Shuru
Apke Nagar Ki App…
पम्प आपरेटरो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संविदा कर्मी की तरह सुविधा की किया मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप उन्हें भी निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की है।
M news
पम्प आपरेटरो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संविदा कर्मी की तरह सुविधा की किया मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप उन्हें भी निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता परखने के लिए एसपी ने स्वयं भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता भी जांची। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।4
- पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक निर्देश अमेठी।आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का परीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में तैयार भोजन को ग्रहण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- पांच लाख से अधिक के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1.80 लाख रुपए नकद बरामद; एसपी ने किया खुलासा पुलिस ने नाबालिग समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार अमेठी। बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात, घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग को बाल अपचारी के तौर पर निगरानी में भेजा गया है। गुरुवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों बंद घरों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने असैदापुर निवासी वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी, दुलारे खान पुत्र गुफरान और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन सफेद धातु के चम्मच, चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट समेत अन्य घरेलू बर्तन और 1,80,100 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में दो घरों में चोरी की बात कबूली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर कुछ दिन पहले माधवपुर, जेठू मवई और मोहल्ला अहिरन माधवपुर समेत दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वैभव तिवारी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिग को बाल अपचारी के रूप में पुलिस निगरानी में भेजा गया है। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आगे गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी में चार चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निगरानी में पांच लाख के आभूषण, नकदी और पीतल के बर्तन बरामद गौरीगंज। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण, 18,100 रुपये नकद और तीन बोरियों में घरेलू उपयोग के पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी (20) पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान (21) पुत्र मो. गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर गौरीगंज के माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और पूरे अहिरन माधवपुर में अलग-अलग समय पर बंद मकानों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 16 जोड़ी बिछिया, 8 जोड़ी पायल, 4 अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो बाला, दो लॉकेट सहित अन्य आभूषण, सफेद धातु के कटोरे, गिलास व चम्मच तथा 18,100 रुपये नकद बरामद किए। दिन में करते थे रेकी, रात में बंद मकानों को बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में घूमकर एकांत और सूनसान स्थानों पर स्थित बंद मकानों की रेकी करते थे। घर के बंद होने की पुष्टि के बाद मौका पाकर खिड़की या दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवरात, नकदी व घरेलू सामान चोरी कर आपस में बांट लेते थे। गौरीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह, दिवाकर, जुनैद खान, कृपाशंकर यादव समेत 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी वैभव तिवारी के खिलाफ वर्ष 2023 में गौरीगंज थाने में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।1
- दिन में ताला बंद घसरों क़ी करते थे रेकी, रात में खिड़की तोड़कर या छत के रास्ते घुस करते थे चोरी अमेठी में चोरी के एक ऐसे गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसकी चोरी करने की तरकीब जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। गैंग के सदस्य दिन में गांव-मोहल्लों में घूमकर बंद दरवाजों वाले मकानों की तलाश करते थे। इसके बाद आसपास खेल रहे छोटे बच्चों से बेहद सामान्य अंदाज में पूछताछ कर घर के लोगों की पूरी जानकारी जुटाते थे। पूछते थे—घर वाले कहां गए हैं, कब गए हैं और कब लौटेंगे? बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर शातिर चोर तय करते थे कि कौन सा मकान उनके लिए आसान निशाना है। इसके बाद रात का इंतजार किया जाता था। मौका मिलते ही खिड़की तोड़कर या छत के रास्ते मकान में दाखिल होते और जेवरात, नकदी और घरेलू सामान समेटकर फरार हो जाते थे। खास बात यह थी कि गैंग ने अपनी रेकी में एक किशोर को भी शामिल कर रखा था। बताया जा रहा है कि रेकी के दौरान वह आसपास के बच्चों से घुल-मिलकर मकान और उसके परिवार से जुड़ी जानकारी हासिल करता था। इसके बाद उसी जानकारी के आधार पर चोरी की रणनीति तैयार की जाती थी। मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी और दुलारे खान पुत्र मोहम्मद गुफरान, दोनों निवासी असैदापुर वार्ड नंबर 15, थाना गौरीगंज, अमेठी के रूप में हुई है। तीसरे किशोर को नियमानुसार निगरानी में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने गौरीगंज के मोहल्ला माधवपुर, जेठू मवई के पूरे पराग तिवारी और गौरीगंज के पूरे अहिरन माधवपुर इलाके में अलग-अलग मकानों में चोरी करने की बात कबूल की है। इन घटनाओं में मकानों से जेवरात, घरेलू बर्तन और नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात व घरेलू सामान और 18,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने और कितने मकानों को अपना निशाना बनाया था।3
- पम्प आपरेटरो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संविदा कर्मी की तरह सुविधा की किया मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप उन्हें भी निश्चित मजदूरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की है।1
- जामो-भादर रोड किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में जामो-भादर रोड के किनारे गुरुवार सुबह पानी भरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुंशीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोनू कश्यप निवासी शिवगढ़, घोरहा, थाना भादर के रूप में बताई गई है। शव किन परिस्थितियों में गड्ढे में पहुंचा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि थाना मुंशीगंज क्षेत्र के जामो-भादर रोड के किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।1
- जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां जन्मदिन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचे हिमांशु अग्रवाल, उपहार देकर बांटी खुशियां अमेठी। हिमांशु अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर इसे खास अंदाज में मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का छोटा-सा प्रयास किया। बच्चों की खुशी और मासूम मुस्कान ने उनके विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना उनके लिए जन्मदिन का सबसे सुखद अनुभव रहा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और उनके जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया समेत अन्य लोग शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने हिमांशु अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के बीच किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।1