logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शिक्षक सुखनंदन साहू को प्रदान किया राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार l शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान l दमोह / जबेरा । शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय जबेरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री सुखनंदन साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं नवाचार के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 5 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल ने श्री साहू को सम्मानित किया। श्री सुखनंदन साहू ने विगत पांच वर्षों में शिक्षण कार्य को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अनेक नवाचार किए। उन्होंने स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल एवं रुचिकर तरीके से शिक्षा प्रदान की। अवकाश के दिनों में मोहल्ला क्लास लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया। विद्यालय में प्रिंट समृद्ध वातावरण का निर्माण, खेल-खेल में तथा गीत-कहानियों के माध्यम से शिक्षण, विद्यालय के नामांकन में वृद्धि के लिए अभिभावकों से गृह संपर्क तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने जैसे कार्यों के लिए श्री साहू की उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने श्री सुखनंदन साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

9 hrs ago
user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शिक्षक सुखनंदन साहू को प्रदान किया राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार l शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान l दमोह / जबेरा । शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय जबेरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री सुखनंदन साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं नवाचार के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 5 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल ने श्री साहू को सम्मानित किया। श्री सुखनंदन साहू ने विगत पांच वर्षों में शिक्षण कार्य को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अनेक नवाचार

881b3b47-c6a9-4a3c-a60c-a0210ee788a9

किए। उन्होंने स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल एवं रुचिकर तरीके से शिक्षा प्रदान की। अवकाश के दिनों में मोहल्ला क्लास लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया। विद्यालय में प्रिंट समृद्ध वातावरण का निर्माण, खेल-खेल में तथा गीत-कहानियों के माध्यम से शिक्षण, विद्यालय के नामांकन में वृद्धि के लिए अभिभावकों से गृह संपर्क तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने जैसे कार्यों के लिए श्री साहू की उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने श्री सुखनंदन साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अवैध शराब के विरुद्ध दमोह पुलिस का बड़ा प्रहार: जिले के विभिन्न थानों द्वारा सघन छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, सैकड़ों लीटर लहान और भट्टियां नष्ट
    1
    अवैध शराब के विरुद्ध दमोह पुलिस का बड़ा प्रहार: जिले के विभिन्न थानों द्वारा सघन छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, सैकड़ों लीटर लहान और भट्टियां नष्ट
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह‌।सागर शराब मामले पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान...
    1
    दमोह‌।सागर शराब मामले पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान...
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रेपुरा में समाजसेवी रवि यादव के आयोजन में शामिल हुए कुलपति डॉ किशन यादव, कुम्हारी मे स्वागत हुआ अमर सेन पटेरा रेपुरा में समाजसेवी रवि यादव के आयोजन में शामिल हुए कुलपति डॉ किशन यादव, कुम्हारी मे स्वागत हुआ धार्मिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में पूर्व सांसद सागर लक्ष्मी नारायण दादा, राज्यसभा सांसद ग्वालियर अशोक सिंह, भोपाल के कुलपति डॉ. किशन सिंह यादव, प्रदेश महासभा के महामंत्री परम यादव एवं निवाड़ी की समाजसेवी रौशनी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कुम्हारी पंचायत में सरपंच रश्मि यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का तिलक बंधन के साथ स्वागत किया, इस दौरान महाविद्यालय को लेकर चर्चा भी की गई क्षेत्र में बच्चियों के लिए उच्च शिक्षा की आवश्यकता है जिले की दूरी 45 किलोमीटर है जिसके चलते बालिकाओं की पढ़ाई आधार में ही रह जाती है कुलपति यादव ने कहा ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की नीव आवश्यक है,
    1
    रेपुरा में समाजसेवी रवि यादव के आयोजन में शामिल हुए कुलपति डॉ किशन यादव, कुम्हारी मे स्वागत हुआ 
अमर सेन पटेरा 
रेपुरा में समाजसेवी रवि यादव के आयोजन में शामिल हुए कुलपति डॉ किशन यादव, कुम्हारी मे स्वागत हुआ 
धार्मिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा  कार्यक्रम में पूर्व सांसद सागर लक्ष्मी नारायण दादा, राज्यसभा सांसद ग्वालियर अशोक सिंह, भोपाल के कुलपति डॉ. किशन सिंह यादव, प्रदेश महासभा के महामंत्री परम यादव एवं निवाड़ी की समाजसेवी रौशनी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कुम्हारी पंचायत में सरपंच रश्मि यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का तिलक बंधन के साथ स्वागत किया, इस दौरान महाविद्यालय को लेकर चर्चा भी की गई क्षेत्र में बच्चियों के लिए उच्च शिक्षा की आवश्यकता है जिले की दूरी 45 किलोमीटर है जिसके चलते बालिकाओं की पढ़ाई आधार में ही रह जाती है कुलपति यादव ने कहा ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की नीव आवश्यक है,
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सागर शराब मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।
    1
    सागर शराब मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदौर में मेट्रो सेवा के विस्तार से शहरवासियों को तेज, सुगम और आधुनिक आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में लगभग ₹18,500 करोड़ की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलना मालवा और मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। मेट्रो और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन जैसी परियोजनाएं इंदौर की कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देंगी। विकास की नई रफ्तार के साथ इंदौर एक बार फिर देश के सामने मिसाल कायम कर रहा है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
    1
    इंदौर में मेट्रो सेवा के विस्तार से शहरवासियों को तेज, सुगम और आधुनिक आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में लगभग ₹18,500 करोड़ की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलना मालवा और मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। मेट्रो और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन जैसी परियोजनाएं इंदौर की कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देंगी। विकास की नई रफ्तार के साथ इंदौर एक बार फिर देश के सामने मिसाल कायम कर रहा है। 

- *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान। मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।
    1
    मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।
मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौत की खबर ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 😔 आखिर शराब के कारण कब तक परिवार उजड़ते रहेंगे? क्या नशे के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का समय नहीं आ गया? नशामुक्त समाज के लिए आवाज़ उठाइए। 🙏 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे। 🇮🇳 #sagar #banda #JahriliSharab #MP #news #सागर #बंडा #जहरीलीशराब #नशामुक्तभारत #मध्यप्रदेश सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौत की खबर ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 😔 आखिर शराब के कारण कब तक परिवार उजड़ते रहेंगे? क्या नशे के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का समय नहीं आ गया? नशामुक्त समाज के लिए आवाज़ उठाइए। 🙏 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे। 🇮🇳 #sagar #banda #JahriliSharab #MP #news #सागर #बंडा #जहरीलीशराब #नशामुक्तभारत #मध्यप्रदेश
    1
    सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौत की खबर ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 😔

आखिर शराब के कारण कब तक परिवार उजड़ते रहेंगे?
क्या नशे के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का समय नहीं आ गया?

नशामुक्त समाज के लिए आवाज़ उठाइए। 🙏
वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे। 🇮🇳
#sagar #banda #JahriliSharab #MP #news 
#सागर #बंडा #जहरीलीशराब #नशामुक्तभारत #मध्यप्रदेश
सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौत की खबर ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 😔
आखिर शराब के कारण कब तक परिवार उजड़ते रहेंगे?
क्या नशे के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का समय नहीं आ गया?
नशामुक्त समाज के लिए आवाज़ उठाइए। 🙏
वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे। 🇮🇳
#sagar #banda #JahriliSharab #MP #news 
#सागर #बंडा #जहरीलीशराब #नशामुक्तभारत #मध्यप्रदेश
    user_Omvati Athya
    Omvati Athya
    Local Politician पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बंडा में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत आंकड़ा 20 तक पहुंचने की आशंका”
    1
    बंडा में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत आंकड़ा 20 तक पहुंचने की आशंका”
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बंडा में दूषित शराब से 11 मौतों पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने जताया खेद, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने दिए निर्देश दमोह। सागर जिले के बंडा में दूषित शराब के सेवन से 11 लोगों की मौत के मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खेद व्यक्त किया है। रविवार दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अमला मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने सागर कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि मृतकों में जिनके पास मजदूरी अथवा श्रम कार्ड हैं, उनके परिवारों को अंत्येष्टि के दौरान शासन की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाने हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    बंडा में दूषित शराब से 11 मौतों पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने जताया खेद, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने दिए निर्देश
दमोह। सागर जिले के बंडा में दूषित शराब के सेवन से 11 लोगों की मौत के मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खेद व्यक्त किया है। रविवार दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अमला मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने सागर कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि मृतकों में जिनके पास मजदूरी अथवा श्रम कार्ड हैं, उनके परिवारों को अंत्येष्टि के दौरान शासन की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाने हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.