logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज चित्रकूट/मानिकपुर। थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया में 22 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 28 सितंबर को परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जुलाई माह में युवक के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। परिजनों ने 25 सितंबर को पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद होने की बात भी तहरीर में कही है। तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 155/2026, धारा 108, 352, 351(3) BNS के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_Chitrakootnewslive
Chitrakootnewslive
News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज चित्रकूट/मानिकपुर। थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया में 22 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 28 सितंबर को परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जुलाई माह में युवक के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। परिजनों ने 25 सितंबर को पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद होने की बात भी तहरीर में कही है। तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 155/2026, धारा 108, 352, 351(3) BNS के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में विद्युत तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर विद्युत तार गिरने की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पहली घटना में विद्युत तार गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा तार गिरने की घटना में एक व्यक्ति का मकान जल गया था और एक गाय भी झुलस गई थी। वहीं आज फिर विद्युत तार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के मकान और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। घायलों में मीरा उम्र 45 वर्ष, प्रतिभा 16 वर्ष, बदमिया 45 वर्ष, निर्मला 40 वर्ष, रिंकी 15 वर्ष, राजरानी 40 वर्ष, मिथिला 35 वर्ष, शिवदयाल 32 वर्ष, कुसुमा 30 वर्ष, खूली 60 वर्ष, मंजू 29 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, बंश 5 वर्ष, करन 6 वर्ष, जीतेन्द्र 17 वर्ष और रचना 8 वर्ष शामिल हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही जगह पर बार-बार विद्युत तार गिरने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद विभाग की ओर से जर्जर विद्युत लाइन को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में विद्युत तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर विद्युत तार गिरने की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पहली घटना में विद्युत तार गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा तार गिरने की घटना में एक व्यक्ति का मकान जल गया था और एक गाय भी झुलस गई थी। वहीं आज फिर विद्युत तार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के मकान और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। घायलों में मीरा उम्र 45 वर्ष, प्रतिभा 16 वर्ष, बदमिया 45 वर्ष, निर्मला 40 वर्ष, रिंकी 15 वर्ष, राजरानी 40 वर्ष, मिथिला 35 वर्ष, शिवदयाल 32 वर्ष, कुसुमा 30 वर्ष, खूली 60 वर्ष, मंजू 29 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, बंश 5 वर्ष, करन 6 वर्ष, जीतेन्द्र 17 वर्ष और रचना 8 वर्ष शामिल हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही जगह पर बार-बार विद्युत तार गिरने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद विभाग की ओर से जर्जर विद्युत लाइन को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में विद्युत तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर विद्युत तार गिरने की यह तीसरी घटना है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पहली घटना में विद्युत तार गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा तार गिरने की घटना में एक व्यक्ति का मकान जल गया था और एक गाय भी झुलस गई थी।
वहीं आज फिर विद्युत तार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के मकान और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
घायलों में मीरा उम्र 45 वर्ष, प्रतिभा 16 वर्ष, बदमिया 45 वर्ष, निर्मला 40 वर्ष, रिंकी 15 वर्ष, राजरानी 40 वर्ष, मिथिला 35 वर्ष, शिवदयाल 32 वर्ष, कुसुमा 30 वर्ष, खूली 60 वर्ष, मंजू 29 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, बंश 5 वर्ष, करन 6 वर्ष, जीतेन्द्र 17 वर्ष और रचना 8 वर्ष शामिल हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही जगह पर बार-बार विद्युत तार गिरने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?
ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद विभाग की ओर से जर्जर विद्युत लाइन को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में विद्युत तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर विद्युत तार गिरने की यह तीसरी घटना है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पहली घटना में विद्युत तार गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा तार गिरने की घटना में एक व्यक्ति का मकान जल गया था और एक गाय भी झुलस गई थी।
वहीं आज फिर विद्युत तार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के मकान और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
घायलों में मीरा उम्र 45 वर्ष, प्रतिभा 16 वर्ष, बदमिया 45 वर्ष, निर्मला 40 वर्ष, रिंकी 15 वर्ष, राजरानी 40 वर्ष, मिथिला 35 वर्ष, शिवदयाल 32 वर्ष, कुसुमा 30 वर्ष, खूली 60 वर्ष, मंजू 29 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, बंश 5 वर्ष, करन 6 वर्ष, जीतेन्द्र 17 वर्ष और रचना 8 वर्ष शामिल हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही जगह पर बार-बार विद्युत तार गिरने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?
ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद विभाग की ओर से जर्जर विद्युत लाइन को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    15 hrs ago
  • हाइड्रोजन से LNG तक — भारतीय रेलवे में वैकल्पिक ईंधन की नई दिशा *First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब दौड़ेगी देश की पहली एलएनजी ट्रेन *🇮🇳 हाइड्रोजन से LNG तक — भारतीय रेलवे में वैकल्पिक ईंधन की नई दिशा* *🚆 1. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन* ▪︎ 17 जुलाई 2026 को जींद–सोनीपत के बीच भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-फ्यूल-सेल ट्रेन शुरू की गई। ▪︎ 10 कोच की ट्रेन — 2 Hydrogen Driving Power Cars + 8 Trailer Coaches। ▪︎ दोनों पावर कार मिलकर 2,400 kW शक्ति प्रदान करती हैं। ▪︎ ट्रेन की नियमित परिचालन गति 75 km/h और डिजाइन गति 110 km/h है। ▪︎ हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रतिक्रिया से ट्रेन में ही बिजली उत्पन्न होती है। ▪︎ *इसका प्रत्यक्ष उप-उत्पाद जलवाष्प है;* दहन के कारण धुआँ या प्रत्यक्ष टेलपाइप कार्बन उत्सर्जन नहीं होता। ▪︎ लगभग 2,600 यात्रियों की क्षमता वाली यह ट्रेन उच्च क्षमता वाले हाइड्रोजन रेल संचालन का प्रदर्शन करती है। ▪︎ जींद में समर्पित हाइड्रोजन स्टोरेज, कंप्रेशन और डिस्पेंसिंग सुविधा विकसित की गई है। ▪︎ 17 जुलाई के बाद शुरुआती संचालन में ट्रेन ने 1,200+ km की यात्रा कर 3,200+ लीटर डीजल की खपत बचाई। *🚆 2. भारत की पहली LNG–डीजल ड्यूल-फ्यूल ट्रेन* ▪︎ 27 सितंबर 2026 को गुजरात के साबरमती से भारत की पहली LNG-powered ट्रेन शुरू की गई। ▪︎ ट्रेन में LNG + डीजल ड्यूल-फ्यूल सिस्टम है — इंजन दोनों ईंधनों पर चल सकता है। ▪︎ LNG का इस्तेमाल डीजल की खपत, ईंधन लागत और उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ▪︎ यह 8-कोच DEMU है और जरूरत के अनुसार LNG तथा डीजल के बीच संचालन किया जा सकता है। ▪︎ रिपोर्ट के अनुसार अनुमानित वार्षिक बचत लगभग ₹23.9 लाख तक हो सकती है। *🇮🇳 हाइड्रोजन + LNG — दो अलग तकनीकी रास्ते* ▪︎ *हाइड्रोजन:* फ्यूल-सेल तकनीक के जरिए ट्रेन में बिजली का उत्पादन। ▪︎ *LNG:* मौजूदा डीजल इंजन प्रणाली को ड्यूल-फ्यूल तकनीक के साथ इस्तेमाल करना। ▪︎ दोनों पहलें रेलवे में वैकल्पिक ईंधन, ऊर्जा दक्षता और डीजल पर निर्भरता कम करने के अलग-अलग तकनीकी मॉडल प्रस्तुत करती हैं। *🇮🇳 हाइड्रोजन ट्रेन से LNG-डीजल ड्यूल-फ्यूल ट्रेन तक — भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन आधारित तकनीकों के अलग-अलग मॉडल को वास्तविक संचालन में ला रहा है।*
    1
    हाइड्रोजन से LNG तक — भारतीय रेलवे में वैकल्पिक ईंधन की नई दिशा
*First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब दौड़ेगी देश की पहली एलएनजी ट्रेन
*🇮🇳 हाइड्रोजन से LNG तक — भारतीय रेलवे में वैकल्पिक ईंधन की नई दिशा*
*🚆 1. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन*
▪︎ 17 जुलाई 2026 को जींद–सोनीपत के बीच भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-फ्यूल-सेल ट्रेन शुरू की गई।
▪︎ 10 कोच की ट्रेन — 2 Hydrogen Driving Power Cars + 8 Trailer Coaches।
▪︎ दोनों पावर कार मिलकर 2,400 kW शक्ति प्रदान करती हैं।
▪︎ ट्रेन की नियमित परिचालन गति 75 km/h और डिजाइन गति 110 km/h है।
▪︎ हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रतिक्रिया से ट्रेन में ही बिजली उत्पन्न होती है।
▪︎ *इसका प्रत्यक्ष उप-उत्पाद जलवाष्प है;* दहन के कारण धुआँ या प्रत्यक्ष टेलपाइप कार्बन उत्सर्जन नहीं होता।
▪︎ लगभग 2,600 यात्रियों की क्षमता वाली यह ट्रेन उच्च क्षमता वाले हाइड्रोजन रेल संचालन का प्रदर्शन करती है।
▪︎ जींद में समर्पित हाइड्रोजन स्टोरेज, कंप्रेशन और डिस्पेंसिंग सुविधा विकसित की गई है।
▪︎ 17 जुलाई के बाद शुरुआती संचालन में ट्रेन ने 1,200+ km की यात्रा कर 3,200+ लीटर डीजल की खपत बचाई।
*🚆 2. भारत की पहली LNG–डीजल ड्यूल-फ्यूल ट्रेन*
▪︎ 27 सितंबर 2026 को गुजरात के साबरमती से भारत की पहली LNG-powered ट्रेन शुरू की गई।
▪︎ ट्रेन में LNG + डीजल ड्यूल-फ्यूल सिस्टम है — इंजन दोनों ईंधनों पर चल सकता है।
▪︎ LNG का इस्तेमाल डीजल की खपत, ईंधन लागत और उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
▪︎ यह 8-कोच DEMU है और जरूरत के अनुसार LNG तथा डीजल के बीच संचालन किया जा सकता है।
▪︎ रिपोर्ट के अनुसार अनुमानित वार्षिक बचत लगभग ₹23.9 लाख तक हो सकती है।
*🇮🇳 हाइड्रोजन + LNG — दो अलग तकनीकी रास्ते*
▪︎ *हाइड्रोजन:* फ्यूल-सेल तकनीक के जरिए ट्रेन में बिजली का उत्पादन।
▪︎ *LNG:* मौजूदा डीजल इंजन प्रणाली को ड्यूल-फ्यूल तकनीक के साथ इस्तेमाल करना।
▪︎ दोनों पहलें रेलवे में वैकल्पिक ईंधन, ऊर्जा दक्षता और डीजल पर निर्भरता कम करने के अलग-अलग तकनीकी मॉडल प्रस्तुत करती हैं।
*🇮🇳 हाइड्रोजन ट्रेन से LNG-डीजल ड्यूल-फ्यूल ट्रेन तक — भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन आधारित तकनीकों के अलग-अलग मॉडल को वास्तविक संचालन में ला रहा है।*
    user_बंशीलाल साहू पत्रकार चित्रकूट
    बंशीलाल साहू पत्रकार चित्रकूट
    Karwi, Chitrakoot•
    16 hrs ago
  • कस्बा पहाड़ी में स्वच्छता अभियान को लगा पलीता, गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान कस्बा पहाड़ी में स्वच्छता अभियान को लगा पलीता, गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान पहाड़ी, चित्रकूट। कस्बा पहाड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सफाई कर्मियों के साथ खड़े होकर केवल फोटो सेशन कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि कस्बे की मलिन बस्तियों और गांव के अंदर विभिन्न मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कस्बे के बिसंडा रोड स्थित वोडाफोन टावर के पास भाजपा नेता एवं समाजसेवी दिनेश सिंह के आवास की ओर जाने वाला मार्ग भीषण जलभराव और गंदगी से प्रभावित है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस गली में लंबे समय से सफाई कर्मी नहीं पहुंचे हैं। नालियां कचरे से जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात थमने के बाद भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह जमा कचरे और गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही है। नियमित सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कस्बे और गांव के विभिन्न मार्गों की तत्काल सफाई कराने, जाम नालियों की सफाई तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता अभियान की वास्तविक स्थिति धरातल पर दिखाई देने वाली गंदगी से स्पष्ट हो रही है। रिपोर्ट पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार
    1
    कस्बा पहाड़ी में स्वच्छता अभियान को लगा पलीता, गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
कस्बा पहाड़ी में स्वच्छता अभियान को लगा पलीता, गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
पहाड़ी, चित्रकूट। कस्बा पहाड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सफाई कर्मियों के साथ खड़े होकर केवल फोटो सेशन कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि कस्बे की मलिन बस्तियों और गांव के अंदर विभिन्न मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
कस्बे के बिसंडा रोड स्थित वोडाफोन टावर के पास भाजपा नेता एवं समाजसेवी दिनेश सिंह के आवास की ओर जाने वाला मार्ग भीषण जलभराव और गंदगी से प्रभावित है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस गली में लंबे समय से सफाई कर्मी नहीं पहुंचे हैं। नालियां कचरे से जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात थमने के बाद भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह जमा कचरे और गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही है। नियमित सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कस्बे और गांव के विभिन्न मार्गों की तत्काल सफाई कराने, जाम नालियों की सफाई तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता अभियान की वास्तविक स्थिति धरातल पर दिखाई देने वाली गंदगी से स्पष्ट हो रही है।
रिपोर्ट पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार
    user_पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चित्रकूट - थाना राजापुर पुलिस टीम ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही। *कुल 16 नग भैंस व 20 नग पड़वा कुल 36 नग मवेशी बरामद।* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट *श्री अरुण कुमार सिंह* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री पीयूषकान्त राय* व क्षेत्राधिकारी राजापुर *श्री यामीन अहमद* के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी कस्बा राजापुर *उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार कटियार* व उनकी टीम द्वारा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही कर कुल 16 नग भैंस व 20 नग पड़वा कुल 36 नग मवेशी बरामद किए गए। *संक्षिप्त विवरण-* थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को दिनांक 24.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी कस्बा राजापुर उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार कटियार मय हमराह का0 सन्दीप कुमार, का0 लक्की सिंह, का0 रोहित यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। वाहन संख्या *UP90T4604* के चालक *चिन्टू वर्मा पुत्र सुखदेव निवासी सतना व वाहन मालिक निहाल पुत्र अवरार निवासी सखावीरपुर भरवारी खींख राज कौशाम्बी* को हिरासत में लिया गया। ट्रक के पीछे लकड़ी के पटरे से जो बन्द था, पटरे को हटाकर देखा गया तो ट्रक को डबल डेकर में बनाकर मवेशियों को नीचे व उसके ऊपर डबल डेकर पर जानवरों के पैर व मुंह व गर्दन को रस्सियों से जकड़ कर बंधा हुआ पाया गया। सभी जानवरों को बारी-बारी से उतारा गया तो कुछ भैंस व पड़वा के शरीर पर रगड़ व चोट के निशान दिखाई दे रहे थे व मवेशियों के जीभ बाहर निकले हुए थे। मवेशियों की गिनती करने पर कुल *16 नग भैंस व 20 नग पड़वा कुल 36 नग* मवेशी बरामद हुए। मौके पर एक पड़वा सही से चल फिर नहीं पा रहा था जिसमें एक पड़वा का दाहिना सींग व खोल बाहर निकला हुआ था जिसमें से खून निकल रहा था, जिसके संबंध में पशु चिकित्साधिकारी को इलाज हेतु अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है। पूछताछ पर वाहन चालक द्वारा बताया गया कि जयसी नगर जिला शहडोल (MP) मध्य प्रदेश से वाहन स्वामी द्वारा मवेशी मंडी से लदवाकर ट्रक को जनपद फतेहपुर मवेशी मण्डी ले जा रहा था। मौके पर वाहन चालक के पास पशु परिवहन संबंधी कोई वैध कागजात नहीं थे। इस संबंध में थाना राजापुर पर *मु0अ0सं0 318/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि0 1960 व धारा 207 MV Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन चालक पिन्टू वर्मा पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद 36 मवेशियों को सुरक्षित सुपुर्दगी हेतु संबंधित को सौंपा गया। *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार कटियार 2. का0 सन्दीप कुमार 3. का0 लक्की सिंह 4. का0 रोहित यादव
    1
    चित्रकूट - थाना राजापुर पुलिस टीम ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही।
*कुल 16 नग भैंस व 20 नग पड़वा कुल 36 नग मवेशी बरामद।*

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट *श्री अरुण कुमार सिंह* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री पीयूषकान्त राय* व क्षेत्राधिकारी राजापुर *श्री यामीन अहमद* के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी कस्बा राजापुर *उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार कटियार* व उनकी टीम द्वारा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही कर कुल 16 नग भैंस व 20 नग पड़वा कुल 36 नग मवेशी बरामद किए गए।

*संक्षिप्त विवरण-*
थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को दिनांक 24.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी कस्बा राजापुर उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार कटियार मय हमराह का0 सन्दीप कुमार, का0 लक्की सिंह, का0 रोहित यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

वाहन संख्या *UP90T4604* के चालक *चिन्टू वर्मा पुत्र सुखदेव निवासी सतना व वाहन मालिक निहाल पुत्र अवरार निवासी सखावीरपुर भरवारी खींख राज कौशाम्बी* को हिरासत में लिया गया।

ट्रक के पीछे लकड़ी के पटरे से जो बन्द था, पटरे को हटाकर देखा गया तो ट्रक को डबल डेकर में बनाकर मवेशियों को नीचे व उसके ऊपर डबल डेकर पर जानवरों के पैर व मुंह व गर्दन को रस्सियों से जकड़ कर बंधा हुआ पाया गया। सभी जानवरों को बारी-बारी से उतारा गया तो कुछ भैंस व पड़वा के शरीर पर रगड़ व चोट के निशान दिखाई दे रहे थे व मवेशियों के जीभ बाहर निकले हुए थे।

मवेशियों की गिनती करने पर कुल *16 नग भैंस व 20 नग पड़वा कुल 36 नग* मवेशी बरामद हुए। मौके पर एक पड़वा सही से चल फिर नहीं पा रहा था जिसमें एक पड़वा का दाहिना सींग व खोल बाहर निकला हुआ था जिसमें से खून निकल रहा था, जिसके संबंध में पशु चिकित्साधिकारी को इलाज हेतु अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है।

पूछताछ पर वाहन चालक द्वारा बताया गया कि जयसी नगर जिला शहडोल (MP) मध्य प्रदेश से वाहन स्वामी द्वारा मवेशी मंडी से लदवाकर ट्रक को जनपद फतेहपुर मवेशी मण्डी ले जा रहा था। मौके पर वाहन चालक के पास पशु परिवहन संबंधी कोई वैध कागजात नहीं थे।

इस संबंध में थाना राजापुर पर *मु0अ0सं0 318/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि0 1960 व धारा 207 MV Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन चालक पिन्टू वर्मा पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद 36 मवेशियों को सुरक्षित सुपुर्दगी हेतु संबंधित को सौंपा गया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार कटियार
2. का0 सन्दीप कुमार
3. का0 लक्की सिंह
4. का0 रोहित यादव
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 3 गांव, 3 प्रधान, 0 सड़क! कीचड़ में घिसटता चित्रकूट का गड़ीघाट, क्या जागेगा ज़िला प्रशासन?
    2
    3 गांव, 3 प्रधान, 0 सड़क! कीचड़ में घिसटता चित्रकूट का गड़ीघाट, क्या जागेगा ज़िला प्रशासन?
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    16 hrs ago
  • *जवा तहसील में कांग्रेस का हल्ला बोल, श्रीमती बबिता साकेत ने किया संबोधित* *जवा।* बाढ़, अतिवृष्टि और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस व युवक कांग्रेस ने आज जवा तहसील में विशाल धरना दिया। धरने को *पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबिता साकेत* ने संबोधित किया। उन्होंने कहा - राहुल गांधी जी के बारे में लोग कहते हैं वो कुछ नहीं करते, लेकिन इंदौर में एक गरीब बिटिया ने आंख की समस्या बताई तो उन्होंने तुरंत उसका इलाज अपनी तरफ से कराया। भाजपा का कोई विधायक-सांसद ऐसा करता है क्या? महिलाओं को 1500 रुपए देने पर उन्होंने कहा - ये भाजपा का झांसा है, जैसे पहले Jio ने फ्री नेट देकर आदत डाली और आज वही महंगा रिचार्ज करा रहा है, वैसे ही ये 1500 देकर महंगाई की दोहरी मार दे रहे हैं। आज एक नाक की लौंग भी नहीं आती। उन्होंने कहा हमारा परिवार कांग्रेस है, हमारी एक ही जात है - हाथ का पंजा। हम यहीं बैठे रहेंगे, SDM को आकर ज्ञापन लेना पड़ेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा जी,श्री रमाशंकर जी,श्री गिरीश सिंह जी,श्रीमती कविता पांडे जी,श्री कमलेश्वर पटेल,श्री मुस्ताक खान जी,श्री चक्रधर सिंह जी श्री अमित चक्रधर सिंह जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। *बबिता साकेत* पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनगवां 73
    1
    *जवा तहसील में कांग्रेस का हल्ला बोल, श्रीमती बबिता साकेत ने किया संबोधित*

*जवा।* बाढ़, अतिवृष्टि और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस व युवक कांग्रेस ने आज जवा तहसील में विशाल धरना दिया। धरने को *पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबिता साकेत* ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा - राहुल गांधी जी के बारे में लोग कहते हैं वो कुछ नहीं करते, लेकिन इंदौर में एक गरीब बिटिया ने आंख की समस्या बताई तो उन्होंने तुरंत उसका इलाज अपनी तरफ से कराया। भाजपा का कोई विधायक-सांसद ऐसा करता है क्या?

महिलाओं को 1500 रुपए देने पर उन्होंने कहा - ये भाजपा का झांसा है, जैसे पहले Jio ने फ्री नेट देकर आदत डाली और आज वही महंगा रिचार्ज करा रहा है, वैसे ही ये 1500 देकर महंगाई की दोहरी मार दे रहे हैं। आज एक नाक की लौंग भी नहीं आती।

उन्होंने कहा हमारा परिवार कांग्रेस है, हमारी एक ही जात है - हाथ का पंजा। हम यहीं बैठे रहेंगे, SDM को आकर ज्ञापन लेना पड़ेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा जी,श्री रमाशंकर जी,श्री गिरीश सिंह जी,श्रीमती कविता पांडे जी,श्री कमलेश्वर पटेल,श्री मुस्ताक खान जी,श्री चक्रधर सिंह जी श्री अमित चक्रधर सिंह जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*बबिता साकेत*
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनगवां 73
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव की एक बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला रामरति की बीमारी के चलते हुई मौत 4 सालों से दिमाग की समस्या का इलाज ग्वालियर से चल रहा था आज अचानक लगभग दोपहर को 2:00 बजे बेहोश हो गई जिसको लेकर के आनंद भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया इसके बाद घर पुणे भेज दिया गया शाम को फिर से अचानक तबियत बिगड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया है चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव की एक बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला रामरति की बीमारी के चलते हुई मौत 4 सालों से दिमाग की समस्या का इलाज ग्वालियर से चल रहा था आज अचानक लगभग दोपहर को 2:00 बजे बेहोश हो गई जिसको लेकर के आनंद भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया इसके बाद घर पुणे भेज दिया गया शाम को फिर से अचानक तबियत बिगड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया है
    1
    चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव की एक बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला रामरति की बीमारी के चलते हुई मौत

4 सालों से दिमाग की समस्या का इलाज ग्वालियर से चल रहा था आज अचानक लगभग दोपहर को 2:00 बजे बेहोश हो गई जिसको लेकर के आनंद भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया इसके बाद घर पुणे भेज दिया गया शाम को फिर से अचानक तबियत बिगड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया है
चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव की एक बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला रामरति की बीमारी के चलते हुई मौत
4 सालों से दिमाग की समस्या का इलाज ग्वालियर से चल रहा था आज अचानक लगभग दोपहर को 2:00 बजे बेहोश हो गई जिसको लेकर के आनंद भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया इसके बाद घर पुणे भेज दिया गया शाम को फिर से अचानक तबियत बिगड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया है
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज चित्रकूट। थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया निवासी 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 की दोपहर थाना मानिकपुर को युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस को 28 सितंबर को मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जुलाई माह में मृतक के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 के तहत धारा 352, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)द एससी/एसटी एक्ट में अभियोग दर्ज हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार, 25 सितंबर को काम से घर लौटने के बाद उसका घर के बगल के कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। इन्हीं परिस्थितियों से आहत होकर उसके द्वारा फांसी लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 155/2026 के तहत धारा 108, 352 एवं 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
    1
    मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
चित्रकूट। थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया निवासी 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 की दोपहर थाना मानिकपुर को युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस को 28 सितंबर को मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जुलाई माह में मृतक के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 के तहत धारा 352, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)द एससी/एसटी एक्ट में अभियोग दर्ज हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार, 25 सितंबर को काम से घर लौटने के बाद उसका घर के बगल के कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। इन्हीं परिस्थितियों से आहत होकर उसके द्वारा फांसी लगाए जाने का आरोप लगाया गया है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 155/2026 के तहत धारा 108, 352 एवं 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
    user_Akash Kashyap journalist
    Akash Kashyap journalist
    Newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.