Shuru
Apke Nagar Ki App…
99 शॉप पर डीएसटी टीम ने मारा छापा E सिगरेट समेत धारदार चाकू बरामद। टोंक में जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 99 शॉप पर छापा मारा जहां पर उन्हें भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और धारदार चाकू बरामद हुए दुकान मालिक नावेद को किया गिरफ्तार।
ब्रिजेश परिड़वाल
99 शॉप पर डीएसटी टीम ने मारा छापा E सिगरेट समेत धारदार चाकू बरामद। टोंक में जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 99 शॉप पर छापा मारा जहां पर उन्हें भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और धारदार चाकू बरामद हुए दुकान मालिक नावेद को किया गिरफ्तार।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- जयपुर में मुहाना मंडी स्थित फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई। श्री श्याम ब्रांड सॉस का सैंपल पहले जांच में अनसेफ पाया गया था। संदेह पर 1000 किलो सॉस सीज, 150 किलो एक्सपायर्ड माल नष्ट। जयपुर द्वितीय क्षेत्र में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड इंडस्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 1000 किलो सॉस सीज किया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने यह कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि श्री श्याम ब्रांड सॉस का सैंपल पूर्व में जांच में अनसेफ पाया गया था, जिसके बाद रिकॉल और रिसेंपलिंग के निर्देश जारी हुए। टीम ने मौके पर स्नैक्स सॉस और रेड चिली सॉस के नमूने लिए और शेष 1000 किलो सॉस में कलर व अन्य मिलावट की आशंका के चलते जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया। फैक्ट्री में करीब 150 किलो एक्सपायर्ड फ्लेवर, सॉस और अचार भी मिले जिन्हें नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, फूड हैंडलर्स का मेडिकल फिटनेस अभाव, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल नहीं मिलने जैसी गंभीर कमियां सामने आईं। फर्म के प्रोपराइटर सुनील पारीक को कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर और प्रोबेशनरी अधिकारियों की टीम शामिल रही।1
- जयपुर स्थित विधानसभा में “17 लाख रुपये की कौनसी बाइक आती है?” — सूरजगढ़ विधायक श्री श्रवण कुमार ने सदन में उठाया सवाल1
- जयपुर। राजधानी जयपुर के एम.आई. रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी से हेलमेट चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना कैमरों की मौजूदगी के बावजूद हुई, जिससे साफ है कि चोरों को किसी का डर नहीं है। जानकारी के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने आए एक ग्राहक ने अपनी स्कूटी पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह वापस लौटा तो स्कूटी से हेलमेट गायब था। पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को लेकर भी ग्राहकों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ग्राहक ने जब इस संबंध में विशाल मेगा मार्ट प्रबंधन से शिकायत की तो प्रबंधन ने पार्किंग की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि यह पार्किंग उनकी नहीं है, इसलिए वहां खड़े वाहनों और सामान की कोई जिम्मेदारी उनकी नहीं बनती। हालांकि, सवाल यह उठता है कि जिस पार्किंग क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट द्वारा दुकानें सजाई गई हैं, सामान बेचा जा रहा है और जहां उनके गार्ड तैनात हैं, वहां खड़े वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना कितना उचित है। घटना के बाद ग्राहकों में रोष है और उन्होंने पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी जगहों पर सामान की कोई गारंटी नहीं है तो आम ग्राहक खुद को सुरक्षित कैसे माने।1
- जयपुर नगर निगम का यह कैसा हाल है? नगर निगम के रैन बसेरे में, जहां जरूरतमंद लोग ठहरने आते हैं, वहां चूहों का आतंक देखने को मिला। लोगों के बैग काट दिए गए, जूते कुतर दिए गए और सामान खराब कर दिया गया। सोचिए, जो व्यक्ति मजबूरी में रैन बसेरे में ठहर रहा है, उसके साथ अगर वहां भी ऐसी परेशानी हो तो वह कहां जाए? रैन बसेरा सुरक्षा और आराम के लिए होता है, लेकिन अगर वहां साफ-सफाई और व्यवस्था ही नहीं होगी तो आमजन का भरोसा कैसे बनेगा? जयपुर नगर निगम से मांग है कि: तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए पेस्ट कंट्रोल करवाया जाए वहां ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए गरीब और जरूरतमंद लोगों की यह अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं है।1
- Ac fridge geyser Aaro mobile repairing course best institute in hk it jaipur Rajasthan call📞 99820554491
- Post by Etv9 national news1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- जयपुर में मजदूर विरोधी नीतियों और नए काले श्रम कानूनों के खिलाफ विभिन्न श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली HMS रेलवे कार्यालय से शुरू होकर श्रम आयुक्त कार्यालय, हसनपुरा तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और किसान शामिल हुए। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के तहत निकाली गई इस रैली का नेतृत्व कामरेड डी.के. छंगाणी, एम.एल. यादव, कुणाल रावत, मुकेश माथुर, नरेंद्र आचार्य, सुनीता चतुर्वेदी, निशा सिद्धू, नईमुद्दीन आकिल और विनोद कुमार ने किया। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के नेतृत्व में जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता 2020 को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानून लागू करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक, ठेका प्रथा समाप्त करने, न्यूनतम मजदूरी ₹26,000 प्रतिमाह तय करने, सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व ईएसआई सुविधा देने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महंगाई पर नियंत्रण की मांग रखी गई। कार्यक्रम का समन्वय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जयपुर के शहर सचिव नईमुद्दीन आकिल ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांगों को राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की।1