पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल काराकाट/ रोहतास।थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव में पुत्र न होने के कारण बहू की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके वालों के मुताबिक, ससुराल वालों ने पांच साल पहले ब्याही गई कलिंदा देवी की मारपीट कर हत्या कर दी और शव जला दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल के आठ लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मृतका कलिंदा देवी के पिता धर्मू भुइयां ने काराकाट थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले बड़े धूमधाम से कमलेश भुइयां के पुत्र पिंटू भुइयां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कलिंदा को लगातार मारपीट और प्रताड़ित करते रहे। कारण था कि कलिंदा का कोई पुत्र या संतान नहीं हो रही थी। पिता ने आवेदन में कहा कि ससुराल वाले बार-बार बेटा न होने का ताना देते और मारते थे। कल शुक्रवार को पिंटू भुइयां का फोन आया कि कलिंदा की तबीयत खराब है। पिता धर्मू तत्काल अपने पैतृक गांव से औदानी बिगहा पहुंचे, तो वहां बेटी का शव जला दिया गया था। मारपीट के निशान साफ दिख रहे थे। गुस्साए पिता ने ससुराल के आठ सदस्यों पिंटू भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि धर्मु भुइयां के आवेदन पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुख्य आरोपी पिंटू भुइयां सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। आज शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी हो गया। थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, क्योंकि आरोपी पक्ष ने उसे पहले ही आग के हवाले कर दिया था। बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

- *नगर पंचायत काराकाट गोडारी के ग्राम -तेनुआ में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद+राधिका कुमारी,प्रतिनिधी-मुन्ना भारती के सौजन्य से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गांव के सभी बुजूर्ग एंव नौजवानों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।चैता कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमें श्रोता झूम उठे।* *उपस्थित-अजय कुमार सिंह(वार्ड पार्षद-12),सियाकांत तिवारी,जितेंन्द्र सिंह,आयुष भारती एंव ग्राम तेंदुआ के ग्रामीण जनता।*4
- सासाराम प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को आवश्यक समर्थन के अभाव में खारिज हो गया। इसके साथ ही प्रमुख रूपा कुमारी अपना पद बचाने में सफल रहीं। मतदान के दौरान विरोधी पक्ष जरूरी संख्या बल नहीं जुटा सका। पर्याप्त सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रह गई। प्रस्ताव खारिज होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने प्रमुख को फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई। प्रमुख रूपा कुमारी ने कहा कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण बीडीसी सदस्यों का उन्हें समर्थन मिला, जिससे अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य और तेज़ी से किए जाएंगे। वहीं, उनके पति एवं भाजपा नेता सन्नी देओल चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दलों ने पर्दे के पीछे से उन्हें हराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास कार्य जारी रहेंगे।4
- दावथ थाना क्षेत्र की मलियाबाग स्थित बिक्रमगंज डुमरांव सड़क पर प्रकाश मैरिज हॉल में शुक्रवार को एसडीएम प्रभात कुमार और एसडीपीओ सिंधू शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़ा युवक एवं युवतियों को पकड़ा है। जबकि दर्जनों से अधिक युवक युवती भागने में सफल रहे। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मालियाबाग में स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में देह व्यापार का अनैतिक कार्य चलता है। जिसके आधार पर टीम गठन कर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, दावथ सीओ विकास कुमार पंडित, पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव,थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा, सूर्यपुरा थाना के एस आई अनामिका सुधा के साथ ही पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ उक्त होटल में लगभग 1:00 बजे छापेमारी किया। जबकि पुलिस प्रशासन के वहां पहुंचते ही होटल संचालक और उसके कई सहयोगी भागने में सफल रहे। जबकि तीन मंजिली मैरिज हॉल के अंदर प्रवेश करते ही आपत्तिजनक स्थिति में दर्जनों युवक युवती भागने में सफल रहे। जबकि अंदर एक मंजिला से लेकर तीन मंजिलें भवन के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़े युवक एवं युवतियों को पकड़ा गया है। जांच के दौरान विभिन्न कमरों से काफी मात्रा में कंडोम, उत्तेजक दवाइयां, सरसों तेल का सीसी, साथ ही दो कार, एक ई रिक्शा, बाईक 32 बरामद किया गया। जबकि दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के अचानक इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मैरिज हॉल के बाहर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस प्रशासन किए कार्रवाई लगभग 4 घंटे तक चली। डीएसपी सिंधू शेखर सिंह ने बताया कि मालियाबाग के मैरेज हॉल में छापेमारी कर काफी संख्या में युवक युवती को पकड़ा गया है कई शादी सुधा हैं जबकि कई अविवाहित हैं, इस मामले में मैरेज हॉल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा। मैरेज हॉल को सिल कर दिया गया है, जबकि वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और पकड़े गए सभी युवक युवतीयों को थाना लाकर आवश्यक पूछ ताछ चल रहा है। जबकि दूसरी तरफ मलियाबाग बाजार के साथ ही आस पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना किया है।और कहा कि इस अनैतिक कार्य के चलते बदनाम हो रहे क्षेत्र को राहत महसूस हो रहा है।1
- कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था? 👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए। #Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate1
- हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया1
- Post by Rakhi kumari1
- Post by Sushil kumar sharma संपादक1
- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल काराकाट/ रोहतास।थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव में पुत्र न होने के कारण बहू की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके वालों के मुताबिक, ससुराल वालों ने पांच साल पहले ब्याही गई कलिंदा देवी की मारपीट कर हत्या कर दी और शव जला दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल के आठ लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मृतका कलिंदा देवी के पिता धर्मू भुइयां ने काराकाट थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले बड़े धूमधाम से कमलेश भुइयां के पुत्र पिंटू भुइयां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कलिंदा को लगातार मारपीट और प्रताड़ित करते रहे। कारण था कि कलिंदा का कोई पुत्र या संतान नहीं हो रही थी। पिता ने आवेदन में कहा कि ससुराल वाले बार-बार बेटा न होने का ताना देते और मारते थे। कल शुक्रवार को पिंटू भुइयां का फोन आया कि कलिंदा की तबीयत खराब है। पिता धर्मू तत्काल अपने पैतृक गांव से औदानी बिगहा पहुंचे, तो वहां बेटी का शव जला दिया गया था। मारपीट के निशान साफ दिख रहे थे। गुस्साए पिता ने ससुराल के आठ सदस्यों पिंटू भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि धर्मु भुइयां के आवेदन पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुख्य आरोपी पिंटू भुइयां सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। आज शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी हो गया। थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, क्योंकि आरोपी पक्ष ने उसे पहले ही आग के हवाले कर दिया था। बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।1