Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या विकास के दावे जमीन पर भी दिखाई दे रहे हैं? official trailer
DRM INDIA NEWS TV
क्या विकास के दावे जमीन पर भी दिखाई दे रहे हैं? official trailer
More news from Shivpuri and nearby areas
- हर रिश्ते के पीछे एक कामयाब होती है उसे कामयाब कहते हैं मेहनत ही सफल1
- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर फरेदुआ तलहटी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुराने फरेदुआ तलहटी निवासी दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- 32 लाख रुपये के 150 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए शिवपुरी। साइबर सेल शिवपुरी ने चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आपकी अमानत” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 32 लाख रुपये कीमत के 150 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में 5 आईफोन भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 450 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शिवपुरी पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यमों से उनकी लोकेशन और उपयोग की जानकारी जुटाकर बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। 32 लाख रुपये के 150 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए शिवपुरी। साइबर सेल शिवपुरी ने चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आपकी अमानत” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 32 लाख रुपये कीमत के 150 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में 5 आईफोन भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 450 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शिवपुरी पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यमों से उनकी लोकेशन और उपयोग की जानकारी जुटाकर बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।1
- नाली की सफाई के बजाय सड़क खोदने का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिवपुरी/नरवर। जनपद पंचायत नरवर के ग्राम पंचायत जैतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम काशीपुर में नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर को शिकायत सौंपकर सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम काशीपुर में लंबे समय से बंद पड़ी नाली को खुलवाकर साफ कराने के बजाय सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के अनुसार नाली का गंदा पानी खेतों में पहुंचने लगा, जिससे ग्रामीणों की फसलों को नुकसान होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली का पानी चौक होकर सड़क पर जमा हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों के घरों के सामने भी गंदा पानी भर रहा है। इससे गांव में गंदगी फैलने के साथ बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि ग्रामीणों ने मौके पर पंचायत के सरपंच एवं सचिव से नाली की सफाई कराने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि नाली की सफाई कराने के बजाय सड़क को खोद दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे समस्या का समाधान होने के बजाय स्थिति और खराब हो गई। ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की जांच कराने, बंद नाली को खुलवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा ग्राम पंचायत जैतपुर की सरपंच ममता सोलंकी एवं सचिव देवेंद्र शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से यह शिकायत 24 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है।1
- सिरसौद मे स्कूटी के सहारे साइकिल चला रहे दो नाबालिग, हादसे का खतरा सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक नाबालिग इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाता नजर आ रहा है, जबकि उसके पीछे दो अन्य नाबालिग साइकिल से स्कूटी का सहारा लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बच्चों की यह हरकत सड़क पर किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। स्कूटी की गति बढ़ने या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में साइकिल सवार बच्चों के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना हुआ था। वहीं सड़क पर सामने से या पीछे से आने वाले किसी वाहन की चपेट में आने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिगों द्वारा इस तरह वाहन चलाना और एक-दूसरे के सहारे सड़क पर चलना बेहद खतरनाक है। ऐसे मामलों में अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से ऐसे मामलों में जागरूकता और कार्रवाई की मांग की है। सिरसौद मे स्कूटी के सहारे साइकिल चला रहे दो नाबालिग, हादसे का खतरा सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक नाबालिग इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाता नजर आ रहा है, जबकि उसके पीछे दो अन्य नाबालिग साइकिल से स्कूटी का सहारा लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बच्चों की यह हरकत सड़क पर किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। स्कूटी की गति बढ़ने या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में साइकिल सवार बच्चों के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना हुआ था। वहीं सड़क पर सामने से या पीछे से आने वाले किसी वाहन की चपेट में आने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिगों द्वारा इस तरह वाहन चलाना और एक-दूसरे के सहारे सड़क पर चलना बेहद खतरनाक है। ऐसे मामलों में अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से ऐसे मामलों में जागरूकता और कार्रवाई की मांग की है।1
- राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।1
- ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल शाहाबाद नेशनल हाईवे-27 पर मुगांवली बाईपास के पास बुधवार सुबह हादसा हो गया। यहां मंडी की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं। बताया गया कि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में जींस भरकर मंडी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शाहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।1
- दिनारा में मिट्टी से सजा शिव परिवार, सावनभर गूंज रहे भोलेनाथ के जयकारे तीन साल से लगातार निभाई जा रही परंपरा, अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना से हो रहा आयोजन दिनारा। सावन मास में दिनारा के अशोक होटल हनुमान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पवित्र मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय और नंदी सहित पूरे शिव परिवार का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर के पुजारी पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा पिछले तीन वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। सावन मास की शुरुआत में मिट्टी से शिव परिवार का निर्माण किया जाता है और पूरे महीने प्रतिदिन पूजा, अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य अच्छी बारिश, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करना है। सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में माता-बहनें पहुंचकर शिव परिवार पर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रही हैं। सावन के सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा, आरती, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है। आयोजन से जुड़े कल्लू महाराज ने बताया कि सावन समापन के बाद मिट्टी से निर्मित शिव परिवार का गिर्राज धरण मंदिर के पवित्र तालाब में विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मिट्टी से शिव परिवार निर्माण की यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का माध्यम भी बन रही है। सावन में आयोजित होने वाला यह अनूठा आयोजन अब धीरे-धीरे दिनारा क्षेत्र की धार्मिक पहचान बनता जा रहा है। दिनारा में मिट्टी से सजा शिव परिवार, सावनभर गूंज रहे भोलेनाथ के जयकारे तीन साल से लगातार निभाई जा रही परंपरा, अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना से हो रहा आयोजन दिनारा। सावन मास में दिनारा के अशोक होटल हनुमान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पवित्र मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय और नंदी सहित पूरे शिव परिवार का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर के पुजारी पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा पिछले तीन वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। सावन मास की शुरुआत में मिट्टी से शिव परिवार का निर्माण किया जाता है और पूरे महीने प्रतिदिन पूजा, अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य अच्छी बारिश, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करना है। सुबह से ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में माता-बहनें पहुंचकर शिव परिवार पर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रही हैं। सावन के सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा, आरती, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है। आयोजन से जुड़े कल्लू महाराज ने बताया कि सावन समापन के बाद मिट्टी से निर्मित शिव परिवार का गिर्राज धरण मंदिर के पवित्र तालाब में विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मिट्टी से शिव परिवार निर्माण की यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का माध्यम भी बन रही है। सावन में आयोजित होने वाला यह अनूठा आयोजन अब धीरे-धीरे दिनारा क्षेत्र की धार्मिक पहचान बनता जा रहा है।1
- चौदस पर सिरसौद सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेगी भीड़, तेज बहाव के बीच रपटा पार न करने की अपील शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित प्राचीन सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के रपटे पर महुअर नदी का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इसे देखते हुए सोमवार की शाम करीब 6 बजे ग्राम पंचायत सरपंच और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई। चौदस के अवसर पर सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और पंचायत ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रपटा पार कर मंदिर में दर्शन करने न जाएं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी और रपटे पर पानी का बहाव कम होने के बाद ही आवागमन करें। किसी भी स्थिति में तेज बहाव के बीच रपटा पार करने का प्रयास न करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। चौदस पर सिरसौद सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेगी भीड़, तेज बहाव के बीच रपटा पार न करने की अपील शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित प्राचीन सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के रपटे पर महुअर नदी का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इसे देखते हुए सोमवार की शाम करीब 6 बजे ग्राम पंचायत सरपंच और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई। चौदस के अवसर पर सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और पंचायत ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रपटा पार कर मंदिर में दर्शन करने न जाएं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी और रपटे पर पानी का बहाव कम होने के बाद ही आवागमन करें। किसी भी स्थिति में तेज बहाव के बीच रपटा पार करने का प्रयास न करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1