Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला पुलिस अधीक्षक बिकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध देशी शराब रखने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत आंगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरमथुरा के इंदौरा बाबा मंदिर के पास आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के 62 पब्बों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
विष्णु कुमार सोनी
जिला पुलिस अधीक्षक बिकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध देशी शराब रखने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत आंगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरमथुरा के इंदौरा बाबा मंदिर के पास आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के 62 पब्बों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिला पुलिस अधीक्षक बिकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध देशी शराब रखने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत आंगई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरमथुरा के इंदौरा बाबा मंदिर के पास आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के 62 पब्बों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।1
- धौलपुर के सरमथुरा में नीट परीक्षा में चयन होने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीट परीक्षा में मिली सफलता पर अभिनंदन व्यक्त किया गया।1
- बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की अध्यक्षता में कंचनपुर थाने पर सीएलजी (CLG) की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मीटिंग में मौजूद सदस्यों ने अधिकारियों के सामने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा और उनसे अवगत कराया। बैठक में एएसपी द्वारा महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही साइबर क्राइम की रोकथाम, अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना पर त्वरित एक्शन लेने और आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह, एएसआई फतेह सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, सुरक्षा सखी और सीएलजी के सदस्य उपस्थित रहे।1
- सबलगढ़ की नगर पालिका परिषद में जनहित, पारदर्शिता और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पार्षदों का जनहित सत्याग्रह 77वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद जयंती के मौके पर सत्याग्रही पार्षदों ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। पार्षदों ने कहा कि उनके साहस, त्याग और निर्भीकता से प्रेरणा लेकर वे जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आजाद की तरह निर्भीक होकर आवाज उठाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सत्याग्रह में शामिल पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, पार्षद कैलाश चंद भगत एवं पार्षद रचना अशरफ सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि पिछले 77 दिनों से जमीन पर बैठकर चलाया जा रहा यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है। यह सत्याग्रह नगर की जनता को बेहतर पेयजल, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों में पारदर्शिता और नगर पालिका के वित्तीय मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है, जो अब जनता की आवाज बन चुका है। सत्याग्रह कर रहे पार्षदों ने स्पष्ट कहा, “आजाद थे, आजाद हैं और जनता के लिए आजाद रहेंगे। जनता के हित और अधिकारों की लड़ाई में किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।” उन्होंने ऐलान किया कि जब तक जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका जनहित सत्याग्रह बिना रुके जारी रहेगा।1
- करौली के मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत चिन्हित 30 अति जोखिम वाले गांवों में संचालित 'बैक टू स्कूल अभियान' की प्रगति की समीक्षा हेतु स्वयंसेवकों की बैठक ग्राम पंचायत सभागार लहदौर कलां में आयोजित की गई। यह परियोजना मासलपुर जिला प्रशासन और एक्शनएड एसोसिएशन-डीएमजी इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही है। बैठक में एक्शनएड एसोसिएशन के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि संस्था के ग्राम स्वयंसेवक गांव-गांव और विद्यालय स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित कर रहे हैं। अभियान के तहत स्वयंसेवक पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं और उनके अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें पुनः स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैठक के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विद्यालय प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, महिला व किशोरी समूहों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।1
- राजस्थान में सूरौठ/हिंण्डौन-बयाना स्टेट हाईवे मार्ग पर सफर करना आम जनता के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC) के अधीन आने वाले धंधावली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमबद्ध तरीके से पूरी टोल वसूली की जा रही है, लेकिन बदले में उन्हें केवल गहरे और जानलेवा गड्ढे मिल रहे हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हिंडौन सिटी से बयाना जाते समय धंधावली टोल प्लाजा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सूरौठ थाना और सीएचसी सूरौठ के पास दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया है। भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल मीडिया संयोजक नाहर सिंह डागुर, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क पर भारी जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल तक जाने के लिए भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोल नाके पर मोटी रकम वसूलने के बावजूद विभाग सड़क की पैचवर्क मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं और हर घंटे कोई न कोई वाहन जलभराव में फंस जाता है। प्रशासन और RSRDC के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खस्ताहाल सड़क को जल्द ठीक न किए जाने पर आम जनता ने टोल नाके पर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।3
- मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित बल्लू टी स्टॉल फेमस पर ग्वालियर (रघुनाथपुर) निवासी बी. एल. वर्मा जी का हार्दिक स्वागत किया गया। उनसे मिलकर बेहद खुशी व्यक्त की गई और उनके द्वारा मिले स्नेह तथा अपनेपन को अमूल्य बताया गया। बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर की ओर से बी. एल. वर्मा जी और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही ईश्वर से उनके सदैव स्वस्थ, खुशहाल व सफल रहने तथा उनका प्रेम और सहयोग निरंतर बने रहने की प्रार्थना की गई।1
- सरमथुरा के हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में की गई है।1