Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज का मीन राशिफल: रुके काम पूरे, आर्थिक लाभ Etv9 news update आज का मीन राशिफल: रुके काम पूरे, आर्थिक लाभ
Etv9 national news
आज का मीन राशिफल: रुके काम पूरे, आर्थिक लाभ Etv9 news update आज का मीन राशिफल: रुके काम पूरे, आर्थिक लाभ
More news from राजस्थान and nearby areas
- Patera की नूरानी जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल, हाफिज का सम्मान, #rajasthan #damoh #pateranews1
- देवली-उनियारा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मण्डल ककोड और अलीगढ़ के लिए 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, जहाँ भाजपा की विचारधारा और ऐतिहासिक संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख बिंदु: ऐतिहासिक संदर्भ: वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और 2004 तथा 2014 के चुनावी नारों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता, किसानों और व्यापारियों का विश्वास जीता है। पार्टी का संघर्ष: कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को याद किया गया जिन्होंने पार्टी की नींव रखने के लिए बलिदान दिया। वक्ताओं ने उस दौर का जिक्र किया जब मीडिया पर पाबंदियाँ थीं और भाजपा कार्यकर्ताओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। एक देश, एक विधान: भाषण के दौरान जनसंघ के समय के संघर्ष और "एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे" जैसे ऐतिहासिक नारों को दोहराया गया, जो जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में पार्टी की दृढ़ता को दर्शाता है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और 'अंत्योदय' के सिद्धांत से अवगत कराना है। "हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस पार्टी के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है, और आज उसी समर्पण का परिणाम है कि पार्टी देश सेवा में अग्रणी है।" — राजेंद्र गुर्जर (विधायक )2
- आज टोंक के डाक बंगले में जर्नलिस्ट एसोसिएशंस आफ राजस्थान जार टोंक इकाई ने सैकड़ो पत्रकारों के साथ नववर्ष एवं होली स्नेह मिलन समारोह मनाया इस अवसर पर पत्रकारों की समस्याओं पर विचार किया गया और उन्हें दूर करने के लिए प्रयास किया गया साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा हुई इस अवसर पर टोंक जिला अध्यक्ष ब्रिजेश परिड़वाल ने पत्रकारों के हितों के लिए कई प्रकार की योजना लागू करवाने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर पुरुषोत्तम जोशी सत्यनारायण चावला कमलेश सैनी अनिल विजय सुरेंद्र गुप्ता देवी शंकर और भी कई पत्रकार उपस्थित थे।1
- खाना बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रहा गैस सिलेंडर उपलब्ध हालांकि जिला प्रशासन सहित भारत सरकार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने के कर रही है दावे मगर शहर में गैस की अनुउपलब्धता के चलते लकड़ी से खाना बनाने को है आम जन मजबूर बिबनवा रोड पर एक संस्था के द्वारा गैस उपलब्ध नहीं होने पर लकड़ी के चूल्हे पर खाना पका कर हॉस्टल छात्रों को खाना खिलाने को है मजबूर2
- Post by Musa khan3
- रायथल में करीब 3.14 करोड़ से बना नया पुलिस थाना भवन तैयार,जल्द होगा शिफ्ट।1
- *सवाई माधोपुर, 16 मार्च।* जिले में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर विकास न्यास के सचिव गौरव बुडानिया ने जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खिलचीपुर के रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन तकनीक की शुरुआत की है। यह पहल राजस्थान में अपनी तरह की पहली अनोखी पहल साबित होगी। जिससे जैविक कचरे का पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित कर उसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से भोजन अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके तथा अन्य गीले जैविक कचरे को ब्लैक सोल्जर फ्लाई के लार्वा द्वारा तेजी से विघटित किया जाएगा, जिससे कचरे की मात्रा में उल्लेखनीय कमी आएगी और उसे जैविक खाद एवं प्रोटीन युक्त पशु आहार जैसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जा सकेगा। यह तकनीक पारंपरिक कचरा प्रबंधन की तुलना में अधिक तेज, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है। यह नवाचार रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों से उत्पन्न जैविक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण संभव होगा। इससे कचरे से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल बन सकती है। इस प्रक्रिया के लिए हैदराबाद से विशेष ब्लैक सोल्जर फ्लाई मंगाई गई, जिन्हें ग्राम पंचायत खिलचीपुर के कचरा संग्रहण केंद्र पर छोड़ा गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा, उबुन्टू फाउंडेशन के सचिव नरेश कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेन्द्र माली सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौरव बुडानिया ने कहा कि सवाई माधोपुर से राजस्थान में पहली बार ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन की अभिनव पहल की गई है। इस तकनीक से जैविक कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण कर उसे उपयोगी संसाधनों में बदला जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी और रणथंभौर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में भी सहायक होगी।1
- Jaipur में गैस महंगाई पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, #rajasthan #jaipurnews #latestupdates #reaction1