Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता
Mukesh kumar chaubey
यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता
More news from बिहार and nearby areas
- यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता1
- आंदर मीरपुर शक्ति उप केंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आज 26 अगस्त को 2 बजे तक रहेगा बाधित,कनीय विधुत अभियंता ने दि जानकारी। आंदर शक्ति उप केंद्र मीरपुर से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति 26 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।मेंटेनेंस कार्य और ईद-ए -मिलाद जुलुश को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान शक्ति उप केंद्र मीरपुर से संचालित सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।वही कनीय विद्युत अभियंता राजीव रंजन ने बताया की शक्ति उपकेंद्र मीरपुर में तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हो गई है।जिसे दूर करने के लिए मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा साथ ही ईद-ए -मिलाद जुलुश है जिसको लेकर आंदर नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने और ईद-ए -मिलाद जुलुश समाप्ति के बाद प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।कनीय विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पानी की मोटर या अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग नियमित रूप से होता है, वे निर्धारित समय से पहले पानी की टंकियां भर लें और जरूरी कार्य निपटा लें,ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।1
- हजरत सैयद जमालुद्दीन अजमली इस्लामी मालुमाती इनामी मुकाबला : गाजीपुर की टीम ने जीता खिताब, प्रो. सिराजुद्दीन अजमली का हुआ सम्मान खबर सिकंदरपुर से, नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित दरगाह हज़रत सैयद शाहवली कादरी के प्रांगण में हज़रत सैयद जमालुद्दीन अजमली इस्लामी मालूमाती इनामी मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरआन पाक से हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और ज्ञानवर्धक सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि चांदनी चौक की टीम द्वितीय और अंजुमन अकमल अजमल की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में नेशनल अवार्ड के लिए नामित डॉ. इफ्तेखार खान मुख्य अतिथि और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली विशेष अतिथि एवं निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। विजेता टीमों को प्रो. अजमली ने ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, एएमयू के उर्दू विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली को दरगाह की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी फैजी अंसारी ने भी उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सैयद कमर अजमली ने किया, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी नजरुल बारी उर्फ बबलू मास्टर और इरशाद मास्टर ने निभाई। समापन पर दरगाह के मुतवल्ली डॉ. मिनहाजुद्दीन अजमली ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।1
- असांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में मिलादुन्नबी व महावीरी मेला को लेकर मंगलवार की संध्या 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थानाध्यक्ष ने दोनों पर्व आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की है।उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।इस दौरान एसआई भरत प्रसाद यादव,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान,प्रमुख राधा देवी,मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता,महासागर सिंह,कपिलमुनि भगत,साधु पांडेय,पुलिस मित्र राकेश कुमार चौधरी,धनकेश पासवान,नीरज कुमार सिंह,सुदीश यादव,अर्जुन भगत,दिनेश गुप्ता, रामईश्वर यादव,ईश्वर बैठा,रमेश कुमार,रमेश प्रसाद,विजय सिंह,मृत्युंजय भगत,मनोज जयसवाल, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। असांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में मिलादुन्नबी व महावीरी मेला को लेकर मंगलवार की संध्या 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थानाध्यक्ष ने दोनों पर्व आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की है।उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।इस दौरान एसआई भरत प्रसाद यादव,पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान,प्रमुख राधा देवी,मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता,महासागर सिंह,कपिलमुनि भगत,साधु पांडेय,पुलिस मित्र राकेश कुमार चौधरी,धनकेश पासवान,नीरज कुमार सिंह,सुदीश यादव,अर्जुन भगत,दिनेश गुप्ता, रामईश्वर यादव,ईश्वर बैठा,रमेश कुमार,रमेश प्रसाद,विजय सिंह,मृत्युंजय भगत,मनोज जयसवाल, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन के बंगरा गांव में बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई मारपीट और वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार झा,एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता एवं सिवान सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।इसके बाद शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को विशेष रूप से हिदायत दी कि बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश नहीं करने दें। बताया गया कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा भड़काऊ बातें कही जा रही हैं।जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सीओ शुभम वर्मा, यातायात थानाध्यक्ष पप्पन कुमार समेत सैकड़ो पुलिस बल उपस्थित थे। आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन के बंगरा गांव में बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई मारपीट और वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार झा,एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता एवं सिवान सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।इसके बाद शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को विशेष रूप से हिदायत दी कि बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश नहीं करने दें। बताया गया कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा भड़काऊ बातें कही जा रही हैं।जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सीओ शुभम वर्मा, यातायात थानाध्यक्ष पप्पन कुमार समेत सैकड़ो पुलिस बल उपस्थित थे।1
- सारण जिला परिषद एकमा भाग 3 कर्मठ इमानदार जुझारु शिक्षित जिला परिषद उम्मीदवार उपदेश गिरी1
- फिजियोथेरेपी से बदली जिंदगी.... मोहम्मद मुन्ना ने फिर से अपने पैरों पर खड़ा होना सीखा.... एक समय था जब मोहम्मद मुन्ना को चलने-फिरने और उठने-बैठने में परेशानी होती थी… और आज वे अपने पैरों पर खड़े हैं, चल रहे हैं और अपने रोजमर्रा के काम खुद कर पा रहे हैं। मोहम्मद मुन्ना की यह कहानी सिर्फ एक मरीज की कहानी नहीं… बल्कि लगातार प्रयास, नियमित फिजियोथेरेपी और उम्मीद की कहानी है। सीवान सिटी हॉस्पिटल — जहां सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास के साथ मरीजों को बेहतर जीवन की ओर बढ़ने में मदद की जाती है।1
- डॉगी रखना भी आसान नहीं बच्चों के जैसे नखरे होते हैं इनको भी1