logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रशासनिक फेरबदल, डीएम अनुनय झा ने किए एसडीएम के तबादले प्रशासनिक फेरबदल, डीएम अनुनय झा ने किए एसडीएम के तबादले हरदोई। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, सदर के एसडीएम सुशील कुमार मिश्र को शाहाबाद भेजा गया है। वहीं शाहाबाद के एसडीएम अंकित तिवारी का स्थानांतरण सवायजपुर किया गया है। इसके अलावा सवायजपुर के एसडीएम मयंक कुंडू को सदर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।बताया जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

2 hrs ago
user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
Related Emergency Soci📰📰📰📰
Newspaper advertising department सिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
2 hrs ago
c8459c91-bfb4-456d-b1cd-8674f5428bfb

प्रशासनिक फेरबदल, डीएम अनुनय झा ने किए एसडीएम के तबादले प्रशासनिक फेरबदल, डीएम अनुनय झा ने किए एसडीएम के तबादले हरदोई। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, सदर के एसडीएम सुशील कुमार मिश्र को शाहाबाद भेजा गया है। वहीं शाहाबाद के एसडीएम अंकित तिवारी का स्थानांतरण सवायजपुर किया गया है। इसके अलावा सवायजपुर के एसडीएम मयंक कुंडू को सदर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।बताया जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • Post by Peru Patel
    1
    Post by Peru Patel
    user_Peru Patel
    Peru Patel
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    16 min ago
  • Post by Biswanath singh
    1
    Post by Biswanath singh
    user_Biswanath singh
    Biswanath singh
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    29 min ago
  • प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) मनाया जाता है। यह दिन लोक सेवकों को देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।
    1
    प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) मनाया जाता है। यह दिन लोक सेवकों को देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।
    user_BCHANDEL
    BCHANDEL
    Social worker पंजाबी बाग, पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    36 min ago
  • दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई. गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
    1
    दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या
राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई.
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल  02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स  A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई.
गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
    user_Mohit Badtiya
    Mohit Badtiya
    Shahdara, New Delhi•
    42 min ago
  • दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है।
छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    45 min ago
  • डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है
    1
    डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत
एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम 
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है
मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    1
    Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    user_ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • *भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* *मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का आरोप है कि जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी भाभी (मृतक की पत्नी) के साथ मारपीट की। साथ ही बहन के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात कही गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के पिता को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
    1
    *भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* 
*मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक की बहन का आरोप है कि जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी भाभी (मृतक की पत्नी) के साथ मारपीट की। साथ ही बहन के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात कही गई है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के पिता को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.