Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर शराब मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।
Hakikat MP संवाद न्यूज
सागर शराब मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह।सागर शराब मामले पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान...1
- रेपुरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, निकली भव्य शोभायात्रा रेपुरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, निकली भव्य शोभायात्रा दमोह -रेपुरा नगर मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेपुरा में समाजसेवी रवि यादव के आयोजन में भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सागर लक्ष्मी नारायण दादा, राज्यसभा सांसद ग्वालियर अशोक सिंह, भोपाल के कुलपति डॉ. किशन सिंह यादव, प्रदेश महासभा के महामंत्री परम यादव एवं निवाड़ी की समाजसेवी रौशनी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शोभायात्रा में ग्रामीण अंचलों से आई दीवारी टोली ने पारंपरिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. किशन सिंह यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना और उन्हें नशे से दूर रखना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जीवन में संघर्ष बहुत है, ऐसे समय में भगवान श्रीकृष्ण हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर मनाते रहना चाहिए। आयोजक रवि यादव ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर जन्माष्टमी पर्व को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।1
- मुडिया पालर के बीच पेड़ से टकराई टू-व्हीलर, हादसे में युवक की मौत, चारा काटने पहुंचे लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना, जिला अस्पताल भेजा गया शव दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया और पार्लर के बीच शनिवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पार्लर से अपने घर की ओर टू-व्हीलर से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा रहा। रविवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय ग्रामीण अपने खेत पर चारा काटने के लिए पहुंचा, जहां उसकी नजर युवक पर पड़ी। उसने तत्काल गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के सिंगरान गांव निवासी छोटू पिता मुन्ना लाल चढ़ार उम्र 29 वर्ष के तौर पर हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को घटना की सूचना देकर जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।1
- राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शिक्षक सुखनंदन साहू को प्रदान किया राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार l शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान l दमोह / जबेरा । शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय जबेरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री सुखनंदन साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं नवाचार के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 5 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल ने श्री साहू को सम्मानित किया। श्री सुखनंदन साहू ने विगत पांच वर्षों में शिक्षण कार्य को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अनेक नवाचार किए। उन्होंने स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल एवं रुचिकर तरीके से शिक्षा प्रदान की। अवकाश के दिनों में मोहल्ला क्लास लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया। विद्यालय में प्रिंट समृद्ध वातावरण का निर्माण, खेल-खेल में तथा गीत-कहानियों के माध्यम से शिक्षण, विद्यालय के नामांकन में वृद्धि के लिए अभिभावकों से गृह संपर्क तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने जैसे कार्यों के लिए श्री साहू की उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने श्री सुखनंदन साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- मंत्री लखन पटेल ने कहा "सड़क तुमाये दद्दा ने देखी " बयान पर जनता मांग रही कारवाही ऐसे नेता मंत्री को हटाओ मंत्री लखन पटेल ने कहा "सड़क तुमाये दद्दा ने देखी " के बयान पर सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा का पलटवार कहा, डॉ मोहन यादव ऐसे मंत्री जो जनता से इतने गलत शब्दों का उपयोग कर रहे, किसी ने उनसे सड़क के गड्ढे की समस्या बताई, फिर क्या था , मंत्री लखन पटेल, भड़क गए, और अपशब्द बोल दिए," कहा सड़क तुमाये दद्दा ने देखी क्या " उनको उस समस्या को हल करना चाहिए था, वहीं सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा ने वीडियो जारी कर डॉ मोहन यादव से कड़ी मांग की है कि इनके ऊपर तत्काल कार्यवाही करे। और ये भी कहा कि मंत्री लखन पटेल "जनता से माफी मांगे "1
- सागर शराब मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।1
- इंदौर में मेट्रो सेवा के विस्तार से शहरवासियों को तेज, सुगम और आधुनिक आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में लगभग ₹18,500 करोड़ की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलना मालवा और मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। मेट्रो और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन जैसी परियोजनाएं इंदौर की कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देंगी। विकास की नई रफ्तार के साथ इंदौर एक बार फिर देश के सामने मिसाल कायम कर रहा है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान। मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।1
- अब तक 11 की मौत मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका, पूर्व सांसद माननीय प्रहलाद पटेल ने बयान देते हुए क्या कहा सागर से बड़ी खबर सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब मामले में अब तक 11 की मौत मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका, पूर्व सांसद माननीय प्रहलाद पटेल ने बयान देते हुए क्या कहा1