पूर्णेन्दु कुमार बने बाढ़ थानाध्यक्ष स्वागत समरोह में कहा 24×7 काम करेगी पुलिस।नशा के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान। बाढ़ थाना परिसर में आज भावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां निवर्तमान थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नए थानाध्यक्ष पूर्णेन्दु कुमार ने पदभार संभालते ही अपराध और नशे के कारोबारियों को दो टूक चेतावनी दे दी। उन्होंने साफ कहा—“नशे के कारोबार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।” नए SHO ने कहा कि पुलिस 24×7 सक्रिय रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि बाढ़ में नए थानाध्यक्ष की यह सख्ती अपराध और नशे के कारोबार पर कितना असर डालती है। #BarhPolice #PurnenduKumar #NoCompromise #FarewellCeremony #WelcomeSHO #BiharNews #BreakingNewsBarh #मोकामा #Mokama #BiharPolice #DistrictAdministration
पूर्णेन्दु कुमार बने बाढ़ थानाध्यक्ष स्वागत समरोह में कहा 24×7 काम करेगी पुलिस।नशा के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान। बाढ़ थाना परिसर में आज भावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां निवर्तमान थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नए थानाध्यक्ष पूर्णेन्दु कुमार ने पदभार संभालते ही अपराध और नशे के कारोबारियों को दो टूक चेतावनी दे दी। उन्होंने साफ कहा—“नशे के कारोबार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।” नए SHO ने कहा कि पुलिस 24×7 सक्रिय रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि बाढ़ में नए थानाध्यक्ष की यह सख्ती अपराध और नशे के कारोबार पर कितना असर डालती है। #BarhPolice #PurnenduKumar #NoCompromise #FarewellCeremony #WelcomeSHO #BiharNews #BreakingNewsBarh #मोकामा #Mokama #BiharPolice #DistrictAdministration
- घोसवरी से विदाई पर भावुक हुए थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, बोले—“आप लोगों से दूर जाना अत्यंत पीड़ादायक है” घोसवरी से विदाई पर भावुक हुए थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, बोले—“आप लोगों से दूर जाना अत्यंत पीड़ादायक है”1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को आप एक दीप जलाकर उन्हें आशीर्वाद दे। वहीं बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि। वही सब लोग हैं जब मुख्यमंत्री के आवास से ही क्राइम। होता था।1
- विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रसेवा के समर्पित सफर को नमन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना1
- 17/09/2026 : तीनों विभाग के मंत्री किसान हित में आए साथ सुनिए किन मुद्दों पर विचार हुआ है | Bihar | Mobile Tv News1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायतार्थ सामग्री बांटने में भाजपा नेता ने कर्मचारी पर लगाया लापरबाही का आरोप1
- मोकामा में पुलिस के साथ बदसलूकी।पुलिस ने मा बेटे को किया गिरफ्तार।20 लोगो पर मामला दर्ज। गणेश पंडाल में ड्यूटी कर रहे एएसआई से बदसलूकी, दो भाइयों पर मामला दर्ज। मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा पंडाल में विधि-व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात एएसआई बबलू कुमार के साथ बदसलूकी और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मोकामा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात कन्हाईपुर गांव स्थित गणेश पूजा पंडाल में एएसआई बबलू कुमार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे। इसी दौरान पंडाल के समीप कन्हाईपुर निवासी दो भाई रजनीश कुमार और डाबर कुमार अपने ही गांव के सरपंच पति बबलू कुमार के साथ मारपीट और हंगामा कर रहे थे।हंगामा देख एएसआई बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों भाइयों ने एएसआई के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। मौके पर तैनात अन्य जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। आरोप है कि उनके परिजनों ने भी भागने में उनकी मदद की।घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। हालांकि, नवबिहार टाइम्स वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मोकामा : दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, ASI से हाथापाई; 3 नामजद समेत 15 अज्ञात पर FIR दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, ASI से हाथापाई; मां-बेटा गिरफ्तार मोकामा। मेकरा ओपी अंतर्गत कन्हाईपुर गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस से कुछ लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक एएसआई का कॉलर पकड़कर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मेकरा ओपी प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हाईपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोग पुलिस से ही उलझ गए और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे। मामले को लेकर पुलिस ने डाबर उर्फ कन्हैया, रजनीश कुमार दोनों भाई तथा उनकी मां इंदु देवी को नामजद करते हुए कुल 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, एएसआई पर हाथ उठाने का आरोपित डाबर उर्फ कन्हैया घटना के बाद फरार हो गया, जबकि उसके भाई रजनीश कुमार और मां इंदु देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटना के दौरान पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।1
- बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सेट रामायण नगर मोहल्ले के घनी आबादी में अपने घर के आगे सोना चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार के ऊपर ग्राहक बनकर आए दो अपराधी ग्राहक बनकर आया पहले तो जेवर दिखाने को कहा फिर जेवर पसंद करने के बाद पैसा ऑनलाइन से आने की बात कही और दुकान के टेबल पर बैठ गया इस दौरान दुकानदार अपने दुकान पर जैसे ही सामान निकालने के लिए माथा नीचे किया उतना ही में अपराधी अपने कमर से भारी भरकम हथोड़ा निकालकर दुकानदार दीपक कुमार के माथे पर लगातार चार बार हमला हमला कर दिया जिस दुकानदार लहूलुहान हो जाने के बाद चिल्लाने लगा घर के परिवार बाहर निकाल कर देखा तो जब तक अपराधी भाग चुके थे और परिजन जल्दबाजी में घायल दुकानदार दीपक को उठाकर बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में लाया जहां माथे में कई टांके लगे हैं और स्थिति गंभीर बताई जाती है चिकित्सक ने सीटी स्कैन करने की बात करते हुए गंभीर हालत में घायल हुए दुकानदार को पटना रेफर कर दिया है पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कम के बारे में जानकारी जुटाना और अपराधी की पहचान करने में जुटे हुए हैं अभी तक मामले को लेकर ना तो प्राथमिक की दर्ज हुई है और ना ही पुलिस कुछ बोलने को तैयार है/1
- क्या नर्क यहीं है? बक्सर में इंसानियत शर्मसार, अज्ञात शव को पैर से पकड़कर करीब 20 मीटर तक घसीटने का वीडियो वायरल, टूटा स्ट्रेचर और बदहाल व्यवस्था ने खड़े किए गंभीर सवाल1