रात के अंधेरे मे अड्डाबाज़ी करने वालो नशेड़ियों और मनचलों पर हजारीबाग पुलिस करेगी अब करवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार दिनांक 21/22-04-26 की रात्रि जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया* हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक 21/22-04-26 की रात्रि जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है *अभियान* ==================== ▪️ उक्त अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 50 टीम गठित की गई थी l ▪️ उक्त गठित टीम में 209 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था l ▪️ गठित टीम के द्वारा अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के कुल 122 ठिकानो पर छापामारी की गई l ▪️ उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 69 मनचले व्यक्तियों को थाना लाया गया एवं PR बांड पर हिदायत देते हुए छोड़ गया l आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई मनचले व्यक्तियों या वैसी जगह जहां अड्डेबाजी होती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी आदेशानुसार *पुलिस अधीक्षक,* *हज़ारीबाग*
रात के अंधेरे मे अड्डाबाज़ी करने वालो नशेड़ियों और मनचलों पर हजारीबाग पुलिस करेगी अब करवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार दिनांक 21/22-04-26 की रात्रि जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया* हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक 21/22-04-26 की रात्रि जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध
जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है *अभियान* ==================== ▪️ उक्त अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 50 टीम गठित की गई थी l ▪️ उक्त गठित टीम में 209 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था
l ▪️ गठित टीम के द्वारा अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के कुल 122 ठिकानो पर छापामारी की गई l ▪️ उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 69 मनचले व्यक्तियों को थाना लाया गया एवं PR बांड पर हिदायत देते हुए छोड़ गया l आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई मनचले व्यक्तियों या वैसी जगह जहां अड्डेबाजी होती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी आदेशानुसार *पुलिस अधीक्षक,* *हज़ारीबाग*
- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बुधवार को *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से जिले में मेगा स्वच्छता अभियान प्रारंभ* किया गया था। यह अभियान बुधवार को *विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न* हुआ। समापन दिवस पर *उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल तक वाकाथान* का शुभारंभ किया। वाकाथान के उपरांत *गरगा नदी तट पर व्यापक सफाई अभियान* चलाया गया। इस दौरान *उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान* किया। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले *सफाई मित्रों, लायंस क्लब, दामोदर बचाओ आंदोलन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित1
- बोरिंग में किसी तरह की दिक्कत है तो हमसे संपर्क करे1
- Post by खबर आप तक1
- हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप: सांसद मनीष जायसवाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग1
- भागने वालों का खेल खत्म! कटकमदाग पुलिस का ऑपरेशन हंटर, 7 वारंटी दबोचे गए कटकमदाग: कटकमदाग में कानून से आंख-मिचौली खेल रहे फरार आरोपियों के लिए अब बचना आसान नहीं रहा। कटकमदाग थाना पुलिस ने एक सटीक और तेज़ कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि सात फरार आरोपी एक ही झटके में सलाखों के पीछे पहुंच गए। इस ऑपरेशन ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में प्रकाश कुमार मेहता, टुनटुन मियां, भुनेश्वर यादव उर्फ भुवनेश्वर कुमार यादव, राजकुमार साव, आशीष कुमार, गोविंद महतो और वीरेंद्र कुमार साव शामिल हैं। ये सभी विभिन्न कांडों और कोर्ट कंप्लेंट मामलों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे।1
- 50 करोड़ की शाही शादी! Govinda समेत सितारों की एंट्री, “अंबानी लेवल वेडिंग” बना चर्चा का केंद्र1
- हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 57 अपराधी गिरफ्तार, 200 ठिकानों पर छापेमारी1
- बोकारो डीवीसी प्लांट में बेकाबू मालगाड़ी गेट तोड़कर निकली, स्कॉर्पियो को आधा किमी तक घसीटा !1
- -- -- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल -- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद -- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया -- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ---- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1