पुलिस अधीक्षक मऊ ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां वितरित कर एवं पटाखे जलाकर साझा कीं त्योहार की खुशियां दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं तथा उनके साथ पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ समय बिताते हुए प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया। इस खुशी के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगम मौजूद रहेजनपद मऊ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
पुलिस अधीक्षक मऊ ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां वितरित कर एवं पटाखे जलाकर साझा कीं त्योहार की खुशियां दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं तथा उनके साथ पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों के
चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ समय बिताते हुए प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया। इस खुशी के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगम मौजूद रहेजनपद मऊ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- दीपावली पर राज पैलेस मलिन बस्ती में खुशियां बांटने पहुंचे नगरपालिका के अधिकारी व सभासद मऊनाथ भंजन। दीपावली के पावन अवसर पर नगरपालिका परिषद मऊनाथ भंजन की ओर से राज पैलेस मलिन बस्ती में खुशियां बांटने का सराहनीय प्रयास किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी, इंस्पेक्टर, सफाई नायक एवं सभासदों की मौजूदगी में बस्ती के लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं बच्चों को दीपावली के अवसर पर पटाखे भी वितरित किए गए। इस पहल से बस्ती के बच्चों के चेहरे खिल उठे और लोगों में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।2
- प्रतिष्ठानों के दुकानदारों एवं संचालकों से वार्ता कर सुरक्षा का अहसास कराया गया आज दिनांक 08.11.2026 को दीपावली एवं छठ पूजा के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण व जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों /चौराहों मुख्य मार्गों आदि प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर सघन चेकिंग/तलाशी अभियान चलाकर भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की तलाशी ली गई। आम जनमानस व्यापारियों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के दुकानदारों एवं संचालकों से वार्ता कर सुरक्षा का अहसास कराया गया ,,,3
- BREAKING GHAZIPUR UP. गाजीपुर शुभ दीपावली धनतेरस को लेकर गाजीपुर के व्यापारियों से सीधी चर्चा जाने उन्होंने क्या कहा इस धनतेरस दीपावली को लेकर BREAKING GHAZIPUR UP. गाजीपुर शुभ दीपावली धनतेरस को लेकर गाजीपुर के व्यापारियों से सीधी चर्चा जाने उन्होंने क्या कहा इस धनतेरस दीपावली को लेकर. Repoting Moinuddin Nazar India CRIME Repoter1
- आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर पशुचोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर पशुचोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह में हुई पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार पशु बरामद **आजमगढ़।** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय शातिर एवं अभ्यस्त पशु चोर दिलशाद उर्फ दिलशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही एवं प्रारंभिक पूछताछ में सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह थाना क्षेत्रों में हुई पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी के चार पशुओं को बरामद किया है। इसके अलावा अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली परिवर्तित नंबर प्लेट लगी पिकअप बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी किए गए पशुओं को पिकअप में लादकर जौनपुर जिले के मड़ियाहूं पशु बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर पशु चोरी, गोवध, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध आजमगढ़, अंबेडकरनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, मऊ और संतकबीरनगर सहित सात जनपदों में कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार अभियुक्तों और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।1
- गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में रंगों की छटा, रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में रंगों की छटा, रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा1
- पुलिस मुठभेड़ में शातिर पशु चोर दिलशाद गिरफ्तार, तीन भैंस और बकरी समेत पिकअप हुआ बरामद आज़मगढ जनपद के सरायमीर थाना पुलिस ने रविवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय शातिर पशु चोर दिलशाद उर्फ दिलशान को गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की तीन भैंस और एक बकरी, अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त परिवर्तित नंबर प्लेट लगी पिकअप बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि पिकअप से पशु चोरी कर दो बदमाश जौनपुर के मड़ियाहूं पशु बाजार जा रहे हैं। ग्राम नोनारी के पास पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कौरागहनी नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान पिकअप पेड़ से टकरा गई। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलशाद उर्फ दिलशान पुत्र सगीर उर्फ बादशाह, निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गिरोह के सदस्य व्यापारी बनकर गांवों में रेकी करते थे और रात में पशुओं को पिकअप में लादकर फरार हो जाते थे पहचान छिपाने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पशुओं को दूसरे जिलों के बाजारों में बेचते थे पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आजमगढ़ सहित सात जनपदों में पशु चोरी, गोवध, लूट, डकैती, गैंगस्टर और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं बरामद पशुओं की पीड़ितों द्वारा पहचान भी की गई है फरार साथी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे सहित सरायमीर थाने की पुलिस टीम, विशेष टीम और सर्विलांस सेल के जवान शामिल रहे।1
- पुलिस अधीक्षक मऊ ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां वितरित कर एवं पटाखे जलाकर साझा कीं त्योहार की खुशियां दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं तथा उनके साथ पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ समय बिताते हुए प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया। इस खुशी के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगम मौजूद रहेजनपद मऊ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।2
- *प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 08.11.2026* *थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़* *🔹 फीस एवं अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के प्रकरण में आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार गिरफ्तार।* *प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 08.11.2026* *थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़* *🔹 फीस एवं अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के प्रकरण में आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार गिरफ्तार।* *🔹 विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कक्षा अध्यापक के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के आधार पर पंजीकृत अभियोग में थाना सिधारी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई।* *घटना का विवरण-* दिनांक 08.11.2026 को थाना सिधारी पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि माँ जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, शाहगढ़, आजमगढ़ के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव एवं कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार द्वारा फीस एवं अन्य बातों को लेकर आए दिन 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किया जाता था। जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई। उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-448/26 धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 08.11.2026 को उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा दौलतपुर तमसा नदी पुल के पास से अभियुक्त रिंकू कुमार पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष को समय करीब 16:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. रिंकू कुमार पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-448/26, धारा 107 बीएनएसएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। 2. का0 गौरव जायसवाल, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। 3. का0 अवधेश कुमार गुप्ता, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। 4. का0 शनि कुमार, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।1