मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैनपुर के सभागार कक्ष में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम के सात बजे बताया गया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के पेशा मोबिलाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, मोबिलाइजरों को योजनाओं की सही जानकारी देना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। दूसरे दिन प्रतिभागियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता और विकास योजनाओं की निगरानी जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने, योजनाओं की नियमित समीक्षा तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैनपुर के सभागार कक्ष में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम के सात बजे बताया गया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के पेशा मोबिलाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा
रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, मोबिलाइजरों को योजनाओं की सही जानकारी देना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। दूसरे दिन प्रतिभागियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता और विकास योजनाओं की निगरानी जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी
होते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने, योजनाओं की नियमित समीक्षा तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
- सभी लोग सुरक्षित हैं कोई भी अभी तक नहीं कुच नहीं हुई1
- दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगमी 18 फरवरी से आरम्भ 27 फरवरी तक होगी आयोजन उक्त कार्यक्रम सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित किया जाएगा।1
- एक हज़ार फीट ऊपर जाकर आपलोग को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं? #lohardga #news1
- सिसई प्रखंड अंतर्गत अमकुली में मनिकेश्वर महादेव जी के पावन सानिध्य में श्री लघु रुद्र यज्ञ रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड नाम संकीर्तन, कन्या पूजन आश्रम का वास्तु पूजन एवं कुआं में तीर्थों का पूजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। समिति के द्वारा बताया गया कि 8 फरवरी दिन रविवार से भव्य शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुरूआत किया गया है। 14 फरवरी, दिन शनिवार को यज्ञ का हवन पूजन समापन एवं कन्या पूजन, दिन रविवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विशेष अभिषेक कार्यक्रम, 16 फरवरी दिन सोमवार को कीर्तन विराम एवं ब्राह्मणों एवं संतों का विदाई के साथ भव्य भक्ति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।1
- Post by We News 241
- पत्थलगांव के एक शासकीय शिक्षक द्वारा कथित रूप से ₹75,000 का फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। मानव अधिकार जनजागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष दधीबल विश्वकर्मा ने इस प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए कलेक्टर जशपुर और एसपी जशपुर सहित विभिन्न कार्यालयों में शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल मामला जांच प्रक्रिया में है। 📍 पत्थलगांव | जशपुर 🎥 पूरी खबर देखें Jashpur Times पर 📍 Location: Patthalgaon, Jashpur 🎥 Ground Report by Jashpur Times1
- जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह दस बजे बताया कि जिला परिषद सदस्य मरियानुस तिग्गा ने गुरुवार को डुमरी प्रखंड का व्यापक दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने डुमरी लैंपस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बाबा टांगीनाथ धाम में चल रहे शेड निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपचाररत मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में अर्धनिर्मित भवन को देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां तीस बेड के आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण भवन का कार्य अधर में लटका हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने स्वयं पहल करते हुए पूर्व उपायुक्त सुशांत गौरव से संपर्क कर वैकल्पिक भवन निर्माण की दिशा में प्रयास किया है, जो अब बनकर तैयार हो चुका है। साथ ही अर्धनिर्मित अस्पताल भवन को शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग से लगातार संवाद किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। दौरे के क्रम में उन्होंने जैरागी ग्राम में जिला परिषद मद से लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्राइमरी हेल्थ सेंटर के कार्य लगभग पूर्ण होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बनने के बाद आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य ने बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ियों के ऊपर बनाए जा रहे शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से हो रहा यह कार्य अंतिम चरण में है और महाशिवरात्रि तक पूर्ण हो जाएगा। इसके पूरा होने से धाम आने वाले श्रद्धालुओं को धूप एवं वर्षा से राहत मिलेगी। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि आम जनता ने उन्हें जनसेवा का जो अवसर दिया है, उसके प्रति वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।4
- लरंगो महादेव टोंगरी में मंदिर निर्माण के लिए खोदे जा गड्ढे से निकला अलग प्रजाति का सर्प , श्रद्धालुओं ने बताया ‘महादेव का साक्षात दर्शन’ सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगो महादेव टोंगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में उस समय आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब मंदिर निर्माण हेतु चल रही नींव की खुदाई के दौरान एक सर्प दिखाई दिया। सर्प के दर्शन होते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के लिए नेव (नींव) की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी के भीतर से एक सर्प निकलता हुआ दिखाई पड़ा। उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का प्रतीक मानते हुए ‘साक्षात महादेव का दर्शन’ बताया। भवानी सेना लरंगो के अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि यह स्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के शुभ कार्य के दौरान सर्प का प्रकट होना भगवान महादेव की कृपा का संकेत माना जा रहा है। सर्प के दिखते ही वहां उपस्थित लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि लरंगो महादेव टोंगरी प्राचीन काल से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते रहते हैं। फिलहाल निर्माण कार्य को थोड़ी देर के लिए रोका गया था, बाद में श्रद्धालुओं की सहमति और सावधानी बरतते हुए कार्य को पुनः शुरू करने की बात कही गई। प्रशासन की ओर से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और लोग इसे मंदिर निर्माण के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।1
- उमराह का पवित्र यात्रा कर लौटे नूरुद्दीन सिद्दीकी लुड़ेग से खास बातचीत पोंगरो में हुआ शानदार इस्तकबाल1