Shuru
Apke Nagar Ki App…
देशद्रोहियों, भारत जाग चुका है - देश के लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ करने वालों को सज़ा ज़रूर मिलेगी।
Abhishek ranjan
देशद्रोहियों, भारत जाग चुका है - देश के लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ करने वालों को सज़ा ज़रूर मिलेगी।
More news from बिहार and nearby areas
- धोरैया प्रखंड अंतर्गत मन्नीपुल पर भारी बारिश के कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लगातार जल मैं बढ़ोतरी के कारण मन्नी हाट पुल के ऊपर पानी का बहाव होने की सूचना पर अंचलाधिकारी के साथ प्रमुख प्रतिनिधि एवं जेडीयू युवा नेता आलोक कुमार स्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं धनकुंड थाना अध्यक्ष भी पुल के दूसरे छोर पर मौजूद रहे। आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा एवं जान-माल की रक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल के दोनों ओर प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बैरिकेडिंग कराकर आवागमन को सुरक्षित करने की व्यवस्था की गई। प्रशासन की तत्परता से संभावित दुर्घटना को रोकने तथा लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा सर्वोपरि है—जलभराव वाले रास्तों पर अनावश्यक जोखिम न लें और प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड का पालन करें। #धोरैया #मन्नीहाट #धनकुंड #जलभराव #सुरक्षा #प्रशासन #बांका #जनसुरक्षा2
- जमीन पर दावेदारी को लेकर बढ़ा विवाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दीं जमीन विवाद आए दिन खुनी संघर्स देखने को मिलता है कुछ ऐसा ही मामला कोलासी थाना क्षेत्र की दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनबरसा गांव में जमीन की दावेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष अलग-अलग शिकायतें देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। विवाद के दौरान मारपीट किए जाने के दावे भी सामने आए है! सोतेले पुत्र सतीश सिंह ने अपनी सौतेली मां राखी सिंह पर पैतृक जमीन को अन्य लोगों के हाथ बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। सतीश के आरोपों की पुष्टि संबंधित दस्तावेजों और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि घायल प्रेम सिंह के अनुसार, विवादित जमीन पर कुछ लोगों के पहुंचने की सूचना मिलने पर वह पुलिस के साथ मौके पर गए थे। उनके मुताबिक, दोनों पक्षों को समझाकर वहां से हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लौटने के दौरान सदर प्रखंड कार्यालय के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया और सहायक थाना में शिकायत देने की बात कही। दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया है।1
- सम्राट चौधरी पर निशाना: PK ने समस्तीपुर की घटना के संदर्भ में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस राज्य का नेतृत्व अनपढ़ और आपराधिक छवि के हाथों में होगा, वहां बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद करना बेवकूफी है। #Katihar #manihari #Purnia #Bihar #Patna #dilarpur #kisankrupadhyay #local18newskatihar सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमला: उन्होंने जदयू और भाजपा के बीच की खींचतान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपसी खींचतान के कारण राज्य में डीजीपी (DGP) तक का चयन नहीं हो पा रहा है। PK ने चेतावनी दी कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में राज्य के हालात और बदतर होंगे *जन सुराज प्रेस नोट 25 सितंबर 2026 | पटना PK ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा, बोले- जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी है, जदयू-भाजपा की खींचतान में DGP तक तय नहीं हो पा रहा, अभी शुरुआत है, आगे हालात और बदतर होंगे PK ने अशोक चौधरी के ‘छोटी-मोटी घटना’ वाले बयान पर हमला बोला, बोले- जापान-अमेरिका में ऐसी घटना का कोई वीडियो निकालकर दिखा दीजिए, यह प्रशासन और व्यवस्था की गलती है, घटना पर दुख व्यक्त करने और गंभीर कार्रवाई करने के बजाय उसका मजाक उड़ाया जा रहा है, अगर आपके-हमारे घर की बेटियों के साथ ऐसा होगा तो क्या आप इसे छिटपुट घटना कहेंगे1
- साहिबगंज में SIR दावा आपत्तियों के समाधान कराने को लेकर मतदाताओं की उमड़ी भीड़ साहिबगंज: साहिबगंज जिला में मतदाताओं की चहल पहल लगातार देखी जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदाता सूची के विशेष ग्रहण परीक्षण के तहत मिले नोटिस और आपत्तियों का समाधान करने को लेकर शुक्रवार को उमड़ी भीड़। पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना-अपना पक्ष रखते हुए आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे है मतदाता। शुक्रवार को महादेववरन पंचायत भवन में जे ई शशि शेखर,बीएलओ सुपर वाइजर बिनोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे।1
- रैयती जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी! सुंदरपुर में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार* *रैयती जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी! सुंदरपुर में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के सुंदरपुर में रैयती जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है एक परिवार ने कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने और कब्जा हटाने की बात कहने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग प्रशासन से की है।पीड़ित मो. लज़िम और उनकी मां मौसमात मैरून का आरोप है कि उनकी रैयती जमीन पर मो. अलाउद्दीन और मो. सलीम ने कथित तौर पर कब्जा कर रखा है परिवार का कहना है कि जमीन खाली कराने के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन विवाद सुलझने के बजाय उन्हें कथित रूप से धमकियां मिलने लगीं।पीड़ितों के अनुसार, आरोपी पक्ष द्वारा थाना से लेकर एसएसपी स्तर तक अपनी पहुंच होने की बात कहकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। उनका आरोप है कि उन्हें यह भी कहा जाता है कि विवादित जमीन पर उनका ही अधिकार है।परिवार का कहना है कि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने के लिए अंचल अमीन से कई बार मापी भी कराई गई इसके बावजूद कथित कब्जे को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ और परिवार लगातार परेशान हैअब पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जमीन की दोबारा विधिवत मापी और राजस्व अभिलेखों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि जांच में कब्जा अवैध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए बाइट -- मोहम्मद रहीम बाइट -- बानो बाइट -- मोहम्मद नाजिम4
- मेंने कभी भी विस्वास नही किया है अगर सच निकलता है तो?....इसके बारेमे थोड़ा अध्यन करके सोचूंगा,,,1
- पटना में कांग्रेस का हंगामा! CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार1
- जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, जमीन विवाद को लेकर महिला राखी सिंह ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गाँव का मामला। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी कटिहार जिला के कोलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी सिमरिया पंचायत के सोनवर्षा गांव में जमीन से जुड़े विवाद का मामला सामने आया है। मामले में राखी सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति स्वर्गीय विजयमल सिंह के जीवनकाल में ही जमीन का बंटवारा हो चुका था। उनका कहना है कि उनके हिस्से में आई जमीन पर जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राखी सिंह का आरोप है कि जब वह सोनवर्षा गांव स्थित अपनी जमीन पर गईं, तो उन्हें वहां जाने से रोका गया। उन्होंने प्रेम सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने राखी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से असहमति जताई है। राखी सिंह का कहना है कि वह अपनी जमीन पर पुलिस को सूचना देकर गई थीं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके पति द्वारा उन्हें दिए गए हिस्से की जमीन उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह उसी के सहारे अपनी जीविका चला सकें। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा जमीन से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।1
- समस्तीपुर स्कूल में बड़ा हा*दसा! बरगद का पेड़ गिरने से 3 छात्राओं की मौ**त, ग्रामीणों का हंगामा1