logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत–बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बने सांसद डा गोपाल जी ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के द्वारा उत्तर यूरोप के लिए गठित भारत - बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है। इस आशय की सूचना मिलते ही दरभंगा जिले सहित मिथिला क्षेत्र में भाजपा तथा एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई तथा सांसद डा ठाकुर को बधाई देने बालों का तांता लग गया। भारत - बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बनाए पर सांसद डा ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू के साथ लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने जिस आशा तथा भरोसे के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। ज्ञातव्य हो कि सांसद डा ठाकुर को 18वीं लोकसभा के कार्यकाल के लिए गठित भारत बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है तथा इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। सांसद डा ठाकुर ने इस संसदीय मैत्री समूह के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह संसदीय मैत्री समूह भारत और बाल्टिक क्षेत्र के देशों एस्टोनिया, लातविया तथा लिथुआनिया के बीच संसदीय सहयोग, कूटनीतिक संबंध, व्यापार, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गठित किया गया है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि भारत और बाल्टिक क्षेत्र के इन देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में वे सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे तथा संसदीय कूटनीति के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भारत के संबंधों को सशक्त बनाने में इस वैश्विक मंच की महत्ता को भारत के लिए लाभकारी बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद डा ठाकुर बाल्टिक देशों के लोकतांत्रिक व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर यूरोप के बाल्टिक सागर के तट पर अवस्थित ये तीनों देश अपनी मजबूत लोकतांत्रिक शासन, तकनीकी विकास तथा 1991 के बाद से अपनी अनूठी पहचान के लिए प्रसिद्ध है तथा इस संसदीय मैत्री समूह के माध्यम से बीच भारत की लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय संवादों को मजबूत करना तथा भारत की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को सुनिश्चित किए जाने के लिए उचित पहल किए जाएंगे। इधर सांसद डा ठाकुर के भारत बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बनाए जाने पर भाजपा तथा एनडीए के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए सांसद को बधाई दी है तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। बधाई देने वाले भाजपा नेताओं ने दरभंगा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना , पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी पूर्व एलएलसी अर्जुन सहनी सहित अन्य वरिष्ठ नेता तथा संगठन के पदाधिकारी शामिल है।

5 hrs ago
user_JAN PAD Digital News
JAN PAD Digital News
Media company बहादुरपुर, दरभंगा, बिहार•
5 hrs ago
391d5aa2-4191-4b3b-b0e7-8c0844fc5e44

More news from Bihar and nearby areas
  • दरभंगा में जन सुराज पार्टी की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और नई ऊर्जा
    1
    दरभंगा में जन सुराज पार्टी की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और नई ऊर्जा
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    25 min ago
  • दरभंगा के मब्बी चौक स्थित जीडी गोयंका हेल्थकेयर एकेडमी में बच्चों द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जो अकादमी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सभी समुदाय के लोगों के साथ एक ही दस्तरखान पर बैठकर इफ्तार किया और समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द का खूबसूरत संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों के साथ इफ्तार किया। बच्चों ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज में हमेशा भाईचारा बना रहे और हम सभी एक हैं। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि अलग-अलग समुदाय के लोग मिलजुल कर एक साथ रह सकते हैं और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हो सकते हैं। वहीं जीडी गोयंका हेल्थकेयर एकेडमी के डायरेक्टर अमन कुमार ने कहा कि यह पूरा आयोजन बच्चों की पहल पर किया गया था, जिसमें शानदार व्यवस्था देखने को मिली। बच्चों के मैनेजमेंट, अनुशासन और सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान और संस्कार भी बेहद जरूरी हैं। बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह साबित कर दिखाया कि वे पढ़ाई के साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का भी काम कर सकते हैं। अकादमी की ओर से यह एक सुंदर और सकारात्मक संदेश समाज के बीच गया है। कम समय में ही यह एकेडमी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और बौद्धिक विकास में भी अहम योगदान दे रही है। खासकर पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में लोगों का विश्वास इस अकादमी पर तेजी से बढ़ रहा है।
    1
    दरभंगा के मब्बी चौक स्थित जीडी गोयंका हेल्थकेयर एकेडमी में बच्चों द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जो अकादमी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सभी समुदाय के लोगों के साथ एक ही दस्तरखान पर बैठकर इफ्तार किया और समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द का खूबसूरत संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों के साथ इफ्तार किया। बच्चों ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज में हमेशा भाईचारा बना रहे और हम सभी एक हैं। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि अलग-अलग समुदाय के लोग मिलजुल कर एक साथ रह सकते हैं और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हो सकते हैं।
वहीं जीडी गोयंका हेल्थकेयर एकेडमी के डायरेक्टर अमन कुमार ने कहा कि यह पूरा आयोजन बच्चों की पहल पर किया गया था, जिसमें शानदार व्यवस्था देखने को मिली। बच्चों के मैनेजमेंट, अनुशासन और सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान और संस्कार भी बेहद जरूरी हैं। बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह साबित कर दिखाया कि वे पढ़ाई के साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का भी काम कर सकते हैं।
अकादमी की ओर से यह एक सुंदर और सकारात्मक संदेश समाज के बीच गया है। कम समय में ही यह एकेडमी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और बौद्धिक विकास में भी अहम योगदान दे रही है। खासकर पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में लोगों का विश्वास इस अकादमी पर तेजी से बढ़ रहा है।
    user_AWAAZ hindustan LIVE AZAAD PATRKAAR
    AWAAZ hindustan LIVE AZAAD PATRKAAR
    Darbhanga, Bihar•
    3 hrs ago
  • Post by Headlines5star
    1
    Post by Headlines5star
    user_Headlines5star
    Headlines5star
    Darbhanga, Bihar•
    6 hrs ago
  • बिहार :- दरभंगा NH27 तेलियापोखर चौक पर बड़ा हादसा: टाइल्स लदे हाइवा ने खड़ी बस में मारी टक्कर, कई वाहन व मकान क्षतिग्रस्त
    1
    बिहार :- दरभंगा NH27 तेलियापोखर चौक पर बड़ा हादसा: टाइल्स लदे हाइवा ने खड़ी बस में मारी टक्कर, कई वाहन व मकान क्षतिग्रस्त
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    10 hrs ago
  • बुलडोजर की दहाड़: लहेरियासराय चट्टी चौक पर चला प्रशासन का डंडा।
    1
    बुलडोजर की दहाड़: लहेरियासराय चट्टी चौक पर चला प्रशासन का डंडा।
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    23 hrs ago
  • अहाँ अप्पन लक्ष्यक प्रति सदिखन प्रयत्नशील रहू आगाँ माँ जगत जननी माता भगवती अपनेक सभ मनोरथ के पूर्ण करथि। आई गाम में पाँचम दिनक चंदा संग्रह में सभ गोटेक संग उपस्थित रहबाक सौभाग्य प्राप्त भेल। 🙏🏻🚩 जय माँ भगवती। 🚩🙏🏻
    1
    अहाँ अप्पन लक्ष्यक प्रति सदिखन प्रयत्नशील रहू आगाँ माँ जगत जननी माता भगवती अपनेक सभ मनोरथ के पूर्ण करथि।
आई गाम में पाँचम दिनक चंदा संग्रह में सभ गोटेक संग उपस्थित रहबाक सौभाग्य प्राप्त भेल।
🙏🏻🚩 जय माँ भगवती। 🚩🙏🏻
    user_Deepak kumar Jha
    Deepak kumar Jha
    Student union हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।
    1
    दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है।
इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई।
हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए।
अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•
    23 hrs ago
  • Post by Headlines5star
    1
    Post by Headlines5star
    user_Headlines5star
    Headlines5star
    Darbhanga, Bihar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.