logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्पावत के 30 जर्जर विद्यालयों का होगा कायाकल्प, ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत तीन माह में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य, बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी चम्पावत, 29 अक्टूबर। जनपद में जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति सुधारने और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 30 विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वीकृत इस धनराशि का विभागीय नियमों के अनुसार वितरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चिन्हित विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत और भवनों को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीण निर्माण विभाग करेगा मरम्मत कार्य स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से विद्यालयों की जर्जर इमारतों की मरम्मत, भवनों का जीर्णोद्धार तथा बच्चों के बैठने और पठन-पाठन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराना है। तीन माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी तीन माह के भीतर जीर्णोद्धार कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को जर्जर भवनों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। जनपद के करीब 30 विद्यालयों के लिए स्वीकृत इस धनराशि से विद्यालयी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

17 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
17 hrs ago

चम्पावत के 30 जर्जर विद्यालयों का होगा कायाकल्प, ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत तीन माह में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य, बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी चम्पावत, 29 अक्टूबर। जनपद में जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति सुधारने और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 30 विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वीकृत इस धनराशि का विभागीय नियमों के अनुसार वितरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चिन्हित विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत और भवनों को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीण निर्माण विभाग करेगा मरम्मत कार्य स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से विद्यालयों की जर्जर इमारतों की मरम्मत, भवनों का जीर्णोद्धार तथा बच्चों के बैठने और पठन-पाठन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराना है। तीन माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी तीन माह के भीतर जीर्णोद्धार कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को जर्जर भवनों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। जनपद के करीब 30 विद्यालयों के लिए स्वीकृत इस धनराशि से विद्यालयी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • कानूनगो चौकी के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश -एसडीएम पाटी ने किया मौके का निरीक्षण, पुराने और जर्जर भवन में नहीं रहता कोई कर्मचारी ----------- चंपावत। भीगराड़ा क्षेत्र की कानूनगो चौकी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वीडियो में चौकी कक्ष खुला होने, सामान बिखरा होने और मदिरा की बोतलें मिलने का दावा किया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर एसडीएम पाटी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित भवन काफी पुराना और जर्जर है। वर्तमान में भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। यहां न तो कोई कर्मचारी रहता है और न ही नियमित रूप से कार्यालय संचालित होता है। प्रशासन की शुरुआती पड़ताल में भवन में पूर्व में शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ किए जाने और उसके दुरुपयोग की बात भी सामने आई है। प्रशासन के अनुसार वीडियो में दिखाए गए दस्तावेज पुराने और अप्रचलित हैं। इनसे संबंधित कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानूनगो चौकी के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश
-एसडीएम पाटी ने किया मौके का निरीक्षण, पुराने और जर्जर भवन में नहीं रहता कोई कर्मचारी
-----------
चंपावत। भीगराड़ा क्षेत्र की कानूनगो चौकी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वीडियो में चौकी कक्ष खुला होने, सामान बिखरा होने और मदिरा की बोतलें मिलने का दावा किया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर एसडीएम पाटी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित भवन काफी पुराना और जर्जर है। वर्तमान में भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। यहां न तो कोई कर्मचारी रहता है और न ही नियमित रूप से कार्यालय संचालित होता है। प्रशासन की शुरुआती पड़ताल में भवन में पूर्व में शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ किए जाने और उसके दुरुपयोग की बात भी सामने आई है।
प्रशासन के अनुसार वीडियो में दिखाए गए दस्तावेज पुराने और अप्रचलित हैं। इनसे संबंधित कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    13 min ago
  • नमामि गंगे समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश नमामि गंगे समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
    1
    नमामि गंगे समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
नमामि गंगे समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • चंपावत में भीगराड़ा कानूनगो चौकी वायरल वीडियो प्रकरण: जिलाधिकारी ने दिए त्वरित जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश चंपावत समाचार। सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद के भीगराड़ा क्षेत्र स्थित कानूनगो चौकी से संबंधित एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें चौकी कक्ष के खुले होने तथा वहां सामान बिखरे होने व मदिरा की बोतलें पाए जाने का दावा किया गया है। इस मामले को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसका संज्ञान लिया है। ​जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद उपजिलाधिकारी पाटी को मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित भवन एक जीर्ण-शीर्ण और पुराना भवन है, जिसके मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य वर्तमान में गतिमान है। इस भवन में वर्तमान में कोई कार्मिक या कानूनगो निवास नहीं करते हैं और न ही वहां नियमित रूप से बैठते हैं। ​प्रशासन द्वारा की गई शुरुआती पड़ताल में यह बात भी प्रकाश में आई है कि किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में इस भवन की तोड़फोड़ की गई है और इसका गलत उपयोग किया गया है। इसके अलावा, वीडियो में जिन दस्तावेजों का जिक्र किया गया है, वे सभी पुराने एवं पूर्व में परित्यक्त (आउटडेटेड) दस्तावेज हैं, जिनका कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है और जिन्हें नियमानुसार निस्तारित किया जाना था। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित उपजिलाधिकारी को इस पूरे मामले की गहनता से विस्तृत जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य और सत्यता सामने आएगी, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और कार्यालयों की गरिमा बनाए रखने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ​
    1
    चंपावत में भीगराड़ा कानूनगो चौकी वायरल वीडियो प्रकरण: जिलाधिकारी ने दिए त्वरित जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश
चंपावत समाचार। 
सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद के भीगराड़ा क्षेत्र स्थित कानूनगो चौकी से संबंधित एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें चौकी कक्ष के खुले होने तथा वहां सामान बिखरे होने व मदिरा की बोतलें पाए जाने का दावा किया गया है।
इस मामले को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसका संज्ञान लिया है।  
​जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद उपजिलाधिकारी पाटी को मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित भवन एक जीर्ण-शीर्ण और पुराना भवन है, जिसके मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य वर्तमान में गतिमान है। इस भवन में वर्तमान में कोई कार्मिक या कानूनगो निवास नहीं करते हैं और न ही वहां नियमित रूप से बैठते हैं।  
​प्रशासन द्वारा की गई शुरुआती पड़ताल में यह बात भी प्रकाश में आई है कि किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में इस भवन की तोड़फोड़ की गई है और इसका गलत उपयोग किया गया है। इसके अलावा, वीडियो में जिन दस्तावेजों का जिक्र किया गया है, वे सभी पुराने एवं पूर्व में परित्यक्त (आउटडेटेड) दस्तावेज हैं, जिनका कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है और जिन्हें नियमानुसार निस्तारित किया जाना था।   ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित उपजिलाधिकारी को इस पूरे मामले की गहनता से विस्तृत जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य और सत्यता सामने आएगी, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और कार्यालयों की गरिमा बनाए रखने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  
​
    user_Dinesh bhatt
    Dinesh bhatt
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • चम्पावत के 30 जर्जर विद्यालयों का होगा कायाकल्प, ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत तीन माह में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य, बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी चम्पावत, 29 अक्टूबर। जनपद में जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति सुधारने और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 30 विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वीकृत इस धनराशि का विभागीय नियमों के अनुसार वितरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चिन्हित विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत और भवनों को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे। ग्रामीण निर्माण विभाग करेगा मरम्मत कार्य स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से विद्यालयों की जर्जर इमारतों की मरम्मत, भवनों का जीर्णोद्धार तथा बच्चों के बैठने और पठन-पाठन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराना है। तीन माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी तीन माह के भीतर जीर्णोद्धार कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को जर्जर भवनों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। जनपद के करीब 30 विद्यालयों के लिए स्वीकृत इस धनराशि से विद्यालयी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
    1
    चम्पावत के 30 जर्जर विद्यालयों का होगा कायाकल्प, ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत
तीन माह में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य, बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी
चम्पावत, 29 अक्टूबर। जनपद में जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति सुधारने और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 30 विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वीकृत इस धनराशि का विभागीय नियमों के अनुसार वितरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि चिन्हित विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत और भवनों को सुरक्षित बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे।
ग्रामीण निर्माण विभाग करेगा मरम्मत कार्य
स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से विद्यालयों की जर्जर इमारतों की मरम्मत, भवनों का जीर्णोद्धार तथा बच्चों के बैठने और पठन-पाठन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराना है।
तीन माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी तीन माह के भीतर जीर्णोद्धार कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को जर्जर भवनों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
जनपद के करीब 30 विद्यालयों के लिए स्वीकृत इस धनराशि से विद्यालयी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • कांग्रेस की लाईव वीडियो भुवन कापड़ी खटीमा उधम सिंह नगर उत्तराखंड
    1
    कांग्रेस की लाईव वीडियो भुवन कापड़ी
खटीमा उधम सिंह नगर उत्तराखंड
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस चौकी 17 मिल मझोला पुलिस मे दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग का चलाया अभियान
    1
    दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस चौकी 17 मिल मझोला पुलिस मे दो पहिया  और चार पहिया वाहनों की चेकिंग का चलाया अभियान
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • 🌧️ चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने जारी किए सख्त निर्देश🌧️ चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने जारी किए सख्त निर्देश 🌧️ चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने जारी किए सख्त निर्देश
    1
    🌧️ चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने जारी किए सख्त निर्देश🌧️ चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने जारी किए सख्त निर्देश
🌧️ चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने जारी किए सख्त निर्देश
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.