैदान पर बैठा दिए, बाद में छुट्टी भी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलाल बाहर निकाल कर खुले में आ गए हैं। सुबह से ही दो-तीन बार क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, पूरे मामले को लेकर अब प्रशांसन की तरफ से मौके पर तहसीलदार धनराज गोचर भी मौके पर पहुंचे हैं।पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर ने बताया कि 9:50 पर ग्रामीण तीसरा झटका लगने की बात कह रहे हैं, इस दौरान घरों के बर्तन भी गिर गए और कुछ जगह दरारें भी आई बताई है,सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं, यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों में छुट्टियां करवा दी गई है। इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को देने के बाद उन्होंने बताया कि झालावाड़ से भूकम्प की जांच के लिए एक टीम रवाना हो गई है, इसके बाद ही आगे की जानकारी भूकंप को लेकर स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे यहां जानकारी ले रहे हैं। हालांकि यह भूकंप के झटके थे या कोई अन्य झटके जांच के बाद ही सामने आएगा। इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
    1
    3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल 
झालावाड़। जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है।
दरअसल आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी, आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। सुबह पहला झटका 7 बजकर 15 मिनट पर लगा, इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट ओर दूसरा जबकि 9 बजकर 50 मिनट पर तीसरा झटका महसूस किया गया। हालाकि इसके बाद कोई झटका नही आया। ग्रामीण बताते है कि झटके के दौरान अचानक धरती हिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे,  स्कूल से बाहर  निकाल कर खुले मैदान पर बैठा दिए, बाद में छुट्टी भी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलाल बाहर निकाल कर खुले में आ गए हैं। सुबह से ही दो-तीन बार क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, पूरे मामले को लेकर अब प्रशांसन की तरफ से मौके पर तहसीलदार धनराज गोचर भी मौके पर पहुंचे हैं।पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर ने बताया कि 9:50 पर ग्रामीण तीसरा झटका लगने की बात कह रहे हैं, इस दौरान घरों के बर्तन भी गिर गए और कुछ जगह दरारें भी आई बताई है,सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं, यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों में छुट्टियां करवा दी गई है। इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को देने के बाद उन्होंने बताया कि झालावाड़ से भूकम्प की जांच के लिए एक टीम रवाना हो गई है, इसके बाद ही आगे की जानकारी भूकंप को लेकर स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे यहां जानकारी ले रहे हैं। हालांकि यह भूकंप के झटके थे या कोई अन्य झटके जांच के बाद ही सामने आएगा। इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मदनपुरा गांव में पैंथर के साथ नजर आया शावक, बकरी का किया शिकार फाणदा गांव में पैंथर की लगातार गतिविधियां चेचट क्षेत्र में भी पैंथर की दस्तक, गाय का किया शिकार चेचट। चेचट क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पैंथर की लगातार गतिविधियां सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फाणदा सेंचुरी क्षेत्र में एक पैंथर के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैंथर ने एक गाय का शिकार भी किया है। पैंथर की गतिविधियां गांधी सागर के जंगल की ओर से होने की बात सामने आ रही है।इसी तरह मदनपुरा क्षेत्र में भी एक अन्य पैंथर दिखाई देने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार इस पैंथर ने बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि पैंथर के साथ एक छोटा शावक भी नजर आया है, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।पैंथर के लगातार मूवमेंट को देखते हुए नाका प्रभारी जुबेर खान लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पैंथर की गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से भी पैंथर की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पैंथर की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.
    1
    मदनपुरा गांव में पैंथर के साथ नजर आया शावक, बकरी का किया शिकार फाणदा गांव में पैंथर की लगातार गतिविधियां
चेचट क्षेत्र में भी पैंथर की दस्तक, गाय का किया शिकार चेचट। चेचट क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पैंथर की लगातार गतिविधियां सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फाणदा सेंचुरी क्षेत्र में एक पैंथर के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैंथर ने एक गाय का शिकार भी किया है। पैंथर की गतिविधियां गांधी सागर के जंगल की ओर से होने की बात सामने आ रही है।इसी तरह मदनपुरा क्षेत्र में भी एक अन्य पैंथर दिखाई देने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार इस पैंथर ने बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि पैंथर के साथ एक छोटा शावक भी नजर आया है, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।पैंथर के लगातार मूवमेंट को देखते हुए नाका प्रभारी जुबेर खान लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पैंथर की गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से भी पैंथर की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पैंथर की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.
    user_पत्रकार सचिन वैष्णव
    पत्रकार सचिन वैष्णव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार, नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बोरखेड़ी पंचायत सहित आसपास के 3 गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
    1
    झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 बताई जा रही है।
झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार, नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बोरखेड़ी पंचायत सहित आसपास के 3 गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन छीपाबड़ौद / बारां पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए। प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_ अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    4
    पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन
छीपाबड़ौद / बारां
पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए।
प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_
अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • नाहरखेड़ा के नया खेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान, 50 से अधिक परिवार परेशान सुसनेर। नगर के समीप ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले नया खेड़ा गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गांव के 50 से अधिक परिवारों के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क, आवागमन सहित अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव तक पहुंचने वाले दोनों प्रमुख रास्तों पर नदी-नाले होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें आवागमन की कठिन परिस्थितियों के बीच स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी महिला या अन्य व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर समय पर उपचार के लिए ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। रास्ते की समस्या के कारण कई बार गंभीर परिस्थितियां सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नया खेड़ा गांव में आवागमन के लिए स्थायी सड़क एवं नदी-नालों पर उचित व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
    1
    नाहरखेड़ा के नया खेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन

जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान, 50 से अधिक परिवार परेशान

सुसनेर। नगर के समीप ग्राम पंचायत नाहरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले नया खेड़ा गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गांव के 50 से अधिक परिवारों के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क, आवागमन सहित अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव तक पहुंचने वाले दोनों प्रमुख रास्तों पर नदी-नाले होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें आवागमन की कठिन परिस्थितियों के बीच स्कूल जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी महिला या अन्य व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर समय पर उपचार के लिए ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। रास्ते की समस्या के कारण कई बार गंभीर परिस्थितियां सामने आ चुकी हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नया खेड़ा गांव में आवागमन के लिए स्थायी सड़क एवं नदी-नालों पर उचित व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है। *बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।* *हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।* छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    3
    डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।
*बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।*
*हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।*
छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    11 hrs ago
  • बड़ोदिया कलां में लगा पीपल्दा और बड़ोदिया कलां का संयुक्त रूप से सांसद जन सेवा शिविर , चेचट क्षेत्र के बड़ोदिया कलां में मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां व पीपल्दा पंचायत का संयुक्त रूप से सांसद जन सेवा शिविर आयोजित हुआं , शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजें हुआं जों सायं कों 5 बजें तक चला जिसमें तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी ने आमजन कि समस्याओं को सुनकर दूर किया शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ बताकर उनसे जोड़ा गया, साथ हीं शिविर में आधार कार्ड जन आधार कार्ड,राशन कार्ड चिकित्सा कार्ड और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन व गलतियां सुधार कार्य हुएं, और नवीन पंजीकरण खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना और श्रमिक कार्ड जैसे नवीन पंजीकरण किए गए, साथ हीं स्वास्थ्य सेवा में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गई, शिविर में राजस्व अभिलेख प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सत्यापन, किसान फार्म आईडी , से लेकर तमाम प्रकार के कार्य किए गए, बड़ी संख्या में आमजन अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जहां मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने समस्या को सुनकर दूर किया और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया, शिविर में मौजूद रहें, तहसीलदार कैलाश मीणा ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश मीणा व त्रिलोचन कुमार शिविर प्रभारी भानू प्रताप केम्प कार्यालय शिविर प्रभारी रामविलास मीणा हल्का पटवारी हरिश चौधरी और जनप्रतिनिधि व कर्मचारी अधिकार मौजूद रहें।
    4
    बड़ोदिया कलां  में लगा पीपल्दा और बड़ोदिया कलां का संयुक्त रूप से सांसद जन सेवा शिविर ,
चेचट क्षेत्र के बड़ोदिया कलां में मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां व पीपल्दा पंचायत का संयुक्त रूप से सांसद जन  सेवा  शिविर आयोजित हुआं ,
शिविर का शुभारंभ सुबह 10  बजें हुआं जों सायं कों 5 बजें तक चला जिसमें तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी ने आमजन कि समस्याओं को सुनकर दूर किया 
शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं  के लाभ बताकर  उनसे जोड़ा गया, साथ हीं शिविर में आधार कार्ड जन आधार कार्ड,राशन कार्ड चिकित्सा कार्ड और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन व गलतियां सुधार कार्य हुएं, और नवीन पंजीकरण खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना और श्रमिक कार्ड जैसे नवीन पंजीकरण किए गए, साथ हीं स्वास्थ्य सेवा में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गई, शिविर में  राजस्व अभिलेख प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सत्यापन, किसान फार्म आईडी , से लेकर तमाम प्रकार के कार्य  किए गए, बड़ी संख्या में आमजन अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जहां मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने समस्या को सुनकर दूर किया और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया, शिविर में मौजूद रहें, तहसीलदार कैलाश मीणा ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश मीणा व त्रिलोचन कुमार शिविर प्रभारी भानू प्रताप केम्प कार्यालय शिविर प्रभारी रामविलास मीणा हल्का पटवारी हरिश चौधरी और जनप्रतिनिधि व कर्मचारी अधिकार मौजूद रहें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने से गाय नाले में करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि मदद से बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।
    4
    खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी 
मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को  एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने  से गाय नाले में करीब आधे घंटे से  ज्यादा देर तक  फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि  मदद से  बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत  हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने  नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत  ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी  पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को  उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है,
ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.