कांग्रेस प्रत्याशी बोले- भारती ने BJP से पैसे लिए, चुनाव हराने भितरघात किया, दतिया ------------------------------------------------------- राजेंद्र ने घनश्याम को 'कायर- डरपोक' बताया,बोले- नरोत्तम से फंडिंग ली, --------------------------------------------------------- दतिया।मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भाजपा से फंडिंग ली। चुनाव हराने के लिए भितरघात कर साजिश रची। घनश्याम ने राजेंद्र भारती को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की है।वहीं,आरोपों पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने घनश्याम सिंह को 'कायर और डरपोक' बताया। उन्होंने कहा-वे संभावित हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहे हैं। घनश्याम सिंह ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति और सहयोग से चुनाव लड़ा। चुनाव के फंड मैनेजमेंट में भी भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रही।घनश्याम सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक राजेंद्र भारती ने उनके पक्ष में काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारती भाजपा नेताओं के साथ मिलकर काम करते रहे और उन्हें भाजपा से फंडिंग मिली।उन्होंने कहा कि भारती के समर्थकों और करीबियों के जरिए मतदाताओं के बीच पैसा बांटकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इसकी शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से की जा चुकी है।घनश्याम सिंह ने कहा कि भारती ने ऐसी राजनीतिक पिच तैयार की, जो बेईमानी और भ्रष्टाचार पर आधारित थी। उपभोक्ता फोरम में 7 लाख रुपए के भुगतान पर समझौता होने के बावजूद मामला आगे ले जाया गया। 2023 का चुनाव जीतने के बाद भारती ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की।समझौता होने के बावजूद मामला आगे ले जाया गया। 2023 का चुनाव जीतने के बाद भारती ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की।घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभा में सवालों के जरिए अधिकारियों से निजी स्वार्थ साधा। भाजपा के बड़े नेताओं से संबंधों का फायदा उठाया। भारती ने कभी मुख्यमंत्री मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया या कैलाश विजयवर्गीय की सार्वजनिक आलोचना नहीं की।राजेंद्र भारती ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "जो लोग खुद कांच के महलों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने की आदत छोड़ देनी चाहिए। घनश्याम सिंह अपनी संभावित हार के डर को छिपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।वे वर्षों से जनता के बीच रहकर राजनीति करते आए हैं। दतिया की जनता जानती है कि किसने किसके लिए संघर्ष किया है।भारती ने आरोप लगाया कि घनश्याम सिंह ने उपचुनाव पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति चुनाव लड़ा। चुनाव की व्यवस्थाओं और फंड मैनेजमेंट में भी नरोत्तम से जुड़े लोगों की भूमिका रही। घनश्याम सिंह नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ सीधे चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थे।

- भोपाल , मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजयुमो सक्रिय श्याम टेलर बोले भाजपा की जीत तय1
- नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर, आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज, तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।3
- *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।" *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।"1
- दतिया पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने 3 सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित दतिया पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सम्मान का भाव उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राममिलन, बिहारी लाल एवं उत्तम सिंह को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तीनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्यगत कारणों से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनके पुत्र ने सम्मान ग्रहण किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- गौ माता हमारे लिए पशु नहीं मां है बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल गौ माता हमारे लिए पशु नहीं "मां" है - बजरंग दल गौ माता को आवारा पशु कहने वाले ऐसे अधिकारियों से बजरंग दल को निपटना आता है, नरेंद्र पटेल छिंदवाड़ा में जिला पशु चिकित्सा कार्यालय पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर एचजीएस पक्षवार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी बजरंग दल की मांग है कि लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, लगातार छिंदवाड़ा जिले में हो रही गोवंश की मौतों को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा आक्रोश, पुतला दहन कर की नारेबाजी,कलेक्ट्रेट पहुंच कर सोपा ज्ञापन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा प्रदर्शन,1
- भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला1
- सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल दतिया। बड़ौनकला के वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर पलिया ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़े युवक की जान बचाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कमल किशोर पलिया गोराघाट से डबरा जा रहे थे। इसी दौरान सिंध नदी पुल के पहले उन्होंने एक युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। युवक की मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर गिरी हुई थी, जबकि वह स्वयं सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उसका एक पैर भी टूट गया है। घायल की हालत नाजुक होने के कारण एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद कमल किशोर पलिया ने प्रमोद नरवरिया (गोराघाट) के साथ अपनी चार पहिया वाहन से घायल को तत्काल जिला अस्पताल दतिया पहुंचाकर भर्ती कराया। घायल की पहचान तेज सिंह जाटव के रूप में हुई है, जो पुजारी पत्थर फैक्ट्री के सामने का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।3