मुडिया पालर के बीच पेड़ से टकराई टू-व्हीलर, हादसे में युवक की मौत, चारा काटने पहुंचे लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना, जिला अस्पताल भेजा गया शव दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया और पार्लर के बीच शनिवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पार्लर से अपने घर की ओर टू-व्हीलर से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा रहा। रविवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय ग्रामीण अपने खेत पर चारा काटने के लिए पहुंचा, जहां उसकी नजर युवक पर पड़ी। उसने तत्काल गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के सिंगरान गांव निवासी छोटू पिता मुन्ना लाल चढ़ार उम्र 29 वर्ष के तौर पर हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को घटना की सूचना देकर जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

- अवैध शराब के विरुद्ध दमोह पुलिस का बड़ा प्रहार: जिले के विभिन्न थानों द्वारा सघन छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, सैकड़ों लीटर लहान और भट्टियां नष्ट1
- दमोह।सागर शराब मामले पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बयान...1
- रेपुरा में समाजसेवी रवि यादव के आयोजन में शामिल हुए कुलपति डॉ किशन यादव, कुम्हारी मे स्वागत हुआ अमर सेन पटेरा रेपुरा में समाजसेवी रवि यादव के आयोजन में शामिल हुए कुलपति डॉ किशन यादव, कुम्हारी मे स्वागत हुआ धार्मिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में पूर्व सांसद सागर लक्ष्मी नारायण दादा, राज्यसभा सांसद ग्वालियर अशोक सिंह, भोपाल के कुलपति डॉ. किशन सिंह यादव, प्रदेश महासभा के महामंत्री परम यादव एवं निवाड़ी की समाजसेवी रौशनी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कुम्हारी पंचायत में सरपंच रश्मि यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का तिलक बंधन के साथ स्वागत किया, इस दौरान महाविद्यालय को लेकर चर्चा भी की गई क्षेत्र में बच्चियों के लिए उच्च शिक्षा की आवश्यकता है जिले की दूरी 45 किलोमीटर है जिसके चलते बालिकाओं की पढ़ाई आधार में ही रह जाती है कुलपति यादव ने कहा ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की नीव आवश्यक है,1
- सागर शराब मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।1
- इंदौर में मेट्रो सेवा के विस्तार से शहरवासियों को तेज, सुगम और आधुनिक आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में लगभग ₹18,500 करोड़ की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलना मालवा और मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। मेट्रो और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन जैसी परियोजनाएं इंदौर की कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देंगी। विकास की नई रफ्तार के साथ इंदौर एक बार फिर देश के सामने मिसाल कायम कर रहा है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान। मध्यप्रदेश,,सागर जिले के बड़ा में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बयान।1
- सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौत की खबर ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 😔 आखिर शराब के कारण कब तक परिवार उजड़ते रहेंगे? क्या नशे के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का समय नहीं आ गया? नशामुक्त समाज के लिए आवाज़ उठाइए। 🙏 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे। 🇮🇳 #sagar #banda #JahriliSharab #MP #news #सागर #बंडा #जहरीलीशराब #नशामुक्तभारत #मध्यप्रदेश सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौत की खबर ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 😔 आखिर शराब के कारण कब तक परिवार उजड़ते रहेंगे? क्या नशे के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने का समय नहीं आ गया? नशामुक्त समाज के लिए आवाज़ उठाइए। 🙏 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि यह आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे। 🇮🇳 #sagar #banda #JahriliSharab #MP #news #सागर #बंडा #जहरीलीशराब #नशामुक्तभारत #मध्यप्रदेश1
- बंडा में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत आंकड़ा 20 तक पहुंचने की आशंका”1
- बंडा में दूषित शराब से 11 मौतों पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने जताया खेद, मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने दिए निर्देश दमोह। सागर जिले के बंडा में दूषित शराब के सेवन से 11 लोगों की मौत के मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खेद व्यक्त किया है। रविवार दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अमला मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने सागर कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि मृतकों में जिनके पास मजदूरी अथवा श्रम कार्ड हैं, उनके परिवारों को अंत्येष्टि के दौरान शासन की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाने हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।1