Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pappu singh
More news from Sonbhadra and nearby areas
- कनहर सिंचाई परियोजना बांध के खुले तेरह फाटक देखने के लिए लोगों का उमड़ा जन सैलाब अनियमितत्ता एवं सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो बांध के पानी के तीव्र बहाव में छोटे-छोटे बच्चों का नहाना असुरक्षित एवं बहुत बड़ी दुर्घटना को दावत देता हुआ प्रतीत हो रहा है परिवार के गार्जियन को बच्चों को ऐसे अकेले ना छोड़े जो भविष्य में कोई बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाए बच्चों का ध्यान रखें और यहां पर प्रशासन की डियूटी लगाना चाहिए जो कि यह बच्चे और देखने आने वालों को पानी के बहाव से उचित दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को समझ सके और गाइडलाइन दे सकें आपका क्या विचार है कमेंट में जरूर लिखें1
- गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प सिंगरौली: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश मंत्री महिला श्रीमती सीमा जायसवाल पूनम गुप्ता , विजया सिंह ,दुर्गा कनौजिया,सावित्री प्रजापति सहित वार्ड पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।1
- टिनशेड में खड़ी ट्राली चोरी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के सेंटर मोड़ पर टिनशेड में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली बुधवार की रात चोरी हो गई । पीड़ित धर्मपाल ने बताया कि टिनशेड के निचे ट्रॉली खड़ी किये थे चोर ट्रैक्टर लेकर आये और ट्राली चुरा ले गए । इसके पहले भी घर से भैंस व ट्रैक्टर का सामान चोरी हो चूका है जिसका आज तक पता नही चला । सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है . थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।1
- 50,000 रू0 के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर का आधिकारिक वक्तव्य- थाना मुगलसराय द्वारा 11 वर्षों से फरार चल रहे वांछित 50,000 रू0 के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर का आधिकारिक वक्तव्य-1
- चंदौली: चकिया के छात्रों ने प्रधानाचार्य के निलंबन को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया चंदौली जिले के चकिया में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार (20 अगस्त 2026) को बड़ी बैठक कर प्रधानाचार्य के निलंबन और पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। बीएसपी के जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में छात्रों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे चकिया से पैदल चलकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। क्या है पूरा मामला? स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में दो घटनाएं सामने आई थीं। एक छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो वायरल हुआ। साथ ही कक्षा 9 के छात्र रितेश राव (अमोली गांव) पर यूनिफॉर्म में नहीं आने के कारण प्रधानाचार्य डॉ. राजेश यादव द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया। इससे नाराज अभिभावकों और छात्रों ने 18-19 अगस्त को जुलूस निकाला और तहसील परिसर में धरना दिया। एडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। जिलाधिकारी के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय जांच समिति भी गठित की जा चुकी है। छात्रों का फैसला 20 अगस्त को आयोजित बैठक में छात्रों ने स्पष्ट किया कि प्रधानाचार्य को तुरंत निलंबित किया जाए और दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मायावती, शिक्षा मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन सहित कई अधिकारियों को टैग करते हुए मांग रखी है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। इलाके में तनाव बना हुआ है और छात्र कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।3
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन 🚨 ठेले पर बाइक रखकर कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर सरकार के खिलाफ जताया विरोध। जिला सचिव प्रमोद यादव ने E-20 पेट्रोल पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और E-10 पेट्रोल की बिक्री फिर शुरू करने की मांग की। साथ ही महंगाई व बढ़ते वाहन मेंटेनेंस खर्च पर भी सरकार को घेरा। #Sonbhadra #SamajwadiParty #E20 #Protest1
- सद्भावना दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सद्भावना दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिवाय हॉस्पिटल तिलौरी द्वारा आयोजित शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, दवाएं और फल किए गए वितरित चकिया (चंदौली)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से सद्भावना दिवस के तहत गुरुवार को शिवाय हॉस्पिटल, तिलौरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही मरीजों के बीच फल का भी वितरण किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा आवश्यकता के अनुसार दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संदीप विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस, चंदौली के नेतृत्व में किया गया। शिविर में डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं डॉ. मनीष कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं स्टाफ नर्स मंजू सिंह, साक्षी सिंह एवं लकी, लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार सिंह, राजू, निशा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया। आयोजक डॉ. संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। शिविर के दौरान सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण किया गया। मरीजों को फल भी वितरित किए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने, बीमारियों के प्रति जागरूक रहने तथा समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने आयोजकों की सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।4
- चकिया में की गई छात्रों की बड़ी बैठक चंदौली के जिला शासन प्रशासन को छात्रों ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम कार्यवाही के लिए । कार्यवाही न होने पर चंदौली डीएम कार्यालय का छात्र करेंगे घेराव चकिया से पैदल पहुंचे गे छात्र डीएम कार्यालय साथ ही जनपद के चारों तरफ से हजारों की संख्या में छात्र पहुंचेंगे ।1
- वाराणसी थाना रोहनिया क्षेत्र अंतर्गत आज बाछाव् पश्चिम पूरा (Ms public school)के पास विगत तीन दिनों से लापता शकुनी जमुई की रहने वाली जगतपुर पीजी कॉलेज पीएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय की लाश मिली जिसे पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई बाकी मामले की जांच पोस्टमार्टम के बाद होगी पुलिस जाँच में जुटी।1