logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 बच्चों की मां को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार, पंचायत भी नहीं करा पाई अलग! उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की 45 वर्षीय विधवा महिला अपनी बहन के 26 वर्षीय दामाद के साथ संबंध को लेकर चर्चा में है। दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिवार ने दोनों को समझाने के लिए पंचायत की, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मामला मैनपुरी कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस द्वारा काउंसिलिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई है। #Mainpuri #MainpuriNews #MainpuriViralNews #UPNews #UttarPradesh #SaasDamad #SaasDamadNews #ViralNews #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNews #VandeTimes

3 hrs ago
user_Vande Times
Vande Times
Gola, Gorakhpur•
3 hrs ago

5 बच्चों की मां को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार, पंचायत भी नहीं करा पाई अलग! उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की 45 वर्षीय विधवा महिला अपनी बहन के 26 वर्षीय दामाद के साथ संबंध को लेकर चर्चा में है। दोनों के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिवार ने दोनों को समझाने के लिए पंचायत की, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मामला मैनपुरी कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस द्वारा काउंसिलिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई है। #Mainpuri #MainpuriNews #MainpuriViralNews #UPNews #UttarPradesh #SaasDamad #SaasDamadNews #ViralNews #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNews #VandeTimes

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, नौ चाकू व तमंचा बरामद एसपी ने भीटी, गाजीपुर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, आठ गिरफ्तार मऊ। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार की शाम जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 5:30 से 7 बजे तक चले अभियान के दौरान एसपी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ और चाकू की जांच की। अभियान के लिए 41 टीमों का गठन कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 वाहनों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आठ लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ अवैध चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
    4
    संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, नौ चाकू व तमंचा बरामद


एसपी ने भीटी, गाजीपुर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, आठ गिरफ्तार
मऊ। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार की शाम जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 5:30 से 7 बजे तक चले अभियान के दौरान एसपी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ और चाकू की जांच की। अभियान के लिए 41 टीमों का गठन कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 वाहनों की जांच की गई।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आठ लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ अवैध चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जहानागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया जी की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    जहानागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष  अनिल मद्धेशिया जी की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा पूजा की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं
    user_NEERAJ MISHRA
    NEERAJ MISHRA
    Car and Motor Insurance Agency आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आजमगढ़ : बिजली कटौती पर भड़के भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा, बोले- अधिकारी सरकार को कर रहे बदनाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग, अनावश्यक कटौती पर जताई नाराजगी आजमगढ़। बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बार-बार बिजली कटौती और आपूर्ति में व्यवधान से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 18 से 22 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही सरकार की छवि खराब कर रही है। कहा कि जनता सरकार की योजनाओं का लाभ चाहती है, लेकिन बिजली विभाग की अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
    1
    आजमगढ़ : बिजली कटौती पर भड़के भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा, बोले- अधिकारी सरकार को कर रहे बदनाम
डीएम को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग, अनावश्यक कटौती पर जताई नाराजगी
आजमगढ़। बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
हरिवंश मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बार-बार बिजली कटौती और आपूर्ति में व्यवधान से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 18 से 22 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही सरकार की छवि खराब कर रही है। कहा कि जनता सरकार की योजनाओं का लाभ चाहती है, लेकिन बिजली विभाग की अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के बाद हुआ मिष्ठान वितरण गोरखपुर। पाली क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के घघसरा बाजार, जोगिया चौराहा, ठर्रापार, नेवास सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों, कारीगरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और चौराहों पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही दुकानों, प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करने के साथ ही मशीनों, औजारों और कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों को साफ कर व्यवस्थित किया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प, माला, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किए। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, कारोबार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं आसपास मौजूद लोगों के बीच मिष्ठान और प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। घघसरा बाजार में विशेष उत्साह घघसरा बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा कर पूजा की व्यवस्था की गई थी। वहीं जोगिया चौराहा, ठर्रापार और नेवास क्षेत्र में भी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुर्गेश, जयप्रकाश, अनुराग, कुणाल, सत्य प्रकाश, मंटू, सुशील विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा और मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। यही वजह है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष रूप से औजारों, मशीनों और कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा करने की परंपरा है। लोगों का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यवसाय में वृद्धि और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। विश्वकर्मा पूजा के चलते पाली क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद मिष्ठान और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाते हुए भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।
    4
    पाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के बाद हुआ मिष्ठान वितरण
गोरखपुर। पाली क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के घघसरा बाजार, जोगिया चौराहा, ठर्रापार, नेवास सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों, कारीगरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और चौराहों पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही दुकानों, प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करने के साथ ही मशीनों, औजारों और कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों को साफ कर व्यवस्थित किया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प, माला, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किए। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, कारोबार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं आसपास मौजूद लोगों के बीच मिष्ठान और प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।
घघसरा बाजार में विशेष उत्साह
घघसरा बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा कर पूजा की व्यवस्था की गई थी। वहीं जोगिया चौराहा, ठर्रापार और नेवास क्षेत्र में भी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रसाद ग्रहण किया।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुर्गेश, जयप्रकाश, अनुराग, कुणाल, सत्य प्रकाश, मंटू, सुशील विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा और मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। यही वजह है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष रूप से औजारों, मशीनों और कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा करने की परंपरा है। लोगों का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यवसाय में वृद्धि और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
विश्वकर्मा पूजा के चलते पाली क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद मिष्ठान और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाते हुए भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की बरही भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, देवी-देवताओं और महापुरुषों की निकाली गई झांकी बूढ़नपुर। नगर पंचायत के कोयलसा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद क्षेत्र में कहीं छठी तो कहीं बरही का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राधा-कृष्ण मंदिर पर बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के डोल को उठाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में रथों पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बरही कार्यक्रम में कोयलसा, बूढ़नपुर, ईश्वरपुर, पवनी, एकडंगी, भरौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी एवं विधानसभा प्रत्याशी गुडलक सिंह ने बरही कार्यक्रम में 21 हजार रुपये नगद सहयोग दिया। इसके अलावा उन्होंने हजारों रुपये की खाद्य सामग्री भी मंदिर में दान की। गुडलक सिंह और उनकी टीम ने भंडारे में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि बरही में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि करीब 10 से 20 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक आयोजन के लिए उनसे जितना संभव होगा, आगे भी सहयोग करते रहेंगे। मंदिर के पुजारी अनिल पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस बार भंडारे का आयोजन और भी भव्य रूप से किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह आयोजन लगातार व्यापक होता जा रहा है। राधा-कृष्ण मंदिर में करीब 40 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, गंगा जमुना सेठ, पिंटू तिवारी, देवेंद्र, आशु, आशा सिंह, दुर्गावती सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की बरही

भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, देवी-देवताओं और महापुरुषों की निकाली गई झांकी
बूढ़नपुर। नगर पंचायत के कोयलसा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद क्षेत्र में कहीं छठी तो कहीं बरही का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राधा-कृष्ण मंदिर पर बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के डोल को उठाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में रथों पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
बरही कार्यक्रम में कोयलसा, बूढ़नपुर, ईश्वरपुर, पवनी, एकडंगी, भरौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी एवं विधानसभा प्रत्याशी गुडलक सिंह ने बरही कार्यक्रम में 21 हजार रुपये नगद सहयोग दिया। इसके अलावा उन्होंने हजारों रुपये की खाद्य सामग्री भी मंदिर में दान की। गुडलक सिंह और उनकी टीम ने भंडारे में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि बरही में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि करीब 10 से 20 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक आयोजन के लिए उनसे जितना संभव होगा, आगे भी सहयोग करते रहेंगे।
मंदिर के पुजारी अनिल पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस बार भंडारे का आयोजन और भी भव्य रूप से किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह आयोजन लगातार व्यापक होता जा रहा है। राधा-कृष्ण मंदिर में करीब 40 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, गंगा जमुना सेठ, पिंटू तिवारी, देवेंद्र, आशु, आशा सिंह, दुर्गावती सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मऊ। चिरैयाकोट थाना पुलिस, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, सर्विलांस और स्वाट टीम ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15/16 सितंबर की रात अब्दोपुर जाने वाली पिच रोड के पास से मोहित कुमार उर्फ रितिक रोशन निवासी तालभीतर, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर और प्रदीप राम निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमिरहा गांव में शादी समारोह के दौरान गोल्डी निवासी लखनुआडीह और गोलू निवासी जलालाबाद के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए 14 सितंबर की शाम काझा के पास गोल्डी और अनीश कुमार को रोककर फायरिंग की गई। गोली लगने से अनीश कुमार की मौत हो गई, जबकि गोल्डी बचकर भाग निकला। इसी दौरान आरोपी पल्सर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में मु0अ0सं0 107/26, धारा 3(5), 103(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।
    3
    मऊ। चिरैयाकोट थाना पुलिस, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, सर्विलांस और स्वाट टीम ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15/16 सितंबर की रात अब्दोपुर जाने वाली पिच रोड के पास से मोहित कुमार उर्फ रितिक रोशन निवासी तालभीतर, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर और प्रदीप राम निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमिरहा गांव में शादी समारोह के दौरान गोल्डी निवासी लखनुआडीह और गोलू निवासी जलालाबाद के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए 14 सितंबर की शाम काझा के पास गोल्डी और अनीश कुमार को रोककर फायरिंग की गई। गोली लगने से अनीश कुमार की मौत हो गई, जबकि गोल्डी बचकर भाग निकला। इसी दौरान आरोपी पल्सर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे।
मामले में मु0अ0सं0 107/26, धारा 3(5), 103(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे और रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान कर रहे लोगों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, सुशासन और संकल्प के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊ में रक्तदान के बाद फल वितरण समेत अन्य सेवा गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    1
    मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे और रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान कर रहे लोगों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।
मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, सुशासन और संकल्प के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊ में रक्तदान के बाद फल वितरण समेत अन्य सेवा गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अतरौलिया पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी हुआ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर पीड़ित की सूचना पर नाबालिक लड़की को बालापुर लाकर भाग ले जाने वाला दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज था आज मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया पुलिस ने आरोपी को गौरी अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया से गिरफ्तार का जेल भेज दिया
    1
    अतरौलिया पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी हुआ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल 
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर पीड़ित की सूचना पर नाबालिक लड़की को बालापुर लाकर भाग ले जाने वाला दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज था आज मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया पुलिस ने आरोपी को गौरी अहरौला थाना क्षेत्र के  शाहपुर पुलिया से गिरफ्तार का जेल भेज दिया
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गोरखपुर में BSc छात्र की चा*कू मारकर ह;त्या बरामदे में सो रहे शुभम मिश्रा पर अज्ञात हमलावर ने किया वार इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार, घर पर अकेला था छात्र बांसगांव के जयंतीपुर में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच.... #गोरखपुर #गोरखपुर_न्यूज़ #बांसगांव #जयंतीपुर #शुभम_मिश्रा #BScStudent #हत्या #चाकू_से_हत्या #CrimeNews #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #PoliceInvestigation #ABC_Hindustan #ABCHindustan #CrimeNewsGorakhpur
    1
    गोरखपुर में BSc छात्र की चा*कू मारकर ह;त्या बरामदे में सो रहे शुभम मिश्रा पर अज्ञात हमलावर ने किया वार इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार, घर पर अकेला था छात्र
बांसगांव के जयंतीपुर में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच....


#गोरखपुर #गोरखपुर_न्यूज़ #बांसगांव #जयंतीपुर #शुभम_मिश्रा #BScStudent #हत्या #चाकू_से_हत्या #CrimeNews #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #PoliceInvestigation #ABC_Hindustan #ABCHindustan #CrimeNewsGorakhpur
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.