logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ । रमजान ड्यूटी पर लखनऊ के ऐशबाग मिलरोड के रैनबसेरा में कैंप कर रही पुलिस कंपनी का ये सिपाही करेहटा चौराहे पर चाट बताशे खाने के बाद पैसा देने के समय दुकानदार पर पुलिसिया रौब गांठने लगा और गाली गलौच करने लग गया । जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी करेहटा सेल्टर होम पहुंचे जहाँ ये पुलिसकर्मी नशे में धुत मिला । ऐसे पुलिसकर्मी ही गरीबों को सता रहे हैं और योगी सरकार की फजीहत करा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों पर कार्यवाही जरूरी है।

3 hrs ago
user_राम जी दीक्षित पत्रकार
राम जी दीक्षित पत्रकार
Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लखनऊ । रमजान ड्यूटी पर लखनऊ के ऐशबाग मिलरोड के रैनबसेरा में कैंप कर रही पुलिस कंपनी का ये सिपाही करेहटा चौराहे पर चाट बताशे खाने के बाद पैसा देने के समय दुकानदार पर पुलिसिया रौब गांठने लगा और गाली गलौच करने लग गया । जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी करेहटा सेल्टर होम पहुंचे जहाँ ये पुलिसकर्मी नशे में धुत मिला । ऐसे पुलिसकर्मी ही गरीबों को सता रहे हैं और योगी सरकार की फजीहत करा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों पर कार्यवाही जरूरी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र
    2
    देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र
    user_Chaman Mishra
    Chaman Mishra
    Farmer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *लखनऊ काकोरी ,समदा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेहटा आज सरकारी हॉस्पिटल नहर के किनारे एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा।* *सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।* *बताया जा रहा है कि देर रात बैक करते समय गैस से भरा टैंकर पलट गया।* *फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।* रामजी दीक्षित पत्रकार
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
*लखनऊ काकोरी ,समदा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेहटा आज सरकारी हॉस्पिटल नहर के किनारे  एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा।*
*सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।*
*बताया जा रहा है कि देर रात बैक करते समय गैस से भरा टैंकर पलट गया।*
*फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।*
रामजी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।
    1
    बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ जगतराम कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी विकास चंन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।
घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ जगतराम कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी विकास चंन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • त्रिलोकपुर में जमकर बवाल: ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला; फूटे सिर, टूटे हाथ – दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल
    1
    त्रिलोकपुर में जमकर बवाल: ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला; फूटे सिर, टूटे हाथ – दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल
    user_अमित कुमार पत्रकार
    अमित कुमार पत्रकार
    Actor रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार रात अग्रवाल ट्रैक्टर एजेंसी के प्रांगण में श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। फतेहपुर कोतवाली के निकट स्थित इस एजेंसी में समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्याम भजन गायक आकाश गुप्ता और प्रखर शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' और 'खाटू वाले श्याम' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर तालियां बजाते और भजनों पर झूमते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजक सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों में भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समस्त खेतान परिवार, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार रात अग्रवाल ट्रैक्टर एजेंसी के प्रांगण में श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। फतेहपुर कोतवाली के निकट स्थित इस एजेंसी में समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्याम भजन गायक आकाश गुप्ता और प्रखर शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' और 'खाटू वाले श्याम' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर तालियां बजाते और भजनों पर झूमते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
आयोजक सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों में भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना है।
कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समस्त खेतान परिवार, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • लखनऊ । रमजान ड्यूटी पर लखनऊ के ऐशबाग मिलरोड के रैनबसेरा में कैंप कर रही पुलिस कंपनी का ये सिपाही करेहटा चौराहे पर चाट बताशे खाने के बाद पैसा देने के समय दुकानदार पर पुलिसिया रौब गांठने लगा और गाली गलौच करने लग गया । जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी करेहटा सेल्टर होम पहुंचे जहाँ ये पुलिसकर्मी नशे में धुत मिला । ऐसे पुलिसकर्मी ही गरीबों को सता रहे हैं और योगी सरकार की फजीहत करा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों पर कार्यवाही जरूरी है।
    1
    लखनऊ । रमजान ड्यूटी पर लखनऊ के ऐशबाग  मिलरोड के रैनबसेरा में कैंप कर रही पुलिस कंपनी का ये सिपाही करेहटा चौराहे पर चाट बताशे खाने के बाद पैसा देने के समय दुकानदार पर पुलिसिया रौब गांठने लगा और गाली गलौच करने लग गया ।
जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी करेहटा सेल्टर होम पहुंचे जहाँ ये पुलिसकर्मी नशे में धुत मिला ।
ऐसे पुलिसकर्मी ही गरीबों को सता रहे हैं और योगी सरकार की फजीहत करा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों पर कार्यवाही जरूरी है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.