logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पावर सब स्टेशन निर्माण में अनियमितता पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने उठाए सवाल। लोकल बालू, पुराने ईंट और मानक के विपरीत सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप, जांच और दोषी संवेदक पर कठोर कार्रवाई की मांग। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। फुलकाहा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों के बीच जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया के प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से तैयार हो रहे पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण में लोकल नदी के बालू, पुराने ईंट और मानक-मापदंड के विपरीत सीमेंट का इस्तेमाल किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे निर्माण कार्य प्रथम दृष्टया भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से होने वाले विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। श्रवण कुमार दास ने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगा मामला, जांच का भरोसा: मौके पर मौजूद भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक गुप्ता ने भी निर्माण कार्य में कथित अनियमितता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले की जानकारी सरकार के उच्चाधिकारियों को देकर जांच कराई जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सके। वहीं, उपस्थित ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोकने के लिए दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और जांच की मांग के बाद अब सबकी नजर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।

14 hrs ago
user_Ranjit thakur
Ranjit thakur
Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
14 hrs ago

पावर सब स्टेशन निर्माण में अनियमितता पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने उठाए सवाल। लोकल बालू, पुराने ईंट और मानक के विपरीत सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप, जांच और दोषी संवेदक पर कठोर कार्रवाई की मांग। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। फुलकाहा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों के बीच जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया के प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से तैयार हो रहे पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण में लोकल नदी के बालू, पुराने ईंट और मानक-मापदंड के विपरीत सीमेंट का इस्तेमाल किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे निर्माण कार्य प्रथम दृष्टया भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से होने वाले विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। श्रवण कुमार दास ने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगा मामला, जांच का भरोसा: मौके पर मौजूद भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक गुप्ता ने भी निर्माण कार्य में कथित अनियमितता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले की जानकारी सरकार के उच्चाधिकारियों को देकर जांच कराई जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सके। वहीं, उपस्थित ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोकने के लिए दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और जांच की मांग के बाद अब सबकी नजर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पावर सब स्टेशन निर्माण में अनियमितता पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने उठाए सवाल। लोकल बालू, पुराने ईंट और मानक के विपरीत सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप, जांच और दोषी संवेदक पर कठोर कार्रवाई की मांग। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। फुलकाहा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों के बीच जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया के प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से तैयार हो रहे पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण में लोकल नदी के बालू, पुराने ईंट और मानक-मापदंड के विपरीत सीमेंट का इस्तेमाल किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे निर्माण कार्य प्रथम दृष्टया भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से होने वाले विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। श्रवण कुमार दास ने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगा मामला, जांच का भरोसा: मौके पर मौजूद भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक गुप्ता ने भी निर्माण कार्य में कथित अनियमितता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले की जानकारी सरकार के उच्चाधिकारियों को देकर जांच कराई जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सके। वहीं, उपस्थित ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोकने के लिए दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और जांच की मांग के बाद अब सबकी नजर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।
    1
    पावर सब स्टेशन निर्माण में अनियमितता पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने उठाए सवाल।
लोकल बालू, पुराने ईंट और मानक के विपरीत सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप, जांच और दोषी संवेदक पर कठोर कार्रवाई की मांग।

रंजीत ठाकुर,
नरपतगंज। फुलकाहा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों के बीच जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया के प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से तैयार हो रहे पावर सब स्टेशन भवन के निर्माण में लोकल नदी के बालू, पुराने ईंट और मानक-मापदंड के विपरीत सीमेंट का इस्तेमाल किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे निर्माण कार्य प्रथम दृष्टया भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से होने वाले विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
श्रवण कुमार दास ने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।
उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगा मामला, जांच का भरोसा:
मौके पर मौजूद भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक गुप्ता ने भी निर्माण कार्य में कथित अनियमितता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले की जानकारी सरकार के उच्चाधिकारियों को देकर जांच कराई जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसी जा सके।
वहीं, उपस्थित ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग रोकने के लिए दोषी संवेदक के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने भवन निर्माण की तकनीकी जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की।
ग्रामीणों की शिकायत, जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और जांच की मांग के बाद अब सबकी नजर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।
    user_Ranjit thakur
    Ranjit thakur
    Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
    14 hrs ago
  • नेपाल से आई बाढ़ के बाद बिहार में त्रासदी! खान सर और रोशन सर ने राशन सामग्री देकर की मदद, मकुल गबैया ने गीत के जरिए की जमकर प्रशंसा। नेपाल से आई बाढ़ के बाद बिहार में त्रासदी! खान सर और रोशन सर ने राशन सामग्री देकर की मदद, मकुल गबैया ने गीत के जरिए की जमकर प्रशंसा। #नेपालबाढ़ #बिहारबाढ़ #खानसर #रोशनसर #बिहारकीमदद #बाढ़पीड़ित #राहतसामग्री #मानवता_की_मिसाल #मकुल #गबैया #बिहार_न्यूज #हमतकन्यूज #BiharFlood #KhanSir #RoshanSir
    1
    नेपाल से आई बाढ़ के बाद बिहार में त्रासदी! खान सर और रोशन सर ने राशन सामग्री देकर की मदद, मकुल गबैया ने गीत के जरिए की जमकर प्रशंसा।
नेपाल से आई बाढ़ के बाद बिहार में त्रासदी! खान सर और रोशन सर ने राशन सामग्री देकर की मदद, मकुल गबैया ने गीत के जरिए की जमकर प्रशंसा।
#नेपालबाढ़ #बिहारबाढ़ #खानसर #रोशनसर #बिहारकीमदद #बाढ़पीड़ित #राहतसामग्री #मानवता_की_मिसाल #मकुल #गबैया #बिहार_न्यूज #हमतकन्यूज #BiharFlood #KhanSir #RoshanSir
    user_HAM TAK NEWS
    HAM TAK NEWS
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • छातापुर:किशनपुर में मवेशी के लिए चारा काटने निकली 24 वर्षीय महिला की गढ़े में डूबने से हुई मौत,दो छोटे छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया,परिजनों में मचा कोहराम छातापुर:किशनपुर में मवेशी के लिए चारा काटने निकली 24 वर्षीय महिला की गढ़े में डूबने से हुई मौत,दो छोटे छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया,परिजनों में मचा कोहराम
    1
    छातापुर:किशनपुर में मवेशी के लिए चारा काटने निकली 24 वर्षीय महिला की गढ़े में डूबने से हुई मौत,दो छोटे छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया,परिजनों में मचा कोहराम
छातापुर:किशनपुर में मवेशी के लिए चारा काटने निकली 24 वर्षीय महिला की गढ़े में डूबने से हुई मौत,दो छोटे छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया,परिजनों में मचा कोहराम
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    17 hrs ago
  • धूमधाम के साथ अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शु को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। अनंत भगवान की पूजा के बाद चौदह गांठ वाले सूत्र को अनंत भगवान का स्वरूप मान कर पुरुष श्रद्धालुओं ने दाएं व महिलाओं श्रद्धालुओं ने बाएं बांह पर धारण किया। ऐसी मान्यता है कि अनंत के चौदह गांठों में प्रत्येक गांठ एक-एक लोक का प्रतीक है। जिसकी रचना भगवान विष्णु ने की है। इस अवसर पर प्रखंड के रामनगर महेश, इसराइन बेला, रानीपट्टी सुखासन, मंगलवाड़ा ,परमानंदपुर, रहटा, लक्ष्मीपुर भगवती, बेलारी , बिशनपुर सुंदर, बिशनपुर बाजार सहित अन्य पंचायतों में श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों और मंदिरों में अंत ना होने वाले श्रृष्टिकर्ता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान अनंत की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। भक्तों ने अनंत चतुर्दशी व सत्यनारायण भगवान की कथा सूनी।दूध दही के क्षीरसागर में कुश से बने अनंत भगवान का मंथन किया। पूरेेे प्रखंड क्षेत्र मेंं धूमधाम के साथ अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। फोटो - रामनगर महेश में भगवान अनंत की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
    1
    धूमधाम के साथ अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया
कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शु को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। अनंत भगवान की पूजा के बाद चौदह गांठ वाले सूत्र को अनंत भगवान का स्वरूप मान कर पुरुष श्रद्धालुओं ने दाएं व महिलाओं श्रद्धालुओं ने बाएं बांह पर धारण किया। ऐसी मान्यता है कि अनंत के चौदह गांठों में प्रत्येक गांठ एक-एक लोक का प्रतीक है। जिसकी रचना भगवान विष्णु ने की है। इस अवसर पर प्रखंड के रामनगर महेश, इसराइन बेला, रानीपट्टी सुखासन, मंगलवाड़ा ,परमानंदपुर, रहटा, लक्ष्मीपुर भगवती, बेलारी , बिशनपुर सुंदर, बिशनपुर बाजार सहित अन्य पंचायतों में श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों और मंदिरों में अंत ना होने वाले श्रृष्टिकर्ता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान अनंत की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। भक्तों ने अनंत चतुर्दशी व सत्यनारायण भगवान की कथा सूनी।दूध दही के क्षीरसागर में कुश से बने अनंत भगवान का मंथन किया। पूरेेे प्रखंड क्षेत्र मेंं धूमधाम के साथ अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया।
फोटो - रामनगर महेश में भगवान अनंत की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • फेसबुक ठीक करने के नाम पर ठगी के शिकार बनी ये महिला #Viral #Video #News #Khabar #Update #Live #Bihar #India #Interview फेसबुक ठीक करने के नाम पर ठगी के शिकार बनी ये महिला #Viral #Video #News #Khabar #Update #Live #Bihar #India #Interview
    1
    फेसबुक ठीक करने के नाम पर ठगी के शिकार बनी ये महिला #Viral #Video #News #Khabar #Update #Live #Bihar #India #Interview 
फेसबुक ठीक करने के नाम पर ठगी के शिकार बनी ये महिला #Viral #Video #News #Khabar #Update #Live #Bihar #India #Interview
    user_Tulsi News
    Tulsi News
    News Anchor भरगामा, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • ⚠️ कनकई उफान पर, क्या खतरे में है हरहरिया गांव और सड़क? Real News RN ⚠️ कनकई उफान पर, क्या खतरे में है हरहरिया गांव और सड़क? Real News RN
    2
    ⚠️ कनकई उफान पर, क्या खतरे में है हरहरिया गांव और सड़क?
Real News RN
⚠️ कनकई उफान पर, क्या खतरे में है हरहरिया गांव और सड़क?
Real News RN
    user_Manzar AlamRN
    Manzar AlamRN
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    5 hrs ago
  • कोसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद की एक दिवसीय बैठक, नितेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से की जीत की अपील सुपौल। कोसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद की ओर से सुपौल पब्लिक लाइब्रेरी में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कोसी स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करना रहा। बैठक में कोसी स्नातक क्षेत्र से राजद के वर्तमान प्रत्याशी एवं युवा राजद के निवर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पिछले चुनाव के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार कुछ कमियों और गलतियों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन कमियों को दूर कर पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने की जरूरत है। नितेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और चुनाव जीतने के बाद उनके हितों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने कोसी क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के लिए कई योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी सामने रखीं। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, युवाओं के अवसर और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने की बात कही। राजद कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव को लेकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, मतदाताओं से संपर्क और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक के बाद राजद कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ती नजर आई। आगामी दिनों में पार्टी की ओर से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज किए जाने की बात कही गई।
    1
    कोसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद की एक दिवसीय बैठक, नितेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से की जीत की अपील
सुपौल। कोसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद की ओर से सुपौल पब्लिक लाइब्रेरी में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कोसी स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करना रहा।
बैठक में कोसी स्नातक क्षेत्र से राजद के वर्तमान प्रत्याशी एवं युवा राजद के निवर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पिछले चुनाव के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार कुछ कमियों और गलतियों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन कमियों को दूर कर पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने की जरूरत है।
नितेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और चुनाव जीतने के बाद उनके हितों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक के दौरान उन्होंने कोसी क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के लिए कई योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी सामने रखीं। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, युवाओं के अवसर और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने की बात कही।
राजद कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव को लेकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, मतदाताओं से संपर्क और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।
बैठक के बाद राजद कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ती नजर आई। आगामी दिनों में पार्टी की ओर से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज किए जाने की बात कही गई।
    user_सुपौल की आवाज
    सुपौल की आवाज
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    9 hrs ago
  • छातापुर:राघोपुर रेफरल अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण,संक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम, संदिग्ध मरीजों की समय पर सूचना और गंभीर मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया,प्रशिक्षण में 47 ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद सभी ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया
    1
    छातापुर:राघोपुर रेफरल अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण,संक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम, संदिग्ध मरीजों की समय पर सूचना और गंभीर मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया,प्रशिक्षण में 47 ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद सभी ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.