चौकी डोडा के साथ सीमा 754/3 से 756/1 तक गश्त दिनांक 18.02.2026 को कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा-निर्देशानुसार 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की समवाय मुख्यालय कीरतपुर द्वारा भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल की 35वीं वाहिनी की सीमा चौकी डोडा के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 754/3 से 756/1 तक संयुक्त गश्त (Joint Patrolling) किया गया । उक्त संयुक्त गश्त का उद्देश्य भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा । गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सीमा स्तंभों की जांच की गई तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया ।
चौकी डोडा के साथ सीमा 754/3 से 756/1 तक गश्त दिनांक 18.02.2026 को कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा-निर्देशानुसार 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की समवाय मुख्यालय कीरतपुर द्वारा भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल की 35वीं वाहिनी की सीमा चौकी डोडा के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 754/3 से 756/1 तक संयुक्त गश्त (Joint Patrolling) किया गया । उक्त संयुक्त गश्त का उद्देश्य भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा । गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सीमा स्तंभों की जांच की गई तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया ।
- Post by Firdosh journalist1
- ब्बिजुआ-खीरी [ ब्यूरो रिपोर्ट... राजीव खत्री ] जानकी देवी इंटर कॉलेज बिजुआ में हाईस्कूल के छात्र धरने पर बैठे। आरोप—पूरे साल की फीस लेने के बावजूद स्कूल ने बोर्ड रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, आज का पेपर छूटा। छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल फोन नहीं उठा रहे और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। #LakhimpurKheri #newpostchallenge #uppolicenews #keeripolic #CDOkheri #aspkheri #dmkheri #newpost #news1
- *ग्राम पंचायत बरोठा के गांव देवी दीन पुरवा में 5 सालों का विकास कार्य सिर्फ कागजों में सीमित रह गया* *स्वरित आवाज* *Rk जाटव जी कि रिपोर्ट* *निघासन खीरी* ब्लाक निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोठा गांव देवी दीन पुरवा में कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। आरोप है। कि संबंधित अधिकारी जांच कराने में टाल-मटोल कर रहे है। और तथ्यों के बजाय भ्रामक रिपोर्ट तैयार कर रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है। कि यह पूरा मामला “अंधेर नगरी-चौपट राजा” जैसी स्थिति को दर्शाता है।, जहां सच्चाई सामने आने के बजाय दबाई जा रही है। आरोप है। कि ऐसे कृत्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता के दावों पर भी उंगली उठाते है।, जबकि प्रदेश की सरकार—योगी आदित्यनाथ—भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की बात करती रही है। अब ग्रामीणों की मांग है। कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्यवाही हो सके बहुत से काम ऐसे हैं की नालियों की कभी नहीं होती साफ-सफाई ग्राम पंचायत बरोठा के गांव देवी दीन पुरवा की निष्पक्ष जांच कराई जाए जो कि सच सामने आ सके।1
- **जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने के लिए सदन में हर मुद्दे पर मुखर हूँ : रोमी साहनी* *उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 2027 बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विधानसभा मे बोले विधायक रोमी साहनी* *उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 2027 बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विधानसभा मे बोले विधायक रोमी साहनी*1
- *जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने के लिए सदन में हर मुद्दे पर मुखर हूँ : रोमी साहनी* *उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 2027 बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विधानसभा मे बोले विधायक रोमी साहनी*1
- हजारा। जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खनन माफियाओं और अधिकारियों की जुगलबंदी ने एक घर का चिराग बुझा दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खनन निरीक्षक सुभाष सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। आरोप है कि खान निरीक्षक को बार बार सूचना देने और वीडियो साक्ष्य भेजने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा मंगलवार रात एक युवक की मौत के रूप में सामने आया। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस अनुज्ञा पत्र के आधार पर खनन किया जा रहा है, उसमें जमीन का रकबा भूलेख रिकॉर्ड से बिल्कुल अलग है। आरोप है कि रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन का रकबा महज 0.4130 हेक्टेयर है, उसे खनन विभाग के कागजों में 6130 हेक्टेयर दिखाकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। इतना ही नहीं, खनन के प्रयोजन वाला कॉलम भी खाली छोड़ा गया है। सवाल यह है कि बिना जांच किए साहब ने ऐसी संदिग्ध परमिशन पर मुहर कैसे लगा दी? पत्रकार ने साक्ष्यों के साथ बताया कि उन्होंने दोपहर में ही खान निरीक्षक को बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तेज रफ्तार और अवैध पटान की जानकारी दी थी। ड्राइवरों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। लेकिन साहब परमिशन है कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि रात करीब 8:00 बजे रामनगर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने भूपेंद्र निवासी ग्राम बहादुर नगर को रौंद दिया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए। खान निरीक्षक सुभाष सिंह को तुरंत सस्पेंड कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते खनन निरीक्षक ने संज्ञान लिया होता, तो आज एक बेगुनाह की जान न जाती। अब देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इन बेखौफ खनन माफियाओं और लापरवाह अफसरों पर कब चलता है?1
- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने समाजवादी विचारधारा में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। उनके सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद पीलीभीत में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान फूल बाबू को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें क्षेत्र की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में अनीस अहमद ने कहा कि वे प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज की भागीदारी के लिए सपा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां आम जनता, किसानों और युवाओं के हित में हैं और वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। स्थानीय सपा नेताओं ने कहा कि फूल बाबू के शामिल होने से पार्टी को पीलीभीत सहित आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से जिले की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी चुनावों में सपा को मजबूत बनाने का संकल्प1
- *लखीमपुर खीरी में रोड के किनारे मिला गववंश का क्षति विक्षत शव* *हिंदू संगठनों ने जताया रोष सूचना मिलते ही मझगई थाना प्रभारी राजू राव मय पुलिस बल के साथ पहुंचे घटना स्थल*। *गववंश का डॉक्टर द्वारा कराया गया मेडिकल परीक्षण के बाद किया गया अंतिम संस्कार*1