जनसुनवाई में कलेक्टर श्री वर्मा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण* *छात्र को ₹20 हजार और मूक-बधिर बालिका को ₹5 हजार की तत्काल सहायता राशि स्वीकृत* कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रशासनिक स्तर पर बिना किसी देरी के त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े गंभीर मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही रेडक्रॉस कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई तथा रुकी हुई शासकीय योजनाओं का लाभ पोर्टल के माध्यम से तुरंत हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। *प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे होनहार छात्र वीरेंद्र को 20 हजार रुपये की सहायता* जनसुनवाई के दौरान तहसील बैराड़ के ग्राम ऐंचवाडा निवासी प्रतिभावान छात्र वीरेंद्र कुशवाहा ने कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के समक्ष अपनी बात रखी और बताया कि माता-पिता के विगत 10 वर्षों से अस्वस्थ रहने की विषम परिस्थितियों के बावजूद वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ है। छात्र के अटूट हौसले, लगन और उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने मौके पर ही रेडक्रॉस मद से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान कर उसकी आगे की पढ़ाई और तैयारी की राह आसान की। *कक्षा 9वीं की मूक-बधिर छात्रा की सहायता हेतु 5 हजार रुपये मंजूर* जनसुनवाई में ग्राम इन्दरगढ़ सुभाषपुरा निवासी नरेश जाटव पुत्र भरोसा जाटव ने अपनी मूक-बधिर पुत्री, जो कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है, की पेंशन बनवाने एवं आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। बालिका की शिक्षा के प्रति परिवार के समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तत्काल रेडक्रॉस मद से 5 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की तथा सामाजिक न्याय विभाग को नियमानुसार पेंशन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। *रानी यादव को 10 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत* जनसुनवाई के दौरान ठकुरपुरा शिवपुरी निवासी रानी यादव ने कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति विगत 1 वर्ष से मुंह के कैंसर गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, जिससे परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट एवं जीवन-यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने तत्काल रेडक्रॉस मद से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित इस साप्ताहिक जनसुनवाई में जिला प्रशासन सक्रियता के साथ आमजन की समस्या के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला सहित जिले के समस्त विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन का यह एकीकृत प्रयास सहायता और राहत पहुंचाने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय व सकारात्मक पहल साबित हो रहा है।

- किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से कोई लेना-देना नहीं: प्रीतम लोधी शिवपुरी। सोशल मीडिया पर समाज विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर कहा कि गलत टिप्पणी करने वाले व्यक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार है और प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। विधायक ने कार्रवाई में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही।1
- किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से हमारा कोई लेना-देना नहीं, प्रशासन कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है शिवपुरी - सोशल मीडिया पर किसी समाज के प्रति गलत टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। प्रशासन भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है और वे उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे। किसी भी समाज पर गलत टिप्पणी करने वाले से हमारा कोई लेना-देना नहीं, प्रशासन कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है शिवपुरी - सोशल मीडिया पर किसी समाज के प्रति गलत टिप्पणी के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के प्रति गलत टिप्पणी या अपमानजनक बयान देने वाले व्यक्ति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने कृत्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। प्रशासन भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है और वे उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।1
- शिवपुरी। पोहरी जनपद की ग्राम देवरी कला में श्मशान घाट के लिए जमीन से पोहरी एसडीएम और बैराड़ तहसीलदार ने हटवाया कब्जा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत। शिवपुरी। पोहरी जनपद की ग्राम देवरी कला में श्मशान घाट के लिए जमीन से पोहरी एसडीएम और बैराड़ तहसीलदार ने हटवाया कब्जा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।1
- शिवपुरी-लुकवासा की है खबर जहां एक किसान की टमाटर के खेतों में आकर के चोरी से टमाटरों को उठाकर वहीं पर डाल दिया और इससे किस को हुआ हजारों का नुकसान किसान का कहना है कि हमारा नुकसान हुआ है उसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए वीडियो हुआ वायरल सोशल मीडिया पर1
- कलेक्टर से अपनी भूमि पर पड़ौसी द्वारा अवैध रूप से कब्जे को लेकर कार्यवाही करने की कि माँग कुलदीप गुप्ता शिवपुरी मप्र एंकर-शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आज शंकर कॉलोनी निवासी नीता सिंघल ने भवन निर्माण में पड़ौसी द्वारा बाधा उत्पन्न करने को उचित कार्यवाही की मांग की नीता ने बताया कि मेरी रजिस्ट्रीशुदा भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन पड़ोसी जोया जाफरी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा जबरन मेरे निर्माण में बाधा डालकर भूमि पर दीवार बनाने से रोका जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में अधिकारियों को शिकायत भी की जा चुकी है एवं मौके का निरीक्षण हो चुका है। जिसकी मेरे पास रजिस्ट्री एवं संबंधित नक्शे उपलब्ध हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है मौके पर भूमि का सीमांकन करवाकर एवं पूर्व में हुई मारपीट की घटना के चलते मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए3
- अब वताइये कि बच्चो का भविष्य कहां है और क्या बच्चो को पड़ाया जाता होगा - ग्रामीणो के अनुसार वहां पर कोई शिक्षक पदस्य ही नही है अब क्या सही है और क्या गलत यह तो क्षेत्र कि जनता और करैरा विकाश खण्ड अधिकारी एव जिला शिक्षा अधिकारी जाने कि बच्चो का भविष्य क्या है । शासकीय स्कूल कि सब संपत्ति पूर्व के प्राचार्य - हरदास माझी के द्वारा सब डाकारी गई है अब उस पर क्या कार्यावाही होती है या फिर बच्चो के हक मे ही वरिष्ट अधिकारी लुप्त हो जायेगे ......✍️ #BRC_karera #DPO_shivpuri #shivpuri_News Collector Shivpuri #jila_Shiksha_Adhikari_Shivpuri1
- सीधी ग्राउंड रिपोर्टिंग। कोलारस विधानसभा से नेताजी लपेटे में1
- क्या विकास के दावे जमीन पर भी दिखाई दे रहे हैं? official trailer1