Shuru
Apke Nagar Ki App…
ई गोला अब रहने लायक नहीं रहा… क्या-क्या देखना पड़ रहा है! 😳 खैर, मियाँ-बीवी राज़ी तो क्या करेगा काज़ी! 😅 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बिहार के लखीसराय का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की पूरी परिस्थितियों और संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। आपका क्या कहना है?
Kosi Bihar News
ई गोला अब रहने लायक नहीं रहा… क्या-क्या देखना पड़ रहा है! 😳 खैर, मियाँ-बीवी राज़ी तो क्या करेगा काज़ी! 😅 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बिहार के लखीसराय का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की पूरी परिस्थितियों और संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। आपका क्या कहना है?
More news from बिहार and nearby areas
- 28 सितंबर को लोक भवन घेराव पटना की तैयारी हेतु ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राज्य एवं राष्ट्रीय 28 सितंबर को लोक भवन घेराव पटना की तैयारी हेतु ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राज्य एवं राष्ट्रीय नेताओं का जत्था विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए आज खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड अंतर्गत करूआ मोर चौक पर पहुंचा जहां तमाम नेताओं को छात्र नौजवान एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गयाl करूआ मोर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथी रोशन कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष साथी शंभू देवा, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष साथी सुधीर कुमार, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव साथी मोहम्मद गयासुद्दीन, साथी सलमान सिद्दी, साथी संजय कुमार ,धीरेंद्र कुमार एवं सोशल मीडिया प्रभारी साथी रूपेश कुमार, छात्र नेता साथी चार्ली आर्य संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं सम्राट चौधरी की सरकार के खिलाफ 28 सितंबर को लोक भवन घेराव को सफल बनाने हेतु हजारों की संख्या में भाग लेने का अपील कियेl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कां प्रभाकर प्रसाद सिंह सभा की अध्यक्षता कियेl, अंचल मंत्री कामरेड अनिल कुमार सिंह, सहायक अंचल मंत्री कॉ जोगेंद्र शर्मा, छात्र नौजवान नेता साथी निलेश कुमार सिंह, साथी चंद्रशेखर ठाकुर, साथी अवधेश पटेल, साथी अमित पटेल ,साथी सरवन यादव, साथी अख्तर अली, साथी नरेश शर्मा, साथी रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र नौजवान एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता भाग लिएl1
- महथौर इंद्र पूजा का शुभारंभ हो चुका है। 🙏🚩 कलश यात्रा में शामिल होने के लिए मुझे भी आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और श्रद्धा के साथ कलश भरा गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति से लेकर प्रशासन तक का सराहनीय सहयोग रहा। 🙏 वीडियो में देखिए कलश यात्रा की पूरी झलक और महथौर इंद्र पूजा का माहौल। आइए, परिवार के साथ महथौर आइए और इंद्र पूजा मेले का आनंद लीजिए। ❤️🎡 #IndraPuja #Mahthaur #KalashYatra #MahthaurMela #Darbhanga KishoreCreation1
- गोगरी प्रखंड में धूमधाम से हुई अनंत चतुर्दशी की अनंत पूजा,भक्तिमय बना रहा माहौल। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड में शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक हिन्दू धर्म का पवित्र महापर्व अनंत चतुर्दशी की पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया ज्ञान इस दौरान गोगरी प्रखंड के शीरनिया गांव सहित विभिन्न गांवोंमें श्रद्धालु भगवान अनंत की पूजा बड़े विधि विधान तरीके से करने के बाद चौदह गांठ वाला सूत्र को अनन्त का स्वरूप मानकर पुरुष दाएँ एवं महिलाएं बाएँ हाथ में धारण किया। बताया जाता है कि इसी दिन पुराने अनंत सूत्र का त्याग करते हैं। मान्यता है की अनंत के चौदह गांठ में प्रत्येक गांठ एक एक लोक का प्रतीक हैं।ये 14 गांठें हरि द्वारा उत्पन्न 14 लोकों तल, अतल, वितल, सुतल, तलातल, रसातल, पाताल, भू, भुवः, स्वः, जन, तप, सत्य, मह की रचना की प्रतीक हैं। वहीं ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को यदि 14 वर्षों तक किया जाए, तो व्रती को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। वहीं पुराणों के अनुसार पाण्डव जूए में अपना राज पाट हारकर वन में कष्ट भोग रहें थे। फिर धर्म राज युधिष्ठिर ने अपने भाइयों तथा द्रोपदी के साथ पूरे विधि विधान से अनंत चतुर्दशी का व्रत किया। तथा अनंत सूत्र धारण किया। अनंत चतुर्दशी व्रत का प्रभाव से पाण्डव संकटों से मुक्त हुआ।वहीं अनंत पूजा को लेकर कल से हीं बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही थी।वहीं रंग बिरंगे अनंत सूत्र से दुकानें सजी हुई है। श्रद्धालु बड़ी सिद्दत से यह पर्व मनाते हैं।वहीं मान्यता है कि इस पूजा के दौरान जो भी भक्त भगवान विष्णु से पूरी आस्था और विश्वास के साथ जो भी मुरादें मांगते हैं वह पूरी हो जाती है। वहीं इसमें विशेष पूजन के साथ भगवान विष्णु को भोग लगाया जाता है।1
- पावर सब स्टेशन निर्माण में अनियमितता पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने उठाए सवाल। लोकल बालू, पुराने ईंट और मानक के विपरीत सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप, जांच और दोषी संवेदक पर कठोर कार्रवाई की मांग। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। फुलकाहा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों के बीच जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया के प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से तैयार हो रहे पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण में लोकल नदी के बालू, पुराने ईंट और मानक-मापदंड के विपरीत सीमेंट का इस्तेमाल किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे निर्माण कार्य प्रथम दृष्टया भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से होने वाले विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। श्रवण कुमार दास ने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगा मामला, जांच का भरोसा: मौके पर मौजूद भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक गुप्ता ने भी निर्माण कार्य में कथित अनियमितता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले की जानकारी सरकार के उच्चाधिकारियों को देकर जांच कराई जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सके। वहीं, उपस्थित ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोकने के लिए दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और जांच की मांग के बाद अब सबकी नजर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।1
- छात्र एवं समाज को देश के गौरवपूर्ण इतिहास व ‘वन्दे मातरम्’ की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ने का माध्यम नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत प्रेमानंद तिवारी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रस्तुत किए गए वंदे मातरम् वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों तथा अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न विद्यार्थियों और समाज को देश के गौरवपूर्ण इतिहास तथा ‘वन्दे मातरम्’ की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम1
- तमाम विपक्ष के नेताओं को असदुद्दीन ओवैसी से माफी मांगनी चाहिए। तमाम विपक्ष को असदुद्दीन ओवैसी से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष के नेताओं ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए हैं जो कि कहीं ना कहीं सत्य है। इसको इंडियन एक्सप्रेस ने भी छापा है। आप सब ने पढ़ा भी होगा। यह आरोप बहुत गंभीर है। लेकिन इसी बीच विपक्ष के नेताओं ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में चंद सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली एआईएमआईएम और उनके नेता असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा की मदद करने जो आरोप लगाए हैं, उनके लिए उनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए। के इस तरह का जो आरोप लगाया गया है यह आरोप गलत है। क्योंकि अगर इन राज्यों में असदुद्दीन ओवैसी की वजह से भाजपा जीती है तो ज्ञानेश कुमार का कोई दोष नहीं विपक्ष यह मान रहा है कि चुनाव में ज्ञानेश कुमार ने गड़बड़ी की है तो फिर असदुद्दीन ओवैसी की छवि को धूमिल करने के लिए तमाम विपक्ष को असदुद्दीन ओवैसी से माफी मांगनी चाहिए। . . . . . #realabdulhannan #eci #jyaneshkumar #shorts #short #trending #viralvideo #shortsvideo #yt #foryou #ErAbdulHannanShorts #ErAbdulHannan #ErAbdulHannanVlogs1
- छातापुर:राघोपुर रेफरल अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण,संक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम, संदिग्ध मरीजों की समय पर सूचना और गंभीर मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया,प्रशिक्षण में 47 ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद सभी ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया1
- बालहा पंचायत में नल-जल योजना की जिला टीम ने की जांच, उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं मिलने की शिकायत बालहा पंचायत में नल-जल योजना की जांच बालहा पंचायत में नल-जल योजना की जिला टीम ने की जांच, उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी नहीं मिलने की शिकायत बालहा पंचायत में नल-जल योजना की जांच मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र की बालहा पंचायत में शुक्रवार को नल-जल योजना की जांच करने जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ बालहा बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भी नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान कई जगहों पर योजना के संचालन में खामियां पाए जाने की बात सामने आई। बालहा बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान मौजूद एएनएम ने टीम को बताया कि केंद्र में नल-जल योजना लगने के बाद से अब तक न तो किसी स्वास्थ्यकर्मी ने इस नल का पानी पीया है और न ही यहां आने वाले लोगों को इसका पानी मिल पाया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी अपने घर से या बाजार से पानी खरीदकर पीने के लिए लाते हैं। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिला स्तरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि नल-जल योजना का लाभ उन्हें नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने योजना की व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। जांच टीम में अलौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद मिनहाज अहमद सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। टीम ने विभिन्न स्थानों पर योजना की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित जानकारी दर्ज की।1
- दूसरे दिन भी गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप,बिना इलाज के लोटे मरीज़। गोगरी। एक संवाददाता। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा ठप रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी सेवा बाधित रहने के कारण अस्पताल में पहुंचे कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि, गंभीर और आपातकालीन मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा चालू रही। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तक अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित रही। इलाज की उम्मीद में सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीज ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे। लंबे समय तक सेवा शुरू नहीं होने पर कई मरीज और उनके परिजन निराश होकर वापस लौट गए। लगातार दूसरे दिन ओपीडी सेवा प्रभावित होने से मरीजों में नाराजगी भी देखी गई। बताया जा रहा है कि सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर चिकित्सकों में नाराजगी है। इसी के विरोध में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा बाधित किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। ओपीडी सेवा बंद रहने से सामान्य बीमारी का इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई। वहीं, अस्पताल में इमरजेंसी सेवा जारी रहने के कारण गंभीर मरीजों को उपचार की सुविधा मिलती रही। लगातार दो दिनों से ओपीडी सेवा बाधित रहने से मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सेवा बहाल कराने की मांग की है।1