चकला में बैगा आदिम जनजाति की जमीन पर दबंगों की नजर, कारवाई की मांग बैगा जाति के लोगों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार हंटरगंज प्रखंड के चकला पंचायत में रहने वाले आदिम जनजाति बैगा परिवार ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा के प्रयास का आरोप लगाते हुए उपायुक्त चतरा को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बैगा समुदाय के लोगों ने बताया है कि वे पिछले 40 वर्षों से चकला गांव में निवास कर रहे हैं। वर्तमान में वहां बैगा जाति के 17 परिवारों के लगभग 120 सदस्य रहते हैं, जिनका मुख्य जीविकोपार्जन खेती-बाड़ी है। वे सभी ग्राम चकला के खाता संख्या 72, प्लॉट संख्या 09, 10, 11 की गैरमजरूआ जमीन पर बसे हुए हैं और उसी पर खेती कर जीवन यापन कर रहे हैं। आरोप है कि गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के कृष्णा यादव और उसके पुत्र सुनील यादव द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत से उन्हें पिछले कुछ वर्षों से डराया-धमकाया जा रहा है। आरोपियों द्वारा असामाजिक और आपराधिक तत्वों को एकत्रित कर बैगा टोला में भय का माहौल बनाया जा रहा है। ताकि बैगा जाति के लोग गांव छोड़कर चले जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इसी तरह की हरकत आरोपियों के द्वारा की गई थी। जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई थी। उपायुक्त के आदेश पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हंटरगंज ने जांच कर आरोपियों को हिदायत भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद वे फिर से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने जान-माल की क्षति की आशंका जताते हुए आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि एसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी को भी दी गई है।

- हंटरगंज के गेरुआ पंचायत के बड़ही बिगहा में राशन के लिए हंगामा! बड़ी बिगहा की डीलर सविता देवी पर 3 महीने से राशन न देने का आरोप, गुस्साए कार्डधारियों ने गोदाम पर राशन कार्ड दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन। महिलाओं का आरोप - तराजू पर बालू रखकर अंगूठा ले लेती है डीलर, मांगने पर गाली-गलौज करती है। आपूर्ति पदाधिकारी ने बुधवार को जांच का आश्वासन दिया है। #Hunterganj #Chatra #Ration #Gairua #JharkhandNews1
- बाँकेबाजार में सड़क हादसे ने छीन ली एक शिक्षक की जिंदगी ! गया जिले के बांकेबाजार के मंजूरी खुर्द निवासी सरकारी शिक्षक हबीबुल्लाह अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुधा डेयरी के टक से हुआ सड़क जाम कर न्याय की मांग की। पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, लेकिन अब सवाल है-क्या पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा?🙏 प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।🙏 हबीबुल्लाह अंसारी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।🙏 #HabibullahAnsari#BankeBazar #BankeBazarNews#Gaya #GayaNewsGayaBihar BiharNewsRoad Accident Road AccidentNews RoadSafetyAccident News TeacherDeath Government Teacher Teacher AccidentSudha Dairy4
- नबीनगर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.5 लीटर विदेशी शराब जब्त नवीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवीनगर रेलवे स्टेशन के समीप से 16.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध रूप से शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन के आसपास सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर लिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस बरामद शराब को थाना लाकर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #AurangabadPolice #BiharPolice #NabinagarPolice #Nabinagar #LiquorSeizure #SharabTस्करी #PoliceAction #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews1
- बोधगया में आंगनबाड़ी केंद्र की मनमानी पर उठे सवाल, निर्धारित समय की उड़ रही धज्जियां1
- गयाजी धाम चांद चौरा स्थित संक्रमण अस्पताल के प्रांगण में बन रहे गयाजी धर्मशाला का निर्माण कार्य का निरीक्षण करने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉo प्रेम कुमार पहुंचे।1
- रफीगंज पुलिस ने बिजुलीया गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजुलिया गांव निवासी मोहन यादव (50), पिता मुसाफिर यादव और सत्येंद्र यादव (65), पिता राजदेव यादव के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मारपीट के मामले में वारंट जारी था।1
- मदनपुर कांड की आर्म्स एक्ट में अभियुक्त को 2 वर्ष की सजा, न्यायालय ने लगाया 4 हजार रुपये अर्थदंड औरंगाबाद न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी पाए गए एक अभियुक्त को दो वर्ष कारावास एवं चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय औरंगाबाद JMFС की न्यायिक दंडाधिकारी प्रेरणा सिंह ने मदनपुर थाना कांड संख्या-327/25 में सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। मामला आर्म्स एक्ट से संबंधित है। अभियुक्त पुकार भुइयां, पिता मेघन भुइयां, ग्राम पहाड़पुर, थाना आमस, जिला गया को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कारावास तथा कुल 4,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस ने इसे अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। मदनपुर पुलिस ने कहा कि अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। #AurangabadPolice #BiharPolice #ArmsAct #CourtVerdict #MadanpurPolice #AurangabadNews #CrimeNews #PoliceAction #BharatCrimeLiveNews1
- बांकेबाजार में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मचा हड़कंप! गया के बांकेबाजार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दो थानों के SHO, SDPO, BDO, CO समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बांकेबाजार में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मचा हड़कंप! गया के बांकेबाजार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दो थानों के SHO, SDPO, BDO, CO समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। आखिर हादसा कैसे हुआ? सड़क जाम करने की क्या थी वजह? और प्रशासन ने मौके पर क्या कार्रवाई की? 👉 पूरी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। #Bankebazar #Gaya #GayaNews #BiharNews #BankebazarNews #RoadAccident #AccidentNews #BreakingNews #TrafficAccident #GayaPolice #BankebazarPolice #SDPO #SHO #BDO #PoliceAction #PublicProtest #RoadBlock1