logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड हजारीबाग आगामी त्यौहार को देखते हुए शांति समिति का किया गयाबैठक

4 hrs ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
4 hrs ago

झारखंड हजारीबाग आगामी त्यौहार को देखते हुए शांति समिति का किया गयाबैठक

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    1
    Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार.). भारत के सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएसई (UPSC) को शानदार रेंक से पास करने वाले कोयला राजधानी धनबाद के बाघमारा प्रखंड के एक छोटे से गांव जमुआटाड़ के होनहार युवक शुभम कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर पुरे गांव में आज होली और दीपावली जैसा माहौल है. ​जैसे ही गांव के इस होनहार युवक का आगमन गांव की पगडंडी पर हुआ. ढ़ोल -नगाड़े बजने लगे. मौके पर उपस्थित जनों ने फूलों की बारिश कर अपने भाई, अपने बेटे का जोरदार स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीण और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद ने माहौल को भावुक कर दिया. शुभम बचपन से ही मेधावी थे. खेती-किसान परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों को बाधा नहीं बनने दिया. अपने संघर्ष के बदौलत आज इस सबसे बड़े पद व ओहदे को पाने में सफल हुआ. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद बताया. आज गांव के युवाओं के आई कोण बने शुभम की इस सफलता पर गाँव के बड़े बुजुर्गो ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा की "इस धरती पुत्र ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे पक्के हो, तो गाँव की कच्ची सड़कों से भी निकलकर देश की सेवा के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचा जा सकता है." स्वागत समारोह के दौरान आसपास के गाँवों के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे, जिन्हें सफल अभ्यर्थी ने सफलता के टिप्स दिए. इस समारोह में मुख्य रूप से संतोष गोराई तुलसी साव एन डी पांडे प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ महतो नवल किशोर महतो दीपक कुमार सुमन पाण्डेय मुखिया जीवनलाल महतो मुखिया विनोद महतो जगदीश साहू वीरेंद्र चौहान सरपंच नंदलाल रवानी भीम रवानी चंदन मिश्रा निरंजन गोप, ज़ालिम रजक, पाल चंद महतो एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए
    1
    बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार.). भारत के सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएसई (UPSC) को शानदार रेंक से पास करने वाले कोयला राजधानी धनबाद के बाघमारा प्रखंड के एक छोटे से गांव जमुआटाड़ के होनहार युवक शुभम कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर पुरे गांव में आज होली और दीपावली जैसा माहौल है. 
​जैसे ही गांव के इस होनहार युवक का आगमन गांव की पगडंडी पर हुआ. ढ़ोल -नगाड़े बजने लगे. मौके पर उपस्थित जनों ने फूलों की बारिश कर अपने भाई, अपने बेटे का जोरदार स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीण और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद ने माहौल को भावुक कर दिया. शुभम बचपन से ही मेधावी थे. खेती-किसान परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों को बाधा नहीं बनने दिया. अपने संघर्ष के बदौलत आज इस सबसे बड़े पद व ओहदे को पाने में सफल हुआ. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद बताया. आज गांव के युवाओं के आई कोण बने शुभम की इस सफलता पर गाँव के बड़े बुजुर्गो ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा की "इस धरती पुत्र ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे पक्के हो, तो गाँव की कच्ची सड़कों से भी निकलकर देश की सेवा के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचा जा सकता है." स्वागत समारोह के दौरान आसपास के गाँवों के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे, जिन्हें सफल अभ्यर्थी ने सफलता के टिप्स दिए. इस समारोह में मुख्य रूप से संतोष गोराई तुलसी साव एन डी पांडे प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ महतो नवल किशोर महतो दीपक कुमार सुमन पाण्डेय मुखिया जीवनलाल महतो मुखिया विनोद महतो जगदीश साहू वीरेंद्र चौहान सरपंच नंदलाल रवानी भीम रवानी चंदन मिश्रा निरंजन गोप, ज़ालिम रजक, पाल चंद महतो एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • तेलमोचो पुल के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक दशचक्का ट्रक और हुण्डई क्रेटा कार (संख्या JH09V 0410) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के दो टायर घटनास्थल पर ही टूटकर अलग हो गए, वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार अजय कुमार तिवारी, जो बोकारो सेक्टर-9 ऑफिसर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार धनबाद से बोकारो की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक बोकारो से धनबाद की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान तेलमोचो पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    तेलमोचो पुल के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक दशचक्का ट्रक और हुण्डई क्रेटा कार (संख्या JH09V 0410) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के दो टायर घटनास्थल पर ही टूटकर अलग हो गए, वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार अजय कुमार तिवारी, जो बोकारो सेक्टर-9 ऑफिसर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार धनबाद से बोकारो की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक बोकारो से धनबाद की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान तेलमोचो पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Raushan Journalist 9471123459
    Raushan Journalist 9471123459
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • निरसा: निरसा क्षेत्र स्थित श्यामपुर-बी कोलियरी में चोरों द्वारा पावर केबल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा सोमवार सुबह करीब 04:30 बजे, दिनांक 16 मार्च 2026 को दी गई। सुरक्षा कर्मी ने जानकारी दी कि 15 मार्च 2026, रविवार की रात्रि पाली के दौरान श्यामपुर-बी कोलियरी के 5/6 इनक्लाइन से पावर केबल चोरी हो गई है। सूचना मिलने के बाद प्रबंधन की टीम सुबह लगभग 5 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। मौके पर पाया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा करीब 190 मीटर पावर केबल काटकर चोरी कर ली गई है। बताया गया है कि चोरी किए गए पावर केबल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये है। घटना के बाद कोलियरी प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी संबंधित थाना को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद कोलियरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
    8
    निरसा: निरसा क्षेत्र स्थित श्यामपुर-बी कोलियरी में चोरों द्वारा पावर केबल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा सोमवार सुबह करीब 04:30 बजे, दिनांक 16 मार्च 2026 को दी गई। सुरक्षा कर्मी ने जानकारी दी कि 15 मार्च 2026, रविवार की रात्रि पाली के दौरान श्यामपुर-बी कोलियरी के 5/6 इनक्लाइन से पावर केबल चोरी हो गई है।
सूचना मिलने के बाद प्रबंधन की टीम सुबह लगभग 5 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। मौके पर पाया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा करीब 190 मीटर पावर केबल काटकर चोरी कर ली गई है।
बताया गया है कि चोरी किए गए पावर केबल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये है। घटना के बाद कोलियरी प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी संबंधित थाना को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद कोलियरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • नयन मोदक की रिपोर्ट झारखंड के Ranchi Junction railway station पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही लगभग 25,000 वोल्ट की हाईटेंशन ओवरहेड तार की चपेट में आ गया। तार से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में आग लग गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घायल युवक का नाम मास्को उरांव (लगभग 28 वर्ष) बताया गया है। उसे तुरंत रेलवे और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार उसके करीब 60% शरीर पर गंभीर जलन हुई है। बताया जा रहा है कि युवक फुटओवर ब्रिज से ट्रेन की छत पर कूद गया। इसके बाद वह सीधे ऊपर की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और आत्महत्या की कोशिश की आशंका भी जताई जा रही है। रेलवे की ओवरहेड लाइन में लगभग 25,000 वोल्ट बिजली होती है। ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक है और रेलवे कानून के तहत अपराध भी है।
    1
    नयन मोदक की रिपोर्ट 
झारखंड के Ranchi Junction railway station पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया।
ऊपर से गुजर रही लगभग 25,000 वोल्ट की हाईटेंशन ओवरहेड तार की चपेट में आ गया।
तार से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में आग लग गई।
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। 
घायल युवक का नाम मास्को उरांव (लगभग 28 वर्ष) बताया गया है।
उसे तुरंत रेलवे और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार उसके करीब 60% शरीर पर गंभीर जलन हुई है। 
बताया जा रहा है कि युवक फुटओवर ब्रिज से ट्रेन की छत पर कूद गया।
इसके बाद वह सीधे ऊपर की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और आत्महत्या की कोशिश की आशंका भी जताई जा रही है। 
रेलवे की ओवरहेड लाइन में लगभग 25,000 वोल्ट बिजली होती है। ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक है और रेलवे कानून के तहत अपराध भी है।
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    2 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.