मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। समाज-विरोधी गतिविधियों तथा किसी भी नई परंपरा को अनुमति न दी जाए और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि 14-15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 15.75 लाख अभ्यर्थियों को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से कोई समझौता नहीं होगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पीआरवी-112 की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री जी ने चैत्र नवरात्र के दौरान प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है। जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- *ब्रेकिंग न्यूज़* *लखनऊ काकोरी ,समदा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेहटा आज सरकारी हॉस्पिटल नहर के किनारे एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा।* *सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।* *बताया जा रहा है कि देर रात बैक करते समय गैस से भरा टैंकर पलट गया।* *फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।* रामजी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।1
- त्रिलोकपुर में जमकर बवाल: ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला; फूटे सिर, टूटे हाथ – दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार रात अग्रवाल ट्रैक्टर एजेंसी के प्रांगण में श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। फतेहपुर कोतवाली के निकट स्थित इस एजेंसी में समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्याम भजन गायक आकाश गुप्ता और प्रखर शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' और 'खाटू वाले श्याम' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर तालियां बजाते और भजनों पर झूमते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजक सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों में भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समस्त खेतान परिवार, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में भाजपा नेता को धमकी देने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस प्रकरण में आरोपी सलाउद्दीन मंसूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई देता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।1
- लखनऊ । रमजान ड्यूटी पर लखनऊ के ऐशबाग मिलरोड के रैनबसेरा में कैंप कर रही पुलिस कंपनी का ये सिपाही करेहटा चौराहे पर चाट बताशे खाने के बाद पैसा देने के समय दुकानदार पर पुलिसिया रौब गांठने लगा और गाली गलौच करने लग गया । जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी करेहटा सेल्टर होम पहुंचे जहाँ ये पुलिसकर्मी नशे में धुत मिला । ऐसे पुलिसकर्मी ही गरीबों को सता रहे हैं और योगी सरकार की फजीहत करा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों पर कार्यवाही जरूरी है।1