logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सवाई माधोपुर में ब्लैक सोल्जर फ्लाई तकनीक से कचरा प्रबंधन की शुरुआत* *राजस्थान में पहली बार ग्राम पंचायत खिलचीपुर में नवाचार, जैविक कचरे का होगा वैज्ञानिक निस्तारण* *सवाई माधोपुर, 16 मार्च।* जिले में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर विकास न्यास के सचिव गौरव बुडानिया ने जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खिलचीपुर के रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन तकनीक की शुरुआत की है। यह पहल राजस्थान में अपनी तरह की पहली अनोखी पहल साबित होगी। जिससे जैविक कचरे का पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित कर उसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से भोजन अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके तथा अन्य गीले जैविक कचरे को ब्लैक सोल्जर फ्लाई के लार्वा द्वारा तेजी से विघटित किया जाएगा, जिससे कचरे की मात्रा में उल्लेखनीय कमी आएगी और उसे जैविक खाद एवं प्रोटीन युक्त पशु आहार जैसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जा सकेगा। यह तकनीक पारंपरिक कचरा प्रबंधन की तुलना में अधिक तेज, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है। यह नवाचार रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों से उत्पन्न जैविक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण संभव होगा। इससे कचरे से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल बन सकती है। इस प्रक्रिया के लिए हैदराबाद से विशेष ब्लैक सोल्जर फ्लाई मंगाई गई, जिन्हें ग्राम पंचायत खिलचीपुर के कचरा संग्रहण केंद्र पर छोड़ा गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा, उबुन्टू फाउंडेशन के सचिव नरेश कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेन्द्र माली सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौरव बुडानिया ने कहा कि सवाई माधोपुर से राजस्थान में पहली बार ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन की अभिनव पहल की गई है। इस तकनीक से जैविक कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण कर उसे उपयोगी संसाधनों में बदला जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी और रणथंभौर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में भी सहायक होगी।

12 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
12 hrs ago

*सवाई माधोपुर में ब्लैक सोल्जर फ्लाई तकनीक से कचरा प्रबंधन की शुरुआत* *राजस्थान में पहली बार ग्राम पंचायत खिलचीपुर में नवाचार, जैविक कचरे का होगा वैज्ञानिक निस्तारण* *सवाई माधोपुर, 16 मार्च।* जिले में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर विकास न्यास के सचिव गौरव बुडानिया ने जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खिलचीपुर के रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन तकनीक की शुरुआत की है। यह पहल राजस्थान में अपनी तरह की पहली अनोखी पहल साबित होगी। जिससे जैविक कचरे का पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित कर उसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से भोजन अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके तथा अन्य गीले जैविक कचरे को ब्लैक सोल्जर फ्लाई के लार्वा द्वारा तेजी से विघटित किया जाएगा, जिससे कचरे की मात्रा में उल्लेखनीय कमी आएगी और उसे जैविक खाद एवं प्रोटीन युक्त पशु आहार जैसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जा सकेगा। यह तकनीक पारंपरिक कचरा प्रबंधन की तुलना में अधिक तेज, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है। यह नवाचार रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों से उत्पन्न जैविक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण संभव होगा। इससे कचरे से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल बन सकती है। इस प्रक्रिया के लिए हैदराबाद से विशेष ब्लैक सोल्जर फ्लाई मंगाई गई, जिन्हें ग्राम पंचायत खिलचीपुर के कचरा संग्रहण केंद्र पर छोड़ा गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा, उबुन्टू फाउंडेशन के सचिव नरेश कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेन्द्र माली सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौरव बुडानिया ने कहा कि सवाई माधोपुर से राजस्थान में पहली बार ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन की अभिनव पहल की गई है। इस तकनीक से जैविक कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण कर उसे उपयोगी संसाधनों में बदला जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी और रणथंभौर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में भी सहायक होगी।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *सवाई माधोपुर, 16 मार्च।* जिले में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर विकास न्यास के सचिव गौरव बुडानिया ने जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खिलचीपुर के रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन तकनीक की शुरुआत की है। यह पहल राजस्थान में अपनी तरह की पहली अनोखी पहल साबित होगी। जिससे जैविक कचरे का पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित कर उसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से भोजन अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके तथा अन्य गीले जैविक कचरे को ब्लैक सोल्जर फ्लाई के लार्वा द्वारा तेजी से विघटित किया जाएगा, जिससे कचरे की मात्रा में उल्लेखनीय कमी आएगी और उसे जैविक खाद एवं प्रोटीन युक्त पशु आहार जैसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जा सकेगा। यह तकनीक पारंपरिक कचरा प्रबंधन की तुलना में अधिक तेज, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है। यह नवाचार रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों से उत्पन्न जैविक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण संभव होगा। इससे कचरे से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल बन सकती है। इस प्रक्रिया के लिए हैदराबाद से विशेष ब्लैक सोल्जर फ्लाई मंगाई गई, जिन्हें ग्राम पंचायत खिलचीपुर के कचरा संग्रहण केंद्र पर छोड़ा गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा, उबुन्टू फाउंडेशन के सचिव नरेश कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेन्द्र माली सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गौरव बुडानिया ने कहा कि सवाई माधोपुर से राजस्थान में पहली बार ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन की अभिनव पहल की गई है। इस तकनीक से जैविक कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण कर उसे उपयोगी संसाधनों में बदला जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी और रणथंभौर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में भी सहायक होगी।
    1
    *सवाई माधोपुर, 16 मार्च।* जिले में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर विकास न्यास के सचिव गौरव बुडानिया ने जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खिलचीपुर के रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन तकनीक की शुरुआत की है। यह पहल राजस्थान में अपनी तरह की पहली अनोखी पहल साबित होगी। जिससे जैविक कचरे का पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित कर उसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाएगा।
इस तकनीक के माध्यम से भोजन अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके तथा अन्य गीले जैविक कचरे को ब्लैक सोल्जर फ्लाई के लार्वा द्वारा तेजी से विघटित किया जाएगा, जिससे कचरे की मात्रा में उल्लेखनीय कमी आएगी और उसे जैविक खाद एवं प्रोटीन युक्त पशु आहार जैसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जा सकेगा। यह तकनीक पारंपरिक कचरा प्रबंधन की तुलना में अधिक तेज, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है।
यह नवाचार रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों से उत्पन्न जैविक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण संभव होगा। इससे कचरे से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल बन सकती है। इस प्रक्रिया के लिए हैदराबाद से विशेष ब्लैक सोल्जर फ्लाई मंगाई गई, जिन्हें ग्राम पंचायत खिलचीपुर के कचरा संग्रहण केंद्र पर छोड़ा गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा, उबुन्टू फाउंडेशन के सचिव नरेश कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेन्द्र माली सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गौरव बुडानिया ने कहा कि सवाई माधोपुर से राजस्थान में पहली बार ब्लैक सोल्जर फ्लाई आधारित जैविक कचरा प्रबंधन की अभिनव पहल की गई है। इस तकनीक से जैविक कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण कर उसे उपयोगी संसाधनों में बदला जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी और रणथंभौर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में भी सहायक होगी।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by Bhagwan sharma
    1
    Post by Bhagwan sharma
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • 04/03/2026 को सवाई माधोपुर के बाढ़ मिलकपुर-तलावड़ा में एक बहुजन भाई के साथ शराबी लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। FIR संख्या 0063 दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रशासन तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे, वरना बहुजन समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।
    4
    04/03/2026 को सवाई माधोपुर के बाढ़ मिलकपुर-तलावड़ा में एक बहुजन भाई के साथ शराबी लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
FIR संख्या 0063 दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
प्रशासन तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे, वरना बहुजन समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा।
    user_AZAD BAIRWA
    AZAD BAIRWA
    Political party office खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • देवली-उनियारा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मण्डल ककोड और अलीगढ़ के लिए 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, जहाँ भाजपा की विचारधारा और ऐतिहासिक संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई। ​प्रमुख बिंदु: ​ऐतिहासिक संदर्भ: वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और 2004 तथा 2014 के चुनावी नारों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता, किसानों और व्यापारियों का विश्वास जीता है। ​पार्टी का संघर्ष: कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को याद किया गया जिन्होंने पार्टी की नींव रखने के लिए बलिदान दिया। वक्ताओं ने उस दौर का जिक्र किया जब मीडिया पर पाबंदियाँ थीं और भाजपा कार्यकर्ताओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। ​एक देश, एक विधान: भाषण के दौरान जनसंघ के समय के संघर्ष और "एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे" जैसे ऐतिहासिक नारों को दोहराया गया, जो जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में पार्टी की दृढ़ता को दर्शाता है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और 'अंत्योदय' के सिद्धांत से अवगत कराना है। ​"हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस पार्टी के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है, और आज उसी समर्पण का परिणाम है कि पार्टी देश सेवा में अग्रणी है।" — राजेंद्र गुर्जर (विधायक )
    2
    देवली-उनियारा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मण्डल ककोड और अलीगढ़ के लिए 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, जहाँ भाजपा की विचारधारा और ऐतिहासिक संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।
​प्रमुख बिंदु:
​ऐतिहासिक संदर्भ: वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और 2004 तथा 2014 के चुनावी नारों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता, किसानों और व्यापारियों का विश्वास जीता है।
​पार्टी का संघर्ष: कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को याद किया गया जिन्होंने पार्टी की नींव रखने के लिए बलिदान दिया। वक्ताओं ने उस दौर का जिक्र किया जब मीडिया पर पाबंदियाँ थीं और भाजपा कार्यकर्ताओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था।
​एक देश, एक विधान: भाषण के दौरान जनसंघ के समय के संघर्ष और "एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे" जैसे ऐतिहासिक नारों को दोहराया गया, जो जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में पार्टी की दृढ़ता को दर्शाता है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और 'अंत्योदय' के सिद्धांत से अवगत कराना है।
​"हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस पार्टी के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है, और आज उसी समर्पण का परिणाम है कि पार्टी देश सेवा में अग्रणी है।" — राजेंद्र गुर्जर (विधायक )
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • इंद्रगढ़ - कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदरगढ़ श्री राम चौराहे पर इकट्ठा हुए और बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन,ब्लॉक अध्यक्ष नैनकराम मीणा ने नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन। इस दौरान श्री राम चौराहे पीएम नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक सीएल प्रेमी सहित कई लोग रहे मौजूद।
    4
    इंद्रगढ़ - कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदरगढ़ श्री राम चौराहे पर इकट्ठा हुए और बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन,ब्लॉक अध्यक्ष नैनकराम मीणा ने नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन। इस दौरान श्री राम चौराहे पीएम नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक सीएल प्रेमी सहित कई लोग रहे मौजूद।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Patera की नूरानी जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल, हाफिज का सम्मान, #rajasthan #damoh #pateranews
    1
    Patera की नूरानी जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल, हाफिज का सम्मान, #rajasthan #damoh #pateranews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज टोंक के डाक बंगले में जर्नलिस्ट एसोसिएशंस आफ राजस्थान जार टोंक इकाई ने सैकड़ो पत्रकारों के साथ नववर्ष एवं होली स्नेह मिलन समारोह मनाया इस अवसर पर पत्रकारों की समस्याओं पर विचार किया गया और उन्हें दूर करने के लिए प्रयास किया गया साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा हुई इस अवसर पर टोंक जिला अध्यक्ष ब्रिजेश परिड़वाल ने पत्रकारों के हितों के लिए कई प्रकार की योजना लागू करवाने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर पुरुषोत्तम जोशी सत्यनारायण चावला कमलेश सैनी अनिल विजय सुरेंद्र गुप्ता देवी शंकर और भी कई पत्रकार उपस्थित थे।
    1
    आज टोंक के डाक बंगले में जर्नलिस्ट एसोसिएशंस आफ राजस्थान जार टोंक इकाई ने सैकड़ो पत्रकारों के साथ नववर्ष एवं होली स्नेह मिलन  समारोह मनाया इस अवसर पर पत्रकारों की समस्याओं पर विचार किया गया और उन्हें दूर करने के लिए प्रयास किया गया साथ ही  कई मुद्दों पर चर्चा हुई इस अवसर पर टोंक जिला अध्यक्ष  ब्रिजेश परिड़वाल ने पत्रकारों के हितों के लिए कई प्रकार की योजना  लागू करवाने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर पुरुषोत्तम जोशी सत्यनारायण चावला कमलेश सैनी अनिल विजय सुरेंद्र गुप्ता देवी शंकर और भी कई पत्रकार उपस्थित थे।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सवाई माधोपुर से खबर खबर का असर गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग द्वारा किए जा रहे हैं हेड पंप दूरुस्त। आने जाने वाले लोगों को मिल सकेगा पानी। सैनी छात्रावास के पास रोड का मामला।
    1
    सवाई माधोपुर से खबर 
खबर का असर 
गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग द्वारा किए जा रहे हैं हेड पंप दूरुस्त। आने जाने वाले लोगों को मिल सकेगा पानी।
सैनी छात्रावास के पास रोड का मामला।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.