आजमगढ़ : रक्तदान से बच सकती है जिंदगी, सदर अस्पताल में गूंजा सेवा का संदेश,डीएम-एसपी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, मरीजों से मिलकर बांटे फल आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। दोनों अधिकारियों ने युवाओं से रक्तदान के महत्व पर संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। डीएम-एसपी ने रक्तदान करने वाले युवाओं के जज्बे की सराहना की। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। अधिकारियों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके अस्पताल पहुंचने से मरीजों और तीमारदारों में भी सकारात्मक माहौल नजर आया।
आजमगढ़ : रक्तदान से बच सकती है जिंदगी, सदर अस्पताल में गूंजा सेवा का संदेश,डीएम-एसपी ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, मरीजों से मिलकर बांटे फल आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। दोनों अधिकारियों ने युवाओं से रक्तदान के महत्व पर संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। डीएम-एसपी ने रक्तदान करने वाले युवाओं के जज्बे की सराहना की। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। अधिकारियों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके अस्पताल पहुंचने से मरीजों और तीमारदारों में भी सकारात्मक माहौल नजर आया।
- अतरौलिया में राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता प्रदीप कुमार सिंह का भव्य अभिनंदन — सीएम योगी से पुरस्कृत होने पर निरीक्षण भवन में उमड़े शिक्षक व साहित्यकार1
- मऊ। न्यायालय एवं जिलाधिकारी, जनपद मऊ के आदेश के क्रम में थाना घोसी पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त अजय यादव पुत्र रमाकांत यादव, निवासी मोजर बुजुर्ग, थाना घोसी, जनपद मऊ के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए संबंधित नोटिस का तामिला कराया गया। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी आदेश एवं निर्देशों की जानकारी देते हुए उसे जनपद मऊ की सीमा से बाहर किया गया। पुलिस के अनुसार जिला बदर की कार्रवाई के तहत अभियुक्त अजय यादव को जनपद आजमगढ़ की सीमा में छोड़ा गया तथा उसे निर्धारित अवधि में जनपद मऊ की सीमा में प्रवेश न करने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए3
- 5 बच्चों की मां को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार, पंचायत भी नहीं करा पाई अलग! उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की 45 वर्षीय विधवा महिला अपनी बहन के 26 वर्षीय दामाद के साथ संबंध को लेकर चर्चा में है। दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिवार ने दोनों को समझाने के लिए पंचायत की, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मामला मैनपुरी कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस द्वारा काउंसिलिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई है। #Mainpuri #MainpuriNews #MainpuriViralNews #UPNews #UttarPradesh #SaasDamad #SaasDamadNews #ViralNews #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNews #VandeTimes1
- Post by SONI DEVI1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला अस्पताल, अकबरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए सेवा का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरत के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।1
- संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, नौ चाकू व तमंचा बरामद एसपी ने भीटी, गाजीपुर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, आठ गिरफ्तार मऊ। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार की शाम जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 5:30 से 7 बजे तक चले अभियान के दौरान एसपी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ और चाकू की जांच की। अभियान के लिए 41 टीमों का गठन कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 वाहनों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आठ लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ अवैध चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मऊ पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, वृद्धाश्रम में बांटे वस्त्र और फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मऊ पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, वृद्धाश्रम में बांटे वस्त्र और फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और वस्त्र, फल व मिष्ठान समेत सामग्री का वितरण किया।1
- बलिया रसड़ा थाना क्षेत्र के सरायभारती यानी मुस्तफाबाद में दो व्यक्तियों के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप बलिया रसड़ा थाना क्षेत्र के सरायभारती यानी मुस्तफाबाद में दो व्यक्तियों के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आजमगढ़ परिक्षेत्र के DIG सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ जल्द और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”1
- अतरौलिया पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी हुआ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर पीड़ित की सूचना पर नाबालिक लड़की को बालापुर लाकर भाग ले जाने वाला दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज था आज मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया पुलिस ने आरोपी को गौरी अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया से गिरफ्तार का जेल भेज दिया1