Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैनपुर में शिव बारात को लेकर प्रशासन अलर्ट चैनपुर में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुखिया शोभा देवी और थाना प्रभारी अरविंद कुमार द्वारा शिव बारात रूट का निरीक्षण किया गया।
Sachin public news
चैनपुर में शिव बारात को लेकर प्रशासन अलर्ट चैनपुर में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुखिया शोभा देवी और थाना प्रभारी अरविंद कुमार द्वारा शिव बारात रूट का निरीक्षण किया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में बेशकीमती साल सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ताजा घटना छतरपुर के समीप मुख्य सड़क किनारे की है, जहाँ हरे-भरे साल के पेड़ों को बेखौफ होकर काटा जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी कार्रवाई वन विभाग की नाक के नीचे हो रही है, लेकिन विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। सड़क किनारे हो रही अंधाधुंध कटाई को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को दी। मौके पर पहुँची टीम ने देखा कि कई विशालकाय पेड़ों को काटकर उनके बोटे बनाए जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्यावरण को ताक पर रखकर इन कीमती पेड़ों का सफाया किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त स्थान पर पेड़ काटने के लिए विभाग को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की अनुमति दी गई है। मौके पर मौजूद वन कर्मी बिजेंद्र उरांव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि जमीन रैयती है, लेकिन साल जैसे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई के लिए विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य होता है, जो नहीं ली गई। जानकारों के अनुसार जमीन निजी होने के बावजूद साल सखुआ जैसे बहुमूल्य पेड़ों को काटने से पहले वन विभाग की आधिकारिक अनुमति आवश्यक है और बिना अनुमति के ऐसी कटाई पूरी तरह अवैध मानी जाती है। लगातार हो रही कटाई से क्षेत्र के पर्यावरण पर संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह मुख्य सड़क किनारे से पेड़ों का सफाया जारी रहा, तो प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है। वन विभाग की कथित अनदेखी से लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर मामला कागजी खानापूर्ति तक सिमट कर रह जाता है।3
- रूह कांप जा रही है इसे मंजर को देखकर भगवान इन्हें ठीक कर दे 😢😢1
- धार्मिक अनुष्ठान सफल बनाने में जुटे समाजिक कार्यकर्ता व समिति आगामी 18 फरवरी से सेन्हा में होगा कार्यक्रम आरम्भ1
- सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत मुर्गू गांव के श्री श्री 1008 श्री चरय्यानाथ धाम में कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा शामिल हुई वहीं सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। हरे रामा हरे कृष्णा बोल मंत्र के साथ कलश यात्रा आरंभ किया गया जिसमें सेकडों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालुगण शामिल हुए। कलश यात्रा के उपरांत सभी श्रद्धालु भक्तगणों के बीच शरबत और खीर का प्रसाद वितरण किया गया। श्री चरय्यानाथ धाम के पुजारी श्रीकांत गिरी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से विगत् कई वर्षों से यहाँ निरंतर महाशिवरात्रि पर्व के शुभावसर पर कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होते आ रहा है और तीन दिनों तक मेला भी आयोजित होते आ रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा एवं तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें भजन कीर्तन, संध्या आरती व भक्ति कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही भंडारे का प्रसाद वितरण किया जायेगा। तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान 14 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित रहेगा। और 16 फरवरी को भजन कीर्तन एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।4
- फाइलेरिया मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान दें1
- सभी सनातनियों को आना हैं..🙏🏻 #shorts #shivratri #mahashivratri #barat #election #new1
- रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैनपुर के सभागार कक्ष में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम के सात बजे बताया गया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के पेशा मोबिलाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, मोबिलाइजरों को योजनाओं की सही जानकारी देना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। दूसरे दिन प्रतिभागियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता और विकास योजनाओं की निगरानी जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने, योजनाओं की नियमित समीक्षा तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती मिलेगी।3
- चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चैनपुर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में प्रेम नगर में भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया जा रहा है।1
- सभी लोग सुरक्षित हैं कोई भी अभी तक नहीं कुच नहीं हुई1