Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 गांव, 3 प्रधान, 0 सड़क! कीचड़ में घिसटता चित्रकूट का गड़ीघाट, क्या जागेगा ज़िला प्रशासन?
Abhay TV News
3 गांव, 3 प्रधान, 0 सड़क! कीचड़ में घिसटता चित्रकूट का गड़ीघाट, क्या जागेगा ज़िला प्रशासन?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव व्यवस्था और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में करवरिया लॉज से विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए काली देवी चौराहा, बस स्टैंड, धनुष चौराहा और पटेल तिराहा पहुंचे, जिसके बाद तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व महासचिव कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने भाजपा सरकार पर चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए और कहा कि इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। चित्रकूट में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव व्यवस्था और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में करवरिया लॉज से विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए काली देवी चौराहा, बस स्टैंड, धनुष चौराहा और पटेल तिराहा पहुंचे, जिसके बाद तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व महासचिव कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने भाजपा सरकार पर चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए और कहा कि इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।1
- चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में विद्युत तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर विद्युत तार गिरने की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पहली घटना में विद्युत तार गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा तार गिरने की घटना में एक व्यक्ति का मकान जल गया था और एक गाय भी झुलस गई थी। वहीं आज फिर विद्युत तार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के मकान और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। घायलों में मीरा उम्र 45 वर्ष, प्रतिभा 16 वर्ष, बदमिया 45 वर्ष, निर्मला 40 वर्ष, रिंकी 15 वर्ष, राजरानी 40 वर्ष, मिथिला 35 वर्ष, शिवदयाल 32 वर्ष, कुसुमा 30 वर्ष, खूली 60 वर्ष, मंजू 29 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, बंश 5 वर्ष, करन 6 वर्ष, जीतेन्द्र 17 वर्ष और रचना 8 वर्ष शामिल हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही जगह पर बार-बार विद्युत तार गिरने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद विभाग की ओर से जर्जर विद्युत लाइन को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में विद्युत तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर विद्युत तार गिरने की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पहली घटना में विद्युत तार गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा तार गिरने की घटना में एक व्यक्ति का मकान जल गया था और एक गाय भी झुलस गई थी। वहीं आज फिर विद्युत तार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के मकान और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। घायलों में मीरा उम्र 45 वर्ष, प्रतिभा 16 वर्ष, बदमिया 45 वर्ष, निर्मला 40 वर्ष, रिंकी 15 वर्ष, राजरानी 40 वर्ष, मिथिला 35 वर्ष, शिवदयाल 32 वर्ष, कुसुमा 30 वर्ष, खूली 60 वर्ष, मंजू 29 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, बंश 5 वर्ष, करन 6 वर्ष, जीतेन्द्र 17 वर्ष और रचना 8 वर्ष शामिल हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही जगह पर बार-बार विद्युत तार गिरने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद विभाग की ओर से जर्जर विद्युत लाइन को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।1
- मलिन बस्ती में टूटी 11 हजार वोल्ट की लाइन, करंट की चपेट में आए 11 लोग मलिन बस्ती में टूटी 11 हजार वोल्ट की लाइन, करंट की चपेट में आए 11 लोग पहाड़ी, चित्रकूट। ग्राम पंचायत जमाहिल के मजरा नारायण पुरवा में सोमवार शाम करीब 3:30 बजे मलिन बस्ती के ऊपर से गुजर रही जर्जर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन अचानक टूटकर मकानों पर गिर गई। बरसात के कारण घरों में नमी होने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से महिला, पुरुष और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। बस्ती का रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस को अंदर पहुंचने में परेशानी हुई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर सीएचसी पहाड़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई। ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने के साथ बस्ती तक पहुंचने वाले खराब मार्ग के निर्माण की मांग की है। घटना के दौरान समाजसेवी विष्णु तिवारी और मनोज वर्मा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।1
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मार्च निकाला चित्रकूट 28 सितंबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मंशा के अनुरूप जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुरानी बाजार के करवरिया लाज से एक विशाल विरोध जुलूस मुख्यालय पर निकाला। जुलूस के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चीफ इलेक्शन कमिशनर ज्ञानेश कुमार को पद से तत्काल बर्खास्त करने और उनकी तुरंत गिरफ्तारी किए जाने की मांग उठाई। देश में निष्पक्ष चुनाव प्रणाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के सवाल पर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर चित्रकूट में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत करवरिया गेस्ट हाउस से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मार्च निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से चल कर काली देवी चौराहा, बस स्टैंड, धनुष चौराहा व पटेल तिराहा होते हुए तहसील पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने "लोकतंत्र की हत्या बंद करो", "चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करो" और "ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार करो" व वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे उग्र नारे लगाए। तहसील में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महासचिव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर लगातार हमला बोला जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में निष्पक्षता के पैमाने प्रभावित हुए हैं, जिससे देश की जनता का लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से भरोसा उठ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होती और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। वहीं जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि यह लडाई राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जारी रहेगी। वहीं अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार तानासाही के बल पर वोट चोरी कराकर चुनाव जीत रही है इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक लडाई लड़ी जाएगी।इस विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह चौहान, कामता प्रसाद द्विवेदी, कालीचरण राजपूत, रामकृपाल वर्मा, विजय मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- मलिन बस्ती के ऊपर से गुजर रही जर्जर 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, 11 घायल *मलिन बस्ती के ऊपर से गुजर रही जर्जर 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, 11 घायल* (बंशी लाल) पहाड़ी, चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमाहिल के मजरा नारायण पुरवा में सोमवार शाम करीब 3:30 बजे मलिन बस्ती के बीच से गुजर रही जर्जर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन अचानक टूटकर घरों पर गिर गई। बरसात के कारण मकानों में नमी होने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से महिला, पुरुष और बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। अचानक एचटी लाइन टूटकर मकानों पर गिरने से विद्युत उपकरणों में करंट दौड़ गया। ग्रामीणों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन करंट की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। करंट से घायल हुए लोगों में मिथिला (35), बादमिया (35), कुसमा (30), मीरा (35), चिरौंजी (36), गुड्डन (18), शिवदयाल (33), राजरानी (40), देवराज (50) खुशी प्रसाद (65) चौसठिया(42) सहित अन्य घायल शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, लेकिन बस्ती तक रास्ता खराब होने के कारण उन्हें मुख्य मार्ग तक पहुंचने में परेशानी हुई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचाया गया। सीएचसी पहाड़ी में अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह और इमरजेंसी में मौजूद डॉ. दीपांशु ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। अधीक्षक ने अस्पताल में घायलों का हालचाल भी जाना। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद घायल महिलाएं, पुरुष और बच्चे दहशत में हैं। खराब रास्ते को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद ग्रामीणों ने बस्ती तक पहुंचने वाले खराब रास्ते की समस्या भी उठाई। महिलाओं ने बताया कि बस्ती से मुख्य मार्ग तक रास्ता बेहद खराब है, जिसके कारण एंबुलेंस को भी अंदर पहुंचने में कठिनाई होती है। प्रसूता महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था करने तथा बस्ती के रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है। घटना के दौरान समाजसेवी विष्णु तिवारी और मनोज वर्मा ने घायलों की मदद की और उन्हें घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग किया। विष्णु तिवारी ने कहा कि बस्ती का रास्ता अत्यंत खराब है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और प्रसूता महिलाओं को भी गंभीर परेशानी होती है। उन्होंने विद्युत लाइन की मरम्मत के साथ बस्ती के रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की।4
- Post by Abhay TV News2
- मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज चित्रकूट। थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया निवासी 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 की दोपहर थाना मानिकपुर को युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस को 28 सितंबर को मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जुलाई माह में मृतक के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 के तहत धारा 352, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)द एससी/एसटी एक्ट में अभियोग दर्ज हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार, 25 सितंबर को काम से घर लौटने के बाद उसका घर के बगल के कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। इन्हीं परिस्थितियों से आहत होकर उसके द्वारा फांसी लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 155/2026 के तहत धारा 108, 352 एवं 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।1
- चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव की एक बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला रामरति की बीमारी के चलते हुई मौत 4 सालों से दिमाग की समस्या का इलाज ग्वालियर से चल रहा था आज अचानक लगभग दोपहर को 2:00 बजे बेहोश हो गई जिसको लेकर के आनंद भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया इसके बाद घर पुणे भेज दिया गया शाम को फिर से अचानक तबियत बिगड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया है चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम गांव की एक बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला रामरति की बीमारी के चलते हुई मौत 4 सालों से दिमाग की समस्या का इलाज ग्वालियर से चल रहा था आज अचानक लगभग दोपहर को 2:00 बजे बेहोश हो गई जिसको लेकर के आनंद भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया इसके बाद घर पुणे भेज दिया गया शाम को फिर से अचानक तबियत बिगड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया है1